< यहेजकेल 36 >

1 “फिर हे मनुष्य के सन्तान, तू इस्राएल के पहाड़ों से भविष्यद्वाणी करके कह, हे इस्राएल के पहाड़ों, यहोवा का वचन सुनो।
" Et toi, fils de l'homme, prophétise aux montagnes d'Israël et dis: Montagnes d'Israël, écoutez la parole de Yahweh:
2 परमेश्वर यहोवा यह कहता है: शत्रु ने तो तुम्हारे विषय में कहा है, ‘आहा! प्राचीनकाल के ऊँचे स्थान अब हमारे अधिकार में आ गए।’
Ainsi parle le Seigneur Yahweh: Parce que l'ennemi a dit de vous: " Ha! Ha! les hauteurs éternelles sont devenues notre propriété! "
3 इस कारण भविष्यद्वाणी करके कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: लोगों ने जो तुम्हें उजाड़ा और चारों ओर से तुम्हें ऐसा निगल लिया कि तुम बची हुई जातियों का अधिकार हो जाओ, और बकवादी तुम्हारी चर्चा करते और साधारण लोग तुम्हारी निन्दा करते हैं;
à cause de cela prophétise et dis: Ainsi parle le Seigneur Yahweh: Attendu qu'on vous a dévastées et foulées aux pieds de toutes parts, pour que vous fussiez une propriété pour ce qui reste des nations, et attendu que vous avez été l'objet des discours des langues méchantes et des malins propos des gens,
4 इस कारण, हे इस्राएल के पहाड़ों, परमेश्वर यहोवा का वचन सुनो, परमेश्वर यहोवा तुम से यह कहता है, अर्थात् पहाड़ों और पहाड़ियों से और नालों और तराइयों से, और उजड़े हुए खण्डहरों और निर्जन नगरों से जो चारों ओर की बची हुई जातियों से लुट गए और उनके हँसने के कारण हो गए हैं;
à cause de cela, montagnes d'Israël, écoutez la parole du Seigneur Yahweh: Ainsi parle le Seigneur Yahweh aux montagnes et aux collines, aux ravins et aux vallons, aux ruines désolées et aux villes abandonnées, qui ont été livrées au pillage et à la risée de ce qui reste des nations d'alentour;
5 परमेश्वर यहोवा यह कहता है, निश्चय मैंने अपनी जलन की आग में बची हुई जातियों के और सारे एदोम के विरुद्ध में कहा है कि जिन्होंने मेरे देश को अपने मन के पूरे आनन्द और अभिमान से अपने अधिकार में किया है कि वह पराया होकर लूटा जाए।
à cause de cela, ainsi parle le Seigneur Yahweh: Oui, dans le feu de ma jalousie, j'ai parlé contre ce qui reste des nations, et contre toute l'Idumée, qui se sont adjugé en possession mon pays, dans la joie de tout leur cœur, et dans le mépris de leur âme, pour le mettre au pillage;
6 इस कारण इस्राएल के देश के विषय में भविष्यद्वाणी करके पहाड़ों, पहाड़ियों, नालों, और तराइयों से कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है, देखो, तुम ने जातियों की निन्दा सही है, इस कारण मैं अपनी बड़ी जलजलाहट से बोला हूँ।
à cause de cela, prophétise touchant la terre d'Israël, et dis aux montagnes et aux collines, aux ravins et aux vallons: Ainsi parle le Seigneur Yahweh: Voici que j'ai parlé dans ma jalousie et dans ma fureur, parce que vous avez porté l'opprobre des nations.
7 परमेश्वर यहोवा यह कहता है: मैंने यह शपथ खाई है कि निःसन्देह तुम्हारे चारों ओर जो जातियाँ हैं, उनको अपनी निन्दा आप ही सहनी पड़ेगी।
C'est pourquoi ainsi parle le Seigneur Yahweh: Moi, j'ai levé ma main! Les nations qui vous entourent porteront, elles aussi, leur opprobre.
8 “परन्तु, हे इस्राएल के पहाड़ों, तुम पर डालियाँ पनपेंगी और उनके फल मेरी प्रजा इस्राएल के लिये लगेंगे; क्योंकि उसका लौट आना निकट है।
Et vous, montagnes d'Israël, vous pousserez vos rameaux, et vous porterez votre fruit, pour mon peuple d'Israël; car ils sont près de venir.
9 देखो, मैं तुम्हारे पक्ष में हूँ, और तुम्हारी ओर कृपादृष्टि करूँगा, और तुम जोते-बोए जाओगे;
Car voici que je viens à vous; et je tourne ma face vers vous; et vous serez cultivées et ensemencées.
10 १० और मैं तुम पर बहुत मनुष्य अर्थात् इस्राएल के सारे घराने को बसाऊँगा; और नगर फिर बसाए और खण्डहर फिर बनाएँ जाएँगे।
Je multiplierai sur vous les hommes, la maison d'Israël tout entière; les villes seront habitées, et les ruines seront rebâties.
11 ११ मैं तुम पर मनुष्य और पशु दोनों को बहुत बढ़ाऊँगा; और वे बढ़ेंगे और फूलें-फलेंगे; और मैं तुम को प्राचीनकाल के समान बसाऊँगा, और पहले से अधिक तुम्हारी भलाई करूँगा। तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
Je multiplierai sur vous hommes et bestiaux; ils seront nombreux et se multiplieront; je vous rendrai habitées comme autrefois; je vous ferai plus de bien que dans votre commencement, et vous saurez que je suis Yahweh.
12 १२ मैं ऐसा करूँगा कि मनुष्य अर्थात् मेरी प्रजा इस्राएल तुम पर चले-फिरेगी; और वे तुम्हारे स्वामी होंगे, और तुम उनका निज भाग होंगे, और वे फिर तुम्हारे कारण निर्वंश न हो जाएँगे।
J'amènerai sur vous des hommes, mon peuple d'Israël, et ils te posséderont; tu seras leur héritage, et tu ne les priveras plus de leurs enfants.
13 १३ परमेश्वर यहोवा यह कहता है: जो लोग तुम से कहा करते हैं, ‘तू मनुष्यों का खानेवाला है, और अपने पर बसी हुई जाति को निर्वंश कर देता है,’
Ainsi parle le Seigneur Yahweh: Parce qu'ils vous disent: Tu as dévoré des hommes, et tu as privé ta nation de ses enfants,
14 १४ इसलिए फिर तू मनुष्यों को न खाएगा, और न अपने पर बसी हुई जाति को निर्वंश करेगा, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
à cause de cela, tu ne dévoreras plus d'hommes, et tu ne priveras plus ta nation de ses enfants, — oracle du Seigneur Yahweh.
15 १५ मैं फिर जाति-जाति के लोगों से तेरी निन्दा न सुनवाऊँगा, और तुझे जाति-जाति की ओर से फिर निन्दा न सहनी पड़ेगी, और तुझ पर बसी हुई जाति को तू फिर ठोकर न खिलाएगा, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।”
Je ne te ferai plus entendre les outrages des nations, tu ne porteras plus l'opprobre des peuples, et tu ne feras plus broncher ta nation, — oracle du Seigneur Yahweh. "
16 १६ फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:
La parole de Yahweh me fut adressée en ces termes:
17 १७ “हे मनुष्य के सन्तान, जब इस्राएल का घराना अपने देश में रहता था, तब अपनी चाल चलन और कामों के द्वारा वे उसको अशुद्ध करते थे; उनकी चाल चलन मुझे ऋतुमती की अशुद्धता-सी जान पड़ती थी।
" Fils de l'homme, ceux de la maison d'Israël, quand ils habitaient sur leur terre, l'ont souillée par leur conduite et par leurs œuvres; leur conduite était devant moi comme la souillure d'une femme.
18 १८ इसलिए जो हत्या उन्होंने देश में की, और देश को अपनी मूरतों के द्वारा अशुद्ध किया, इसके कारण मैंने उन पर अपनी जलजलाहट भड़काई।
Et j'ai versé sur eux mon courroux, à cause du sang qu'ils ont versé sur le pays, et parce qu'ils l'ont souillé par leurs infâmes idoles.
19 १९ मैंने उन्हें जाति-जाति में तितर-बितर किया, और वे देश-देश में बिखर गए; उनके चाल चलन और कामों के अनुसार मैंने उनको दण्ड दिया।
Je les ai dispersés parmi les nations, et ils ont été disséminés dans les pays; je les ai jugés selon leur conduite et selon leurs œuvres.
20 २० परन्तु जब वे उन जातियों में पहुँचे जिनमें वे पहुँचाए गए, तब उन्होंने मेरे पवित्र नाम को अपवित्र ठहराया, क्योंकि लोग उनके विषय में यह कहने लगे, ‘ये यहोवा की प्रजा हैं, परन्तु उसके देश से निकाले गए हैं।’
Arrivés chez les nations où ils sont allés, ils ont déshonoré mon saint nom, quand on disait d'eux: " C'est le peuple de Yahweh, c'est de son pays qu'ils sont sortis. "
21 २१ परन्तु मैंने अपने पवित्र नाम की सुधि ली, जिसे इस्राएल के घराने ने उन जातियों के बीच अपवित्र ठहराया था, जहाँ वे गए थे।
Et j'ai eu pitié de mon saint nom, que ceux de la maison d'Israël ont déshonoré parmi les nations chez lesquelles ils sont allés.
22 २२ “इस कारण तू इस्राएल के घराने से कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: हे इस्राएल के घराने, मैं इसको तुम्हारे निमित्त नहीं, परन्तु अपने पवित्र नाम के निमित्त करता हूँ जिसे तुम ने उन जातियों में अपवित्र ठहराया जहाँ तुम गए थे।
C'est pourquoi dis à la maison d'Israël: Ainsi parle le Seigneur Yahweh: Ce n'est pas à cause de vous que je le fais, maison d'Israël; c'est pour mon saint nom que vous avez déshonoré, parmi les nations chez lesquelles vous êtes allés.
23 २३ मैं अपने बड़े नाम को पवित्र ठहराऊँगा, जो जातियों में अपवित्र ठहराया गया, जिसे तुम ने उनके बीच अपवित्र किया; और जब मैं उनकी दृष्टि में तुम्हारे बीच पवित्र ठहरूँगा, तब वे जातियाँ जान लेंगी कि मैं यहोवा हूँ, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
Je sanctifierai mon grand nom qui est déshonoré, parmi les nations au milieu desquelles vous l'avez déshonoré, et les nations sauront que je suis le Seigneur Yahweh, — oracle du Seigneur Yahweh, quand je me sanctifierai en vous, à leurs yeux.
24 २४ मैं तुम को जातियों में से ले लूँगा, और देशों में से इकट्ठा करूँगा; और तुम को तुम्हारे निज देश में पहुँचा दूँगा।
Je vous tirerai d'entre les nations, je vous rassemblerai de tous les pays, et je vous ramènerai sur votre terre.
25 २५ मैं तुम पर शुद्ध जल छिड़कूँगा, और तुम शुद्ध हो जाओगे; और मैं तुम को तुम्हारी सारी अशुद्धता और मूरतों से शुद्ध करूँगा।
Je ferai sur vous une aspersion d'eaux pures, et vous serez purs; de toutes vos souillures et de toutes vos abominations je vous purifierai.
26 २६ मैं तुम को नया मन दूँगा, और तुम्हारे भीतर नई आत्मा उत्पन्न करूँगा; और तुम्हारी देह में से पत्थर का हृदय निकालकर तुम को माँस का हृदय दूँगा।
Et je vous donnerai un cœur nouveau, et je mettrai au dedans de vous un esprit nouveau; j'ôterai de votre chair le cœur de pierre; et je vous donnerai un cœur de chair.
27 २७ मैं अपना आत्मा तुम्हारे भीतर देकर ऐसा करूँगा कि तुम मेरी विधियों पर चलोगे और मेरे नियमों को मानकर उनके अनुसार करोगे।
Je mettrai au dedans de vous mon Esprit, et je ferai que vous suivrez mes ordonnances, que vous observerez mes lois et les pratiquerez.
28 २८ तुम उस देश में बसोगे जो मैंने तुम्हारे पितरों को दिया था; और तुम मेरी प्रजा ठहरोगे, और मैं तुम्हारा परमेश्वर ठहरूँगा।
Vous habiterez le pays que j'ai donné à vos pères, vous serez mon peuple, et moi, je serai votre Dieu.
29 २९ मैं तुम को तुम्हारी सारी अशुद्धता से छुड़ाऊँगा, और अन्न उपजने की आज्ञा देकर, उसे बढ़ाऊँगा और तुम्हारे बीच अकाल न डालूँगा।
Je vous sauverai de toutes vos souillures; j'appellerai le froment et le ferai abonder, et je n'enverrai plus sur vous la famine.
30 ३० मैं वृक्षों के फल और खेत की उपज बढ़ाऊँगा, कि जातियों में अकाल के कारण फिर तुम्हारी निन्दा न होगी।
Je multiplierai les fruits des arbres, et le produit des champs, afin que vous ne portiez plus l'opprobre et la famine parmi les nations.
31 ३१ तब तुम अपने बुरे चाल चलन और अपने कामों को जो अच्छे नहीं थे, स्मरण करके अपने अधर्म और घिनौने कामों के कारण अपने आप से घृणा करोगे।
Vous vous rappellerez vos voies mauvaises et vos œuvres qui n'étaient pas bonnes, et vous vous prendrez en dégoût, à cause de vos iniquités et de vos abominations.
32 ३२ परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, तुम जान लो कि मैं इसको तुम्हारे निमित्त नहीं करता। हे इस्राएल के घराने अपने चाल चलन के विषय में लज्जित हो और तुम्हारा मुख काला हो जाए।
Ce n'est pas à cause de vous que je le fais, — oracle du Seigneur Yahweh, — sachez-le; ayez honte et rougissez de votre conduite, maison d'Israël.
33 ३३ “परमेश्वर यहोवा यह कहता है, जब मैं तुम को तुम्हारे सब अधर्म के कामों से शुद्ध करूँगा, तब तुम्हारे नगरों को बसाऊँगा; और तुम्हारे खण्डहर फिर बनाए जाएँगे।
Ainsi parle le Seigneur Yahweh: Le jour où je vous purifierai de toutes vos iniquités, je rendrai aux villes leurs habitants, et ce qui est en ruine sera rebâti.
34 ३४ तुम्हारा देश जो सब आने जानेवालों के सामने उजाड़ है, वह उजाड़ होने के बदले जोता बोया जाएगा।
La terre dévastée sera cultivée, elle qui n'était que désolation aux yeux de tous les passants.
35 ३५ और लोग कहा करेंगे, ‘यह देश जो उजाड़ था, वह अदन की बारी–सा हो गया, और जो नगर खण्डहर और उजाड़ हो गए और ढाए गए थे, वे गढ़वाले हुए, और बसाए गए हैं।’
On dira: Cette terre, qui était dévastée, est devenue comme un jardin d'Eden, et les villes ruinées, désolées et renversées, sont habitées comme des places fortes.
36 ३६ तब जो जातियाँ तुम्हारे आस-पास बची रहेंगी, वे जान लेंगी कि मुझ यहोवा ने ढाए हुए को फिर बनाया, और उजाड़ में पेड़ रोपे हैं, मुझ यहोवा ने यह कहा, और ऐसा ही करूँगा।
Et les nations qui seront restées autour de vous sauront que moi, Yahweh, j'ai rebâti ce qui était renversé, planté ce qui était ravagé. Moi, Yahweh, je dis et je fais!
37 ३७ “परमेश्वर यहोवा यह कहता है, इस्राएल के घराने में फिर मुझसे विनती की जाएगी कि मैं उनके लिये यह करूँ; अर्थात् मैं उनमें मनुष्यों की गिनती भेड़-बकरियों के समान बढ़ाऊँ।
Ainsi parle le Seigneur Yahweh: Encore en ceci je me laisserai chercher par la maison d'Israël, pour le faire en leur faveur: je multiplierai les hommes comme des troupeaux.
38 ३८ जैसे पवित्र समयों की भेड़-बकरियाँ, अर्थात् नियत पर्वों के समय यरूशलेम में की भेड़-बकरियाँ अनगिनत होती हैं वैसे ही जो नगर अब खण्डहर हैं वे अनगिनत मनुष्यों के झुण्डों से भर जाएँगे। तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”
Tels que les troupeaux de brebis saintes, tels que les troupeaux de Jérusalem dans ses solennités, ainsi des troupeaux d'hommes rempliront les villes dévastées; et l'on saura que je suis Yahweh. "

< यहेजकेल 36 >