< 2 पतरस 1 >

1 शमौन पतरस की और से जो यीशु मसीह का दास और प्रेरित है, उन लोगों के नाम जिन्होंने हमारे परमेश्वर और उद्धारकर्ता यीशु मसीह की धार्मिकता से हमारे जैसा बहुमूल्य विश्वास प्राप्त किया है।
Simeon Peter, Jesu Kristi tjener og apostel - til dem som har fått samme dyre tro som vi ved vår Gud og frelser Jesu Kristi rettferdighet:
2 परमेश्वर के और हमारे प्रभु यीशु की पहचान के द्वारा अनुग्रह और शान्ति तुम में बहुतायत से बढ़ती जाए।
Nåde og fred bli eder mangfoldig til del, idet I kjenner Gud og Jesus, vår Herre!
3 क्योंकि उसके ईश्वरीय सामर्थ्य ने सब कुछ जो जीवन और भक्ति से सम्बंध रखता है, हमें उसी की पहचान के द्वारा दिया है, जिसने हमें अपनी ही महिमा और सद्गुण के अनुसार बुलाया है।
Eftersom hans guddommelige makt har gitt oss alt som tjener til liv og gudsfrykt, ved kunnskapen om ham som kalte oss ved sin egen herlighet og kraft
4 जिनके द्वारा उसने हमें बहुमूल्य और बहुत ही बड़ी प्रतिज्ञाएँ दी हैं ताकि इनके द्वारा तुम उस सड़ाहट से छूटकर जो संसार में बुरी अभिलाषाओं से होती है, ईश्वरीय स्वभाव के सहभागी हो जाओ।
og derved har gitt oss de største og dyreste løfter, forat I ved dem skulde få del i guddommelig natur, idet I flyr bort fra fordervelsen i verden, som kommer av lysten,
5 और इसी कारण तुम सब प्रकार का यत्न करके, अपने विश्वास पर सद्गुण, और सद्गुण पर समझ,
så legg og just derfor all vinn på i eders tro å vise dyd, og i dyden skjønnsomhet,
6 और समझ पर संयम, और संयम पर धीरज, और धीरज पर भक्ति,
og i skjønnsomheten avhold, og i avholdet tålmod, og i tålmodet gudsfrykt,
7 और भक्ति पर भाईचारे की प्रीति, और भाईचारे की प्रीति पर प्रेम बढ़ाते जाओ।
og i gudsfrykten broderkjærlighet, og i broderkjærligheten kjærlighet til alle.
8 क्योंकि यदि ये बातें तुम में वर्तमान रहें, और बढ़ती जाएँ, तो तुम्हें हमारे प्रभु यीशु मसीह की पहचान में निकम्मे और निष्फल न होने देंगी।
For når disse ting finnes hos eder og får vokse, da viser de at I ikke er uvirksomme eller ufruktbare i kunnskapen om vår Herre Jesus Kristus;
9 क्योंकि जिसमें ये बातें नहीं, वह अंधा है, और धुन्धला देखता है, और अपने पूर्वकाली पापों से धुलकर शुद्ध होने को भूल बैठा है।
for den som ikke har disse ting, han er blind, nærsynt, idet han har glemt renselsen fra sine fordums synder.
10 १० इस कारण हे भाइयों, अपने बुलाए जाने, और चुन लिये जाने को सिद्ध करने का भली भाँति यत्न करते जाओ, क्योंकि यदि ऐसा करोगे, तो कभी भी ठोकर न खाओगे;
Derfor, brødre, legg enn mere vinn på å gjøre eders kall og utvelgelse fast! for når I gjør disse ting, da skal I ingensinne snuble;
11 ११ वरन् इस रीति से तुम हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता यीशु मसीह के अनन्त राज्य में बड़े आदर के साथ प्रवेश करने पाओगे। (aiōnios g166)
for på denne måte skal det rikelig gis eder inngang i vår Herre og frelser Jesu Kristi evige rike. (aiōnios g166)
12 १२ इसलिए यद्यपि तुम ये बातें जानते हो, और जो सत्य वचन तुम्हें मिला है, उसमें बने रहते हो, तो भी मैं तुम्हें इन बातों की सुधि दिलाने को सर्वदा तैयार रहूँगा।
Derfor vil jeg alltid komme til å minne eder om dette, enda I vet det og er grunnfestet i sannheten, som er hos eder;
13 १३ और मैं यह अपने लिये उचित समझता हूँ, कि जब तक मैं इस डेरे में हूँ, तब तक तुम्हें सुधि दिलाकर उभारता रहूँ।
allikevel akter jeg det for riktig, så lenge jeg er i denne hytte, å vekke eder ved påminnelse,
14 १४ क्योंकि यह जानता हूँ, कि मसीह के वचन के अनुसार मेरे डेरे के गिराए जाने का समय शीघ्र आनेवाला है, जैसा कि हमारे प्रभु यीशु मसीह ने मुझ पर प्रकट किया है।
for jeg vet at nedleggelsen av min hytte kommer brått, som og vår Herre Jesus Kristus varslet mig.
15 १५ इसलिए मैं ऐसा यत्न करूँगा, कि मेरे संसार से जाने के बाद तुम इन सब बातों को सर्वदा स्मरण कर सको।
Men jeg vil og gjøre mig flid for at I til enhver tid efter min bortgang skal kunne minnes dette.
16 १६ क्योंकि जब हमने तुम्हें अपने प्रभु यीशु मसीह की सामर्थ्य का, और आगमन का समाचार दिया था तो वह चतुराई से गढ़ी हुई कहानियों का अनुकरण नहीं किया था वरन् हमने आप ही उसके प्रताप को देखा था।
For ikke var det kløktig uttenkte eventyr vi fulgte da vi kunngjorde eder vår Herre Jesu Kristi makt og gjenkomst, men vi hadde vært øienvidner til hans storhet.
17 १७ कि उसने परमेश्वर पिता से आदर, और महिमा पाई जब उस प्रतापमय महिमा में से यह वाणी आई “यह मेरा प्रिय पुत्र है, जिससे मैं प्रसन्न हूँ।”
For han fikk ære og herlighet av Gud Fader, idet en sådan røst kom til ham fra den ophøiede herlighet: Dette er min Sønn, den elskede, i hvem jeg har velbehag,
18 १८ और जब हम उसके साथ पवित्र पहाड़ पर थे, तो स्वर्ग से यही वाणी आते सुनी।
og denne røst hørte vi komme fra himmelen da vi var sammen med ham på det hellige berg.
19 १९ और हमारे पास जो भविष्यद्वक्ताओं का वचन है, वह इस घटना से दृढ़ ठहरा है और तुम यह अच्छा करते हो, कि जो यह समझकर उस पर ध्यान करते हो, कि वह एक दीया है, जो अंधियारे स्थान में उस समय तक प्रकाश देता रहता है जब तक कि पौ न फटे, और भोर का तारा तुम्हारे हृदयों में न चमक उठे।
Og dess fastere har vi det profetiske ord, som I gjør vel i å akte på som på et lys som skinner på et mørkt sted, inntil dagen lyser frem og morgenstjernen går op i eders hjerter,
20 २० पर पहले यह जान लो कि पवित्रशास्त्र की कोई भी भविष्यद्वाणी किसी की अपने ही विचारधारा के आधार पर पूर्ण नहीं होती।
idet I først og fremst vet dette at intet profetord i Skriften er gitt til egen tydning;
21 २१ क्योंकि कोई भी भविष्यद्वाणी मनुष्य की इच्छा से कभी नहीं हुई पर भक्त जन पवित्र आत्मा के द्वारा उभारे जाकर परमेश्वर की ओर से बोलते थे।
for aldri er noget profetord fremkommet ved et menneskes vilje, men de hellige Guds menn talte drevet av den Hellige Ånd.

< 2 पतरस 1 >