< प्रेरितों के काम 15 >

1 फिर कुछ लोग यहूदिया से आकर भाइयों को सिखाने लगे: “यदि मूसा की रीति पर तुम्हारा खतना न हो तो तुम उद्धार नहीं पा सकते।”
Og det kom nogen ned fra Judea og lærte brødrene: Dersom I ikke blir omskåret efter Mose skikk, kan I ikke bli frelst.
2 जब पौलुस और बरनबास का उनसे बहुत मतभेद और विवाद हुआ तो यह ठहराया गया, कि पौलुस और बरनबास, और उनमें से कुछ व्यक्ति इस बात के विषय में प्रेरितों और प्राचीनों के पास यरूशलेम को जाएँ।
Da det nu opstod strid, og Paulus og Barnabas fikk et ikke lite ordskifte med dem, vedtok de at Paulus og Barnabas og nogen andre av dem skulde dra op til apostlene og de eldste i Jerusalem og legge dette spørsmål frem for dem.
3 अतः कलीसिया ने उन्हें कुछ दूर तक पहुँचाया; और वे फीनीके और सामरिया से होते हुए अन्यजातियों के मन फिराने का समाचार सुनाते गए, और सब भाइयों को बहुत आनन्दित किया।
Menigheten fulgte dem da et stykke på veien, og så drog de gjennem Fønikia og Samaria, idet de fortalte om hedningenes omvendelse, og de vakte stor glede hos alle brødrene.
4 जब वे यरूशलेम में पहुँचे, तो कलीसिया और प्रेरित और प्राचीन उनसे आनन्द के साथ मिले, और उन्होंने बताया कि परमेश्वर ने उनके साथ होकर कैसे-कैसे काम किए थे।
Og da de kom frem til Jerusalem, blev de mottatt av menigheten og apostlene og de eldste, og de fortalte hvor store ting Gud hadde gjort ved dem.
5 परन्तु फरीसियों के पंथ में से जिन्होंने विश्वास किया था, उनमें से कितनों ने उठकर कहा, “उन्हें खतना कराने और मूसा की व्यवस्था को मानने की आज्ञा देनी चाहिए।”
Men det reiste sig nogen av fariseernes parti som hadde tatt ved troen, og sa: De må omskjæres og bydes å holde Mose lov.
6 तब प्रेरित और प्राचीन इस बात के विषय में विचार करने के लिये इकट्ठे हुए।
Apostlene og de eldste kom da sammen for å overveie denne sak.
7 तब पतरस ने बहुत वाद-विवाद हो जाने के बाद खड़े होकर उनसे कहा, “हे भाइयों, तुम जानते हो, कि बहुत दिन हुए, कि परमेश्वर ने तुम में से मुझे चुन लिया, कि मेरे मुँह से अन्यजातियाँ सुसमाचार का वचन सुनकर विश्वास करें।
Da det nu blev et skarpt ordskifte, stod Peter op og sa til dem: Brødre! I vet at allerede for lenge siden gjorde Gud det valg iblandt eder at ved min munn skulde hedningene få høre evangeliets ord og komme til troen.
8 और मन के जाँचने वाले परमेश्वर ने उनको भी हमारे समान पवित्र आत्मा देकर उनकी गवाही दी;
Og Gud, som kjenner hjertene, gav dem vidnesbyrd, idet han gav dem likesom oss den Hellige Ånd,
9 और विश्वास के द्वारा उनके मन शुद्ध करके हम में और उनमें कुछ भेद न रखा।
og han gjorde ingen forskjell mellem oss og dem, idet han ved troen renset deres hjerter.
10 १० तो अब तुम क्यों परमेश्वर की परीक्षा करते हो, कि चेलों की गर्दन पर ऐसा जूआ रखो, जिसे न हमारे पूर्वज उठा सकते थे और न हम उठा सकते हैं।
Hvorfor frister I da nu Gud ved å legge et åk på disiplenes nakke som hverken våre fedre eller vi var i stand til å bære?
11 ११ हाँ, हमारा यह तो निश्चय है कि जिस रीति से वे प्रभु यीशु के अनुग्रह से उद्धार पाएँगे; उसी रीति से हम भी पाएँगे।”
Men ved den Herre Jesu nåde tror vi at vi blir frelst, på samme måte som de.
12 १२ तब सारी सभा चुपचाप होकर बरनबास और पौलुस की सुनने लगी, कि परमेश्वर ने उनके द्वारा अन्यजातियों में कैसे-कैसे बड़े चिन्ह, और अद्भुत काम दिखाए।
Da tidde hele mengden, og de hørte på Barnabas og Paulus, som fortalte hvor store tegn og undergjerninger Gud hadde gjort blandt hedningene ved dem.
13 १३ जब वे चुप हुए, तो याकूब कहने लगा, “हे भाइयों, मेरी सुनो।
Og da de hadde holdt op å tale, tok Jakob til orde og sa: Brødre! Hør på mig:
14 १४ शमौन ने बताया, कि परमेश्वर ने पहले-पहल अन्यजातियों पर कैसी कृपादृष्टि की, कि उनमें से अपने नाम के लिये एक लोग बना ले।
Simeon har fortalt hvorledes Gud fra først av drog omsorg for å få et folk av hedninger for sitt navn.
15 १५ और इससे भविष्यद्वक्ताओं की बातें भी मिलती हैं, जैसा लिखा है,
Og dermed stemmer profetenes ord overens, således som det er skrevet:
16 १६ ‘इसके बाद मैं फिर आकर दाऊद का गिरा हुआ डेरा उठाऊँगा, और उसके खंडहरों को फिर बनाऊँगा, और उसे खड़ा करूँगा,
Derefter vil jeg vende tilbake og igjen opbygge Davids falne hytte, og det nedbrutte av den vil jeg atter opbygge, og jeg vil igjen opreise den,
17 १७ इसलिए कि शेष मनुष्य, अर्थात् सब अन्यजाति जो मेरे नाम के कहलाते हैं, प्रभु को ढूँढ़ें,
forat alle andre mennesker skal søke Herren, ja alle hedningefolkene, som mitt navn er blitt nevnt over, sier Herren, som gjør dette
18 १८ यह वही प्रभु कहता है जो जगत की उत्पत्ति से इन बातों का समाचार देता आया है।’ (aiōn g165)
som er kjent av ham fra evighet av. (aiōn g165)
19 १९ “इसलिए मेरा विचार यह है, कि अन्यजातियों में से जो लोग परमेश्वर की ओर फिरते हैं, हम उन्हें दुःख न दें;
Derfor mener jeg at vi ikke skal gjøre det tungt for dem av hedningene som omvender sig til Gud,
20 २० परन्तु उन्हें लिख भेजें, कि वे मूरतों की अशुद्धताओं और व्यभिचार और गला घोंटे हुओं के माँस से और लहू से परे रहें।
men skrive til dem at de skal avholde sig fra avgudenes urenhet og fra hor og fra det som er kvalt, og fra blod.
21 २१ क्योंकि पुराने समय से नगर-नगर मूसा की व्यवस्था के प्रचार करनेवाले होते चले आए है, और वह हर सब्त के दिन आराधनालय में पढ़ी जाती है।”
For Moses har fra gammel tid av i hver by dem som forkynner ham, idet han hver sabbat opleses i synagogene.
22 २२ तब सारी कलीसिया सहित प्रेरितों और प्राचीनों को अच्छा लगा, कि अपने में से कुछ मनुष्यों को चुनें, अर्थात् यहूदा, जो बरसब्बास कहलाता है, और सीलास को जो भाइयों में मुखिया थे; और उन्हें पौलुस और बरनबास के साथ अन्ताकिया को भेजें।
Da vedtok apostlene og de eldste sammen med hele menigheten å velge nogen menn iblandt sig og sende dem til Antiokia sammen med Paulus og Barnabas; det var Judas med tilnavnet Barsabbas og Silas, som var høit aktede menn blandt brødrene,
23 २३ और उन्होंने उनके हाथ यह लिख भेजा: “अन्ताकिया और सीरिया और किलिकिया के रहनेवाले भाइयों को जो अन्यजातियों में से हैं, प्रेरितों और प्राचीन भाइयों का नमस्कार!
og de skrev således med dem: Apostlene og eldste-brødrene hilser brødrene av hedningene i Antiokia og Syria og Kilikia.
24 २४ हमने सुना है, कि हम में से कुछ ने वहाँ जाकर, तुम्हें अपनी बातों से घबरा दिया; और तुम्हारे मन उलट दिए हैं परन्तु हमने उनको आज्ञा नहीं दी थी।
Eftersom vi har fått høre at nogen som er kommet fra oss, har forvirret eder ved sin tale og vakt uro i eders sjeler vi har ikke gitt dem noget pålegg
25 २५ इसलिए हमने एक चित्त होकर ठीक समझा, कि चुने हुए मनुष्यों को अपने प्रिय बरनबास और पौलुस के साथ तुम्हारे पास भेजें।
så har vi, efterat vi var kommet til enighet i denne sak, vedtatt å velge nogen menn og sende dem til eder sammen med våre elskede brødre Barnabas og Paulus,
26 २६ ये तो ऐसे मनुष्य हैं, जिन्होंने अपने प्राण हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम के लिये जोखिम में डाले हैं।
menn som har våget sitt liv for vår Herre Jesu Kristi navns skyld.
27 २७ और हमने यहूदा और सीलास को भेजा है, जो अपने मुँह से भी ये बातें कह देंगे।
Vi har da sendt Judas og Silas, som også skal forkynne eder det samme muntlig.
28 २८ पवित्र आत्मा को, और हमको भी ठीक जान पड़ा कि इन आवश्यक बातों को छोड़; तुम पर और बोझ न डालें;
For den Hellige Ånd og vi har besluttet ikke å legge nogen annen tyngsel på eder enn disse nødvendige ting:
29 २९ कि तुम मूरतों के बलि किए हुओं से, और लहू से, और गला घोंटे हुओं के माँस से, और व्यभिचार से दूर रहो। इनसे दूर रहो तो तुम्हारा भला होगा। आगे शुभकामना।”
at I avholder eder fra avgudsoffer og blod og det som er kvalt, og hor; dersom I vokter eder for disse ting, vil det gå eder vel. Lev vel!
30 ३० फिर वे विदा होकर अन्ताकिया में पहुँचे, और सभा को इकट्ठी करके उन्हें पत्री दे दी।
Da nu disse var sendt avsted, kom de til Antiokia, og de samlet hele menigheten og gav dem brevet.
31 ३१ और वे पढ़कर उस उपदेश की बात से अति आनन्दित हुए।
Da de hadde lest det, blev de glade over trøsten de fikk.
32 ३२ और यहूदा और सीलास ने जो आप भी भविष्यद्वक्ता थे, बहुत बातों से भाइयों को उपदेश देकर स्थिर किया।
Judas og Silas, som selv var profeter, trøstet brødrene med mange ord og styrket dem,
33 ३३ वे कुछ दिन रहकर भाइयों से शान्ति के साथ विदा हुए कि अपने भेजनेवालों के पास जाएँ।
og efterat de hadde vært en tid der, lot brødrene dem fare med fred til dem som hadde utsendt dem.
34 ३४ (परन्तु सीलास को वहाँ रहना अच्छा लगा।)
Silas fant det best å bli der.
35 ३५ और पौलुस और बरनबास अन्ताकिया में रह गए: और अन्य बहुत से लोगों के साथ प्रभु के वचन का उपदेश करते और सुसमाचार सुनाते रहे।
Men Paulus og Barnabas blev i Antiokia, og de lærte og forkynte Herrens ord ved evangeliet sammen med mange andre.
36 ३६ कुछ दिन बाद पौलुस ने बरनबास से कहा, “जिन-जिन नगरों में हमने प्रभु का वचन सुनाया था, आओ, फिर उनमें चलकर अपने भाइयों को देखें कि कैसे हैं।”
Men nogen tid derefter sa Paulus til Barnabas: La oss nu vende tilbake og se til brødrene i enhver by hvor vi forkynte Herrens ord, hvorledes de har det!
37 ३७ तब बरनबास ने यूहन्ना को जो मरकुस कहलाता है, साथ लेने का विचार किया।
Barnabas vilde også ta med Johannes som kaltes Markus;
38 ३८ परन्तु पौलुस ने उसे जो पंफूलिया में उनसे अलग हो गया था, और काम पर उनके साथ न गया, साथ ले जाना अच्छा न समझा।
men Paulus syntes ikke at de skulde ta ham med som hadde skilt sig fra dem i Pamfylia og ikke var gått med dem til deres gjerning.
39 ३९ अतः ऐसा विवाद उठा कि वे एक दूसरे से अलग हो गए; और बरनबास, मरकुस को लेकर जहाज से साइप्रस को चला गया।
Det kom da til en skarp strid, så de skiltes fra hverandre, og Barnabas tok Markus med sig og seilte avsted til Kypern;
40 ४० परन्तु पौलुस ने सीलास को चुन लिया, और भाइयों से परमेश्वर के अनुग्रह में सौंपा जाकर वहाँ से चला गया।
men Paulus valgte Silas til sin følgesvenn og drog ut, efterat brødrene hadde overgitt ham til Herrens nåde.
41 ४१ और कलीसियाओं को स्थिर करता हुआ, सीरिया और किलिकिया से होते हुए निकला।
Og han drog igjennem Syria og Kilikia og styrket menighetene.

< प्रेरितों के काम 15 >