< यिर्मयाह 11 >

1 यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा
Реч која дође Јеремији од Господа говорећи:
2 “इस वाचा के वचन सुनो, और यहूदा के पुरुषों और यरूशलेम के रहनेवालों से कहो।
Слушајте речи овог завета, и казујте људима Јудиним и становницима јерусалимским.
3 उनसे कहो, इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, श्रापित है वह मनुष्य, जो इस वाचा के वचन न माने
И реци им: Овако вели Господ Бог Израиљев: Проклет да је ко не послуша речи овог завета,
4 जिसे मैंने तुम्हारे पुरखाओं के साथ लोहे की भट्ठी अर्थात् मिस्र देश में से निकालने के समय, यह कहकर बाँधी थी, मेरी सुनो, और जितनी आज्ञाएँ मैं तुम्हें देता हूँ उन सभी का पालन करो। इससे तुम मेरी प्रजा ठहरोगे, और मैं तुम्हारा परमेश्वर ठहरूँगा;
Који заповедих оцима вашим кад их изведох из земље мисирске, из пећи гвоздене, говорећи: Слушајте глас мој и творите ово све како вам заповедам, па ћете ми бити народ и ја ћу вам бити Бог,
5 और जो शपथ मैंने तुम्हारे पितरों से खाई थी कि जिस देश में दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं, उसे मैं तुम को दूँगा, उसे पूरी करूँगा; और देखो, वह पूरी हुई है।” यह सुनकर मैंने कहा, “हे यहोवा, आमीन।”
Да бих испунио заклетву којом се заклех оцима вашим да ћу им дати земљу у којој тече млеко и мед, како се види данас. А ја одговорих и рекох: Амин, Господе.
6 तब यहोवा ने मुझसे कहा, “ये सब वचन यहूदा के नगरों और यरूशलेम की सड़कों में प्रचार करके कह, इस वाचा के वचन सुनो और उसके अनुसार चलो।
По том рече ми Господ: Казуј све ове речи по градовима Јудиним и по улицама јерусалимским говорећи: Слушајте речи овог завета, и извршујте их.
7 क्योंकि जिस समय से मैं तुम्हारे पुरखाओं को मिस्र देश से छुड़ा ले आया तब से आज के दिन तक उनको दृढ़ता से चिताता आया हूँ, मेरी बात सुनों।
Јер тврдо засведочавах оцима вашим од кад их изведох из земље мисирске до данас, зарана једнако говорећи: Слушајте глас мој.
8 परन्तु उन्होंने न सुनी और न मेरी बातों पर कान लगाया, किन्तु अपने-अपने बुरे मन के हठ पर चलते रहे। इसलिए मैंने उनके विषय इस वाचा की सब बातों को पूर्ण किया है जिसके मानने की मैंने उन्हें आज्ञा दी थी और उन्होंने न मानी।”
Али не послушаше и не пригнуше уха свог, него ходише сваки за мислима злог срца свог; за то пустих на њих све речи овог завета, који заповедих да врше, а они не вршише.
9 फिर यहोवा ने मुझसे कहा, “यहूदियों और यरूशलेम के निवासियों में विद्रोह पाया गया है।
Тада ми рече Господ: Буна је међу људима Јудиним и становницима јерусалимским.
10 १० जैसे इनके पुरखा मेरे वचन सुनने से इन्कार करते थे, वैसे ही ये भी उनके अधर्मों का अनुसरण करके दूसरे देवताओं के पीछे चलते और उनकी उपासना करते हैं; इस्राएल और यहूदा के घरानों ने उस वाचा को जो मैंने उनके पूर्वजों से बाँधी थी, तोड़ दिया है।
Вратили су се на безакоња старих својих, који не хтеше слушати моје речи, и иду за другим боговима, те им служе; дом Израиљев и дом Јудин покварише завет мој, који учиних с оцима њиховим.
11 ११ इसलिए यहोवा यह कहता है, देख, मैं इन पर ऐसी विपत्ति डालने पर हूँ जिससे ये बच न सकेंगे; और चाहे ये मेरी दुहाई दें तो भी मैं इनकी न सुनूँगा।
Зато овако вели Господ: Ево, ја ћу пустити на њих зло, из ког неће моћи изаћи, и вапиће к мени, али их нећу услишити.
12 १२ उस समय यरूशलेम और यहूदा के नगरों के निवासी उन देवताओं की दुहाई देंगे जिनके लिये वे धूप जलाते हैं, परन्तु वे उनकी विपत्ति के समय उनको कभी न बचा सकेंगे।
Тада ће градови Јудини и становници јерусалимски ићи и вапити к боговима којима каде, али им неће помоћи у невољи њиховој.
13 १३ हे यहूदा, जितने तेरे नगर हैं उतने ही तेरे देवता भी हैं; और यरूशलेम के निवासियों ने हर एक सड़क में उस लज्जापूर्ण बाल की वेदियाँ बना-बनाकर उसके लिये धूप जलाया है।
Јер имаш богова, Јуда, колико градова, и колико има улица у Јерусалиму, толико подигосте олтара срамотних, олтара да кадите Валу.
14 १४ “इसलिए तू मेरी इस प्रजा के लिये प्रार्थना न करना, न कोई इन लोगों के लिये ऊँचे स्वर से विनती करे, क्योंकि जिस समय ये अपनी विपत्ति के मारे मेरी दुहाई देंगे, तब मैं उनकी न सुनूँगा।
Ти се дакле не моли за тај народ, и не подижи вике ни молбе за њих, јер их нећу услишити кад завапе к мени у невољи својој.
15 १५ मेरी प्रिया को मेरे घर में क्या काम है? उसने तो बहुतों के साथ कुकर्म किया, और तेरी पवित्रता पूरी रीति से जाती रही है। जब तू बुराई करती है, तब प्रसन्न होती है।
Шта ће мили мој у дому мом, кад чини грдило с многима, и свето месо отиде од тебе, и веселиш се кад зло чиниш?
16 १६ यहोवा ने तुझको हरा, मनोहर, सुन्दर फलवाला जैतून तो कहा था, परन्तु उसने बड़े हुल्लड़ के शब्द होते ही उसमें आग लगाई, और उसकी डालियाँ तोड़ डाली गईं।
Господ те назва маслином зеленом, лепом ради доброг рода; али с хуком великог ветра распали огањ око ње, и гране јој се поломише.
17 १७ सेनाओं का यहोवा, जिसने तुझे लगाया, उसने तुझ पर विपत्ति डालने के लिये कहा है; इसका कारण इस्राएल और यहूदा के घरानों की यह बुराई है कि उन्होंने मुझे रिस दिलाने के लिये बाल के निमित्त धूप जलाया।”
Јер Господ над војскама, који те је посадио, изрече зло по те, за злоћу дома Израиљевог и дома Јудиног, коју чинише међу собом да би ме разгневили кадећи Валу.
18 १८ यहोवा ने मुझे बताया और यह बात मुझे मालूम हो गई; क्योंकि यहोवा ही ने उनकी युक्तियाँ मुझ पर प्रगट की।
Господ ми објави, те знам; Ти ми показа дела њихова.
19 १९ मैं तो वध होनेवाले भेड़ के बच्चे के समान अनजान था। मैं न जानता था कि वे लोग मेरी हानि की युक्तियाँ यह कहकर करते हैं, “आओ, हम फल समेत इस वृक्ष को उखाड़ दें, और जीवितों के बीच में से काट डालें, तब इसका नाम तक फिर स्मरण न रहे।”
А ја бејах као јагње и теле које се води на клање, јер не знах да се договарају на ме: Оборимо дрво с родом његовим, и истребимо га из земље живих, да му се име не спомиње више.
20 २० परन्तु, अब हे सेनाओं के यहोवा, हे धर्मी न्यायी, हे अन्तःकरण की बातों के ज्ञाता, तू उनका पलटा ले और मुझे दिखा, क्योंकि मैंने अपना मुकद्दमा तेरे हाथ में छोड़ दिया है।
Али, Господе над војскама, Судијо праведни, који испитујеш бубреге и срце, дај да видим освету Твоју на њима, јер Теби казах парбу своју.
21 २१ इसलिए यहोवा ने मुझसे कहा, “अनातोत के लोग जो तेरे प्राण के खोजी हैं और यह कहते हैं कि तू यहोवा का नाम लेकर भविष्यद्वाणी न कर, नहीं तो हमारे हाथों से मरेगा।
Зато овако вели Господ за Анатоћане, који траже душу твоју говорећи: Не пророкуј у име Господње, да не погинеш од наших руку;
22 २२ इसलिए सेनाओं का यहोवा उनके विषय यह कहता है, मैं उनको दण्ड दूँगा; उनके जवान तलवार से, और उनके लड़के-लड़कियाँ भूखे मरेंगे;
Зато овако вели Господ над војскама: Ево, ја ћу их походити; младићи ће њихови изгинути од мача, синови њихови и кћери њихове изгинуће од глади.
23 २३ और उनमें से कोई भी न बचेगा। मैं अनातोत के लोगों पर यह विपत्ति डालूँगा; उनके दण्ड का दिन आनेवाला है।”
И неће бити од њих остатка; јер ћу пустити зло на Анатоћане кад их походим.

< यिर्मयाह 11 >