< 2 थिस्सलुनीकियों 2 >

1 हे भाइयों, हम अपने प्रभु यीशु मसीह के आने, और उसके पास अपने इकट्ठे होने के विषय में तुम से विनती करते हैं।
והננו מבקשים מכם אחי על אדות ביאת אדנינו ישוע המשיח ואסיפתנו אליו׃
2 कि किसी आत्मा, या वचन, या पत्री के द्वारा जो कि मानो हमारी ओर से हो, यह समझकर कि प्रभु का दिन आ पहुँचा है, तुम्हारा मन अचानक अस्थिर न हो जाए; और न तुम घबराओ।
אשר לא תטרף דעתכם פתאם ואשר לא תבהלו לא ברוח ולא בדבור ולא באגרת כמו שלוחה מאתנו כאלו הגיע יום המשיח׃
3 किसी रीति से किसी के धोखे में न आना क्योंकि वह दिन न आएगा, जब तक विद्रोह नहीं होता, और वह अधर्मी पुरुष अर्थात् विनाश का पुत्र प्रगट न हो।
אל יתעה אתכם איש בשום אופן כי לא יבא בטרם יהיה בראשונה המרד ונגלה איש החטאה בן האבדון׃
4 जो विरोध करता है, और हर एक से जो परमेश्वर, या पूज्य कहलाता है, अपने आपको बड़ा ठहराता है, यहाँ तक कि वह परमेश्वर के मन्दिर में बैठकर अपने आपको परमेश्वर प्रगट करता है।
המתקומם והמתרומם על כל הנקרא אל או עבודה עד כי גם ישב בהיכל האלהים כאלהים ומראה את עצמו כי אלהים הוא׃
5 क्या तुम्हें स्मरण नहीं, कि जब मैं तुम्हारे यहाँ था, तो तुम से ये बातें कहा करता था?
הלא תזכרו כי בעוד היותי אתכם דברתי אלה אליכם׃
6 और अब तुम उस वस्तु को जानते हो, जो उसे रोक रही है, कि वह अपने ही समय में प्रगट हो।
ועתה ידעתם מה שימנעהו מלהגלות בעתו׃
7 क्योंकि अधर्म का भेद अब भी कार्य करता जाता है, पर अभी एक रोकनेवाला है, और जब तक वह दूर न हो जाए, वह रोके रहेगा।
כי סוד הרשע כבר החל לפעל רק שיוסר מתוך המנע עד כה׃
8 तब वह अधर्मी प्रगट होगा, जिसे प्रभु यीशु अपने मुँह की फूँक से मार डालेगा, और अपने आगमन के तेज से भस्म करेगा।
ואז יגלה הרשע אשר ימיתנו האדון ברוח שפתיו וישביתנו בהופעת ביאתו׃
9 उस अधर्मी का आना शैतान के कार्य के अनुसार सब प्रकार की झूठी सामर्थ्य, चिन्ह, और अद्भुत काम के साथ,
את אשר יבוא כחזקת השטן ברב כח ובאתות ובמופתי שקר׃
10 १० और नाश होनेवालों के लिये अधर्म के सब प्रकार के धोखे के साथ होगा; क्योंकि उन्होंने सत्य के प्रेम को ग्रहण नहीं किया जिससे उनका उद्धार होता।
ובכל מרמת און באבדים תחת אשר לא קבלו את אהבת האמת להושע׃
11 ११ और इसी कारण परमेश्वर उनमें एक भटका देनेवाली सामर्थ्य को भेजेगा ताकि वे झूठ पर विश्वास करें।
ובעבור זאת ישלח להם האלהים מדוחי שוא להאמין בשקר׃
12 १२ और जितने लोग सत्य पर विश्वास नहीं करते, वरन् अधर्म से प्रसन्न होते हैं, सब दण्ड पाएँ।
למען ידונו בל אשר לא האמינו באמת כי אם רצו בעולה׃
13 १३ पर हे भाइयों, और प्रभु के प्रिय लोगों, चाहिये कि हम तुम्हारे विषय में सदा परमेश्वर का धन्यवाद करते रहें, कि परमेश्वर ने आदि से तुम्हें चुन लिया; कि आत्मा के द्वारा पवित्र बनकर, और सत्य पर विश्वास करके उद्धार पाओ।
אבל אנחנו חיבים להודות לאלהים בכל עת בעבורכם אחי חביבי האדון אשר האלהים בחר בכם מראשית לישועה בקדוש הרוח ובאמונת האמת׃
14 १४ जिसके लिये उसने तुम्हें हमारे सुसमाचार के द्वारा बुलाया, कि तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह की महिमा को प्राप्त करो।
לזאת קרא אתכם בבשורתנו לנחלת כבוד אדנינו ישוע המשיח׃
15 १५ इसलिए, हे भाइयों, स्थिर रहो; और जो शिक्षा तुम ने हमारे वचन या पत्र के द्वारा प्राप्त किया है, उन्हें थामे रहो।
לכן אחי עמדו והחזיקו בקבלות אשר למדתם אם בדברנו אם באגרתנו׃
16 १६ हमारा प्रभु यीशु मसीह आप ही, और हमारा पिता परमेश्वर जिसने हम से प्रेम रखा, और अनुग्रह से अनन्त शान्ति और उत्तम आशा दी है। (aiōnios g166)
והוא אדנינו ישוע המשיח ואלהינו אבינו אשר אהב אתנו ויתן לנו בחסדו נחמת עולם ותקוה טובה׃ (aiōnios g166)
17 १७ तुम्हारे मनों में शान्ति दे, और तुम्हें हर एक अच्छे काम, और वचन में दृढ़ करे।
הוא ינחם את לבבכם ויכונן אתכם בכל דבר ומעשה טוב׃

< 2 थिस्सलुनीकियों 2 >