< 1 शमूएल 13 >

1 शाऊल तीस वर्ष का होकर राज्य करने लगा, और उसने इस्राएलियों पर दो वर्ष तक राज्य किया।
Kad Saul bi car godinu dana a carova dvije godine nad Izrailjem
2 फिर शाऊल ने इस्राएलियों में से तीन हजार पुरुषों को अपने लिये चुन लिया; और उनमें से दो हजार शाऊल के साथ मिकमाश में और बेतेल के पहाड़ पर रहे, और एक हजार योनातान के साथ बिन्यामीन के गिबा में रहे; और दूसरे सब लोगों को उसने अपने-अपने डेरे में जाने को विदा किया।
Izabra sebi Saul tri tisuæe izmeðu sinova Izrailjevih; i bijahu kod Saula dvije tisuæe u Mihmasu i u gori Vetiljskoj, a jedna tisuæa s Jonatanom u Gavaji Venijaminovoj; a ostali narod raspusti u šatore njihove.
3 तब योनातान ने पलिश्तियों की उस चौकी को जो गेबा में थी मार लिया; और इसका समाचार पलिश्तियों के कानों में पड़ा। तब शाऊल ने सारे देश में नरसिंगा फुँकवाकर यह कहला भेजा, “इब्री लोग सुनें।”
I Jonatan pobi stražu Filistejsku koja bješe u Gavaji, i èuše za to Filisteji. A Saul zapovjedi, te trubiše u trube po svoj zemlji govoreæi: neka èuju Jevreji.
4 और सब इस्राएलियों ने यह समाचार सुना कि शाऊल ने पलिश्तियों की चौकी को मारा है, और यह भी कि पलिश्ती इस्राएल से घृणा करने लगे हैं। तब लोग शाऊल के पीछे चलकर गिलगाल में इकट्ठे हो गए।
I tako èu sav Izrailj gdje rekoše: pobi Saul stražu Filistejsku; i stoga Izrailj omrznu Filistejima. I sazvan bi narod za Saulom u Galgal.
5 पलिश्ती इस्राएल से युद्ध करने के लिये इकट्ठे हो गए, अर्थात् तीस हजार रथ, और छः हजार सवार, और समुद्र तट के रेतकणों के समान बहुत से लोग इकट्ठे हुए; और बेतावेन के पूर्व की ओर जाकर मिकमाश में छावनी डाली।
A Filisteji se skupiše da vojuju na Izrailja, trideset tisuæa kola i šest tisuæa konjika, i mnoštvo naroda kao pijesak na brijegu morskom; i izašavši stadoše u oko u Mihmasu, s istoka od Vet-Avena.
6 जब इस्राएली पुरुषों ने देखा कि हम सकेती में पड़े हैं (और सचमुच लोग संकट में पड़े थे), तब वे लोग गुफाओं, झाड़ियों, चट्टानों, गढ़ियों, और गड्ढों में जा छिपे।
I Izrailjci se vidješe u nevolji, jer narod bi pritiješnjen; te se sakri u peæine i u èeste i u kamenjake i u rasjeline i u jame.
7 और कितने इब्री यरदन पार होकर गाद और गिलाद के देशों में चले गए; परन्तु शाऊल गिलगाल ही में रहा, और सब लोग थरथराते हुए उसके पीछे हो लिए।
A drugi Jevreji prijeðoše preko Jordana u zemlju Gadovu i Galadovu. A Saul još bijaše u Galgalu, i sav narod što iðaše za njim bijaše u strahu.
8 वह शमूएल के ठहराए हुए समय, अर्थात् सात दिन तक बाट जोहता रहा; परन्तु शमूएल गिलगाल में न आया, और लोग उसके पास से इधर-उधर होने लगे।
I poèeka sedam dana do roka Samuilova. Ali Samuilo ne doðe u Galgal; te se narod stade razlaziti od njega.
9 तब शाऊल ने कहा, “होमबलि और मेलबलि मेरे पास लाओ।” तब उसने होमबलि को चढ़ाया।
Tada reèe Saul: dodajte mi žrtvu paljenicu i žrtve zahvalne. I prinese žrtvu paljenicu.
10 १० जैसे ही वह होमबलि को चढ़ा चुका, तो क्या देखता है कि शमूएल आ पहुँचा; और शाऊल उससे मिलने और नमस्कार करने को निकला।
I kad prinese žrtvu paljenicu, gle, doðe Samuilo. I Saul izide mu na susret da ga pozdravi.
11 ११ शमूएल ने पूछा, “तूने क्या किया?” शाऊल ने कहा, “जब मैंने देखा कि लोग मेरे पास से इधर-उधर हो चले हैं, और तू ठहराए हुए दिनों के भीतर नहीं आया, और पलिश्ती मिकमाश में इकट्ठे हुए हैं,
A Samuilo mu reèe: šta si uèinio? A Saul odgovori: kad vidjeh gdje se narod razlazi od mene, a ti ne doðe do roka, i Filisteji se skupili u Mihmasu,
12 १२ तब मैंने सोचा कि पलिश्ती गिलगाल में मुझ पर अभी आ पड़ेंगे, और मैंने यहोवा से विनती भी नहीं की है; अतः मैंने अपनी इच्छा न रहते भी होमबलि चढ़ाया।”
Rekoh: sad æe udariti Filisteji na me u Galgal, a ja se još ne pomolih Gospodu; te se usudih i prinesoh žrtvu paljenicu.
13 १३ शमूएल ने शाऊल से कहा, “तूने मूर्खता का काम किया है; तूने अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा को नहीं माना; नहीं तो यहोवा तेरा राज्य इस्राएलियों के ऊपर सदा स्थिर रखता।
Tada reèe Samuilo Saulu: ludo si radio što nijesi držao zapovijesti Gospoda Boga svojega, koju ti je zapovjedio; jer bi sada Gospod utvrdio carstvo tvoje nad Izrailjem dovijeka.
14 १४ परन्तु अब तेरा राज्य बना न रहेगा; यहोवा ने अपने लिये एक ऐसे पुरुष को ढूँढ़ लिया है जो उसके मन के अनुसार है; और यहोवा ने उसी को अपनी प्रजा पर प्रधान होने को ठहराया है, क्योंकि तूने यहोवा की आज्ञा को नहीं माना।”
A sada carstvo tvoje neæe se održati. Gospod je našao sebi èovjeka po srcu svojemu, i njemu je zapovjedio Gospod da bude voð narodu njegovu, jer nijesi držao što ti je zapovjedio Gospod.
15 १५ तब शमूएल चल निकला, और गिलगाल से बिन्यामीन के गिबा को गया। और शाऊल ने अपने साथ के लोगों को गिनकर कोई छः सौ पाए।
Potom diže se Samuilo i otide iz Galgala u Gavaju Venijaminovu. I Saul izbroji narod koji osta kod njega, i bješe ga do šest stotina ljudi.
16 १६ और शाऊल और उसका पुत्र योनातान और जो लोग उनके साथ थे वे बिन्यामीन के गेबा में रहे; और पलिश्ती मिकमाश में डेरे डाले पड़े रहे।
I Saul i sin mu Jonatan i narod što bješe s njima, stajahu u Gavaji Venijaminovoj; a Filisteji stajahu u okolu u Mihmasu.
17 १७ और पलिश्तियों की छावनी से आक्रमण करनेवाले तीन दल बाँधकर निकले; एक दल ने शूआल नामक देश की ओर फिरके ओप्रा का मार्ग लिया,
I izidoše tri èete iz okola Filistejskoga da plijene: jedna èeta udari putem k Ofri u zemlju Sovalsku;
18 १८ एक और दल ने मुड़कर बेथोरोन का मार्ग लिया, और एक और दल ने मुड़कर उस देश का मार्ग लिया जो सबोईम नामक तराई की ओर जंगल की तरफ है।
A druga èeta udari putem k Vet-Oronu; a treæa udari putem k meði koja gleda prema dolini Sevojimskoj u pustinju.
19 १९ इस्राएल के पूरे देश में लोहार कहीं नहीं मिलता था, क्योंकि पलिश्तियों ने कहा था, “इब्री तलवार या भाला बनाने न पाएँ;”
A u cijeloj zemlji Izrailjskoj ne bješe kovaèa, jer Filisteji rekoše: da ne bi gradili Jevreji maèeva ni kopalja.
20 २० इसलिए सब इस्राएली अपने-अपने हल की फाल, और भाले, और कुल्हाड़ी, और हँसुआ तेज करने के लिये पलिश्तियों के पास जाते थे;
Zato slažahu svi Izrailjci k Filistejima kad koji šæaše poklepati raonik ili motiku ili sjekiru ili srp.
21 २१ परन्तु उनके हँसुओं, फालों, खेती के त्रिशूलों, और कुल्हाड़ियों की धारें, और पैनों की नोकें ठीक करने के लिये वे रेती रखते थे।
I bijahu se zatupili raonici i motike i vile troroge i sjekire, i same ostane trebaše zaoštriti.
22 २२ इसलिए युद्ध के दिन शाऊल और योनातान के साथियों में से किसी के पास न तो तलवार थी और न भाला, वे केवल शाऊल और उसके पुत्र योनातान के पास थे।
Zato kad doðe vrijeme boju, ne naðe se maèa ni koplja ni u koga u narodu koji bješe sa Saulom i Jonatanom; samo bijaše u Saula i u Jonatana sina njegova.
23 २३ और पलिश्तियों की चौकी के सिपाही निकलकर मिकमाश की घाटी को गए।
I straža Filistejska izide u klanac kod Mihmasa.

< 1 शमूएल 13 >