< इब्रानियों 10 >

1 क्योंकि व्यवस्था जिसमें आनेवाली अच्छी वस्तुओं का प्रतिबिम्ब है, पर उनका असली स्वरूप नहीं, इसलिए उन एक ही प्रकार के बलिदानों के द्वारा, जो प्रतिवर्ष अचूक चढ़ाए जाते हैं, पास आनेवालों को कदापि सिद्ध नहीं कर सकती।
כי התורה בהיות בה צל הטבות העתידות ולא מראה עצם הדברים אין ביכלתה להשלים את הקרבים בקרבנות ההם אשר יקריבו תמיד מדי שנה בשנה׃
2 नहीं तो उनका चढ़ाना बन्द क्यों न हो जाता? इसलिए कि जब सेवा करनेवाले एक ही बार शुद्ध हो जाते, तो फिर उनका विवेक उन्हें पापी न ठहराता।
כי לולא זאת חדלו מהביאם באשר המקריבים בהטהרם פעם אחת לא היתה בהם עוד רגשת חטאים׃
3 परन्तु उनके द्वारा प्रतिवर्ष पापों का स्मरण हुआ करता है।
אבל יש שם הזכרת החטאים שנה בשנה׃
4 क्योंकि अनहोना है, कि बैलों और बकरों का लहू पापों को दूर करे।
כי דם הפרים והשעירים לא יוכל להסיר חטאים׃
5 इसी कारण मसीह जगत में आते समय कहता है, “बलिदान और भेंट तूने न चाही, पर मेरे लिये एक देह तैयार की।
ובעבור זאת אמר בבואו לעולם זבח ומנחה לא חפצת גוף כוננת לי׃
6 होमबलियों और पापबलियों से तू प्रसन्न नहीं हुआ।
עולה וחטאה לא שאלת׃
7 तब मैंने कहा, ‘देख, मैं आ गया हूँ, (पवित्रशास्त्र में मेरे विषय में लिखा हुआ है) ताकि हे परमेश्वर तेरी इच्छा पूरी करूँ।’”
אז אמרתי הנה באתי במגלת ספר כתוב עלי לעשות רצונך אלהי׃
8 ऊपर तो वह कहता है, “न तूने बलिदान और भेंट और होमबलियों और पापबलियों को चाहा, और न उनसे प्रसन्न हुआ,” यद्यपि ये बलिदान तो व्यवस्था के अनुसार चढ़ाए जाते हैं।
אחרי אמרו למעלה זבח ומנחה עולה וחטאה לא חפצת ולא שאלת אשר יקריבו אתם על פי התורה׃
9 फिर यह भी कहता है, “देख, मैं आ गया हूँ, ताकि तेरी इच्छा पूरी करूँ,” अतः वह पहले को हटा देता है, ताकि दूसरे को स्थापित करे।
אז אמר הנה באתי לעשות רצונך אלהי מעביר בזה את הראשונה למען הקים את השניה׃
10 १० उसी इच्छा से हम यीशु मसीह की देह के एक ही बार बलिदान चढ़ाए जाने के द्वारा पवित्र किए गए हैं।
וברצון הזה מקדשים אנחנו על ידי הקרבת קרבן גוף ישוע המשיח בפעם אחת׃
11 ११ और हर एक याजक तो खड़े होकर प्रतिदिन सेवा करता है, और एक ही प्रकार के बलिदान को जो पापों को कभी भी दूर नहीं कर सकते; बार बार चढ़ाता है।
וכל כהן עמד יום יום לשרת ומוסיף פעמים רבות להקריב אתן הקרבנות אשר לא יוכלו לעולם להעביר חטאים׃
12 १२ पर यह व्यक्ति तो पापों के बदले एक ही बलिदान सर्वदा के लिये चढ़ाकर परमेश्वर के दाहिने जा बैठा।
אולם זה אחרי הקריבו זבח אחד על החטאים ישב עד עולם לימין האלהים׃
13 १३ और उसी समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहा है, कि उसके बैरी उसके पाँवों के नीचे की चौकी बनें।
וחכה יחכה עד כי יושתו איביו הדם לרגליו׃
14 १४ क्योंकि उसने एक ही चढ़ावे के द्वारा उन्हें जो पवित्र किए जाते हैं, सर्वदा के लिये सिद्ध कर दिया है।
כי הוא בקרבן אחת השלים לנצח את המקדשים׃
15 १५ और पवित्र आत्मा भी हमें यही गवाही देता है; क्योंकि उसने पहले कहा था
ואף רוח הקדש מעיד לנו על זאת כי אחרי אמרו׃
16 १६ “प्रभु कहता है; कि जो वाचा मैं उन दिनों के बाद उनसे बाँधूँगा वह यह है कि मैं अपनी व्यवस्थाओं को उनके हृदय पर लिखूँगा और मैं उनके विवेक में डालूँगा।”
זאת הברית אשר אכרת אתם אחרי הימים ההם אמר יהוה נתתי את תורתי בקרבם ועל לבם אכתבנה׃
17 १७ (फिर वह यह कहता है, ) “मैं उनके पापों को, और उनके अधर्म के कामों को फिर कभी स्मरण न करूँगा।”
ולעונם ולחטאתם לא אזכר עוד׃
18 १८ और जब इनकी क्षमा हो गई है, तो फिर पाप का बलिदान नहीं रहा।
והנה באשר נסלחו החטאים אין עוד קרבן עליהם׃
19 १९ इसलिए हे भाइयों, जबकि हमें यीशु के लहू के द्वारा उस नये और जीविते मार्ग से पवित्रस्थान में प्रवेश करने का साहस हो गया है,
ועתה אחי בהיות לנו בטחון דרך הקדש בדם ישוע׃
20 २० जो उसने परदे अर्थात् अपने शरीर में से होकर, हमारे लिये अभिषेक किया है,
דרך חדש וחי אשר חדש לנו בפרכת היא בשרו׃
21 २१ और इसलिए कि हमारा ऐसा महान याजक है, जो परमेश्वर के घर का अधिकारी है।
ובהיות לנו כהן גדול על בית אלהים׃
22 २२ तो आओ; हम सच्चे मन, और पूरे विश्वास के साथ, और विवेक का दोष दूर करने के लिये हृदय पर छिड़काव लेकर, और देह को शुद्ध जल से धुलवाकर परमेश्वर के समीप जाएँ।
נקרבה נא בלבב שלם ובאמונה תמימה מטהרים בהזית לבבנו מרוח רעה ורחוצי בשר במים טהורים׃
23 २३ और अपनी आशा के अंगीकार को दृढ़ता से थामे रहें; क्योंकि जिसने प्रतिज्ञा की है, वह विश्वासयोग्य है।
נחזיקה בהודית התקוה בל נמוט כי נאמן המבטיח׃
24 २४ और प्रेम, और भले कामों में उकसाने के लिये एक दूसरे की चिन्ता किया करें।
ונתבוננה זה על זה לעורר אתנו לאהבה ולמעשים טובים׃
25 २५ और एक दूसरे के साथ इकट्ठा होना न छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, पर एक दूसरे को समझाते रहें; और ज्यों-ज्यों उस दिन को निकट आते देखो, त्यों-त्यों और भी अधिक यह किया करो।
ואל נעזב את כנאיתנו כמנהג קצת אנשים כי אם נוכיח איש את אחיו וביותר בראתכם כי קרוב היום׃
26 २६ क्योंकि सच्चाई की पहचान प्राप्त करने के बाद यदि हम जान बूझकर पाप करते रहें, तो पापों के लिये फिर कोई बलिदान बाकी नहीं।
כי אם נחטא בזדון אחרי אשר קבלנו דעת האמת לא ישאר עוד זבח קרבן לכפר על החטא׃
27 २७ हाँ, दण्ड की एक भयानक उम्मीद और आग का ज्वलन बाकी है जो विरोधियों को भस्म कर देगा।
כי אם בעותי הדין העתיד ואש קנאה אשר תאכל את הצררים׃
28 २८ जबकि मूसा की व्यवस्था का न माननेवाला दो या तीन जनों की गवाही पर, बिना दया के मार डाला जाता है।
הן איש כי יפר תורת משה מות ימות בלי חמלה על פי שנים עדים או שלשה׃
29 २९ तो सोच लो कि वह कितने और भी भारी दण्ड के योग्य ठहरेगा, जिसने परमेश्वर के पुत्र को पाँवों से रौंदा, और वाचा के लहू को जिसके द्वारा वह पवित्र ठहराया गया था, अपवित्र जाना हैं, और अनुग्रह की आत्मा का अपमान किया।
מה תחשבו כמה יגדל הענש הראוי לרמס ברגלו את בן האלהים וחשב לחל את דם הברית אשר הוא מקדש בו ומחרף את רוח החסד׃
30 ३० क्योंकि हम उसे जानते हैं, जिसने कहा, “पलटा लेना मेरा काम है, मैं ही बदला दूँगा।” और फिर यह, कि “प्रभु अपने लोगों का न्याय करेगा।”
כי ידענו את האמר לי נקם ושלם ועוד כי ידין יהוה עמו׃
31 ३१ जीविते परमेश्वर के हाथों में पड़ना भयानक बात है।
מה נורא לנפל ביד אלהים חיים׃
32 ३२ परन्तु उन पहले दिनों को स्मरण करो, जिनमें तुम ज्योति पाकर दुःखों के बड़े संघर्ष में स्थिर रहे।
אבל זכרו נא את הימים הראשונים כי אז אחרי ארו עיניכם נשאתם כבד ענוים רבים׃
33 ३३ कुछ तो यह, कि तुम निन्दा, और क्लेश सहते हुए तमाशा बने, और कुछ यह, कि तुम उनके सहभागी हुए जिनकी दुर्दशा की जाती थी।
פעם בהיותכם לראי בחרפה ותוגה פעם בהשתתף לאשר הגיע אליהם כזאת׃
34 ३४ क्योंकि तुम कैदियों के दुःख में भी दुःखी हुए, और अपनी सम्पत्ति भी आनन्द से लुटने दी; यह जानकर, कि तुम्हारे पास एक और भी उत्तम और सर्वदा ठहरनेवाली सम्पत्ति है।
כי הצטערתם על מוסרי וגזלת רכושכם סבלתם בשמחה מדעתכם בנפשכם שיש לכם בשמים קנין טוב ממנו וקים לעד׃
35 ३५ इसलिए, अपना साहस न छोड़ो क्योंकि उसका प्रतिफल बड़ा है।
לכן אל תשליכו את בטחונכם כי יש לו שכר רב׃
36 ३६ क्योंकि तुम्हें धीरज रखना अवश्य है, ताकि परमेश्वर की इच्छा को पूरी करके तुम प्रतिज्ञा का फल पाओ।
כי צריכים אתם לסבלנות למען תעשו רצון אלהים ונשאתם את ההבטחה׃
37 ३७ “क्योंकि अब बहुत ही थोड़ा समय रह गया है जबकि आनेवाला आएगा, और देर न करेगा।
כי עוד מעט רגע והבא יבא לא יאחר׃
38 ३८ और मेरा धर्मी जन विश्वास से जीवित रहेगा, और यदि वह पीछे हट जाए तो मेरा मन उससे प्रसन्न न होगा।”
הצדיק באמונתו יחיה ואם יסג אחור לא רצתה נפשי בו׃
39 ३९ पर हम हटनेवाले नहीं, कि नाश हो जाएँ पर विश्वास करनेवाले हैं, कि प्राणों को बचाएँ।
אמנם אנחנו איננו מן הנסוגים אחור לאבדם כי אם מן המאמינים להצלת הנפש׃

< इब्रानियों 10 >