< 2 थिस्सलुनीकियों 1 >

1 पौलुस और सिलवानुस और तीमुथियुस की ओर से थिस्सलुनीकियों की कलीसिया के नाम, जो हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह में है:
Paulus et Silvanus et Timotheus ecclesiae Thessalonicensium in Deo Patre nostro et Domino Iesu Christo
2 हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह में तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे।
gratia vobis et pax a Deo Patre nostro et Domino Iesu Christo
3 हे भाइयों, तुम्हारे विषय में हमें हर समय परमेश्वर का धन्यवाद करना चाहिए, और यह उचित भी है इसलिए कि तुम्हारा विश्वास बहुत बढ़ता जाता है, और आपस में तुम सब में प्रेम बहुत ही बढ़ता जाता है।
gratias agere debemus Deo semper pro vobis fratres ita ut dignum est quoniam supercrescit fides vestra et abundat caritas uniuscuiusque omnium vestrum in invicem
4 यहाँ तक कि हम आप परमेश्वर की कलीसिया में तुम्हारे विषय में घमण्ड करते हैं, कि जितने उपद्रव और क्लेश तुम सहते हो, उन सब में तुम्हारा धीरज और विश्वास प्रगट होता है।
ita ut et nos ipsi in vobis gloriemur in ecclesiis Dei pro patientia vestra et fide in omnibus persecutionibus vestris et tribulationibus quas sustinetis
5 यह परमेश्वर के सच्चे न्याय का स्पष्ट प्रमाण है; कि तुम परमेश्वर के राज्य के योग्य ठहरो, जिसके लिये तुम दुःख भी उठाते हो।
in exemplum iusti iudicii Dei ut digni habeamini regno Dei pro quo et patimini
6 क्योंकि परमेश्वर के निकट यह न्याय है, कि जो तुम्हें क्लेश देते हैं, उन्हें बदले में क्लेश दे।
si tamen iustum est apud Deum retribuere tribulationem his qui vos tribulant
7 और तुम जो क्लेश पाते हो, हमारे साथ चैन दे; उस समय जबकि प्रभु यीशु अपने सामर्थी स्वर्गदूतों के साथ, धधकती हुई आग में स्वर्ग से प्रगट होगा।
et vobis qui tribulamini requiem nobiscum in revelatione Domini Iesu de caelo cum angelis virtutis eius
8 और जो परमेश्वर को नहीं पहचानते, और हमारे प्रभु यीशु के सुसमाचार को नहीं मानते उनसे पलटा लेगा।
in flamma ignis dantis vindictam his qui non noverunt Deum et qui non oboediunt evangelio Domini nostri Iesu
9 वे प्रभु के सामने से, और उसकी शक्ति के तेज से दूर होकर अनन्त विनाश का दण्ड पाएँगे। (aiōnios g166)
qui poenas dabunt in interitu aeternas a facie Domini et a gloria virtutis eius (aiōnios g166)
10 १० यह उस दिन होगा, जब वह अपने पवित्र लोगों में महिमा पाने, और सब विश्वास करनेवालों में आश्चर्य का कारण होने को आएगा; क्योंकि तुम ने हमारी गवाही पर विश्वास किया।
cum venerit glorificari in sanctis suis et admirabilis fieri in omnibus qui crediderunt quia creditum est testimonium nostrum super vos in die illo
11 ११ इसलिए हम सदा तुम्हारे निमित्त प्रार्थना भी करते हैं, कि हमारा परमेश्वर तुम्हें इस बुलाहट के योग्य समझे, और भलाई की हर एक इच्छा, और विश्वास के हर एक काम को सामर्थ्य सहित पूरा करे,
in quo etiam oramus semper pro vobis ut dignetur vos vocatione sua Deus et impleat omnem voluntatem bonitatis et opus fidei in virtute
12 १२ कि हमारे परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह के अनुग्रह के अनुसार हमारे प्रभु यीशु का नाम तुम में महिमा पाए, और तुम उसमें।
ut clarificetur nomen Domini nostri Iesu Christi in vobis et vos in illo secundum gratiam Dei nostri et Domini Iesu Christi

< 2 थिस्सलुनीकियों 1 >