< 2 शमूएल 1 >

1 शाऊल के मरने के बाद, जब दाऊद अमालेकियों को मारकर लौटा, और दाऊद को सिकलग में रहते हुए दो दिन हो गए,
И бысть егда умре Саул, и Давид возвратися победив Амалика, и пребысть Давид в Секелазе дни два.
2 तब तीसरे दिन ऐसा हुआ कि शाऊल की छावनी में से एक पुरुष कपड़े फाड़े सिर पर धूल डाले हुए आया। जब वह दाऊद के पास पहुँचा, तब भूमि पर गिरा और दण्डवत् किया।
И бысть в третий день, и се, муж прииде от полка людий Сауловых, ризы же его (бяху) раздраны, и персть на главе его: и бысть егда вниде к Давиду (отрок), и пад на земли поклонися ему.
3 दाऊद ने उससे पूछा, “तू कहाँ से आया है?” उसने उससे कहा, “मैं इस्राएली छावनी में से बचकर आया हूँ।”
И рече ему Давид: откуду ты пришел еси? И рече ему: от полка Израилева аз избегох.
4 दाऊद ने उससे पूछा, “वहाँ क्या बात हुई? मुझे बता।” उसने कहा, “यह, कि लोग रणभूमि छोड़कर भाग गए, और बहुत लोग मारे गए; और शाऊल और उसका पुत्र योनातान भी मारे गए हैं।”
И рече ему Давид: что слово сие? Возвести ми. И рече: яко побегоша людие от брани, и падоша мнози от людий, и измроша, и Саул и Ионафан сын его умре.
5 दाऊद ने उस समाचार देनेवाले जवान से पूछा, “तू कैसे जानता है कि शाऊल और उसका पुत्र योनातान मर गए?”
И рече Давид отроку возвестившему ему: како знаеши, яко умре Саул и Ионафан сын его?
6 समाचार देनेवाले जवान ने कहा, “संयोग से मैं गिलबो पहाड़ पर था; तो क्या देखा, कि शाऊल अपने भाले की टेक लगाए हुए है; फिर मैंने यह भी देखा कि उसका पीछा किए हुए रथ और सवार बड़े वेग से दौड़े आ रहे हैं।
И рече отрок возвещаяй ему: по случаю приидох в гору Гелвуйскую, и се, Саул нападаше на копие свое, и се, колесницы и вельможи собрашася нань:
7 उसने पीछे फिरकर मुझे देखा, और मुझे पुकारा। मैंने कहा, ‘क्या आज्ञा?’
и обозреся вспять (Саул) и виде мя, и призва мя, и рех: се, аз:
8 उसने मुझसे पूछा, ‘तू कौन है?’ मैंने उससे कहा, ‘मैं तो अमालेकी हूँ।’
и рече ми: кто ты еси? И рех: Амаликитин есмь аз:
9 उसने मुझसे कहा, ‘मेरे पास खड़ा होकर मुझे मार डाल; क्योंकि मेरा सिर तो घूमा जाता है, परन्तु प्राण नहीं निकलता।’
и рече ми: прииди убо на мя и убий мя, яко объят мя тма лютая, яко еще душа моя во мне:
10 १० तब मैंने यह निश्चय जान लिया, कि वह गिर जाने के पश्चात् नहीं बच सकता, मैंने उसके पास खड़े होकर उसे मार डाला; और मैं उसके सिर का मुकुट और उसके हाथ का कंगन लेकर यहाँ अपने स्वामी के पास आया हूँ।”
и стах над ним, и убих его: ведех бо, яко не будет жив по падении своем: и взяв венец царский, иже бе на главе его, и нарамницу, яже бе на плещу его, и принесох сия к господину моему семо.
11 ११ तब दाऊद ने दुःखी होकर अपने कपड़े पकड़कर फाड़े; और जितने पुरुष उसके संग थे सब ने वैसा ही किया;
И емься Давид за ризы своя, и раздра я, и вси мужие иже с ним раздраша ризы своя,
12 १२ और वे शाऊल, और उसके पुत्र योनातान, और यहोवा की प्रजा, और इस्राएल के घराने के लिये छाती पीटने और रोने लगे, और साँझ तक कुछ न खाया, इस कारण कि वे तलवार से मारे गए थे।
и рыдаша и плакашася, и постишася до вечера о Сауле, и о Ионафане сыне его, и о людех Иудиных и о доме Израилеве, яко избиени быша мечем.
13 १३ फिर दाऊद ने उस समाचार देनेवाले जवान से पूछा, “तू कहाँ का है?” उसने कहा, “मैं तो परदेशी का बेटा अर्थात् अमालेकी हूँ।”
И рече Давид отроку возвестившему ему: откуду ты еси? И рече: сын мужа пришелца Амаликитина есмь аз.
14 १४ दाऊद ने उससे कहा, “तू यहोवा के अभिषिक्त को नष्ट करने के लिये हाथ बढ़ाने से क्यों नहीं डरा?”
И рече ему Давид: како не убоялся еси воздвигнути руку твою погубити христа Господня?
15 १५ तब दाऊद ने एक जवान को बुलाकर कहा, “निकट जाकर उस पर प्रहार कर।” तब उसने उसे ऐसा मारा कि वह मर गया।
И призва Давид единаго от отрок своих и рече: иди, убий его. И уби его, и умре.
16 १६ और दाऊद ने उससे कहा, “तेरा खून तेरे ही सिर पर पड़े; क्योंकि तूने यह कहकर कि मैं ही ने यहोवा के अभिषिक्त को मार डाला, अपने मुँह से अपने ही विरुद्ध साक्षी दी है।”
И рече ему Давид: кровь твоя на главе твоей, яко уста твоя на тя возвещаша, глаголюще: яко аз убих христа Господня.
17 १७ तब दाऊद ने शाऊल और उसके पुत्र योनातान के विषय यह विलापगीत बनाया,
И плакася Давид плачем сим о Сауле и о Ионафане сыне его,
18 १८ और यहूदियों को यह धनुष नामक गीत सिखाने की आज्ञा दी; यह याशार नामक पुस्तक में लिखा हुआ है:
и рече еже научити сыны Иудины стрелянию. Се написано в книзе Праведнаго.
19 १९ “हे इस्राएल, तेरा शिरोमणि तेरे ऊँचे स्थान पर मारा गया। हाय, शूरवीर कैसे गिर पड़े हैं!
И рече: воздвигни столп, Израилю, над умершими на высоких твоих язвеными: како падоша сильнии?
20 २० गत में यह न बताओ, और न अश्कलोन की सड़कों में प्रचार करना; न हो कि पलिश्ती स्त्रियाँ आनन्दित हों, न हो कि खतनारहित लोगों की बेटियाँ गर्व करने लगें।
Не возвещайте в Гефе, ниже поведайте на исходищих Аскалоних, да не возвеселятся дщери иноплеменничи, ни да возрадуются дщери необрезанных.
21 २१ “हे गिलबो पहाड़ों, तुम पर न ओस पड़े, और न वर्षा हो, और न भेंट के योग्य उपजवाले खेत पाए जाएँ! क्योंकि वहाँ शूरवीरों की ढालें अशुद्ध हो गईं। और शाऊल की ढाल बिना तेल लगाए रह गई।
Горы Гелвуйския, да не снидет роса ниже дождь на вас: и села начатков (житных), яко тамо повержен бысть щит сильных: щит Саулов не быти помазан елеем:
22 २२ “जूझे हुओं के लहू बहाने से, और शूरवीरों की चर्बी खाने से, योनातान का धनुष न लौटता था, और न शाऊल की तलवार छूछी फिर आती थी।
от крове язвеных и от тука сильных лук Ионафанов не возвратися тощь вспять, и мечь Саулов не возвратися тощь:
23 २३ “शाऊल और योनातान जीवनकाल में तो प्रिय और मनभाऊ थे, और अपनी मृत्यु के समय अलग न हुए; वे उकाब से भी वेग से चलनेवाले, और सिंह से भी अधिक पराक्रमी थे।
Саул и Ионафан возлюбленнии и прекраснии неразлучни, благолепни в животе своем, и в смерти своей не разлучишася: паче орлов легцы и паче львов крепцы:
24 २४ “हे इस्राएली स्त्रियों, शाऊल के लिये रोओ, वह तो तुम्हें लाल रंग के वस्त्र पहनाकर सुख देता, और तुम्हारे वस्त्रों के ऊपर सोने के गहने पहनाता था।
плачите по Сауле, дщери Израилевы, иже вас облачаше в червленицы со украшением вашим, и возлагаше украшение злато на ризы вашя:
25 २५ “हाय, युद्ध के बीच शूरवीर कैसे काम आए! हे योनातान, हे ऊँचे स्थानों पर जूझे हुए,
како падоша сильнии посреде брани? Ионафане, до смерти на высоких твоих язвен еси:
26 २६ हे मेरे भाई योनातान, मैं तेरे कारण दुःखित हूँ; तू मुझे बहुत मनभाऊ जान पड़ता था; तेरा प्रेम मुझ पर अद्भुत, वरन् स्त्रियों के प्रेम से भी बढ़कर था।
болезную о тебе, брате мой Ионафане, красный ми зело, удивися любовь твоя от мене паче любве женския:
27 २७ “हाय, शूरवीर कैसे गिर गए, और युद्ध के हथियार कैसे नष्ट हो गए हैं!”
како падоша сильнии, и погибоша оружия бранная?

< 2 शमूएल 1 >