< 2 इतिहास 10 >

1 रहबाम शेकेम को गया, क्योंकि सारे इस्राएली उसको राजा बनाने के लिये वहीं गए थे।
Rehoboam nodhi Shekem nimar jo-Israel duto nodhi kuno mondo okete ruoth.
2 जब नबात के पुत्र यारोबाम ने यह सुना (वह तो मिस्र में रहता था, जहाँ वह सुलैमान राजा के डर के मारे भाग गया था), तो वह मिस्र से लौट आया।
Kane Jeroboam wuod Nebat nowinjo wachni (ne en Misri kuma noringo odhiye koa kuom Ruoth Solomon), noduogo koa Misri.
3 तब उन्होंने उसको बुलवा भेजा; अतः यारोबाम और सब इस्राएली आकर रहबाम से कहने लगे,
Omiyo negioro joote ir Jeroboam, mi nobiro ir Rehoboam kaachiel gi jo-Israel duto mi giwachone niya,
4 “तेरे पिता ने तो हम लोगों पर भारी जूआ डाल रखा था, इसलिए अब तू अपने पिता की कठिन सेवा को और उस भारी जूए को जिसे उसने हम पर डाल रखा है कुछ हलका कर, तब हम तेरे अधीन रहेंगे।”
“Wuonu nomiyowa tingʼ mapek, to koro yie iket tingʼ mapekno kod tij achunano obednwa mayot, to wabiro tiyoni.”
5 उसने उनसे कहा, “तीन दिन के उपरान्त मेरे पास फिर आना।” अतः वे चले गए।
Rehoboam nodwoko niya, “Dhi uduog ira bangʼ ndalo adek.” Bangʼe negia ma gidhi.
6 तब राजा रहबाम ने उन बूढ़ों से जो उसके पिता सुलैमान के जीवन भर उसके सामने उपस्थित रहा करते थे, यह कहकर सम्मति ली, “इस प्रजा को कैसा उत्तर देना उचित है, इसमें तुम क्या सम्मति देते हो?”
Eka Ruoth Rehoboam nonono jodongo manotiyo e bwo wuon-gi Solomon kapod ongima. Nopenjogi niya, “Ere kaka unyalo ngʼadona rieko mondo adwok jogi?”
7 उन्होंने उसको यह उत्तर दिया, “यदि तू इस प्रजा के लोगों से अच्छा बर्ताव करके उन्हें प्रसन्न करे और उनसे मधुर बातें कहे, तो वे सदा तेरे अधीन बने रहेंगे।”
Negidwoke niya, “Kiyie bedo mangʼwon ne jogi kilombogi kendo kimiyogi dwoko mowinjore, to gibiro bedo jotichni ndalo duto.”
8 परन्तु उसने उस सम्मति को जो बूढ़ों ने उसको दी थी छोड़ दिया और उन जवानों से सम्मति ली, जो उसके संग बड़े हुए थे और उसके सम्मुख उपस्थित रहा करते थे।
To Rehoboam nodagi rieko mane jodongo ongʼadone kendo nopimo wach gi mbesene mane odongogo kendo ne tiyone.
9 उनसे उसने पूछा, “मैं प्रजा के लोगों को कैसा उत्तर दूँ, इसमें तुम क्या सम्मति देते हो? उन्होंने तो मुझसे कहा है, ‘जो जूआ तेरे पिता ने हम पर डाल रखा है, उसे तू हलका कर।’”
Nopenjogi niya, “Un to uneno nangʼo? Ere kaka dwadwok jogi mawacho ni, ‘Dwok chien tingʼ mapek mane wuonu oketo kuomwa’?”
10 १० जवानों ने जो उसके संग बड़े हुए थे उसको यह उत्तर दिया, “उन लोगों ने तुझ से कहा है, ‘तेरे पिता ने हमारा जूआ भारी किया था, परन्तु उसे हमारे लिये हलका कर;’ तू उनसे यह कहना, ‘मेरी छिंगुलिया मेरे पिता की कमर से भी मोटी ठहरेगी।
Mbesene mane odongogo nodwoke niya, “Dwok jogo mosekwayi ni, ‘Wuonu noketo tingʼ mapek kuomwa, yie iket tingʼni obed mayot.’ Koro nyisgi ni, ‘Lith lweta matin duongʼ moloyo nungo wuonwa.
11 ११ मेरे पिता ने तुम पर जो भारी जूआ रखा था, उसे मैं और भी भारी करूँगा; मेरा पिता तो तुम को कोड़ों से ताड़ना देता था, परन्तु मैं बिच्छुओं से दूँगा।’”
Wuonwa noketo kuomu tingʼ mapek; an to abiro medo pekne moloyo. Wuonwa nochwadou gi boka, an to abiro chwadou malit makecho ka thomoni.’”
12 १२ तीसरे दिन जैसे राजा ने ठहराया था, “तीसरे दिन मेरे पास फिर आना,” वैसे ही यारोबाम और सारी प्रजा रहबाम के पास उपस्थित हुई।
Bangʼ ndalo adek Jeroboam kod oganda duto noduogo ir Rehoboam mana kaka ruoth nosewacho niya, “Dwoguru ira bangʼ ndalo adek.”
13 १३ तब राजा ने उनसे कड़ी बातें कीं, और रहबाम राजा ने बूढ़ों की दी हुई सम्मति छोड़कर
Ruoth nodwokogi kager. Notamore tiyo gi rieko mane jodongo ongʼadone,
14 १४ जवानों की सम्मति के अनुसार उनसे कहा, “मेरे पिता ने तो तुम्हारा जूआ भारी कर दिया था, परन्तु मैं उसे और भी कठिन कर दूँगा; मेरे पिता ने तो तुम को कोड़ों से ताड़ना दी, परन्तु मैं बिच्छुओं से ताड़ना दूँगा।”
moluwo rieko mbesene mowacho niya, “Wuonwa nomiyou tingʼ mapek, an to abiro miyou tingʼ mapek moloyo. Wuonwa nochwadou gi boka, an to abiro chwadou malit ka thomoni makecho.”
15 १५ इस प्रकार राजा ने प्रजा की विनती न मानी; इसका कारण यह है, कि जो वचन यहोवा ने शीलोवासी अहिय्याह के द्वारा नबात के पुत्र यारोबाम से कहा था, उसको पूरा करने के लिये परमेश्वर ने ऐसा ही ठहराया था।
Omiyo ruoth ne ok odewo kwayo mar ji, nimar Nyasaye ema nomiyo mano otimore mondo ochop wach mane Jehova Nyasaye owacho gi dho Ahija ja-Shilo ne Jeroboam wuod Nebat.
16 १६ जब समस्त इस्राएलियों ने देखा कि राजा हमारी नहीं सुनता, तब वे बोले, “दाऊद के साथ हमारा क्या अंश? हमारा तो यिशै के पुत्र में कोई भाग नहीं है। हे इस्राएलियों, अपने-अपने डेरे को चले जाओ! अब हे दाऊद, अपने ही घराने की चिन्ता कर।”
Kane jo-Israel duto noneno ni ruoth nodagi winjo wachgi, negidwoko ruoth niya, “Wat mane moriwowa kod Daudi, angʼo moriwowa gi wuod Jesse? Doguru e hembeu, yaye jo-Israel! Rituru dhoutu uwegi, yaye oganda Daudi!” Kuom mano jo-Israel duto nodok e miechgi.
17 १७ तब सब इस्राएली अपने डेरे को चले गए। केवल जितने इस्राएली यहूदा के नगरों में बसे हुए थे, उन्हीं पर रहबाम राज्य करता रहा।
To ni jo-Israel mane odak e mier mag Juda, Rehoboam ne pod jatendgi.
18 १८ तब राजा रहबाम ने हदोराम को जो सब बेगारों पर अधिकारी था भेज दिया, और इस्राएलियों ने उस पर पथराव किया और वह मर गया। तब रहबाम फुर्ती से अपने रथ पर चढ़कर, यरूशलेम को भाग गया।
Ruoth Rehoboam nooro Adoniram mane jarit joma ichuno mondo oti githuon to jo-Israel duto nochiele gi kite motho. Kata kamano Ruoth Rehoboam nonwangʼo thuolo moidho gache nyaka Jerusalem mondo otony.
19 १९ और इस्राएल ने दाऊद के घराने से बलवा किया और आज तक फिरा हुआ है।
Kuom mano Israel nongʼanyo ni joka Daudi nyaka chil kawuono.

< 2 इतिहास 10 >