< विलापगीत 1 >

1 जो नगरी लोगों से भरपूर थी वह अब कैसी अकेली बैठी हुई है! वह क्यों एक विधवा के समान बन गई? वह जो जातियों की दृष्टि में महान और प्रान्तों में रानी थी, अब क्यों कर देनेवाली हो गई है।
Kor sit ho då so einsleg, borgi den folkerike! Ho er vorti som ei enkja. Ho den velduge millom folki, fyrstinna millom byarne er trælkvinna vorti.
2 रात को वह फूट फूटकर रोती है, उसके आँसू गालों पर ढलकते हैं; उसके सब यारों में से अब कोई उसे शान्ति नहीं देता; उसके सब मित्रों ने उससे विश्वासघात किया, और उसके शत्रु बन गए हैं।
Ho græt so sårt um natti, og hennar tåror trillar på kinn. Ho hev ingen trøystar millom alle sine elskarar. Alle hennar vener hev svike henne, dei er vortne hennar fiendar.
3 यहूदा दुःख और कठिन दासत्व के कारण परदेश चली गई; परन्तु अन्यजातियों में रहती हुई वह चैन नहीं पाती; उसके सब खदेड़नेवालों ने उसकी सकेती में उसे पकड़ लिया है।
Land laut Juda fly, utor trengsla og stor træling. Ho bur millom folki, finn ingen kvildarstad. Alle hennar forfylgjarar nådde henne på trongstigarne.
4 सिय्योन के मार्ग विलाप कर रहे हैं, क्योंकि नियत पर्वों में कोई नहीं आता है; उसके सब फाटक सुनसान पड़े हैं, उसके याजक कराहते हैं; उसकी कुमारियाँ शोकित हैं, और वह आप कठिन दुःख भोग रही है।
Vegarne til Sion syrgjer av di ingen kjem til høgtiderne. Alle hennar portar er aude, hennar prestar sukkar. Hennar ungmøyar er sorgtyngde, og for henne sjølv er det beiskt.
5 उसके द्रोही प्रधान हो गए, उसके शत्रु उन्नति कर रहे हैं, क्योंकि यहोवा ने उसके बहुत से अपराधों के कारण उसे दुःख दिया है; उसके बाल-बच्चों को शत्रु हाँक-हाँककर बँधुआई में ले गए।
Hennar uvener er vortne dei fremste, hennar fiendar er velnøgde. For Herren hev lagt sorgi på henne for hennar mange misgjerningar skuld. Hennar småborn for fangar burt framfor fiendens åsyn.
6 सिय्योन की पुत्री का सारा प्रताप जाता रहा है। उसके हाकिम ऐसे हिरनों के समान हो गए हैं जिन्हें कोई चरागाह नहीं मिलती; वे खदेड़नेवालों के सामने से बलहीन होकर भागते हैं।
So hev kvorve for Sions dotter all hennar pryda. Hennar hovdingar vart som hjortar som ikkje finn beite, og magtstolne gjekk dei der for forfylgjarens åsyn.
7 यरूशलेम ने, इन दुःख भरे और संकट के दिनों में, जब उसके लोग द्रोहियों के हाथ में पड़े और उसका कोई सहायक न रहा, अपनी सब मनभावनी वस्तुओं को जो प्राचीनकाल से उसकी थीं, स्मरण किया है। उसके द्रोहियों ने उसको उजड़ा देखकर उपहास में उड़ाया है।
Og i sin vesaldoms dagar, med ho flakkar ikring, kjem Jerusalem i hug sine hugnads-ting, som ho hadde i forne dagar. Då hennar folk fall i fiendehand, og ingen hjelpte henne, då såg fiendarne henne; dei log åt hennar tjon.
8 यरूशलेम ने बड़ा पाप किया, इसलिए वह अशुद्ध स्त्री सी हो गई है; जितने उसका आदर करते थे वे उसका निरादर करते हैं, क्योंकि उन्होंने उसकी नंगाई देखी है; हाँ, वह कराहती हुई मुँह फेर लेती है।
Storleg hev Jerusalem synda, difor hev ho vorte eit styggje. Alle dei som æra henne, vanvyrder henne, for dei såg hennar skam. Ja, ho sjølv sukka og snudde seg ifrå.
9 उसकी अशुद्धता उसके वस्त्र पर है; उसने अपने अन्त का स्मरण न रखा; इसलिए वह भयंकर रीति से गिराई गई, और कोई उसे शान्ति नहीं देता है। हे यहोवा, मेरे दुःख पर दृष्टि कर, क्योंकि शत्रु मेरे विरुद्ध सफल हुआ है!
Utsulka er hennar klæde av hennar ureinska; ho tenkte ikkje på endelykti. Hennar fall var reint som eit under; ingen trøysta henne. Sjå, Herre, min stakarsdom, for fienden gjer seg stor.
10 १० द्रोहियों ने उसकी सब मनभावनी वस्तुओं पर हाथ बढ़ाया है; हाँ, अन्यजातियों को, जिनके विषय में तूने आज्ञा दी थी कि वे तेरी सभा में भागी न होने पाएँगी, उनको उसने तेरे पवित्रस्थान में घुसा हुआ देखा है।
Si hand rette fienden ut etter alle hennar hugnads-ting; ja, ho såg heidningar koma inn i hennar heilagdom, dei som var forbodne å koma i di samling.
11 ११ उसके सब निवासी कराहते हुए भोजनवस्तु ढूँढ़ रहे हैं; उन्होंने अपना प्राण बचाने के लिये अपनी मनभावनी वस्तुएँ बेचकर भोजन मोल लिया है। हे यहोवा, दृष्टि कर, और ध्यान से देख, क्योंकि मैं तुच्छ हो गई हूँ।
Alt hennar folk sukkar med dei vil finna seg brød; dei gjev sine hugnads-ting for mat til å kveikja sjæli. Sjå, Herre, og skoda etter! for eg hev vorti svivyrd.
12 १२ हे सब बटोहियों, क्या तुम्हें इस बात की कुछ भी चिन्ता नहीं? दृष्टि करके देखो, क्या मेरे दुःख से बढ़कर कोई और पीड़ा है जो यहोवा ने अपने क्रोध के दिन मुझ पर डाल दी है?
Tek det dykk ikkje, alle de som fer vegen framum? Skoda etter og sjå, um ein lagnad var so tung som min - den sorgi Herren hev etla meg på sin brennande vreide-dag.
13 १३ उसने ऊपर से मेरी हड्डियों में आग लगाई है, और वे उससे भस्म हो गईं; उसने मेरे पैरों के लिये जाल लगाया, और मुझ को उलटा फेर दिया है; उसने ऐसा किया कि मैं त्यागी हुई सी और रोग से लगातार निर्बल रहती हूँ।
Frå høgdi sende han eld i mine bein og trakka deim sund. Han breidde ut eit garn for mine føter, han støytte meg undan, han gjorde meg aud, sjuk all dagen.
14 १४ उसने जूए की रस्सियों की समान मेरे अपराधों को अपने हाथ से कसा है; उसने उन्हें बटकर मेरी गर्दन पर चढ़ाया, और मेरा बल घटा दिया है; जिनका मैं सामना भी नहीं कर सकती, उन्हीं के वश में यहोवा ने मुझे कर दिया है।
Mitt synde-ok batt han saman med si hand; ihopknytt er det lagt på min hals - tok magti ifrå meg. Herren hev gjeve meg i henderne på deim eg ikkje kann standa meg for.
15 १५ यहोवा ने मेरे सब पराक्रमी पुरुषों को तुच्छ जाना; उसने नियत पर्व का प्रचार करके लोगों को मेरे विरुद्ध बुलाया कि मेरे जवानों को पीस डाले; यहूदा की कुमारी कन्या को यहोवा ने मानो कुण्ड में पेरा है।
Herren agta for inkje alle dei velduge hjå meg; han hev kalla i hop ei samling mot meg til å krasa mine gutar. Herren trødde vinpersa for møyi dotteri Juda.
16 १६ इन बातों के कारण मैं रोती हूँ; मेरी आँखों से आँसू की धारा बहती रहती है; क्योंकि जिस शान्तिदाता के कारण मेरा जी हरा भरा हो जाता था, वह मुझसे दूर हो गया; मेरे बच्चे अकेले हो गए, क्योंकि शत्रु प्रबल हुआ है।
Yver dette græt eg; mitt auga, mitt auga let tårorne renna; langt burte frå meg er trøystaren som skulde kveikja mi sjæl. Mine born er tynte, for fienden vart den sterkaste.
17 १७ सिय्योन हाथ फैलाए हुए है, उसे कोई शान्ति नहीं देता; यहोवा ने याकूब के विषय में यह आज्ञा दी है कि उसके चारों ओर के निवासी उसके द्रोही हो जाएँ; यरूशलेम उनके बीच अशुद्ध स्त्री के समान हो गई है।
Sion retter ut sine hender; ingen trøystar hev ho. Herren baud ut imot Jakob hans fiendar rundt ikring; Jerusalem byd deim imot som eitkvart ureint.
18 १८ यहोवा सच्चाई पर है, क्योंकि मैंने उसकी आज्ञा का उल्लंघन किया है; हे सब लोगों, सुनो, और मेरी पीड़ा को देखो! मेरे कुमार और कुमारियाँ बँधुआई में चली गई हैं।
Rettferdig er han, Herren; for eg gjorde meg hard mot hans munns ord. Høyr no, alle folk, og sjå min tunge lagnad; mine møyar og gutar for fangar burt.
19 १९ मैंने अपने मित्रों को पुकारा परन्तु उन्होंने भी मुझे धोखा दिया; जब मेरे याजक और पुरनिये इसलिए भोजनवस्तु ढूँढ़ रहे थे कि खाने से उनका जी हरा हो जाए, तब नगर ही में उनके प्राण छूट गए।
Eg kalla på mine elskarar; dei sveik meg. Mine prestar og styresmenner let livet i byen, med dei leita etter mat til å metta seg med.
20 २० हे यहोवा, दृष्टि कर, क्योंकि मैं संकट में हूँ, मेरी अंतड़ियाँ ऐंठी जाती हैं, मेरा हृदय उलट गया है, क्योंकि मैंने बहुत बलवा किया है। बाहर तो मैं तलवार से निर्वंश होती हूँ; और घर में मृत्यु विराज रही है।
Sjå, Herre, eg er i trengsla! Det syd inni bringa og barm, hjarta snur seg i mitt brjost, for eg var so tråssug. Ute hev sverdet gjort meg barnlaus, inne er det som dauden.
21 २१ उन्होंने सुना है कि मैं कराहती हूँ, परन्तु कोई मुझे शान्ति नहीं देता। मेरे सब शत्रुओं ने मेरी विपत्ति का समाचार सुना है; वे इससे हर्षित हो गए कि तू ही ने यह किया है। परन्तु जिस दिन की चर्चा तूने प्रचार करके सुनाई है उसको तू दिखा, तब वे भी मेरे समान हो जाएँगे।
Dei høyrde kor eg sukka, eg; åt meg var der ingen trøystar. Alle mine fiendar høyrde um mi ulukka; dei gledde seg yver at du hadde gjort det. Men du let koma ein dag du hev forkynt; og då skal dei verta som eg.
22 २२ उनकी सारी दुष्टता की ओर दृष्टि कर; और जैसा मेरे सारे अपराधों के कारण तूने मुझे दण्ड दिया, वैसा ही उनको भी दण्ड दे; क्योंकि मैं बहुत ही कराहती हूँ, और मेरा हृदय रोग से निर्बल हो गया है।
Lat all deira vondskap koma for di åsyn, og gjer mot deim som du hev gjort mot meg for alle mine synder skuld. For mine sukkar er mange, og hjarta mitt er sjukt.

< विलापगीत 1 >