< 1 तीमुथियुस 3 >

1 यह बात सत्य है कि जो अध्यक्ष होना चाहता है, तो वह भले काम की इच्छा करता है।
ယဒိ ကၑ္စိဒ် အဓျက္ၐပဒမ် အာကာင်္က္ၐတေ တရှိ သ ဥတ္တမံ ကရ္မ္မ လိပ္သတ ဣတိ သတျံ၊
2 यह आवश्यक है कि अध्यक्ष निर्दोष, और एक ही पत्नी का पति, संयमी, सुशील, सभ्य, अतिथि-सत्कार करनेवाला, और सिखाने में निपुण हो।
အတော'ဓျက္ၐေဏာနိန္ဒိတေနဲကသျာ ယောၐိတော ဘရ္တြာ ပရိမိတဘောဂေန သံယတမနသာ သဘျေနာတိထိသေဝကေန ၑိက္ၐဏေ နိပုဏေန
3 पियक्कड़ या मारपीट करनेवाला न हो; वरन् कोमल हो, और न झगड़ालू, और न धन का लोभी हो।
န မဒျပေန န ပြဟာရကေဏ ကိန္တု မၖဒုဘာဝေန နိရွွိဝါဒေန နိရ္လောဘေန
4 अपने घर का अच्छा प्रबन्ध करता हो, और बाल-बच्चों को सारी गम्भीरता से अधीन रखता हो।
သွပရိဝါရာဏာမ် ဥတ္တမၑာသကေန ပူရ္ဏဝိနီတတွာဒ် ဝၑျာနာံ သန္တာနာနာံ နိယန္တြာ စ ဘဝိတဝျံ၊
5 जब कोई अपने घर ही का प्रबन्ध करना न जानता हो, तो परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली कैसे करेगा?
ယတ အာတ္မပရိဝါရာန် ၑာသိတုံ ယော န ၑက္နောတိ တေနေၑွရသျ သမိတေသ္တတ္တွာဝဓာရဏံ ကထံ ကာရိၐျတေ?
6 फिर यह कि नया चेला न हो, ऐसा न हो कि अभिमान करके शैतान के समान दण्ड पाए।
အပရံ သ ဂရွွိတော ဘူတွာ ယတ် ၑယတာန ဣဝ ဒဏ္ဍယောဂျော န ဘဝေတ် တဒရ္ထံ တေန နဝၑိၐျေဏ န ဘဝိတဝျံ၊
7 और बाहरवालों में भी उसका सुनाम हो, ऐसा न हो कि निन्दित होकर शैतान के फंदे में फँस जाए।
ယစ္စ နိန္ဒာယာံ ၑယတာနသျ ဇာလေ စ န ပတေတ် တဒရ္ထံ တေန ဗဟိးသ္ထလောကာနာမပိ မဓျေ သုချာတိယုက္တေန ဘဝိတဝျံ၊
8 वैसे ही सेवकों को भी गम्भीर होना चाहिए, दो रंगी, पियक्कड़, और नीच कमाई के लोभी न हों;
တဒွတ် ပရိစာရကဲရပိ ဝိနီတဲ ရ္ဒွိဝိဓဝါကျရဟိတဲ ရ္ဗဟုမဒျပါနေ 'နာသက္တဲ ရ္နိရ္လောဘဲၑ္စ ဘဝိတဝျံ,
9 पर विश्वास के भेद को शुद्ध विवेक से सुरक्षित रखें।
နိရ္မ္မလသံဝေဒေန စ ဝိၑွာသသျ နိဂူဎဝါကျံ ဓာတိဝျဉ္စ၊
10 १० और ये भी पहले परखे जाएँ, तब यदि निर्दोष निकलें तो सेवक का काम करें।
အဂြေ တေၐာံ ပရီက္ၐာ ကြိယတာံ တတး ပရမ် အနိန္ဒိတာ ဘူတွာ တေ ပရိစရျျာံ ကုရွွန္တု၊
11 ११ इसी प्रकार से स्त्रियों को भी गम्भीर होना चाहिए; दोष लगानेवाली न हों, पर सचेत और सब बातों में विश्वासयोग्य हों।
အပရံ ယောၐိဒ္ဘိရပိ ဝိနီတာဘိရနပဝါဒိကာဘိး သတရ္ကာဘိး သရွွတြ ဝိၑွာသျာဘိၑ္စ ဘဝိတဝျံ၊
12 १२ सेवक एक ही पत्नी के पति हों और बाल-बच्चों और अपने घरों का अच्छा प्रबन्ध करना जानते हों।
ပရိစာရကာ ဧကဲကယောၐိတော ဘရ္တ္တာရော ဘဝေယုး, နိဇသန္တာနာနာံ ပရိဇနာနာဉ္စ သုၑာသနံ ကုရျျုၑ္စ၊
13 १३ क्योंकि जो सेवक का काम अच्छी तरह से कर सकते हैं, वे अपने लिये अच्छा पद और उस विश्वास में, जो मसीह यीशु पर है, बड़ा साहस प्राप्त करते हैं।
ယတး သာ ပရိစရျျာ ယဲ ရ္ဘဒြရူပေဏ သာဓျတေ တေ ၑြေၐ္ဌပဒံ ပြာပ္နုဝန္တိ ခြီၐ္ဋေ ယီၑော် ဝိၑွာသေန မဟောတ္သုကာ ဘဝန္တိ စ၊
14 १४ मैं तेरे पास जल्द आने की आशा रखने पर भी ये बातें तुझे इसलिए लिखता हूँ,
တွာံ ပြတျေတတ္ပတြလေခနသမယေ ၑီဃြံ တွတ္သမီပဂမနသျ ပြတျာၑာ မမ ဝိဒျတေ၊
15 १५ कि यदि मेरे आने में देर हो तो तू जान ले कि परमेश्वर के घराने में जो जीविते परमेश्वर की कलीसिया है, और जो सत्य का खम्भा और नींव है; कैसा बर्ताव करना चाहिए।
ယဒိ ဝါ ဝိလမ္ဗေယ တရှီၑွရသျ ဂၖဟေ 'ရ္ထတး သတျဓရ္မ္မသျ သ္တမ္ဘဘိတ္တိမူလသွရူပါယာမ် အမရေၑွရသျ သမိတော် တွယာ ကီဒၖၑ အာစာရး ကရ္တ္တဝျသ္တတ် ဇ္ဉာတုံ ၑက္ၐျတေ၊
16 १६ और इसमें सन्देह नहीं कि भक्ति का भेद गम्भीर है, अर्थात्, वह जो शरीर में प्रगट हुआ, आत्मा में धर्मी ठहरा, स्वर्गदूतों को दिखाई दिया, अन्यजातियों में उसका प्रचार हुआ, जगत में उस पर विश्वास किया गया, और महिमा में ऊपर उठाया गया।
အပရံ ယသျ မဟတ္တွံ သရွွသွီကၖတမ် ဤၑွရဘက္တေသ္တတ် နိဂူဎဝါကျမိဒမ် ဤၑွရော မာနဝဒေဟေ ပြကာၑိတ အာတ္မနာ သပုဏျီကၖတော ဒူတဲး သန္ဒၖၐ္ဋး သရွွဇာတီယာနာံ နိကဋေ ဃောၐိတော ဇဂတော ဝိၑွာသပါတြီဘူတသ္တေဇးပြာပ္တယေ သွရ္ဂံ နီတၑ္စေတိ၊

< 1 तीमुथियुस 3 >