< निर्गमन 19 >

1 इस्राएलियों को मिस्र देश से निकले हुए जिस दिन तीन महीने बीत चुके, उसी दिन वे सीनै के जंगल में आए।
På tremåneders-dagen efterat Israels barn var gått ut av Egyptens land, kom de til Sinai ørken.
2 और जब वे रपीदीम से कूच करके सीनै के जंगल में आए, तब उन्होंने जंगल में डेरे खड़े किए; और वहीं पर्वत के आगे इस्राएलियों ने छावनी डाली।
De brøt op fra Refidim og kom til Sinai ørken og slo leir i ørkenen, og Israel leiret sig der midt imot fjellet. -
3 तब मूसा पर्वत पर परमेश्वर के पास चढ़ गया, और यहोवा ने पर्वत पर से उसको पुकारकर कहा, “याकूब के घराने से ऐसा कह, और इस्राएलियों को मेरा यह वचन सुना,
Men Moses steg op til Gud, og Herren ropte til ham fra fjellet og sa: Så skal du si til Jakobs hus og kunngjøre for Israels barn:
4 ‘तुम ने देखा है कि मैंने मिस्रियों से क्या-क्या किया; तुम को मानो उकाब पक्षी के पंखों पर चढ़ाकर अपने पास ले आया हूँ।
I har sett hvad jeg har gjort med egypterne, og hvorledes jeg har båret eder på ørnevinger og ført eder til mig.
5 इसलिए अब यदि तुम निश्चय मेरी मानोगे, और मेरी वाचा का पालन करोगे, तो सब लोगों में से तुम ही मेरा निज धन ठहरोगे; समस्त पृथ्वी तो मेरी है।
Dersom I nu lyder min røst og holder min pakt, da skal I være min eiendom fremfor alle folk; for hele jorden hører mig til.
6 और तुम मेरी दृष्टि में याजकों का राज्य और पवित्र जाति ठहरोगे।’ जो बातें तुझे इस्राएलियों से कहनी हैं वे ये ही हैं।”
Og I skal være mig et kongerike av prester og et hellig folk. Dette er de ord du skal tale til Israels barn.
7 तब मूसा ने आकर लोगों के पुरनियों को बुलवाया, और ये सब बातें, जिनके कहने की आज्ञा यहोवा ने उसे दी थी, उनको समझा दीं।
Da Moses kom tilbake, kalte han folkets eldste til sig og bar frem for dem alle disse ord som Herren hadde pålagt ham.
8 और सब लोग मिलकर बोल उठे, “जो कुछ यहोवा ने कहा है वह सब हम नित करेंगे।” लोगों की यह बातें मूसा ने यहोवा को सुनाईं।
Da svarte folket alle som én og sa: Alt det Herren har sagt, vil vi gjøre. Og Moses bar folkets ord tilbake til Herren.
9 तब यहोवा ने मूसा से कहा, “सुन, मैं बादल के अंधियारे में होकर तेरे पास आता हूँ, इसलिए कि जब मैं तुझ से बातें करूँ तब वे लोग सुनें, और सदा तेरा विश्वास करें।” और मूसा ने यहोवा से लोगों की बातों का वर्णन किया।
Da sa Herren til Moses: Se, jeg vil komme til dig i en tykk sky, så folket kan høre når jeg taler med dig, og alltid tro på dig. Og Moses bar folkets ord frem for Herren.
10 १० तब यहोवा ने मूसा से कहा, “लोगों के पास जा और उन्हें आज और कल पवित्र करना, और वे अपने वस्त्र धो लें,
Og Herren sa til Moses: Gå til folket og la dem hellige sig idag og imorgen og tvette sine klær,
11 ११ और वे तीसरे दिन तक तैयार हो जाएँ; क्योंकि तीसरे दिन यहोवा सब लोगों के देखते सीनै पर्वत पर उतर आएगा।
og la dem holde sig rede den tredje dag; for på den tredje dag skal Herren stige ned på Sinai berg for hele folkets øine.
12 १२ और तू लोगों के लिये चारों ओर बाड़ा बाँध देना, और उनसे कहना, ‘तुम सचेत रहो कि पर्वत पर न चढ़ो और उसकी सीमा को भी न छूओ; और जो कोई पहाड़ को छूए वह निश्चय मार डाला जाए।
Og du skal avmerke en grense for folket rundt omkring og si: Vokt eder for å stige op på fjellet eller røre ved dets fot! Enhver som rører ved fjellet, skal visselig late livet;
13 १३ उसको कोई हाथ से न छूए, जो छूए उस पर पथराव किया जाए, या उसे तीर से छेदा जाए; चाहे पशु हो चाहे मनुष्य, वह जीवित न बचे।’ जब महाशब्द वाले नरसिंगे का शब्द देर तक सुनाई दे, तब लोग पर्वत के पास आएँ।”
ingen hånd skal røre ved ham, han skal stenes eller skytes; enten det er dyr eller mennesker, skal de ikke leve. Når basunen lyder med lange toner, da skal de stige op på fjellet.
14 १४ तब मूसा ने पर्वत पर से उतरकर लोगों के पास आकर उनको पवित्र कराया; और उन्होंने अपने वस्त्र धो लिए।
Så gikk Moses ned fra fjellet til folket, og han lot folket hellige sig og tvette sine klær.
15 १५ और उसने लोगों से कहा, “तीसरे दिन तक तैयार हो जाओ; स्त्री के पास न जाना।”
Og han sa til folket: Hold eder rede den tredje dag, kom ikke nær nogen kvinne!
16 १६ जब तीसरा दिन आया तब भोर होते बादल गरजने और बिजली चमकने लगी, और पर्वत पर काली घटा छा गई, फिर नरसिंगे का शब्द बड़ा भारी हुआ, और छावनी में जितने लोग थे सब काँप उठे।
Så skjedde det den tredje dag da morgenen brøt frem, da tok det til å tordne og lyne, og det la sig en tung sky over fjellet, og det hørtes en sterk basunlyd; da skalv alt folket som var i leiren.
17 १७ तब मूसा लोगों को परमेश्वर से भेंट करने के लिये छावनी से निकाल ले गया; और वे पर्वत के नीचे खड़े हुए।
Men Moses førte folket ut av leiren til møte med Gud, og de stilte sig nedenfor fjellet.
18 १८ और यहोवा जो आग में होकर सीनै पर्वत पर उतरा था, इस कारण समस्त पर्वत धुएँ से भर गया; और उसका धुआँ भट्ठे का सा उठ रहा था, और समस्त पर्वत बहुत काँप रहा था।
Og hele Sinai berg stod i røk, fordi Herren var steget ned på det i ild, og røken av det steg op som røken av en ovn, og hele fjellet skalv.
19 १९ फिर जब नरसिंगे का शब्द बढ़ता और बहुत भारी होता गया, तब मूसा बोला, और परमेश्वर ने वाणी सुनाकर उसको उत्तर दिया।
Og basunens lyd tok til og blev sterkere og sterkere; Moses talte, og Gud svarte ham med lydelig røst.
20 २० और यहोवा सीनै पर्वत की चोटी पर उतरा; और मूसा को पर्वत की चोटी पर बुलाया और मूसा ऊपर चढ़ गया।
Og Herren steg ned på Sinai berg, på fjellets topp; og Herren kalte Moses op på fjellets topp, og Moses steg op.
21 २१ तब यहोवा ने मूसा से कहा, “नीचे उतरकर लोगों को चेतावनी दे, कहीं ऐसा न हो कि वे बाड़ा तोड़कर यहोवा के पास देखने को घुसें, और उनमें से बहुत नाश हो जाएँ।
Og Herren sa til Moses: Stig ned og advar folket, så de ikke trenger sig frem til Herren for å se ham, for da kommer mange av dem til å falle.
22 २२ और याजक जो यहोवा के समीप आया करते हैं वे भी अपने को पवित्र करें, कहीं ऐसा न हो कि यहोवा उन पर टूट पड़े।”
Også prestene, de som treder Herren nær, skal hellige sig, forat Herren ikke skal bryte inn blandt dem.
23 २३ मूसा ने यहोवा से कहा, “वे लोग सीनै पर्वत पर नहीं चढ़ सकते; तूने तो आप हमको यह कहकर चिताया कि पर्वत के चारों और बाड़ा बाँधकर उसे पवित्र रखो।”
Da sa Moses til Herren: Folket kan ikke stige op på Sinai berg; for du har selv advart oss og sagt at vi skulde avmerke en grense om fjellet og hellige det.
24 २४ यहोवा ने उससे कहा, “उतर तो जा, और हारून समेत तू ऊपर आ; परन्तु याजक और साधारण लोग कहीं यहोवा के पास बाड़ा तोड़कर न चढ़ आएँ, कहीं ऐसा न हो कि वह उन पर टूट पड़े।”
Og Herren sa til ham: Stig nu ned og kom så her op igjen, både du og Aron; men prestene og folket må ikke trenge sig frem og stige op til Herren, forat han ikke skal bryte inn blandt dem.
25 २५ अतः ये बातें मूसा ने लोगों के पास उतरकर उनको सुनाईं।
Da steg Moses ned til folket og sa det til dem.

< निर्गमन 19 >