< प्रेरितों के काम 13 >

1 अन्ताकिया की कलीसिया में कई भविष्यद्वक्ता और उपदेशक थे; अर्थात् बरनबास और शमौन जो नीगर कहलाता है; और लूकियुस कुरेनी, और चौथाई देश के राजा हेरोदेस का दूधभाई मनाहेम और शाऊल।
I Antiokia, i menigheten der, var det profeter og lærere: Barnabas og Simeon, som kaltes Niger, og LUKius fra Kyrene og Manaen, fosterbror til fjerdingsfyrsten Herodes, og Saulus.
2 जब वे उपवास सहित प्रभु की उपासना कर रहे थे, तो पवित्र आत्मा ने कहा, “मेरे लिये बरनबास और शाऊल को उस काम के लिये अलग करो जिसके लिये मैंने उन्हें बुलाया है।”
Mens de holdt gudstjeneste og fastet, sa den Hellige Ånd: Ta ut for mig Barnabas og Saulus til den gjerning som jeg har kalt dem til!
3 तब उन्होंने उपवास और प्रार्थना करके और उन पर हाथ रखकर उन्हें विदा किया।
Da lot de dem dra ut efterat de hadde fastet og bedt og lagt hendene på dem.
4 अतः वे पवित्र आत्मा के भेजे हुए सिलूकिया को गए; और वहाँ से जहाज पर चढ़कर साइप्रस को चले।
Da de nu således var utsendt av den Hellige Ånd, drog de ned til Seleukia og seilte derfra til Kypern,
5 और सलमीस में पहुँचकर, परमेश्वर का वचन यहूदियों के आराधनालयों में सुनाया; और यूहन्ना उनका सेवक था।
og da de var kommet til Salamis, forkynte de Guds ord i jødenes synagoger; de hadde også Johannes med, som skulde gå dem til hånde.
6 और उस सारे टापू में से होते हुए, पाफुस तक पहुँचे। वहाँ उन्हें बार-यीशु नामक एक जादूगर मिला, जो यहूदी और झूठा भविष्यद्वक्ता था।
Efterat de nu hadde vandret gjennem hele øen like til Pafus, traff de på en trollmann, en falsk profet, en jøde ved navn Barjesus,
7 वह हाकिम सिरगियुस पौलुस के साथ था, जो बुद्धिमान पुरुष था। उसने बरनबास और शाऊल को अपने पास बुलाकर परमेश्वर का वचन सुनना चाहा।
som var hos landshøvdingen Sergius Paulus, en forstandig mann. Denne kalte Barnabas og Saulus til sig og bad om å få høre Guds ord.
8 परन्तु एलीमास जादूगर ने, (क्योंकि यही उसके नाम का अर्थ है) उनका सामना करके, हाकिम को विश्वास करने से रोकना चाहा।
Men Elymas, trollmannen for således uttydes hans navn stod dem imot og søkte å vende landshøvdingen bort fra troen.
9 तब शाऊल ने जिसका नाम पौलुस भी है, पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होकर उसकी ओर टकटकी लगाकर कहा,
Da blev Saulus, som også kaltes Paulus, fylt av den Hellige Ånd, og han så skarpt på ham og sa:
10 १० “हे सारे कपट और सब चतुराई से भरे हुए शैतान की सन्तान, सकल धार्मिकता के बैरी, क्या तू प्रभु के सीधे मार्गों को टेढ़ा करना न छोड़ेगा?
Du som er full av all svik og all ondskap, du djevelens barn, all rettferdighets fiende! vil du ikke holde op med å forvende Herrens rette veier?
11 ११ अब देख, प्रभु का हाथ तुझ पर पड़ा है; और तू कुछ समय तक अंधा रहेगा और सूर्य को न देखेगा।” तब तुरन्त धुंधलापन और अंधेरा उस पर छा गया, और वह इधर-उधर टटोलने लगा ताकि कोई उसका हाथ पकड़कर ले चले।
Og nu, se, Herrens hånd er over dig, og du skal bli blind og til en tid ikke se solen. Og straks falt det skodde og mørke over ham, og han gikk omkring og søkte efter nogen som kunde lede ham ved hånden.
12 १२ तब हाकिम ने जो कुछ हुआ था, देखकर और प्रभु के उपदेश से चकित होकर विश्वास किया।
Da kom landshøvdingen til troen, da han så det som var skjedd, og han undret sig storlig over Herrens lære.
13 १३ पौलुस और उसके साथी पाफुस से जहाज खोलकर पंफूलिया के पिरगा में आए; और यूहन्ना उन्हें छोड़कर यरूशलेम को लौट गया।
Paulus og de som var med ham, seilte da ut fra Pafus og kom til Perge i Pamfylia, men Johannes skilte sig fra dem og vendte tilbake til Jerusalem.
14 १४ और पिरगा से आगे बढ़कर पिसिदिया के अन्ताकिया में पहुँचे; और सब्त के दिन आराधनालय में जाकर बैठ गए।
Men de drog videre fra Perge og kom til Antiokia i Pisidia, og gikk inn i synagogen på sabbatsdagen og satte sig der.
15 १५ व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तक से पढ़ने के बाद आराधनालय के सरदारों ने उनके पास कहला भेजा, “हे भाइयों, यदि लोगों के उपदेश के लिये तुम्हारे मन में कोई बात हो तो कहो।”
Efter oplesningen av loven og profetene sendte da synagoge-forstanderne bud til dem og sa: Brødre! har I noget formaningsord til folket, så tal!
16 १६ तब पौलुस ने खड़े होकर और हाथ से इशारा करके कहा, “हे इस्राएलियों, और परमेश्वर से डरनेवालों, सुनो
Da stod Paulus op og slo til lyd med hånden og sa: Israelittiske menn og I som frykter Gud! Hør:
17 १७ इन इस्राएली लोगों के परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों को चुन लिया, और जब ये मिस्र देश में परदेशी होकर रहते थे, तो उनकी उन्नति की; और बलवन्त भुजा से निकाल लाया।
Dette folks, Israels, Gud utvalgte våre fedre, og han lot folket vokse sig stort under utlendigheten i Egypten, og med løftet arm førte han dem ut derfra,
18 १८ और वह कोई चालीस वर्ष तक जंगल में उनकी सहता रहा,
og omkring firti år bar han dem på faderarm i ørkenen,
19 १९ और कनान देश में सात जातियों का नाश करके उनका देश लगभग साढ़े चार सौ वर्ष में इनकी विरासत में कर दिया।
og han utryddet syv folkeslag i Kana'ans land og skiftet deres land ut til arv for dem, i omkring fire hundre og femti år.
20 २० इसके बाद उसने शमूएल भविष्यद्वक्ता तक उनमें न्यायी ठहराए।
Siden gav han dem dommere inntil profeten Samuel.
21 २१ उसके बाद उन्होंने एक राजा माँगा; तब परमेश्वर ने चालीस वर्ष के लिये बिन्यामीन के गोत्र में से एक मनुष्य अर्थात् कीश के पुत्र शाऊल को उन पर राजा ठहराया।
Og derefter krevde de en konge, og Gud gav dem Saul, Kis' sønn, en mann av Benjamins stamme, i firti år,
22 २२ फिर उसे अलग करके दाऊद को उनका राजा बनाया; जिसके विषय में उसने गवाही दी, ‘मुझे एक मनुष्य, यिशै का पुत्र दाऊद, मेरे मन के अनुसार मिल गया है। वही मेरी सारी इच्छा पूरी करेगा।’
og efterat han hadde avsatt ham, opreiste han dem David til konge, som han også gav dette vidnesbyrd: Jeg fant David, Isais sønn, en mann efter mitt hjerte; han skal gjøre all min vilje.
23 २३ उसी के वंश में से परमेश्वर ने अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार इस्राएल के पास एक उद्धारकर्ता, अर्थात् यीशु को भेजा।
Av hans ætt førte han efter sitt løfte en frelser frem for Israel, Jesus,
24 २४ जिसके आने से पहले यूहन्ना ने सब इस्राएलियों को मन फिराव के बपतिस्मा का प्रचार किया।
efterat Johannes forut for hans fremtreden hadde forkynt omvendelses dåp for hele Israels folk.
25 २५ और जब यूहन्ना अपनी सेवा पूरी करने पर था, तो उसने कहा, ‘तुम मुझे क्या समझते हो? मैं वह नहीं! वरन् देखो, मेरे बाद एक आनेवाला है, जिसके पाँवों की जूती के बन्ध भी मैं खोलने के योग्य नहीं।’
Men da Johannes fullendte sitt løp, sa han: Den I holder mig for å være, er jeg ikke; men se, det kommer en efter mig, hvis sko jeg ikke er verdig til å løse av hans føtter.
26 २६ “हे भाइयों, तुम जो अब्राहम की सन्तान हो; और तुम जो परमेश्वर से डरते हो, तुम्हारे पास इस उद्धार का वचन भेजा गया है।
Brødre, sønner av Abrahams ætt og de iblandt eder som frykter Gud! til eder blev ordet om denne frelse utsendt.
27 २७ क्योंकि यरूशलेम के रहनेवालों और उनके सरदारों ने, न उसे पहचाना, और न भविष्यद्वक्ताओं की बातें समझी; जो हर सब्त के दिन पढ़ी जाती हैं, इसलिए उसे दोषी ठहराकर उनको पूरा किया।
For de som bor i Jerusalem, og deres rådsherrer kjente ham ikke, og ved å dømme ham opfylte de profetenes ord som blir lest hver sabbat,
28 २८ उन्होंने मार डालने के योग्य कोई दोष उसमें न पाया, फिर भी पिलातुस से विनती की, कि वह मार डाला जाए।
og enda de ikke fant nogen dødsskyld hos ham, bad de Pilatus at han måtte bli slått ihjel.
29 २९ और जब उन्होंने उसके विषय में लिखी हुई सब बातें पूरी की, तो उसे क्रूस पर से उतार कर कब्र में रखा।
Og da de hadde fullbyrdet alt som er skrevet om ham, tok de ham ned av treet og la ham i en grav.
30 ३० परन्तु परमेश्वर ने उसे मरे हुओं में से जिलाया,
Men Gud opvakte ham fra de døde,
31 ३१ और वह उन्हें जो उसके साथ गलील से यरूशलेम आए थे, बहुत दिनों तक दिखाई देता रहा; लोगों के सामने अब वे ही उसके गवाह हैं।
og han åpenbarte sig i flere dager for dem som hadde draget op med ham fra Galilea til Jerusalem, de som nu er hans vidner for folket.
32 ३२ और हम तुम्हें उस प्रतिज्ञा के विषय में जो पूर्वजों से की गई थी, यह सुसमाचार सुनाते हैं,
Og vi forkynner eder evangeliet om det løfte som blev gitt til fedrene, at dette har Gud opfylt for oss, deres barn, idet han opreiste Jesus,
33 ३३ कि परमेश्वर ने यीशु को जिलाकर, वही प्रतिज्ञा हमारी सन्तान के लिये पूरी की; जैसा दूसरे भजन में भी लिखा है, ‘तू मेरा पुत्र है; आज मैं ही ने तुझे जन्माया है।’
således som det også er skrevet i den annen salme: Du er min Sønn; jeg har født dig idag.
34 ३४ और उसके इस रीति से मरे हुओं में से जिलाने के विषय में भी, कि वह कभी न सड़े, उसने यह कहा है, ‘मैं दाऊद पर की पवित्र और अटल कृपा तुम पर करूँगा।’
Men at han har opreist ham fra de døde, så han ikke mere skal vende tilbake til tilintetgjørelse, det har han sagt således: Jeg vil gi eder de hellige løfter til David, de trofaste.
35 ३५ इसलिए उसने एक और भजन में भी कहा है, ‘तू अपने पवित्र जन को सड़ने न देगा।’
Derfor sier han også på et annet sted: Du skal ikke overgi din hellige til å se tilintetgjørelse.
36 ३६ “क्योंकि दाऊद तो परमेश्वर की इच्छा के अनुसार अपने समय में सेवा करके सो गया, और अपने पूर्वजों में जा मिला, और सड़ भी गया।
For David sov inn, efterat han i sin levetid hadde tjent Guds råd, og han blev samlet med sine fedre og så tilintetgjørelse;
37 ३७ परन्तु जिसको परमेश्वर ने जिलाया, वह सड़ने नहीं पाया।
men den som Gud opvakte, han så ikke tilintetgjørelse.
38 ३८ इसलिए, हे भाइयों; तुम जान लो कि यीशु के द्वारा पापों की क्षमा का समाचार तुम्हें दिया जाता है।
Så være det eder da vitterlig, brødre, at ved ham forkynnes eder syndenes forlatelse,
39 ३९ और जिन बातों से तुम मूसा की व्यवस्था के द्वारा निर्दोष नहीं ठहर सकते थे, उन्हीं सबसे हर एक विश्वास करनेवाला उसके द्वारा निर्दोष ठहरता है।
og fra alt det som I ikke kunde rettferdiggjøres fra ved Mose lov, rettferdiggjøres i ham enhver som tror.
40 ४० इसलिए चौकस रहो, ऐसा न हो, कि जो भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तक में लिखित है, तुम पर भी आ पड़े:
Se da til at ikke det kommer over eder som er sagt hos profetene:
41 ४१ ‘हे निन्दा करनेवालों, देखो, और चकित हो, और मिट जाओ; क्योंकि मैं तुम्हारे दिनों में एक काम करता हूँ; ऐसा काम, कि यदि कोई तुम से उसकी चर्चा करे, तो तुम कभी विश्वास न करोगे।’”
Se, I foraktere, og undre eder og bli til intet! for en gjerning gjør jeg i eders dager, en gjerning som I ikke vil tro om nogen forteller eder det.
42 ४२ उनके बाहर निकलते समय लोग उनसे विनती करने लगे, कि अगले सब्त के दिन हमें ये बातें फिर सुनाई जाएँ।
Da de gikk ut, bad folk dem om at disse ord måtte bli talt til dem den følgende sabbat.
43 ४३ और जब आराधनालय उठ गई तो यहूदियों और यहूदी मत में आए हुए भक्तों में से बहुत से पौलुस और बरनबास के पीछे हो लिए; और उन्होंने उनसे बातें करके समझाया, कि परमेश्वर के अनुग्रह में बने रहो।
Og da synagoge-tjenesten var til ende, fulgte mange av jødene og av de gudsdyrkere som hadde tatt ved jødenes tro, med Paulus og Barnabas; disse talte da med dem og formante dem til å holde fast ved Guds nåde.
44 ४४ अगले सब्त के दिन नगर के प्रायः सब लोग परमेश्वर का वचन सुनने को इकट्ठे हो गए।
På den næste sabbat samlet da næsten hele byen sig for å høre Herrens ord.
45 ४५ परन्तु यहूदी भीड़ को देखकर ईर्ष्या से भर गए, और निन्दा करते हुए पौलुस की बातों के विरोध में बोलने लगे।
Men da jødene så folkehopen, blev de fulle av nidkjærhet og motsa det som blev sagt av Paulus, ja motsa og spottet.
46 ४६ तब पौलुस और बरनबास ने निडर होकर कहा, “अवश्य था, कि परमेश्वर का वचन पहले तुम्हें सुनाया जाता; परन्तु जबकि तुम उसे दूर करते हो, और अपने को अनन्त जीवन के योग्य नहीं ठहराते, तो अब, हम अन्यजातियों की ओर फिरते हैं। (aiōnios g166)
Da tok Paulus og Barnabas til orde og sa dem rent ut: Det var nødvendig at Guds ord blev talt først til eder; men siden I støter det fra eder og ikke akter eder verdige til det evige liv, så vender vi oss nu til hedningene. (aiōnios g166)
47 ४७ क्योंकि प्रभु ने हमें यह आज्ञा दी है, ‘मैंने तुझे अन्यजातियों के लिये ज्योति ठहराया है, ताकि तू पृथ्वी की छोर तक उद्धार का द्वार हो।’”
For så er Herrens bud til oss: Jeg har satt dig til et lys for hedninger, forat du skal være til frelse inntil jordens ende.
48 ४८ यह सुनकर अन्यजाति आनन्दित हुए, और परमेश्वर के वचन की बड़ाई करने लगे, और जितने अनन्त जीवन के लिये ठहराए गए थे, उन्होंने विश्वास किया। (aiōnios g166)
Da hedningene hørte det, blev de glade og priste Herrens ord, og de tok ved troen så mange som var utsett til evig liv. (aiōnios g166)
49 ४९ तब प्रभु का वचन उस सारे देश में फैलने लगा।
Og Herrens ord utbredte sig over hele landet.
50 ५० परन्तु यहूदियों ने भक्त और कुलीन स्त्रियों को और नगर के प्रमुख लोगों को भड़काया, और पौलुस और बरनबास पर उपद्रव करवाकर उन्हें अपनी सीमा से बाहर निकाल दिया।
Men jødene satte op de fornemme kvinner som var tilhengere av jødenes tro, og de første menn i byen, og de reiste en forfølgelse mot Paulus og Barnabas, og drev dem bort fra sine landemerker.
51 ५१ तब वे उनके सामने अपने पाँवों की धूल झाड़कर इकुनियुम को चले गए।
De rystet da støvet av sine føtter mot dem, og kom til Ikonium.
52 ५२ और चेले आनन्द से और पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होते रहे।
Men disiplene blev fylt av glede og den Hellige Ånd.

< प्रेरितों के काम 13 >