< व्यवस्था विवरण 1 >

1 जो बातें मूसा ने यरदन के पार जंगल में, अर्थात् सूफ के सामने के अराबा में, और पारान और तोपेल के बीच, और लाबान हसेरोत और दीजाहाब में, सारे इस्राएलियों से कहीं वे ये हैं।
Ovo su rijeèi koje govori Mojsije svemu Izrailju s onu stranu Jordana, u pustinji, u polju prema Crvenome Moru, izmeðu Farana i Tofola i Lovona i Asirota i Dizava,
2 होरेब से कादेशबर्ने तक सेईर पहाड़ का मार्ग ग्यारह दिन का है।
Jedanaest dana hoda od Horiva preko gore Sira do Kadis-Varnije.
3 चालीसवें वर्ष के ग्यारहवें महीने के पहले दिन को जो कुछ यहोवा ने मूसा को इस्राएलियों से कहने की आज्ञा दी थी, उसके अनुसार मूसा उनसे ये बातें कहने लगा।
A bješe èetrdesete godine prvi dan jedanaestoga mjeseca, kad Mojsije kaza sinovima Izrailjevijem sve što mu bješe zapovjedio Gospod da im kaže,
4 अर्थात् जब मूसा ने एमोरियों के राजा हेशबोनवासी सीहोन और बाशान के राजा अश्तारोतवासी ओग को एद्रेई में मार डाला,
Pošto ubi Siona cara Amorejskoga koji življaše u Esevonu, i Oga cara Vasanskoga koji življaše u Astarotu i u Edrainu.
5 उसके बाद यरदन के पार मोआब देश में वह व्यवस्था का विवरण ऐसे करने लगा,
S onu stranu Jordana u zemlji Moavskoj poèe Mojsije kazivati ovaj zakon govoreæi:
6 “हमारे परमेश्वर यहोवा ने होरेब के पास हम से कहा था, ‘तुम लोगों को इस पहाड़ के पास रहते हुए बहुत दिन हो गए हैं;
Gospod Bog naš reèe nam na Horivu govoreæi: dosta ste bili na ovoj gori.
7 इसलिए अब यहाँ से कूच करो, और एमोरियों के पहाड़ी देश को, और क्या अराबा में, क्या पहाड़ों में, क्या नीचे के देश में, क्या दक्षिण देश में, क्या समुद्र के किनारे, जितने लोग एमोरियों के पास रहते हैं उनके देश को, अर्थात् लबानोन पर्वत तक और फरात नाम महानद तक रहनेवाले कनानियों के देश को भी चले जाओ।
Obrnite se i podignite se i idite ka gori Amorejskoj i u svu okolinu njezinu, u ravnice i u brda i u doline, i na jug i na bregove morske, u zemlju Hanansku i na Livan i do rijeke velike, rijeke Efrata.
8 सुनो, मैं उस देश को तुम्हारे सामने किए देता हूँ; जिस देश के विषय यहोवा ने अब्राहम, इसहाक, और याकूब, तुम्हारे पितरों से शपथ खाकर कहा था कि मैं इसे तुम को और तुम्हारे बाद तुम्हारे वंश को दूँगा, उसको अब जाकर अपने अधिकार में कर लो।’”
Eto, dao sam vam zemlju, uðite u nju, i uzmite zemlju, za koju se zakleo Gospod ocima vašim, Avramu, Isaku i Jakovu, da æe im je dati i sjemenu njihovu nakon njih.
9 “फिर उसी समय मैंने तुम से कहा, ‘मैं तुम्हारा भार अकेला नहीं उठा सकता;
I rekoh vam onda govoreæi: ne mogu vas nositi sam.
10 १० क्योंकि तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम को यहाँ तक बढ़ाया है कि तुम गिनती में आज आकाश के तारों के समान हो गए हो।
Gospod Bog vaš umnožio vas je, i eto vas danas ima mnogo kao zvijezda nebeskih.
11 ११ तुम्हारे पितरों का परमेश्वर तुम को हजारगुणा और भी बढ़ाए, और अपने वचन के अनुसार तुम को आशीष भी देता रहे!
Gospod Bog otaca vaših da vas umnoži još tisuæu puta više, i da vas blagoslovi kao što vam je kazao.
12 १२ परन्तु तुम्हारे झंझट, और भार, और झगड़ों को मैं अकेला कहाँ तक सह सकता हूँ।
Kako bih ja sam nosio muke vaše, bremena vaša i raspre vaše?
13 १३ इसलिए तुम अपने-अपने गोत्र में से एक-एक बुद्धिमान और समझदार और प्रसिद्ध पुरुष चुन लो, और मैं उन्हें तुम पर मुखिया ठहराऊँगा।’
Dajte iz plemena svojih ljude mudre i vješte i poznate da vam ih postavim za starješine.
14 १४ इसके उत्तर में तुम ने मुझसे कहा, ‘जो कुछ तू हम से कहता है उसका करना अच्छा है।’
Tada mi odgovoriste i rekoste: dobro je da se uèini što si kazao.
15 १५ इसलिए मैंने तुम्हारे गोत्रों के मुख्य पुरुषों को जो बुद्धिमान और प्रसिद्ध पुरुष थे चुनकर तुम पर मुखिया नियुक्त किया, अर्थात् हजार-हजार, सौ-सौ, पचास-पचास, और दस-दस के ऊपर प्रधान और तुम्हारे गोत्रों के सरदार भी नियुक्त किए।
Tada uzevši starješine od plemena vaših, ljude mudre i poznate, postavih vam ih za starješine, za tisuænike i stotinare i pedesetare i desetare i upravitelje po plemenima vašim.
16 १६ और उस समय मैंने तुम्हारे न्यायियों को आज्ञा दी, ‘तुम अपने भाइयों के मुकद्दमे सुना करो, और उनके बीच और उनके पड़ोसियों और परदेशियों के बीच भी धार्मिकता से न्याय किया करो।
I zapovjedih onda sudijama vašim govoreæi: saslušavajte raspre meðu braæom svojom i sudite pravo izmeðu èovjeka i brata njegova i izmeðu došljaka koji je s njim.
17 १७ न्याय करते समय किसी का पक्ष न करना; जैसे बड़े की वैसे ही छोटे मनुष्य की भी सुनना; किसी का मुँह देखकर न डरना, क्योंकि न्याय परमेश्वर का काम है; और जो मुकद्दमा तुम्हारे लिये कठिन हो, वह मेरे पास ले आना, और मैं उसे सुनूँगा।’
Ne gledajte ko je ko na sudu, saslušajte i maloga i velikoga, ne bojte se nikoga, jer je sud Božji, a stvar koja bi vam bila teška iznesite preda me da je èujem.
18 १८ और मैंने उसी समय तुम्हारे सारे कर्तव्य तुम को बता दिए।
I zapovjedih vam onda sve što æete èiniti.
19 १९ “हम होरेब से कूच करके अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के अनुसार उस सारे बड़े और भयानक जंगल में होकर चले, जिसे तुम ने एमोरियों के पहाड़ी देश के मार्ग में देखा, और हम कादेशबर्ने तक आए।
Potom otišavši od Horiva prijeðosmo svu onu pustinju veliku i strašnu, koju vidjeste, iduæi ka gori Amorejskoj, kao što nam zapovjedi Gospod Bog naš, i doðosmo do Kadis-Varnije.
20 २० वहाँ मैंने तुम से कहा, ‘तुम एमोरियों के पहाड़ी देश तक आ गए हो जिसको हमारा परमेश्वर यहोवा हमें देता है।
Tada vam rekoh: doðoste do gore Amorejske, koju nam daje Gospod Bog naš.
21 २१ देखो, उस देश को तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारे सामने किए देता है, इसलिए अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा के वचन के अनुसार उस पर चढ़ो, और उसे अपने अधिकार में ले लो; न तो तुम डरो और न तुम्हारा मन कच्चा हो।’
Gle, dao ti je Gospod Bog tvoj tu zemlju, idi i uzmi je, kao što ti je rekao Gospod Bog otaca tvojih; ne boj se, i ne plaši se.
22 २२ और तुम सब मेरे पास आकर कहने लगे, ‘हम अपने आगे पुरुषों को भेज देंगे, जो उस देश का पता लगाकर हमको यह सन्देश दें, कि कौन से मार्ग से होकर चलना होगा और किस-किस नगर में प्रवेश करना पड़ेगा?’
A vi svi doðoste k meni i rekoste: da pošljemo ljude pred sobom da nam uhode zemlju, i da nam jave za put kojim æemo iæi i za gradove u koje æemo doæi,
23 २३ इस बात से प्रसन्न होकर मैंने तुम में से बारह पुरुष, अर्थात् हर गोत्र में से एक पुरुष चुन लिया;
I to mi bi po volji, i uzeh izmeðu vas dvanaest ljudi, iz svakoga plemena po jednoga;
24 २४ और वे पहाड़ पर चढ़ गए, और एशकोल नामक नाले को पहुँचकर उस देश का भेद लिया।
I oni se podigoše i izašavši na goru doðoše do potoka Eshola, i uhodiše zemlju;
25 २५ और उस देश के फलों में से कुछ हाथ में लेकर हमारे पास आए, और हमको यह सन्देश दिया, ‘जो देश हमारा परमेश्वर यहोवा हमें देता है वह अच्छा है।’
I nabraše roda one zemlje i donesoše nam, i javiše nam govoreæi: dobra je zemlja, koju nam daje Gospod Bog naš.
26 २६ “तो भी तुम ने वहाँ जाने से मना किया, किन्तु अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के विरुद्ध होकर
Ali ne htjeste iæi nego se suprotiste zapovijesti Gospoda Boga svojega.
27 २७ अपने-अपने डेरे में यह कहकर कुड़कुड़ाने लगे, ‘यहोवा हम से बैर रखता है, इस कारण हमको मिस्र देश से निकाल ले आया है, कि हमको एमोरियों के वश में करके हमारा सत्यानाश कर डाले।
I vikaste u šatorima svojim govoreæi: mrzi na nas Gospod, zato nas izvede iz zemlje Misirske, da nas da u ruke Amorejcima i da nas potre.
28 २८ हम किधर जाएँ? हमारे भाइयों ने यह कहकर हमारे मन को कच्चा कर दिया है कि वहाँ के लोग हम से बड़े और लम्बे हैं; और वहाँ के नगर बड़े-बड़े हैं, और उनकी शहरपनाह आकाश से बातें करती हैं; और हमने वहाँ अनाकवंशियों को भी देखा है।’
Kuda da idemo? braæa naša uplašiše srce naše govoreæi: narod je veæi i viši od nas, gradovi su veliki i ograðeni do neba, pa i sinove Enakove vidjesmo ondje.
29 २९ मैंने तुम से कहा, ‘उनके कारण भय मत खाओ और न डरो।
A ja vam rekoh: ne plašite se i ne bojte ih se.
30 ३० तुम्हारा परमेश्वर यहोवा जो तुम्हारे आगे-आगे चलता है वह आप तुम्हारी ओर से लड़ेगा, जैसे कि उसने मिस्र में तुम्हारे देखते तुम्हारे लिये किया;
Gospod Bog vaš, koji ide pred vama, on æe se biti za vas onako kako vam je uèinio u Misiru na vaše oèi,
31 ३१ फिर तुम ने जंगल में भी देखा कि जिस रीति कोई पुरुष अपने लड़के को उठाए चलता है, उसी रीति हमारा परमेश्वर यहोवा हमको इस स्थान पर पहुँचने तक, उस सारे मार्ग में जिससे हम आए हैं, उठाए रहा।’
I u pustinji, gdje si vidio kako te je nosio Gospod Bog tvoj, kao što èovjek nosi sina svojega, cijelijem putem kojim ste išli dokle doðoste do ovoga mjesta.
32 ३२ इस बात पर भी तुम ने अपने उस परमेश्वर यहोवा पर विश्वास नहीं किया,
Ali zato opet ne vjerovaste Gospodu Bogu svojemu,
33 ३३ जो तुम्हारे आगे-आगे इसलिए चलता रहा कि डेरे डालने का स्थान तुम्हारे लिये ढूँढ़े, और रात को आग में और दिन को बादल में प्रगट होकर चला, ताकि तुम को वह मार्ग दिखाए जिससे तुम चलो।
Koji iðaše pred vama putem tražeæi vam mjesto gdje biste stali, iðaše noæu u ognju da vam svijetli putem kojim biste išli, a danju u oblaku.
34 ३४ “परन्तु तुम्हारी वे बातें सुनकर यहोवा का कोप भड़क उठा, और उसने यह शपथ खाई,
I èu Gospod glas rijeèi vaših, i razgnjevi se i zakle se govoreæi:
35 ३५ ‘निश्चय इस बुरी पीढ़ी के मनुष्यों में से एक भी उस अच्छे देश को देखने न पाएगा, जिसे मैंने उनके पितरों को देने की शपथ खाई थी।
Nijedan od ovoga roda zloga neæe vidjeti ove dobre zemlje, za koju se zakleh da æu dati vašim ocima,
36 ३६ केवल यपुन्ने का पुत्र कालेब ही उसे देखने पाएगा, और जिस भूमि पर उसके पाँव पड़े हैं उसे मैं उसको और उसके वंश को भी दूँगा; क्योंकि वह मेरे पीछे पूरी रीति से हो लिया है।’
Osim Haleva sina Jefonijina; on æe je vidjeti, i njemu æu dati zemlju po kojoj je išao, i sinovima njegovijem, jer se sasvijem držao Gospoda.
37 ३७ और मुझ पर भी यहोवा तुम्हारे कारण क्रोधित हुआ, और यह कहा, ‘तू भी वहाँ जाने न पाएगा;
Pa i na mene se razgnjevi Gospod s vas; i reèe: ni ti neæeš uæi onamo.
38 ३८ नून का पुत्र यहोशू जो तेरे सामने खड़ा रहता है, वह तो वहाँ जाने पाएगा; इसलिए तू उसको हियाव दे, क्योंकि उस देश को इस्राएलियों के अधिकार में वही कर देगा।
Isus sin Navin, koji te služi, on æe uæi onamo, njega utvrdi; jer æe je on razdijeliti sinovima Izrailjevijem u našljedstvo.
39 ३९ फिर तुम्हारे बाल-बच्चे जिनके विषय में तुम कहते हो कि ये लूट में चले जाएँगे, और तुम्हारे जो बच्चे अभी भले बुरे का भेद नहीं जानते, वे वहाँ प्रवेश करेंगे, और उनको मैं वह देश दूँगा, और वे उसके अधिकारी होंगे।
A djeca vaša, za koju rekoste da æe postati roblje, sinovi vaši, koji danas ne znaju ni šta je dobro ni šta je zlo, oni æe uæi onamo, i njima æu je dati i oni æe je naslijediti.
40 ४० परन्तु तुम लोग घूमकर कूच करो, और लाल समुद्र के मार्ग से जंगल की ओर जाओ।’
Vi pak vratite se i idite u pustinju k Crvenome Moru.
41 ४१ “तब तुम ने मुझसे कहा, ‘हमने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है; अब हम अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के अनुसार चढ़ाई करेंगे और लड़ेंगे।’ तब तुम अपने-अपने हथियार बाँधकर पहाड़ पर बिना सोचे समझे चढ़ने को तैयार हो गए।
A vi odgovoriste i rekoste mi: sagriješismo Gospodu; iæi æemo i biæemo se sasvijem kako nam je zapovjedio Gospod Bog naš. I uzevši svaki svoje oružje htjeste izaæi na goru.
42 ४२ तब यहोवा ने मुझसे कहा, ‘उनसे कह दे कि तुम मत चढ़ो, और न लड़ो; क्योंकि मैं तुम्हारे मध्य में नहीं हूँ; कहीं ऐसा न हो कि तुम अपने शत्रुओं से हार जाओ।’
A Gospod mi reèe: kaži im: ne idite i ne bijte se, jer nijesam meðu vama, da ne izginete pred neprijateljima svojim.
43 ४३ यह बात मैंने तुम से कह दी, परन्तु तुम ने न मानी; किन्तु ढिठाई से यहोवा की आज्ञा का उल्लंघन करके पहाड़ पर चढ़ गए।
I ja vam rekoh; ali ne poslušaste, nego se oprijeste zapovijesti Gospodnjoj, i navaliste na goru.
44 ४४ तब उस पहाड़ के निवासी एमोरियों ने तुम्हारा सामना करने को निकलकर मधुमक्खियों के समान तुम्हारा पीछा किया, और सेईर देश के होर्मा तक तुम्हें मारते-मारते चले आए।
Tada izidoše pred vas Amoreji, koji sjeðahu u onoj planini, i pognaše vas kao što èine pèele, i pobiše vas na Siru pa do Orme.
45 ४५ तब तुम लौटकर यहोवा के सामने रोने लगे; परन्तु यहोवा ने तुम्हारी न सुनी, न तुम्हारी बातों पर कान लगाया।
I vrativši se plakaste pred Gospodom, ali Gospod ne posluša glasa vašega niti okrete uha svojega k vama.
46 ४६ और तुम कादेश में बहुत दिनों तक रहे, यहाँ तक कि एक युग हो गया।
I ostadoste u Kadisu dugo vremena dokle ondje stajaste.

< व्यवस्था विवरण 1 >