< इफिसियों 1 >

1 पौलुस की ओर से जो परमेश्वर की इच्छा से यीशु मसीह का प्रेरित है, उन पवित्र और मसीह यीशु में विश्वासी लोगों के नाम जो इफिसुस में हैं,
Paulus, Kristi Jesu Apostel ved Guds Villie, til de hellige, som ere i Efesus og ere troende i Kristus Jesus:
2 हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे।
Nåde være med eder og Fred fra Gud vor Fader og den Herre Jesus Kristus!
3 हमारे परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह के पिता का धन्यवाद हो कि उसने हमें मसीह में स्वर्गीय स्थानों में सब प्रकार की आत्मिक आशीष दी है।
Lovet være Gud og vor Herres Jesu Kristi Fader, som har velsignet os med al åndelig Velsignelse i det himmelske i Kristus,
4 जैसा उसने हमें जगत की उत्पत्ति से पहले उसमें चुन लिया कि हम उसकी दृष्टि में पवित्र और निर्दोष हों।
ligesom han har udvalgt os i ham før Verdens Grundlæggelse til at være hellige og ulastelige for hans Åsyn,
5 और प्रेम में उसने अपनी इच्छा के भले अभिप्राय के अनुसार हमें अपने लिये पहले से ठहराया कि यीशु मसीह के द्वारा हम उसके लेपालक पुत्र हों,
idet han i Kærlighed forudbestemte os til Sønneudkårelse hos sig ved Jesus Kristus, efter sin Villies Velbehag,
6 कि उसके उस अनुग्रह की महिमा की स्तुति हो, जिसे उसने हमें अपने प्रिय पुत्र के द्वारा सेंत-मेंत दिया।
til Pris for sin Nådes Herlighed, som han benådede os med i den elskede,
7 हमको मसीह में उसके लहू के द्वारा छुटकारा, अर्थात् अपराधों की क्षमा, परमेश्वर के उस अनुग्रह के धन के अनुसार मिला है,
i hvem vi have Forløsningen ved hans Blod, Syndernes Forladelse, efter hans Nådes Rigdom,
8 जिसे उसने सारे ज्ञान और समझ सहित हम पर बहुतायत से किया।
som han rigelig tildelte os i al Visdom og Forstand,
9 उसने अपनी इच्छा का भेद, अपने भले अभिप्राय के अनुसार हमें बताया, जिसे उसने अपने आप में ठान लिया था,
idet han kundgjorde os sin Villies Hemmelighed, efter sin velbehagelige Beslutning, som han havde fattet hos sig selv,
10 १० कि परमेश्वर की योजना के अनुसार, समय की पूर्ति होने पर, जो कुछ स्वर्ग में और जो कुछ पृथ्वी पर है, सब कुछ वह मसीह में एकत्र करे।
for at oprette en Husholdning i Tidernes Fylde, nemlig at sammenfatte sig alt i Kristus, det, som er i Himlene, og det, som er på Jorden, i ham,
11 ११ मसीह में हम भी उसी की मनसा से जो अपनी इच्छा के मत के अनुसार सब कुछ करता है, पहले से ठहराए जाकर विरासत बने।
i hvem vi også have fået Arvelodden, forud bestemte efter hans Forsæt, der virker alt efter sin Villies Råd,
12 १२ कि हम जिन्होंने पहले से मसीह पर आशा रखी थी, उसकी महिमा की स्तुति का कारण हों।
for at vi skulde være til Pris for hans Herlighed, vi, som forud havde håbet på Kristus,
13 १३ और उसी में तुम पर भी जब तुम ने सत्य का वचन सुना, जो तुम्हारे उद्धार का सुसमाचार है, और जिस पर तुम ने विश्वास किया, प्रतिज्ञा किए हुए पवित्र आत्मा की छाप लगी।
i hvem også I, da I hørte Sandhedens Ord, Evangeliet om eders Frelse, i hvem I også, da I bleve troende, bleve beseglede med Forjættelsens hellige Ånd,
14 १४ वह उसके मोल लिए हुओं के छुटकारे के लिये हमारी विरासत का बयाना है, कि उसकी महिमा की स्तुति हो।
som er Pant på vor Arv, til Ejendommens Forløsning, til Pris for hans Herlighed.
15 १५ इस कारण, मैं भी उस विश्वास जो तुम लोगों में प्रभु यीशु पर है और सब पवित्र लोगों के प्रति प्रेम का समाचार सुनकर,
derfor har også jeg, efter at have hørt om eders Tro på den Herre Jesus og om eders Kærlighed til alle de hellige,
16 १६ तुम्हारे लिये परमेश्वर का धन्यवाद करना नहीं छोड़ता, और अपनी प्रार्थनाओं में तुम्हें स्मरण किया करता हूँ।
ikke ophørt at takke for eder, idet jeg ihukommer eder i mine Bønner om,
17 १७ कि हमारे प्रभु यीशु मसीह का परमेश्वर जो महिमा का पिता है, तुम्हें बुद्धि की आत्मा और अपने ज्ञान का प्रकाश दे।
at vor Herres Jesu Kristi Gud, Herlighedens Fader, må give eder Visdoms og Åbenbarelses Ånd i Erkendelse af ham,
18 १८ और तुम्हारे मन की आँखें ज्योतिर्मय हों कि तुम जान लो कि हमारे बुलाहट की आशा क्या है, और पवित्र लोगों में उसकी विरासत की महिमा का धन कैसा है।
gøre eders Hjertes Øjne oplyste til at kende, hvilket det Håb er, som han kaldte eder til, hvilken hans Arvs Herligheds Rigdom er iblandt de hellige,
19 १९ और उसकी सामर्थ्य हमारी ओर जो विश्वास करते हैं, कितनी महान है, उसकी शक्ति के प्रभाव के उस कार्य के अनुसार।
og hvilken hans Krafts overvættes Storhed er over for os, som tro, alt efter hans Styrkes vældige Virkekraft,
20 २० जो उसने मसीह के विषय में किया, कि उसको मरे हुओं में से जिलाकर स्वर्गीय स्थानों में अपनी दाहिनी ओर,
som han udviste på Kristus, da han oprejste ham fra de døde og satte ham ved sin højre Hånd i det himmelske,
21 २१ सब प्रकार की प्रधानता, और अधिकार, और सामर्थ्य, और प्रभुता के, और हर एक नाम के ऊपर, जो न केवल इस लोक में, पर आनेवाले लोक में भी लिया जाएगा, बैठाया; (aiōn g165)
langt over al Magt og Myndighed og Kraft og Herredom og hvert Navn, som nævnes, ikke alene i denne Verden, men også i den kommende, (aiōn g165)
22 २२ और सब कुछ उसके पाँवों तले कर दिया और उसे सब वस्तुओं पर शिरोमणि ठहराकर कलीसिया को दे दिया,
og lagde alt under hans Fødder, og ham gav han som Hoved over alting til Menigheden,
23 २३ यह उसकी देह है, और उसी की परिपूर्णता है, जो सब में सब कुछ पूर्ण करता है।
der er hans Legeme, fyldt af ham, som fylder alt i alle.

< इफिसियों 1 >