< यशायाह 63 >

1 यह कौन है जो एदोम देश के बोस्रा नगर से लाल वस्त्र पहने हुए चला आता है, जो अति बलवान और भड़कीला पहरावा पहने हुए झूमता चला आता है? “यह मैं ही हूँ, जो धार्मिकता से बोलता और पूरा उद्धार करने की शक्ति रखता हूँ।”
Kven er dette som kjem frå Edom, frå Bosra i raude klæde, so brikjen i bunaden sin, so staut i si store kraft? «Det er eg, eg som talar rettferd, som er megtig til å frelsa.»
2 तेरा पहरावा क्यों लाल है? और क्या कारण है कि तेरे वस्त्र हौद में दाख रौंदनेवाले के समान हैं?
Kvifor er bunaden din so raud, og klædi som trødde du vinpersa?
3 “मैंने तो अकेले ही हौद में दाखें रौंदी हैं, और देश के लोगों में से किसी ने मेरा साथ नहीं दिया; हाँ, मैंने अपने क्रोध में आकर उन्हें रौंदा और जलकर उन्हें लताड़ा; उनके लहू के छींटे मेरे वस्त्रों पर पड़े हैं, इससे मेरा सारा पहरावा धब्बेदार हो गया है।
«Eg trødde persa åleine, og ingen av folki var med meg. So trødde eg på deim i vreide og trakka deim sund i min harm. Då skvatt deira blod på klædi mine, og eg sulka heile min klædnad.
4 क्योंकि बदला लेने का दिन मेरे मन में था, और मेरी छुड़ाई हुई प्रजा का वर्ष आ पहुँचा है।
For ein hemnedag var i min hug, og mitt utløysingsår var kome.
5 मैंने खोजा, पर कोई सहायक न दिखाई पड़ा; मैंने इससे अचम्भा भी किया कि कोई सम्भालनेवाला नहीं था; तब मैंने अपने ही भुजबल से उद्धार किया, और मेरी जलजलाहट ही ने मुझे सम्भाला।
Eg såg meg um, det var ingen som hjelpte, og eg undrast på at ingen meg studde, då hjelpte meg min arm, og min harm var meg til studnad,
6 हाँ, मैंने अपने क्रोध में आकर देश-देश के लोगों को लताड़ा, अपनी जलजलाहट से मैंने उन्हें मतवाला कर दिया, और उनके लहू को भूमि पर बहा दिया।”
og eg trakka ned folkeslag i min vreide og gjorde deim drukne i min harm, deira blod let eg renna på jordi.»
7 जितना उपकार यहोवा ने हम लोगों का किया अर्थात् इस्राएल के घराने पर दया और अत्यन्त करुणा करके उसने हम से जितनी भलाई कि, उस सब के अनुसार मैं यहोवा के करुणामय कामों का वर्णन और उसका गुणानुवाद करूँगा।
Herrens miskunn vil eg prisa, Herrens storverk, etter alt det Herren hev gjort oss og hans store godleik mot Israels hus, som han viste deim i si miskunn og sin store nåde.
8 क्योंकि उसने कहा, निःसन्देह ये मेरी प्रजा के लोग हैं, ऐसे लड़के हैं जो धोखा न देंगे; और वह उनका उद्धारकर्ता हो गया।
Han sagde: «Dei er mitt folk, trufaste borni.» Og han vart deira frelsar.
9 उनके सारे संकट में उसने भी कष्ट उठाया, और उसके सम्मुख रहनेवाले दूत ने उनका उद्धार किया; प्रेम और कोमलता से उसने आप ही उनको छुड़ाया; उसने उन्हें उठाया और प्राचीनकाल से सदा उन्हें लिए फिरा।
I all deira trengsla var ingi trengsla, hans åsyns engel frelste deim; i sin kjærleik og si milda han løyste deim ut, han tok deim upp, og han bar deim alle fordoms dagar.
10 १० तो भी उन्होंने बलवा किया और उसके पवित्र आत्मा को खेदित किया; इस कारण वह पलटकर उनका शत्रु हो गया, और स्वयं उनसे लड़ने लगा।
Men dei var stride og harma hans heilage ande, då gjordest han um til fiend’, sjølv stridde han mot deim.
11 ११ तब उसके लोगों को उनके प्राचीन दिन अर्थात् मूसा के दिन स्मरण आए, वे कहने लगे कि जो अपनी भेड़ों को उनके चरवाहे समेत समुद्र में से निकाल लाया वह कहाँ है? जिसने उनके बीच अपना पवित्र आत्मा डाला, वह कहाँ है?
Då fordoms dagar då tenkte hans folk på Moses: Kvar er han som deim førde or havet med sin buskaps hyrding? Kvar er han som gav deim i barmen sin heilage ande,
12 १२ जिसने अपने प्रतापी भुजबल को मूसा के दाहिने हाथ के साथ कर दिया, जिसने उनके सामने जल को दो भाग करके अपना सदा का नाम कर लिया,
som let fara ved Mose sida sin herlege arm, som kløyvde vatnet framfor deim, so han skapte seg eit æveleg namn,
13 १३ जो उनको गहरे समुद्र में से ले चला; जैसा घोड़े को जंगल में वैसे ही उनको भी ठोकर न लगी, वह कहाँ है?
han som førde deim gjenom djupet som ein hest yver heidi, so ikkje dei snåva?
14 १४ जैसे घरेलू पशु तराई में उतर जाता है, वैसे ही यहोवा के आत्मा ने उनको विश्राम दिया। इसी प्रकार से तूने अपनी प्रजा की अगुआई की ताकि अपना नाम महिमायुक्त बनाए।
Liksom buskapen gjeng ned i dalen, førde Herrens ande deim til ro; ja, so hev du ført ditt folk og skapt deg eit herleg namn.
15 १५ स्वर्ग से, जो तेरा पवित्र और महिमापूर्ण वासस्थान है, दृष्टि कर। तेरी जलन और पराक्रम कहाँ रहे? तेरी दया और करुणा मुझ पर से हट गई हैं।
Skoda ned frå himmelen, sjå, frå din heilage, herlege bustad! Kvar er din brennhug, di kraft? Di rørsla i barmen, di miskunn held seg att imot meg.
16 १६ निश्चय तू हमारा पिता है, यद्यपि अब्राहम हमें नहीं पहचानता, और इस्राएल हमें ग्रहण नहीं करता; तो भी, हे यहोवा, तू हमारा पिता और हमारा छुड़ानेवाला है; प्राचीनकाल से यही तेरा नाम है।
For du er vår fader, for Abraham veit ikkje um oss, og Israel kjenner oss ikkje. Men du, Herre, er vår fader, «Vår utløysar» du heiter frå gamalt.
17 १७ हे यहोवा, तू क्यों हमको अपने मार्गों से भटका देता, और हमारे मन ऐसे कठोर करता है कि हम तेरा भय नहीं मानते? अपने दास, अपने निज भाग के गोत्रों के निमित्त लौट आ।
Kvi let du oss vildra, Herre, frå dine vegar? Kvi gjer du vårt hjarta hardt, so me ikkje ottast deg? Vend att for dine tenarar skuld, for ætterne i din arvlut!
18 १८ तेरी पवित्र प्रजा तो थोड़े ही समय तक तेरे पवित्रस्थान की अधिकारी रही; हमारे द्रोहियों ने उसे लताड़ दिया है।
Eit lite bil hev ditt heilage folk havt si eiga, so trakka våre uvener ned din heilagdom.
19 १९ हम लोग तो ऐसे हो गए हैं, मानो तूने हम पर कभी प्रभुता नहीं की, और उनके समान जो कभी तेरे न कहलाए।
Det hev vorte med oss som du aldri hadde rådt yver oss, som ditt namn hadde ei vore nemnt yver oss.

< यशायाह 63 >