< इब्रानियों 6 >

1 इसलिए आओ मसीह की शिक्षा की आरम्भ की बातों को छोड़कर, हम सिद्धता की ओर बढ़ते जाएँ, और मरे हुए कामों से मन फिराने, और परमेश्वर पर विश्वास करने,
La oss derfor gå forbi barnelærdommen om Kristus og skride frem mot det fullkomne, så vi ikke atter legger grunnvollen med omvendelse fra døde gjerninger og tro på Gud,
2 और बपतिस्मा और हाथ रखने, और मरे हुओं के जी उठने, और अनन्त न्याय की शिक्षारूपी नींव, फिर से न डालें। (aiōnios g166)
med lære om dåp og håndspåleggelse, om dødes opstandelse og evig dom (aiōnios g166)
3 और यदि परमेश्वर चाहे, तो हम यही करेंगे।
Og dette vil vi gjøre, om Gud gir lov til det.
4 क्योंकि जिन्होंने एक बार ज्योति पाई है, और जो स्वर्गीय वरदान का स्वाद चख चुके हैं और पवित्र आत्मा के भागी हो गए हैं,
For det er umulig at de som engang er blitt oplyst og har smakt den himmelske gave og fått del i den Hellige Ånd
5 और परमेश्वर के उत्तम वचन का और आनेवाले युग की सामर्थ्य का स्वाद चख चुके हैं। (aiōn g165)
og har smakt Guds gode ord og den kommende verdens krefter, (aiōn g165)
6 यदि वे भटक जाएँ; तो उन्हें मन फिराव के लिये फिर नया बनाना अनहोना है; क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र को अपने लिये फिर क्रूस पर चढ़ाते हैं और प्रगट में उस पर कलंक लगाते हैं।
og så faller fra, atter kan fornyes til omvendelse, da de på ny korsfester Guds Sønn for sig og gjør ham til spott.
7 क्योंकि जो भूमि वर्षा के पानी को जो उस पर बार बार पड़ता है, पी पीकर जिन लोगों के लिये वह जोती-बोई जाती है, उनके काम का साग-पात उपजाती है, वह परमेश्वर से आशीष पाती है।
For den jord som drikker regnet som ofte faller på den, og som bærer gagnlig grøde for dem den dyrkes for, den får velsignelse fra Gud;
8 पर यदि वह झाड़ी और ऊँटकटारे उगाती है, तो निकम्मी और श्रापित होने पर है, और उसका अन्त जलाया जाना है।
men bærer den torner og tistler, da er den uduelig og forbannelse nær, og enden med den er å brennes.
9 पर हे प्रियों यद्यपि हम ये बातें कहते हैं तो भी तुम्हारे विषय में हम इससे अच्छी और उद्धारवाली बातों का भरोसा करते हैं।
Men om eder, I elskede, er vi visse på det som bedre er, og som hører til frelse, enda vi taler således.
10 १० क्योंकि परमेश्वर अन्यायी नहीं, कि तुम्हारे काम, और उस प्रेम को भूल जाए, जो तुम ने उसके नाम के लिये इस रीति से दिखाया, कि पवित्र लोगों की सेवा की, और कर भी रहे हो।
For Gud er ikke urettferdig, så han skulde glemme eders verk og den kjærlighet I har vist mot hans navn, idet I har tjent og ennu tjener de hellige.
11 ११ पर हम बहुत चाहते हैं, कि तुम में से हर एक जन अन्त तक पूरी आशा के लिये ऐसा ही प्रयत्न करता रहे।
Men vi ønsker at enhver av eder må vise den samme iver for den fulle visshet i håpet inntil enden,
12 १२ ताकि तुम आलसी न हो जाओ; वरन् उनका अनुकरण करो, जो विश्वास और धीरज के द्वारा प्रतिज्ञाओं के वारिस होते हैं।
forat I ikke skal bli trege, men efterfølge dem som ved tro og tålmod arver løftene.
13 १३ और परमेश्वर ने अब्राहम को प्रतिज्ञा देते समय जबकि शपथ खाने के लिये किसी को अपने से बड़ा न पाया, तो अपनी ही शपथ खाकर कहा,
For da Gud gav Abraham løftet, svor han ved sig selv, eftersom han ingen større hadde å sverge ved, og sa:
14 १४ “मैं सचमुच तुझे बहुत आशीष दूँगा, और तेरी सन्तान को बढ़ाता जाऊँगा।”
Sannelig, jeg vil rikelig velsigne dig og storlig mangfoldiggjøre dig;
15 १५ और इस रीति से उसने धीरज धरकर प्रतिज्ञा की हुई बात प्राप्त की।
og da han således hadde ventet tålmodig, opnådde han det som var lovt.
16 १६ मनुष्य तो अपने से किसी बड़े की शपथ खाया करते हैं और उनके हर एक विवाद का फैसला शपथ से पक्का होता है।
For mennesker sverger jo ved den større, og eden er dem en ende på all motsigelse, til stadfestelse.
17 १७ इसलिए जब परमेश्वर ने प्रतिज्ञा के वारिसों पर और भी साफ रीति से प्रगट करना चाहा, कि उसकी मनसा बदल नहीं सकती तो शपथ को बीच में लाया।
Derfor, da Gud vilde enn mere vise løftets arvinger hvor uryggelig hans vilje var, gikk han imellem med en ed,
18 १८ ताकि दो बे-बदल बातों के द्वारा जिनके विषय में परमेश्वर का झूठा ठहरना अनहोना है, हमारा दृढ़ता से ढाढ़स बन्ध जाए, जो शरण लेने को इसलिए दौड़े हैं, कि उस आशा को जो सामने रखी हुई है प्राप्त करें।
forat vi ved to uryggelige ting, hvori Gud umulig kunde lyve, skulde ha en sterk trøst, vi som har tatt vår tilflukt til å gripe det håp som venter oss,
19 १९ वह आशा हमारे प्राण के लिये ऐसा लंगर है जो स्थिर और दृढ़ है, और परदे के भीतर तक पहुँचता है।
det vi har som et anker for sjelen, et som er trygt og fast og når innenfor forhenget,
20 २० जहाँ यीशु ने मलिकिसिदक की रीति पर सदाकाल का महायाजक बनकर, हमारे लिये अगुआ के रूप में प्रवेश किया है। (aiōn g165)
hvor Jesus gikk inn som forløper for oss, idet han blev yppersteprest til evig tid efter Melkisedeks vis. (aiōn g165)

< इब्रानियों 6 >