< कुलुस्सियों 2 >

1 मैं चाहता हूँ कि तुम जान लो, कि तुम्हारे और उनके जो लौदीकिया में हैं, और उन सब के लिये जिन्होंने मेरा शारीरिक मुँह नहीं देखा मैं कैसा परिश्रम करता हूँ।
הנני מודיע אתכם גדל הקרב אשר בקרבי על אדותיכם ועל אדות אנשי לודקיא ועל כל אשר לא ראו את פני בבשר׃
2 ताकि उनके मनों को प्रोत्साहन मिले और वे प्रेम से आपस में गठे रहें, और वे पूरी समझ का सारा धन प्राप्त करें, और परमेश्वर पिता के भेद को अर्थात् मसीह को पहचान लें।
למען ינחמו לבותם ונקשרו יחד באהבה ולכל עשר דעת נכונה להשכיל סוד האלהים אבינו וסוד המשיח׃
3 जिसमें बुद्धि और ज्ञान के सारे भण्डार छिपे हुए हैं।
אשר צפונים בו כל אצרות החכמה והדעת׃
4 यह मैं इसलिए कहता हूँ, कि कोई मनुष्य तुम्हें लुभानेवाली बातों से धोखा न दे।
וזאת אמר אני לכם למען אשר לא יטעה אתכם איש בשפתי חלקות׃
5 यद्यपि मैं यदि शरीर के भाव से तुम से दूर हूँ, तो भी आत्मिक भाव से तुम्हारे निकट हूँ, और तुम्हारे विधि-अनुसार चरित्र और तुम्हारे विश्वास की जो मसीह में है दृढ़ता देखकर प्रसन्न होता हूँ।
כי גם אם בבשרי אני רחוק מכם הנה ברוחי אני אצלכם ואשמח בראתי את תכונתכם ואמץ אמונתכם במשיח׃
6 इसलिए, जैसे तुम ने मसीह यीशु को प्रभु करके ग्रहण कर लिया है, वैसे ही उसी में चलते रहो।
לכן כאשר קבלתם את המשיח את ישוע אדנינו כן גם התהלכו בו׃
7 और उसी में जड़ पकड़ते और बढ़ते जाओ; और जैसे तुम सिखाए गए वैसे ही विश्वास में दृढ़ होते जाओ, और अत्यन्त धन्यवाद करते रहो।
משרשים ונבנים בו וקימים באמונה כאשר למדתם ומרבים בתודה בה׃
8 चौकस रहो कि कोई तुम्हें उस तत्व-ज्ञान और व्यर्थ धोखे के द्वारा अहेर न कर ले, जो मनुष्यों की परम्पराओं और संसार की आदि शिक्षा के अनुसार है, पर मसीह के अनुसार नहीं।
הזהרו פן יוליך איש אתכם שולל בפילסופיה ובמדוחי שוא לפי קבלת בני האדם ויסדות העולם ולא על פי המשיח׃
9 क्योंकि उसमें ईश्वरत्व की सारी परिपूर्णता सदेह वास करती है।
כי בו בגופו שכן כל מלא האלהות ובו אתם נמלאים׃
10 १० और तुम मसीह में भरपूर हो गए हो जो सारी प्रधानता और अधिकार का शिरोमणि है।
אשר הוא ראש כל שררה ושלטן׃
11 ११ उसी में तुम्हारा ऐसा खतना हुआ है, जो हाथ से नहीं होता, परन्तु मसीह का खतना हुआ, जिससे पापमय शारीरिक देह उतार दी जाती है।
ובו אתם גם נמולים מילה שלא בידים בהפשטת גוף הבשר החוטא היא מילת המשיח׃
12 १२ और उसी के साथ बपतिस्मा में गाड़े गए, और उसी में परमेश्वर की शक्ति पर विश्वास करके, जिसने उसको मरे हुओं में से जिलाया, उसके साथ जी भी उठे।
כי נקברתם אתו בטבילה אף קמתם אתו בתחיה על ידי האמונה בגבורת אלהים אשר העירו מן המתים׃
13 १३ और उसने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसके साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया।
גם אתכם המתים בפשעים ובערלת בשרכם החיה אתו בסלח לכם את כל פשעיכם׃
14 १४ और विधियों का वह लेख और सहायक नियम जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; और उसे क्रूस पर कीलों से जड़कर सामने से हटा दिया है।
וימחק את השטר המעיד בנו בחקתיו אשר היה לנגדנו וישאהו מתוכנו ויתקעהו בצלב׃
15 १५ और उसने प्रधानताओं और अधिकारों को अपने ऊपर से उतार कर उनका खुल्लमखुल्ला तमाशा बनाया और क्रूस के कारण उन पर जय जयकार की ध्वनि सुनाई।
ויפשט את השרים והשליטים ויתנם ביד רמה לראוה בם ויוליכם שולל בנפשו׃
16 १६ इसलिए खाने-पीने या पर्व या नये चाँद, या सब्त के विषय में तुम्हारा कोई फैसला न करे।
על כן לא ידין איש אתכם על דבר מאכל ומשקה או בענין המועדים וראשי חדשים ושבתות׃
17 १७ क्योंकि ये सब आनेवाली बातों की छाया हैं, पर मूल वस्तुएँ मसीह की हैं।
אשר הם צל הדברים העתידים לבא וגופם הוא במשיח׃
18 १८ कोई मनुष्य दीनता और स्वर्गदूतों की पूजा करके तुम्हें दौड़ के प्रतिफल से वंचित न करे। ऐसा मनुष्य देखी हुई बातों में लगा रहता है और अपनी शारीरिक समझ पर व्यर्थ फूलता है।
אל תתנו לאיש לעקב אתכם על ידי שפלות רוח ועבודה מלאכים המהלך בדברים אשר לא ראו עיניו ומלא רוח גאוה על לא דבר משכל בשרו׃
19 १९ और उस शिरोमणि को पकड़े नहीं रहता जिससे सारी देह जोड़ों और पट्ठों के द्वारा पालन-पोषण पाकर और एक साथ गठकर, परमेश्वर की ओर से बढ़ती जाती है।
ואיננו אחז בראש אשר מחבר ממנו כל הגוף ומאחז בציריו ודבקיו יגדל גדול אלהים׃
20 २० जबकि तुम मसीह के साथ संसार की आदि शिक्षा की ओर से मर गए हो, तो फिर क्यों उनके समान जो संसार में जीवन बिताते हैं और ऐसी विधियों के वश में क्यों रहते हो?
לכן אם מתם עם המשיח ליסודת העולם למה תשתעבדו לחקים כאלו עדכם חיים בעולם׃
21 २१ कि ‘यह न छूना,’ ‘उसे न चखना,’ और ‘उसे हाथ न लगाना’?,
אל תאחז אל תטעם אל תגע׃
22 २२ क्योंकि ये सब वस्तु काम में लाते-लाते नाश हो जाएँगी क्योंकि ये मनुष्यों की आज्ञाओं और शिक्षाओं के अनुसार है।
והם כלם לכליון בתשמישם לפי מצות אנשים ולמודיהם׃
23 २३ इन विधियों में अपनी इच्छा के अनुसार गढ़ी हुई भक्ति की रीति, और दीनता, और शारीरिक अभ्यास के भाव से ज्ञान का नाम तो है, परन्तु शारीरिक लालसाओं को रोकने में इनसे कुछ भी लाभ नहीं होता।
הנראים כעין חכמה בעבודה בדויה מלב ובשפלות רוח ובענוי הגוף שלא כהגן רק להשביע הבשר׃

< कुलुस्सियों 2 >