< यहूदा 1 >

1 यहूदा की ओर से जो यीशु मसीह का दास और याकूब का भाई है, उन बुलाए हुओं के नाम जो परमेश्वर पिता में प्रिय और यीशु मसीह के लिये सुरक्षित हैं।
या चिट्ठी मुझ यहूदा की ओड़ तै सै, मै, मसीह यीशु का दास अर याकूब का छोट्टा भाई सूं। मै या चिट्ठी उन माणसां ताहीं लिखण लागरया सूं, जिन ताहीं परमेसवर नै अपणे पै बिश्वास करण खात्तर बुलाया सै। पिता परमेसवर थारे तै प्यार करै सै, अर मसीह यीशु म्ह थारे ताहीं सुरक्षित राक्खै सै।
2 दया और शान्ति और प्रेम तुम्हें बहुतायत से प्राप्त होता रहे।
मै प्रार्थना करुँ सूं, के परमेसवर थारे ताहीं दया, शान्ति अर प्यार भोत-ए घणा देवै।
3 हे प्रियों, जब मैं तुम्हें उस उद्धार के विषय में लिखने में अत्यन्त परिश्रम से प्रयत्न कर रहा था, जिसमें हम सब सहभागी हैं; तो मैंने तुम्हें यह समझाना आवश्यक जाना कि उस विश्वास के लिये पूरा यत्न करो जो पवित्र लोगों को एक ही बार सौंपा गया था।
हे प्यारे बिश्वासी भाईयो, जिब मै उस नई जिन्दगी के बारें म्ह लिखण म्ह घणी मेहनत करण लागरया था, जो म्हारे ताहीं मसीह यीशु के जरिये परमेसवर तै मिलै सै, अर जिस म्ह हम सब साझीदार सां। तो मन्नै महसूस होया के मै इस चिट्ठी के जरिये थमनै उत्साहित करुँ, ताके थम अपणे बिश्वास की बढ़ोतरी खात्तर और भी मेहनत करो, परमेसवर नै यो बिश्वास सारे माणसां ताहीं सदा खात्तर एके बार दे दिया सै, अर यो बदल्या न्ही जा सकदा।
4 क्योंकि कितने ऐसे मनुष्य चुपके से हम में आ मिले हैं, जिनसे इस दण्ड का वर्णन पुराने समय में पहले ही से लिखा गया था: ये भक्तिहीन हैं, और हमारे परमेश्वर के अनुग्रह को लुचपन में बदल डालते है, और हमारे एकमात्र स्वामी और प्रभु यीशु मसीह का इन्कार करते हैं।
क्यूँके परमेसवर का कहणा ना मानण आळे भोत-से झूठ्ठी शिक्षा देण आळे लोग चुपचाप म्हारे बिना जाणे म्हारै म्ह आ मिले सै, ये वो लोग सै जिनकै बारें म्ह परमेसवर नै सदियाँ पैहले पवित्र ग्रन्थ म्ह कह्या था, के उन ताहीं परमेसवर दण्ड देवैगा। वे परमेसवर के अनुग्रह के सन्देस नै बिगाड़ के उस ताहीं भोग-विलास म्ह बदल देवै सै। यीशु मसीह जो म्हारा एकमात्र माल्लिक अर प्रभु सै, वे उसका इन्कार करै सै।
5 यद्यपि तुम सब बात एक बार जान चुके हो, तो भी मैं तुम्हें इस बात की सुधि दिलाना चाहता हूँ, कि प्रभु ने एक कुल को मिस्र देश से छुड़ाने के बाद विश्वास न लानेवालों को नाश कर दिया।
हालाकि थमनै सारी बात्तां का बेरा सै, फेर भी मै थमनै वे बात याद दुवाणा चाहूँ सूं, जिब प्रभु नै इस्राएली माणसां ताहीं मिस्र देश की गुलाम्मी तै छुड़ाया था, तो उसकै बाद उन म्ह बिश्वास ना करणीया का प्रभु नै जंगल-बियाबान म्ह नाश कर दिया।
6 फिर जिन स्वर्गदूतों ने अपने पद को स्थिर न रखा वरन् अपने निज निवास को छोड़ दिया, उसने उनको भी उस भीषण दिन के न्याय के लिये अंधकार में जो सनातन के लिये है बन्धनों में रखा है। (aïdios g126)
यो भी याद राक्खों के परमेसवर नै उन सुर्गदूत्तां ताहीं भी दण्ड दिया, जिननै अपणी प्रभुता बणाए न्ही राक्खी, बल्के अपणी खुद की रहण की जगहां जो के सुर्ग थी छोड़ दी, परमेसवर नै उन ताहीं भी भीषण दिन कै न्याय खात्तर अन्धेरै म्ह, जो सदा काल कै खात्तर सै, बेल्लां तै बाँधकै राख्या सै, जिन ताहीं कोए तोड़ न्ही सकदा। (aïdios g126)
7 जिस रीति से सदोम और गमोरा और उनके आस-पास के नगर, जो इनके समान व्यभिचारी हो गए थे और पराए शरीर के पीछे लग गए थे आग के अनन्त दण्ड में पड़कर दृष्टान्त ठहरे हैं। (aiōnios g166)
उस्से तरियां उन माणसां के बारें म्ह जो सदोम अर अमोरा नगर अर उसकै लोवै-धोवै के नगर के माणसां कै गैल के बणी थी। वे माणस जार होगे थे, अर अप्राकृतिक यौन-सम्बन्धां कै पाच्छै लाग्गे थे, तो परमेसवर नै उन ताहीं आग तै भस्म कर दिया, जो उनकै गैल होया वा दुसरयां खात्तर चेतावनी सै, क्यूँके वे भी अनन्त आग के जरिये दण्ड पावैंगें। (aiōnios g166)
8 उसी रीति से ये स्वप्नदर्शी भी अपने-अपने शरीर को अशुद्ध करते, और प्रभुता को तुच्छ जानते हैं; और ऊँचे पदवालों को बुरा-भला कहते हैं।
इन बात्तां के बारें म्ह बेरा होन्दे होए, परमेसवर का कहणा ना मानण आळे लोग इस्से तरियां तै पाप करै सै, उनका कहणा सै, के वे दर्शन देक्खै सै, वे अपणी-अपणी देह नै अशुद्ध करै सै, अर वे परमेसवर की प्रभुता नै अस्वीकार करै सै, अर सुर्गदूत्तां की बुराई करै सै।
9 परन्तु प्रधान स्वर्गदूत मीकाईल ने, जब शैतान से मूसा के शव के विषय में वाद-विवाद किया, तो उसको बुरा-भला कहकर दोष लगाने का साहस न किया; पर यह कहा, “प्रभु तुझे डाँटे।”
पर परमेसवर के प्रधान सुर्गदूत मीकाईल नै, जिब शैतान तै मूसा नबी की लाश कै बारें म्ह वाद-विवाद करया, तो मीकाईल सुर्गदूत नै भी उसतै आच्छा-भुंडा कहकै खोट लाण की हिम्मत कोनी करी, पर सिर्फ इतणाए कह्या, के “प्रभु तन्नै फटकारै।”
10 १० पर ये लोग जिन बातों को नहीं जानते, उनको बुरा-भला कहते हैं; पर जिन बातों को अचेतन पशुओं के समान स्वभाव ही से जानते हैं, उनमें अपने आपको नाश करते हैं।
पर परमेसवर का कहणा ना मानण आळे ये लोग उन बात्तां की आलोचना बुरे शब्दां तै करै सै, जिन ताहीं वे जाणदे ए कोनी, अर जिन बात्तां नै वे जाणै सै, उन ताहीं वे बिना सोच्चे-समझे जंगली-जानवरां की तरियां करै सै, इसे काम्मां खात्तर परमेसवर उन ताहीं दण्ड देवैगा।
11 ११ उन पर हाय! कि वे कैन के समान चाल चले, और मजदूरी के लिये बिलाम के समान भ्रष्ट हो गए हैं और कोरह के समान विरोध करके नाश हुए हैं।
धिक्कार सै उनपै! जो कैन की तरियां बुरी जिन्दगी जीवै सै, जिसनै अपणे भाई का खून इस करकै करया था, क्यूँके परमेसवर नै उसकी भेट स्वीकार कोनी करी, अर उसके भाई की कर ली थी, अर वो उस बिलाम की तरियां सै, जिसनै परमेसवर के माणसां ताहीं पाप करण खात्तर उकसाया, ताके वो धन ले सकै जिसकी पेशकस उस ताहीं करी गई थी, अर जो कोरह की ढाळ मूसा नबी के अधिकार का बिरोध करण के कारण नाश होगे।
12 १२ यह तुम्हारे प्रेम-भोजों में तुम्हारे साथ खाते-पीते, समुद्र में छिपी हुई चट्टान सरीखे हैं, और बेधड़क अपना ही पेट भरनेवाले रखवाले हैं; वे निर्जल बादल हैं; जिन्हें हवा उड़ा ले जाती है; पतझड़ के निष्फल पेड़ हैं, जो दो बार मर चुके हैं; और जड़ से उखड़ गए हैं;
जिब थम परमेसवर के प्यार नै, याद करण कै खात्तर प्रीति भोज म्ह कठ्ठे होओ सों, तो वे भी थारे म्ह शामिल हो जावै सै, तब वे उस समुन्दर म्ह लुक्ही होए पत्थर की चट्टान की तरियां सै, जो थारे ताहीं डूबो सकै सै। वे उस पाळी की तरियां सै जो सिर्फ अपणा पेट भरै सै, अर वे बिना पाणी के बादल सै, जिन ताहीं हवा उड़ा ले जावै सै, वे पतझड़ के इसे दरखत सै, जिन म्ह कदे फळ कोनी लाग्दे, अर ये जड़ तै उखड़गे सै।
13 १३ ये समुद्र के प्रचण्ड हिलकोरे हैं, जो अपनी लज्जा का फेन उछालते हैं। ये डाँवाडोल तारे हैं, जिनके लिये सदाकाल तक घोर अंधकार रखा गया है। (aiōn g165)
ये समुन्दर की तेज झाल के हिलोरे सै, जो अपणी गंदगी का झाग उछाळै सै, ये लोग शर्मनाक काम करै सै, ये उन राह तै भटके होए तारां की ढाळ सै, जो किसे नै सही राह न्ही दिखा सकदे, जिनकै खात्तर परमेसवर नै सदा खात्तर घोर अन्धकार की जगहां तय कर राक्खी सै, जड़ै वो सदा खात्तर रहवैंगे। (aiōn g165)
14 १४ और हनोक ने भी जो आदम से सातवीं पीढ़ी में था, इनके विषय में यह भविष्यद्वाणी की, “देखो, प्रभु अपने लाखों पवित्रों के साथ आया।
हनोक नै भी जो आदम की सातवीं पीढ़ी म्ह तै था, इन माणसां कै बाबत या भविष्यवाणी करी थी, “देक्खों, प्रभु अपणे लाखां पवित्र सुर्गदूत्तां कै गेल्या आवैगा,
15 १५ कि सब का न्याय करे, और सब भक्तिहीनों को उनके अभक्ति के सब कामों के विषय में जो उन्होंने भक्तिहीन होकर किए हैं, और उन सब कठोर बातों के विषय में जो भक्तिहीन पापियों ने उसके विरोध में कही हैं, दोषी ठहराए।”
तो उन सब माणसां का न्याय करैगा, अर बुरे माणसां नै उनके बुरे काम्मां का अर दुष्ट माणसां नै जिननै परमेसवर के बिरोध म्ह कड़वे शब्द इस्तमाल करे थे, उन ताहीं कसूरवार ठहरावैगा।”
16 १६ ये तो असंतुष्ट, कुड़कुड़ानेवाले, और अपनी अभिलाषाओं के अनुसार चलनेवाले हैं; और अपने मुँह से घमण्ड की बातें बोलते हैं; और वे लाभ के लिये मुँह देखी बड़ाई किया करते हैं।
ये तो बेसबरे, बड़बड़ाण आळे, अर अपणी मर्जिया कै मुताबिक लगातार बुरे काम करै सै, अर अपणे मुँह तै घमण्ड की बात बोल्लै सै, वे अपणे फायदे कै खात्तर चापलूस्सी की बात करै सै।
17 १७ पर हे प्रियों, तुम उन बातों को स्मरण रखो; जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के प्रेरित पहले कह चुके हैं।
पर हे प्यारे भाईयो, थम इन बात्तां नै याद राक्खो, जो म्हारे प्रभु यीशु मसीह के प्रेरित भोत पैहल्याए कहगे सै।
18 १८ वे तुम से कहा करते थे, “पिछले दिनों में ऐसे उपहास करनेवाले होंगे, जो अपनी अभक्ति की अभिलाषाओं के अनुसार चलेंगे।”
वे थमनै कह्या करै थे, “के प्रभु यीशु मसीह के बोहड़ण तै पैहले इसे माणस भी होवैंगे जो प्रभु का मजाक उड़ावैंगे, वे इसे माणस सै, जो अपणी बुरी अभिलाषायां कै मुताबिक जिन्दगी जिवैंगे।”
19 १९ ये तो वे हैं, जो फूट डालते हैं; ये शारीरिक लोग हैं, जिनमें आत्मा नहीं।
ये वे माणस सै, जो थारे म्ह फूट गेरै सै, अर जिन म्ह पवित्र आत्मा न्ही सै उनकी बुरी अभिलाषा, उन ताहीं अपणे बस म्ह राक्खै सै।
20 २० पर हे प्रियों तुम अपने अति पवित्र विश्वास में अपनी उन्नति करते हुए और पवित्र आत्मा में प्रार्थना करते हुए,
हे प्यारे बिश्वासी भाईयो, थम लगातार एक-दुसरे की बढ़ोतरी करते जाओ, अर आप्पस म्ह एक-दुसरे नै सच्ची शिक्षा जिसपै थम बिश्वास करो सों, उसतै उत्साहित करदे रहों, अर जिस तरियां पवित्र आत्मा थारे ताहीं अगुवाई करै सै थम प्रार्थना करदे रहों।
21 २१ अपने आपको परमेश्वर के प्रेम में बनाए रखो; और अनन्त जीवन के लिये हमारे प्रभु यीशु मसीह की दया की आशा देखते रहो। (aiōnios g166)
थमनै यो जाणकै जीवन जीणा चाहिए, के परमेसवर थारे तै प्यार करै सै, अर थम उस दिन की बाट देखदे रहो जिस दिन म्हारा प्रभु यीशु मसीह बोहड़कै आवैगा ताके थमनै अनन्त जीवन मिलै, क्यूँके उसनै म्हारे पै दया करी सै। (aiōnios g166)
22 २२ और उन पर जो शंका में हैं दया करो।
उन माणसां पै दया करो जिनका बिश्वास डामाडोल होरया सै।
23 २३ और बहुतों को आग में से झपटकर निकालो, और बहुतों पर भय के साथ दया करो; वरन् उस वस्त्र से भी घृणा करो जो शरीर के द्वारा कलंकित हो गया है।
घणखरे माणसां नै न्याय की आग तै झपट्टा मारकै लिकाड़ो, अर दुसरे माणसां के प्रति दयालु रहों, पर इसकै साथ चौक्कस भी रहों, उस लत्ते तै भी नफरत करो जो पाप तै भरे काम्मां तै कलंकित हो गया सै।
24 २४ अब जो तुम्हें ठोकर खाने से बचा सकता है, और अपनी महिमा की भरपूरी के सामने मगन और निर्दोष करके खड़ा कर सकता है।
वो एकमात्र सच्चा परमेसवर सै, जो थमनै ठोक्कर खाण तै बचा सकै सै, अर वो थमनै बेकसूर अर मगन करकै अपणे महिमा म्ह अपणे स्याम्ही खड्या करैगा। जो प्रभु यीशु मसीह नै म्हारे खात्तर करया, उसकै जरिये परमेसवर नै म्हारे ताहीं बचाया सै।
25 २५ उस एकमात्र परमेश्वर के लिए, हमारे उद्धारकर्ता की महिमा, गौरव, पराक्रम और अधिकार, हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा जैसा सनातन काल से है, अब भी हो और युगानुयुग रहे। आमीन। (aiōn g165)
म्हारा प्रभु यीशु मसीह माणसां म्ह, परमेसवर की तारीफ करण का कारण बणा, ताके वो पिच्छाण सकै, के शरुआत तै, इब अर सदा कै खात्तर शक्ति अर अधिकार उस्से का सै। आमीन। (aiōn g165)

< यहूदा 1 >