< यहूदा 1 >

1 यहूदा की ओर से जो यीशु मसीह का दास और याकूब का भाई है, उन बुलाए हुओं के नाम जो परमेश्वर पिता में प्रिय और यीशु मसीह के लिये सुरक्षित हैं।
יהודה עבד ישוע המשיח ואחי יעקב אל המקראים אשר הם מקדשים באלהים האב ושמורים לישוע המשיח׃
2 दया और शान्ति और प्रेम तुम्हें बहुतायत से प्राप्त होता रहे।
רחמים ושלום ואהבה יהיו לכם למכביר׃
3 हे प्रियों, जब मैं तुम्हें उस उद्धार के विषय में लिखने में अत्यन्त परिश्रम से प्रयत्न कर रहा था, जिसमें हम सब सहभागी हैं; तो मैंने तुम्हें यह समझाना आवश्यक जाना कि उस विश्वास के लिये पूरा यत्न करो जो पवित्र लोगों को एक ही बार सौंपा गया था।
אהובי בהשתדלי לכתב אליכם על דבר התשועה האחת לכלנו חובה היא בעיני לזרזכם במכתב אשר תלחמו לאמונה המסורה פעם אחת לקדושים׃
4 क्योंकि कितने ऐसे मनुष्य चुपके से हम में आ मिले हैं, जिनसे इस दण्ड का वर्णन पुराने समय में पहले ही से लिखा गया था: ये भक्तिहीन हैं, और हमारे परमेश्वर के अनुग्रह को लुचपन में बदल डालते है, और हमारे एकमात्र स्वामी और प्रभु यीशु मसीह का इन्कार करते हैं।
כי התגנבו לבוא מקצת אנשים הכתובים מאז למשפט הזה אנשי רשע ההפכים את חסד אלהינו לזמה וכפרים באלהים המשל היחיד ובאדנינו ישוע המשיח׃
5 यद्यपि तुम सब बात एक बार जान चुके हो, तो भी मैं तुम्हें इस बात की सुधि दिलाना चाहता हूँ, कि प्रभु ने एक कुल को मिस्र देश से छुड़ाने के बाद विश्वास न लानेवालों को नाश कर दिया।
ויש את נפשי להזכיר אתכם את אשר כבר ידעתם כי הושיע יהוה את העם ממצרים וישמד אחרי כן את אשר לא האמינו׃
6 फिर जिन स्वर्गदूतों ने अपने पद को स्थिर न रखा वरन् अपने निज निवास को छोड़ दिया, उसने उनको भी उस भीषण दिन के न्याय के लिये अंधकार में जो सनातन के लिये है बन्धनों में रखा है। (aïdios g126)
והמלאכים אשר לא שמרו את משרתם כי אם עזבו את זבלם שמרם במוסרות עולם ובאפלה למשפט היום הגדול׃ (aïdios g126)
7 जिस रीति से सदोम और गमोरा और उनके आस-पास के नगर, जो इनके समान व्यभिचारी हो गए थे और पराए शरीर के पीछे लग गए थे आग के अनन्त दण्ड में पड़कर दृष्टान्त ठहरे हैं। (aiōnios g166)
כאשר סדום ועמרה והערים סביבותיהן אשר הזנו כמוהם וילכו אחרי בשר זר נהיו כראי כי נמסרו למוסר אש עולם׃ (aiōnios g166)
8 उसी रीति से ये स्वप्नदर्शी भी अपने-अपने शरीर को अशुद्ध करते, और प्रभुता को तुच्छ जानते हैं; और ऊँचे पदवालों को बुरा-भला कहते हैं।
וכן גם בעלי החלמות האלה מטמאים את הבשר ואת הממשלה ינאצו ואת השררות יחרפו׃
9 परन्तु प्रधान स्वर्गदूत मीकाईल ने, जब शैतान से मूसा के शव के विषय में वाद-विवाद किया, तो उसको बुरा-भला कहकर दोष लगाने का साहस न किया; पर यह कहा, “प्रभु तुझे डाँटे।”
ומיכאל שר המלאכים בהתוכחו עם השטן וירב אתו על אדות גוית משה לא מלאו לבו לחרץ משפט גדופים כי אם אמר יגער יהוה בך׃
10 १० पर ये लोग जिन बातों को नहीं जानते, उनको बुरा-भला कहते हैं; पर जिन बातों को अचेतन पशुओं के समान स्वभाव ही से जानते हैं, उनमें अपने आपको नाश करते हैं।
ואלה מגדפים את אשר לא ידעו ובדברים אשר יבינו מחק טבעים כבהמות הסכלות בהמה ישחיתו את נפשם׃
11 ११ उन पर हाय! कि वे कैन के समान चाल चले, और मजदूरी के लिये बिलाम के समान भ्रष्ट हो गए हैं और कोरह के समान विरोध करके नाश हुए हैं।
אוי להם כי ברדך קין הלכו וישתקעו בתועת בלעם לקבל שכר ובמרי קרח אבדו׃
12 १२ यह तुम्हारे प्रेम-भोजों में तुम्हारे साथ खाते-पीते, समुद्र में छिपी हुई चट्टान सरीखे हैं, और बेधड़क अपना ही पेट भरनेवाले रखवाले हैं; वे निर्जल बादल हैं; जिन्हें हवा उड़ा ले जाती है; पतझड़ के निष्फल पेड़ हैं, जो दो बार मर चुके हैं; और जड़ से उखड़ गए हैं;
הלא צורי מכשול המה בסעודתיכם של אהבה ובקלות ראש יאכלו וישתו עמכם ורעים את נפשם עננים הם בבלי מים הנדפים מפני רוח עצי חרף באין פרי אשר מתו פעמים ונעקרו׃
13 १३ ये समुद्र के प्रचण्ड हिलकोरे हैं, जो अपनी लज्जा का फेन उछालते हैं। ये डाँवाडोल तारे हैं, जिनके लिये सदाकाल तक घोर अंधकार रखा गया है। (aiōn g165)
משברי ים עזים אשר יגרשו בשתם ככבים תעים אשר חשך אפלה צפון להם עדי עד׃ (aiōn g165)
14 १४ और हनोक ने भी जो आदम से सातवीं पीढ़ी में था, इनके विषय में यह भविष्यद्वाणी की, “देखो, प्रभु अपने लाखों पवित्रों के साथ आया।
וגם חנוך השביעי לאדם נבא לאלה לאמר הנה יהוה בא ברבבת קדשיו׃
15 १५ कि सब का न्याय करे, और सब भक्तिहीनों को उनके अभक्ति के सब कामों के विषय में जो उन्होंने भक्तिहीन होकर किए हैं, और उन सब कठोर बातों के विषय में जो भक्तिहीन पापियों ने उसके विरोध में कही हैं, दोषी ठहराए।”
לעשות משפט בכלם ולהוכיח כל רשעי ארץ על כל מעשי רשעתם ועל כל הקשות אשר דברו עליו חטאים אנשי רשע׃
16 १६ ये तो असंतुष्ट, कुड़कुड़ानेवाले, और अपनी अभिलाषाओं के अनुसार चलनेवाले हैं; और अपने मुँह से घमण्ड की बातें बोलते हैं; और वे लाभ के लिये मुँह देखी बड़ाई किया करते हैं।
אלה הם הרגנים והמתאוננים ההלכים אחרי תאותיהם אשר פיהם ידבר עתק הדרי פנים עקב שחד׃
17 १७ पर हे प्रियों, तुम उन बातों को स्मरण रखो; जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के प्रेरित पहले कह चुके हैं।
ואתם האהובים זכרו את הדברים הנאמרים מקדם ביד שליחי אדנינו ישוע המשיח׃
18 १८ वे तुम से कहा करते थे, “पिछले दिनों में ऐसे उपहास करनेवाले होंगे, जो अपनी अभक्ति की अभिलाषाओं के अनुसार चलेंगे।”
בדברם אליכם לאמר הנה באחרית הימים יבאו לצים ההלכים אחרי תאות רשעם׃
19 १९ ये तो वे हैं, जो फूट डालते हैं; ये शारीरिक लोग हैं, जिनमें आत्मा नहीं।
אלה הם הפרשים מן הצבור אנשים נפשיים ורוח אין בהם׃
20 २० पर हे प्रियों तुम अपने अति पवित्र विश्वास में अपनी उन्नति करते हुए और पवित्र आत्मा में प्रार्थना करते हुए,
ואתם האהובים הבנו באמונתכם הנעלה על כל בקדשתה והתפללו ברוח הקדש׃
21 २१ अपने आपको परमेश्वर के प्रेम में बनाए रखो; और अनन्त जीवन के लिये हमारे प्रभु यीशु मसीह की दया की आशा देखते रहो। (aiōnios g166)
ושמרתם את נפשתיכם באהבת אלהים וחכיתם לרחמי אדנינו ישוע המשיח לחיי העולם׃ (aiōnios g166)
22 २२ और उन पर जो शंका में हैं दया करो।
הבדילו את אלה והתנהגו עמהם ברחמים׃
23 २३ और बहुतों को आग में से झपटकर निकालो, और बहुतों पर भय के साथ दया करो; वरन् उस वस्त्र से भी घृणा करो जो शरीर के द्वारा कलंकित हो गया है।
ואת אלה תושיעו באימה וחלצתם אתם מתוך האש וגעלתם גם את הלבוש המגאל בחלאת הבשר׃
24 २४ अब जो तुम्हें ठोकर खाने से बचा सकता है, और अपनी महिमा की भरपूरी के सामने मगन और निर्दोष करके खड़ा कर सकता है।
ולאשר יכול לשמרכם בבלי מכשול ולהעמיד אתכם בששון תמימים לפני כבודו׃
25 २५ उस एकमात्र परमेश्वर के लिए, हमारे उद्धारकर्ता की महिमा, गौरव, पराक्रम और अधिकार, हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा जैसा सनातन काल से है, अब भी हो और युगानुयुग रहे। आमीन। (aiōn g165)
לאלהים אשר לו לבדו החכמה המושיע אתנו לו הכבוד והגדלה והעז והממשלה מעתה ולעולמי עד אמן׃ (aiōn g165)

< यहूदा 1 >