< 1 कुरिन्थियों 6 >

1 क्या तुम में से किसी को यह साहस है, कि जब दूसरे के साथ झगड़ा हो, तो फैसले के लिये अधर्मियों के पास जाए; और पवित्र लोगों के पास न जाए?
Не вже ж із вас хто сьміє, мавши дїло з другим, судитись перед неправедними, а не перед сьвятими?
2 क्या तुम नहीं जानते, कि पवित्र लोग जगत का न्याय करेंगे? और जब तुम्हें जगत का न्याय करना है, तो क्या तुम छोटे से छोटे झगड़ों का भी निर्णय करने के योग्य नहीं?
Хиба не знаєте, що сьвяті сьвіт судити муть? а коди сьвіт судити меть ся од вас, то хиба ви не достойні найменших річей судити?
3 क्या तुम नहीं जानते, कि हम स्वर्गदूतों का न्याय करेंगे? तो क्या सांसारिक बातों का निर्णय न करें?
Хиба не знаєте, що ми ангелів судити мем, а не тількі житейські речі?
4 यदि तुम्हें सांसारिक बातों का निर्णय करना हो, तो क्या उन्हीं को बैठाओगे जो कलीसिया में कुछ नहीं समझे जाते हैं?
Коли ж маєте судитись про житейські речі, то хоч би упослїджених у церкві беріть за суддів.
5 मैं तुम्हें लज्जित करने के लिये यह कहता हूँ। क्या सचमुच तुम में से एक भी बुद्धिमान नहीं मिलता, जो अपने भाइयों का निर्णय कर सके?
На сором вам глаголю: Хиба нема між вами й одного мудрого, котрий зміг би розсудити між братами своїми?
6 वरन् भाई-भाई में मुकद्दमा होता है, और वह भी अविश्वासियों के सामने।
Нї, брат з братом судить ся, та ще й перед невірними!
7 सचमुच तुम में बड़ा दोष तो यह है, कि आपस में मुकद्दमा करते हो। वरन् अन्याय क्यों नहीं सहते? अपनी हानि क्यों नहीं सहते?
І се вже зовсім сором вам, що ви судитесь між собою. Чом би вам раднїш кривди не терпіти? чом лучче не терпіти шкоди?
8 वरन् अन्याय करते और हानि पहुँचाते हो, और वह भी भाइयों को।
Нї, ви самі кривдите, та обдираєте, та ще й братів.
9 क्या तुम नहीं जानते, कि अन्यायी लोग परमेश्वर के राज्य के वारिस न होंगे? धोखा न खाओ, न वेश्यागामी, न मूर्तिपूजक, न परस्त्रीगामी, न लुच्चे, न पुरुषगामी।
Або хиба не знаєте, що неправедні царства Божого не наслїдять? Не обманюйте себе: нї блудникн, ні ідолослужителї, нї перелюбники, а пещені, нї мужоложники,
10 १० न चोर, न लोभी, न पियक्कड़, न गाली देनेवाले, न अंधेर करनेवाले परमेश्वर के राज्य के वारिस होंगे।
нї злодії, нї зажерливі, нї пяницї, нї злоріки, нї хижаки царства Божого не наслідять.
11 ११ और तुम में से कितने ऐसे ही थे, परन्तु तुम प्रभु यीशु मसीह के नाम से और हमारे परमेश्वर के आत्मा से धोए गए, और पवित्र हुए और धर्मी ठहरे।
А такими з вас деякі були; та ви обмились, та осьвятились, та справдились імям Господа Ісуса і Духом Бога нашого.
12 १२ सब वस्तुएँ मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब वस्तुएँ लाभ की नहीं, सब वस्तुएँ मेरे लिये उचित हैं, परन्तु मैं किसी बात के अधीन न होऊँगा।
Все менї можна, та не все ко-ристнє; все менї можна, та нічому не дам орудувати мною.
13 १३ भोजन पेट के लिये, और पेट भोजन के लिये है, परन्तु परमेश्वर इसको और उसको दोनों को नाश करेगा, परन्तु देह व्यभिचार के लिये नहीं, वरन् प्रभु के लिये; और प्रभु देह के लिये है।
їжа про черево, й черево про їжу; Бог же те й те зруйнує. Тїло ж не про перелюб, а про Господа, а Господь про тїло.
14 १४ और परमेश्वर ने अपनी सामर्थ्य से प्रभु को जिलाया, और हमें भी जिलाएगा।
Бог же Господа підняв, то й нас підійме силою своєю.
15 १५ क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह मसीह के अंग हैं? तो क्या मैं मसीह के अंग लेकर उन्हें वेश्या के अंग बनाऊँ? कदापि नहीं।
Хиба не знаєте, що тїла ваші члени Христові? Узявши ж члени Христові, невже зроблю (їх) членами перелюбниці? Нехай не буде!
16 १६ क्या तुम नहीं जानते, कि जो कोई वेश्या से संगति करता है, वह उसके साथ एक तन हो जाता है क्योंकि लिखा है, “वे दोनों एक तन होंगे।”
Хиба не знаєте, що, хто пригорнеть ся до перелюбницї, той одно (з нею) тїло? Будуть бо, рече, вдвох одно тїло.
17 १७ और जो प्रभु की संगति में रहता है, वह उसके साथ एक आत्मा हो जाता है।
Хто ж пригорнеть ся до Господа, той один (з Ним) дух.
18 १८ व्यभिचार से बचे रहो। जितने और पाप मनुष्य करता है, वे देह के बाहर हैं, परन्तु व्यभिचार करनेवाला अपनी ही देह के विरुद्ध पाप करता है।
Утікайте від перелюбу. Усякий гріх, що робить чоловік, осторонь тїла; хто ж робить перелюб, проти свого тїла грішить.
19 १९ क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह पवित्र आत्मा का मन्दिर है; जो तुम में बसा हुआ है और तुम्हें परमेश्वर की ओर से मिला है, और तुम अपने नहीं हो?
Хиба не знаєте, що тїло ваше храм Духа сьвятого, що (живе) в вас, котрого маєте від Бога, і ви не свої?
20 २० क्योंकि दाम देकर मोल लिये गए हो, इसलिए अपनी देह के द्वारा परमेश्वर की महिमा करो।
Ви бо куплені цїною; тим прославляйте Бога в тїлї вашому і в дусі вашому, вони Божі.

< 1 कुरिन्थियों 6 >