< यशायाह 53 >

1 जो समाचार हमें दिया गया, उसका किसने विश्वास किया? और यहोवा का भुजबल किस पर प्रगट हुआ?
Kven trudde det bodet me høyrde? Og kven synte Herrens arm seg for?
2 क्योंकि वह उसके सामने अंकुर के समान, और ऐसी जड़ के समान उगा जो निर्जल भूमि में फूट निकले; उसकी न तो कुछ सुन्दरता थी कि हम उसको देखते, और न उसका रूप ही हमें ऐसा दिखाई पड़ा कि हम उसको चाहते।
Han rann som ein renning for augo hans, som ein teinung or turre jordi. Uskapleg var han og lite sjåleg. Me såg han, men ei såg han hugnadleg ut.
3 वह तुच्छ जाना जाता और मनुष्यों का त्यागा हुआ था; वह दुःखी पुरुष था, रोग से उसकी जान-पहचान थी; और लोग उससे मुख फेर लेते थे। वह तुच्छ जाना गया, और, हमने उसका मूल्य न जाना।
Vanvyrd var han, so folk heldt seg undan, ein mann i pinslor og velkjend med sjukdom, som ein som ingen vil sjå på, vanvyrd, og me honom rekna for inkje.
4 निश्चय उसने हमारे रोगों को सह लिया और हमारे ही दुःखों को उठा लिया; तो भी हमने उसे परमेश्वर का मारा-कूटा और दुर्दशा में पड़ा हुआ समझा।
Men våre sjukdomar var det han bar, og våre pinslor som han tok på seg, medan me trudde Gud hadde råka og slege og plåga honom.
5 परन्तु वह हमारे ही अपराधों के कारण घायल किया गया, वह हमारे अधर्म के कामों के कारण कुचला गया; हमारी ही शान्ति के लिये उस पर ताड़ना पड़ी कि उसके कोड़े खाने से हम लोग चंगे हो जाएँ।
Ja, han vart såra for våre brot og sundbroten for våre synder. Refsing til fred for oss låg på honom, og ved hans sår fann me lækjedom.
6 हम तो सब के सब भेड़ों के समान भटक गए थे; हम में से हर एक ने अपना-अपना मार्ग लिया; और यहोवा ने हम सभी के अधर्म का बोझ उसी पर लाद दिया।
Alle for me vilt som sauer, vende oss kvar sin veg; men Herren let råka honom det som me hadde skuld i alle.
7 वह सताया गया, तो भी वह सहता रहा और अपना मुँह न खोला; जिस प्रकार भेड़ वध होने के समय और भेड़ी ऊन कतरने के समय चुपचाप शान्त रहती है, वैसे ही उसने भी अपना मुँह न खोला।
Skamfaren vart han, men leid so viljug og let ikkje upp sin munn, som lambet dei fører til slagting, og sauen som tegjer når han vert klypt - han let ikkje upp sin munn.
8 अत्याचार करके और दोष लगाकर वे उसे ले गए; उस समय के लोगों में से किसने इस पर ध्यान दिया कि वह जीवितों के बीच में से उठा लिया गया? मेरे ही लोगों के अपराधों के कारण उस पर मार पड़ी।
Med vald og dom vart han teken burt, men kven i hans samtid tenkte då: «Burtriven vart han or livandelandet, for mitt folks brot fekk han ulivssår?»
9 उसकी कब्र भी दुष्टों के संग ठहराई गई, और मृत्यु के समय वह धनवान का संगी हुआ, यद्यपि उसने किसी प्रकार का उपद्रव न किया था और उसके मुँह से कभी छल की बात नहीं निकली थी।
Millom gudlause gav dei han grav, men hjå rikmann var han i dauden; for ingen urett hadde han gjort, og det fanst ikkje svik i hans munn.
10 १० तो भी यहोवा को यही भाया कि उसे कुचले; उसी ने उसको रोगी कर दिया; जब वह अपना प्राण दोषबलि करे, तब वह अपना वंश देखने पाएगा, वह बहुत दिन जीवित रहेगा; उसके हाथ से यहोवा की इच्छा पूरी हो जाएगी।
Men Herren vilde med sott honom krasa. Når hans sjæl eit skuldoffer bar, skulde han avkjøme sjå og langt liv, og Herrens vilje ved honom lukkast.
11 ११ वह अपने प्राणों का दुःख उठाकर उसे देखेगा और तृप्त होगा; अपने ज्ञान के द्वारा मेरा धर्मी दास बहुतेरों को धर्मी ठहराएगा; और उनके अधर्म के कामों का बोझ आप उठा लेगा।
For si sjæle-møda skal han sjå det og mettast, ved sin kunnskap gjev han rettferd, min rettvise tenar, til mange, med di han ber deira skuld.
12 १२ इस कारण मैं उसे महान लोगों के संग भाग दूँगा, और, वह सामर्थियों के संग लूट बाँट लेगा; क्योंकि उसने अपना प्राण मृत्यु के लिये उण्डेल दिया, वह अपराधियों के संग गिना गया, तो भी उसने बहुतों के पाप का बोझ उठा लिया, और, अपराधी के लिये विनती करता है।
Difor gjev eg honom mange til lut, og sterke fær han til herfang, for han tømde si sjæl til dauden og vart millom brotsmenner rekna, medan han bar syndi åt mange, og han for brotsmenner bad.

< यशायाह 53 >