< इब्रानियों 13 >

1 भाईचारे का प्रेम बना रहे।
אהבת האחים תעמד׃
2 अतिथि-सत्कार करना न भूलना, क्योंकि इसके द्वारा कितनों ने अनजाने में स्वर्गदूतों का आदर-सत्कार किया है।
הכנסת ארחים אל תשכחו כי יש אשר הכניסו בה מלאכים ולא ידעו׃
3 कैदियों की ऐसी सुधि लो, कि मानो उनके साथ तुम भी कैद हो; और जिनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, उनकी भी यह समझकर सुधि लिया करो, कि हमारी भी देह है।
זכרו את האסורים כאלו אתם אסורים עמהם ואת הנלחצים באשר גם אתם בבשר׃
4 विवाह सब में आदर की बात समझी जाए, और विवाह बिछौना निष्कलंक रहे; क्योंकि परमेश्वर व्यभिचारियों, और परस्त्रीगामियों का न्याय करेगा।
האישות תיקר בכל וערש יצועכם אל יחלל את הזנים ואת המנאפים ידין אלהים׃
5 तुम्हारा स्वभाव लोभरहित हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उसने आप ही कहा है, “मैं तुझे कभी न छोड़ूँगा, और न कभी तुझे त्यागूँगा।”
רחקו מאהבת כסף ושמחו בחלקכם כי הוא אמר לא ארפך ולא אעזבך׃
6 इसलिए हम बेधड़क होकर कहते हैं, “प्रभु, मेरा सहायक है; मैं न डरूँगा; मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?”
על כן נבטח ונאמר יהוה לי בעזרי לא אירא מה יעשה לי אדם׃
7 जो तुम्हारे अगुए थे, और जिन्होंने तुम्हें परमेश्वर का वचन सुनाया है, उन्हें स्मरण रखो; और ध्यान से उनके चाल-चलन का अन्त देखकर उनके विश्वास का अनुकरण करो।
זכרו את מנהיגיכם אשר הגידו לכם את דבר האלהים בינו לאחרית דרכם ולכו באמונתם׃
8 यीशु मसीह कल और आज और युगानुयुग एक-सा है। (aiōn g165)
ישוע המשיח גם תמול גם היום הוא הוא וגם לעולמים׃ (aiōn g165)
9 नाना प्रकार के और ऊपरी उपदेशों से न भरमाए जाओ, क्योंकि मन का अनुग्रह से दृढ़ रहना भला है, न कि उन खाने की वस्तुओं से जिनसे काम रखनेवालों को कुछ लाभ न हुआ।
אל תנועו בתורות שנות וזרות כי טוב לכונן לבנו בחסד ולא בעניני מאכל אשר לא הועילו למתהלכים בהם׃
10 १० हमारी एक ऐसी वेदी है, जिस पर से खाने का अधिकार उन लोगों को नहीं, जो तम्बू की सेवा करते हैं।
יש לנו מזבח אשר אינם רשאים לאכל מעליו משרתי המשכן׃
11 ११ क्योंकि जिन पशुओं का लहू महायाजक पापबलि के लिये पवित्रस्थान में ले जाता है, उनकी देह छावनी के बाहर जलाई जाती है।
כי הבהמות אשר הובא דמן בקדש לכפרת החטא על ידי הכהן הגדול גויתיהן נשרפו מחוץ למחנה׃
12 १२ इसी कारण, यीशु ने भी लोगों को अपने ही लहू के द्वारा पवित्र करने के लिये फाटक के बाहर दुःख उठाया।
בעבור זאת גם ישוע למען קדש בדמו את העם ענה מחוץ לשער׃
13 १३ इसलिए, आओ उसकी निन्दा अपने ऊपर लिए हुए छावनी के बाहर उसके पास निकल चलें।
לכן נצאה נא אליו אל מחוץ למחנה ונשא את חרפתו׃
14 १४ क्योंकि यहाँ हमारा कोई स्थिर रहनेवाला नगर नहीं, वरन् हम एक आनेवाले नगर की खोज में हैं।
כי פה אין לנו עיר עמדת כי את העתידה אנחנו מבקשים׃
15 १५ इसलिए हम उसके द्वारा स्तुतिरूपी बलिदान, अर्थात् उन होठों का फल जो उसके नाम का अंगीकार करते हैं, परमेश्वर के लिये सर्वदा चढ़ाया करें।
לכן נקריב על ידו בכל עת זבח תודה לאלהים היא פרי שפתים המודות לשמו׃
16 १६ पर भलाई करना, और उदारता न भूलो; क्योंकि परमेश्वर ऐसे बलिदानों से प्रसन्न होता है।
ואל תשכחו לגמל חסד ולתת לאביונים כי זבחים כאלה יערבו לאלהים׃
17 १७ अपने अगुओं की मानो; और उनके अधीन रहो, क्योंकि वे उनके समान तुम्हारे प्राणों के लिये जागते रहते, जिन्हें लेखा देना पड़ेगा, कि वे यह काम आनन्द से करें, न कि ठंडी साँस ले लेकर, क्योंकि इस दशा में तुम्हें कुछ लाभ नहीं।
שמעו אל מנהיגיכם והכנעו מפניהם כי שקדים הם על נפשתיכם כעתידים לתת חשבון למען יעשו זאת בשמחה ולא באנחה כי זאת לא להועיל לכם׃
18 १८ हमारे लिये प्रार्थना करते रहो, क्योंकि हमें भरोसा है, कि हमारा विवेक शुद्ध है; और हम सब बातों में अच्छी चाल चलना चाहते हैं।
התפללו בעדנו כי ידענו אשר שלמה מחשבתנו ונחפץ ללכת דרך ישרה בכל׃
19 १९ प्रार्थना करने के लिये मैं तुम्हें और भी उत्साहित करता हूँ, ताकि मैं शीघ्र तुम्हारे पास फिर आ सकूँ।
ובחזקה אבקש מכם לעשות זאת למען אושב אליכם במהרה׃
20 २० अब शान्तिदाता परमेश्वर जो हमारे प्रभु यीशु को जो भेड़ों का महान रखवाला है सनातन वाचा के लहू के गुण से मरे हुओं में से जिलाकर ले आया, (aiōnios g166)
ואלהי השלום אשר בדם ברית עולם העלה מן המתים את רעה הצאן הגדול את ישוע אדנינו׃ (aiōnios g166)
21 २१ तुम्हें हर एक भली बात में सिद्ध करे, जिससे तुम उसकी इच्छा पूरी करो, और जो कुछ उसको भाता है, उसे यीशु मसीह के द्वारा हम में पूरा करे, उसकी महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन। (aiōn g165)
הוא ישלימכם בכל מעשה טוב לעשות רצונו בפעלו בכם את הרצוי לפניו ביד ישוע המשיח אשר לו הכבוד לעולמי עולמים אמן׃ (aiōn g165)
22 २२ हे भाइयों मैं तुम से विनती करता हूँ, कि इन उपदेश की बातों को सह लो; क्योंकि मैंने तुम्हें बहुत संक्षेप में लिखा है।
ואבקש מכם אחי שאו נא דבר התוכחה כי כתבתי אליכם בקצרה׃
23 २३ तुम यह जान लो कि तीमुथियुस हमारा भाई छूट गया है और यदि वह शीघ्र आ गया, तो मैं उसके साथ तुम से भेंट करूँगा।
ודעו כי טימותיוס אחינו יצא מבית האסורים והיה אם יבא במהרה אראה אתו את פניכם׃
24 २४ अपने सब अगुओं और सब पवित्र लोगों को नमस्कार कहो। इतालियावाले तुम्हें नमस्कार कहते हैं।
שאלו לשלום כל מנהיגיכם ולשלום כל הקדשים בני ארץ איטליא שאלים לשלומכם׃
25 २५ तुम सब पर अनुग्रह होता रहे। आमीन।
החסד עם כלכם אמן׃

< इब्रानियों 13 >