< यूहन्ना 15 >

1 “सच्ची दाखलता मैं हूँ; और मेरा पिता किसान है।
ahaM satyadrAkShAlatAsvarUpo mama pitA tUdyAnaparichArakasvarUpa ncha|
2 जो डाली मुझ में है, और नहीं फलती, उसे वह काट डालता है, और जो फलती है, उसे वह छाँटता है ताकि और फले।
mama yAsu shAkhAsu phalAni na bhavanti tAH sa Chinatti tathA phalavatyaH shAkhA yathAdhikaphalAni phalanti tadarthaM tAH pariShkaroti|
3 तुम तो उस वचन के कारण जो मैंने तुम से कहा है, शुद्ध हो।
idAnIM mayoktopadeshena yUyaM pariShkR^itAH|
4 तुम मुझ में बने रहो, और मैं तुम में जैसे डाली यदि दाखलता में बनी न रहे, तो अपने आप से नहीं फल सकती, वैसे ही तुम भी यदि मुझ में बने न रहो तो नहीं फल सकते।
ataH kAraNAt mayi tiShThata tenAhamapi yuShmAsu tiShThAmi, yato heto rdrAkShAlatAyAm asaMlagnA shAkhA yathA phalavatI bhavituM na shaknoti tathA yUyamapi mayyatiShThantaH phalavanto bhavituM na shaknutha|
5 मैं दाखलता हूँ: तुम डालियाँ हो; जो मुझ में बना रहता है, और मैं उसमें, वह बहुत फल फलता है, क्योंकि मुझसे अलग होकर तुम कुछ भी नहीं कर सकते।
ahaM drAkShAlatAsvarUpo yUya ncha shAkhAsvarUpoH; yo jano mayi tiShThati yatra chAhaM tiShThAmi, sa prachUraphalaiH phalavAn bhavati, kintu mAM vinA yUyaM kimapi karttuM na shaknutha|
6 यदि कोई मुझ में बना न रहे, तो वह डाली के समान फेंक दिया जाता, और सूख जाता है; और लोग उन्हें बटोरकर आग में झोंक देते हैं, और वे जल जाती हैं।
yaH kashchin mayi na tiShThati sa shuShkashAkheva bahi rnikShipyate lokAshcha tA AhR^itya vahnau nikShipya dAhayanti|
7 यदि तुम मुझ में बने रहो, और मेरी बातें तुम में बनी रहें तो जो चाहो माँगो और वह तुम्हारे लिये हो जाएगा।
yadi yUyaM mayi tiShThatha mama kathA cha yuShmAsu tiShThati tarhi yad vA nChitvA yAchiShyadhve yuShmAkaM tadeva saphalaM bhaviShyati|
8 मेरे पिता की महिमा इसी से होती है, कि तुम बहुत सा फल लाओ, तब ही तुम मेरे चेले ठहरोगे।
yadi yUyaM prachUraphalavanto bhavatha tarhi tadvArA mama pitu rmahimA prakAshiShyate tathA yUyaM mama shiShyA iti parikShAyiShyadhve|
9 जैसा पिता ने मुझसे प्रेम रखा, वैसे ही मैंने तुम से प्रेम रखा, मेरे प्रेम में बने रहो।
pitA yathA mayi prItavAn ahamapi yuShmAsu tathA prItavAn ato heto ryUyaM nirantaraM mama premapAtrANi bhUtvA tiShThata|
10 १० यदि तुम मेरी आज्ञाओं को मानोगे, तो मेरे प्रेम में बने रहोगे जैसा कि मैंने अपने पिता की आज्ञाओं को माना है, और उसके प्रेम में बना रहता हूँ।
ahaM yathA piturAj nA gR^ihItvA tasya premabhAjanaM tiShThAmi tathaiva yUyamapi yadi mamAj nA guhlItha tarhi mama premabhAjanAni sthAsyatha|
11 ११ मैंने ये बातें तुम से इसलिए कही हैं, कि मेरा आनन्द तुम में बना रहे, और तुम्हारा आनन्द पूरा हो जाए।
yuShmannimittaM mama ya AhlAdaH sa yathA chiraM tiShThati yuShmAkam Anandashcha yathA pUryyate tadarthaM yuShmabhyam etAH kathA atrakatham|
12 १२ “मेरी आज्ञा यह है, कि जैसा मैंने तुम से प्रेम रखा, वैसा ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो।
ahaM yuShmAsu yathA prIye yUyamapi parasparaM tathA prIyadhvam eShA mamAj nA|
13 १३ इससे बड़ा प्रेम किसी का नहीं, कि कोई अपने मित्रों के लिये अपना प्राण दे।
mitrANAM kAraNAt svaprANadAnaparyyantaM yat prema tasmAn mahAprema kasyApi nAsti|
14 १४ जो कुछ मैं तुम्हें आज्ञा देता हूँ, यदि उसे करो, तो तुम मेरे मित्र हो।
ahaM yadyad AdishAmi tattadeva yadi yUyam Acharata tarhi yUyameva mama mitrANi|
15 १५ अब से मैं तुम्हें दास न कहूँगा, क्योंकि दास नहीं जानता, कि उसका स्वामी क्या करता है: परन्तु मैंने तुम्हें मित्र कहा है, क्योंकि मैंने जो बातें अपने पिता से सुनीं, वे सब तुम्हें बता दीं।
adyArabhya yuShmAn dAsAn na vadiShyAmi yat prabhu ryat karoti dAsastad na jAnAti; kintu pituH samIpe yadyad ashR^iNavaM tat sarvvaM yUShmAn aj nApayam tatkAraNAd yuShmAn mitrANi proktavAn|
16 १६ तुम ने मुझे नहीं चुनापरन्तु मैंने तुम्हें चुना है और तुम्हें ठहराया ताकि तुम जाकर फल लाओ; और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से माँगो, वह तुम्हें दे।
yUyaM mAM rochitavanta iti na, kintvahameva yuShmAn rochitavAn yUyaM gatvA yathA phalAnyutpAdayatha tAni phalAni chAkShayANi bhavanti, tadarthaM yuShmAn nyajunajaM tasmAn mama nAma prochya pitaraM yat ki nchid yAchiShyadhve tadeva sa yuShmabhyaM dAsyati|
17 १७ इन बातों की आज्ञा मैं तुम्हें इसलिए देता हूँ, कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो।
yUyaM parasparaM prIyadhvam aham ityAj nApayAmi|
18 १८ “यदि संसार तुम से बैर रखता है, तो तुम जानते हो, कि उसने तुम से पहले मुझसे भी बैर रखा।
jagato lokai ryuShmAsu R^itIyiteShu te pUrvvaM mAmevArttIyanta iti yUyaM jAnItha|
19 १९ यदि तुम संसार के होते, तो संसार अपनों से प्रेम रखता, परन्तु इस कारण कि तुम संसार के नहीं वरन् मैंने तुम्हें संसार में से चुन लिया है; इसलिए संसार तुम से बैर रखता है।
yadi yUyaM jagato lokA abhaviShyata tarhi jagato lokA yuShmAn AtmIyAn buddhvApreShyanta; kintu yUyaM jagato lokA na bhavatha, ahaM yuShmAn asmAjjagato. arochayam etasmAt kAraNAjjagato lokA yuShmAn R^itIyante|
20 २० जो बात मैंने तुम से कही थी, ‘दास अपने स्वामी से बड़ा नहीं होता,’ उसको याद रखो यदि उन्होंने मुझे सताया, तो तुम्हें भी सताएँगे; यदि उन्होंने मेरी बात मानी, तो तुम्हारी भी मानेंगे।
dAsaH prabho rmahAn na bhavati mamaitat pUrvvIyaM vAkyaM smarata; te yadi mAmevAtADayan tarhi yuShmAnapi tADayiShyanti, yadi mama vAkyaM gR^ihlanti tarhi yuShmAkamapi vAkyaM grahIShyanti|
21 २१ परन्तु यह सब कुछ वे मेरे नाम के कारण तुम्हारे साथ करेंगे क्योंकि वे मेरे भेजनेवाले को नहीं जानते।
kintu te mama nAmakAraNAd yuShmAn prati tAdR^ishaM vyavahariShyanti yato yo mAM preritavAn taM te na jAnanti|
22 २२ यदि मैं न आता और उनसे बातें न करता, तो वे पापी न ठहरते परन्तु अब उन्हें उनके पाप के लिये कोई बहाना नहीं।
teShAM sannidhim Agatya yadyahaM nAkathayiShyaM tarhi teShAM pApaM nAbhaviShyat kintvadhunA teShAM pApamAchChAdayitum upAyo nAsti|
23 २३ जो मुझसे बैर रखता है, वह मेरे पिता से भी बैर रखता है।
yo jano mAm R^itIyate sa mama pitaramapi R^itIyate|
24 २४ यदि मैं उनमें वे काम न करता, जो और किसी ने नहीं किए तो वे पापी नहीं ठहरते, परन्तु अब तो उन्होंने मुझे और मेरे पिता दोनों को देखा, और दोनों से बैर किया।
yAdR^ishAni karmmANi kenApi kadApi nAkriyanta tAdR^ishAni karmmANi yadi teShAM sAkShAd ahaM nAkariShyaM tarhi teShAM pApaM nAbhaviShyat kintvadhunA te dR^iShTvApi mAM mama pitara nchArttIyanta|
25 २५ और यह इसलिए हुआ, कि वह वचन पूरा हो, जो उनकी व्यवस्था में लिखा है, ‘उन्होंने मुझसे व्यर्थ बैर किया।’
tasmAt te. akAraNaM mAm R^itIyante yadetad vachanaM teShAM shAstre likhitamAste tat saphalam abhavat|
26 २६ परन्तु जब वह सहायक आएगा, जिसे मैं तुम्हारे पास पिता की ओर से भेजूँगा, अर्थात् सत्य का आत्मा जो पिता की ओर से निकलता है, तो वह मेरी गवाही देगा।
kintu pitu rnirgataM yaM sahAyamarthAt satyamayam AtmAnaM pituH samIpAd yuShmAkaM samIpe preShayiShyAmi sa Agatya mayi pramANaM dAsyati|
27 २७ और तुम भी गवाह हो क्योंकि तुम आरम्भ से मेरे साथ रहे हो।
yUyaM prathamamArabhya mayA sArddhaM tiShThatha tasmAddheto ryUyamapi pramANaM dAsyatha|

< यूहन्ना 15 >