< भजन संहिता 107 >

1 याहवेह का धन्यवाद करो, वे भले हैं; उनकी करुणा सदा की है.
Hvalite Gospoda, jer je dobar; jer je dovijeka milost njegova.
2 यह नारा उन सबका हो, जो याहवेह द्वारा उद्धारित हैं, जिन्हें उन्होंने विरोधियों से मुक्त किया है,
Tako neka reku koje je izbavio Gospod, koje je izbavio iz ruke neprijateljeve,
3 जिन्हें उन्होंने पूर्व और पश्चिम से, उत्तर और दक्षिण से, विभिन्‍न देशों से एकत्र कर एकजुट किया है.
Skupio ih iz zemalja, od istoka i zapada, od sjevera i mora.
4 कुछ निर्जन वन में भटक रहे थे, जिन्हें नगर की ओर जाता हुआ कोई मार्ग न मिल सका.
Lutaše po pustinji gdje se ne živi, puta gradu naseljenome ne nahodiše;
5 वे भूखे और प्यासे थे, वे दुर्बल होते जा रहे थे.
Bjehu gladni i žedni, i duša njihova iznemagaše u njima;
6 अपनी विपत्ति की स्थिति में उन्होंने याहवेह को पुकारा, याहवेह ने उन्हें उनकी दुर्दशा से छुड़ा लिया.
Ali zavikaše ka Gospodu u tuzi svojoj; i izbavi ih iz nevolje njihove.
7 उन्होंने उन्हें सीधे-समतल पथ से ऐसे नगर में पहुंचा दिया जहां वे जाकर बस सकते थे.
I izvede ih na prav put, koji ide u grad naseljeni.
8 उपयुक्त है कि वे याहवेह के प्रति उनके करुणा-प्रेम के लिए तथा उनके द्वारा मनुष्यों के लिए किए गए अद्भुत कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करें,
Neka hvale Gospoda za milost njegovu, i za èudesa njegova radi sinova ljudskih!
9 क्योंकि वह प्यासी आत्मा के प्यास को संतुष्ट करते तथा भूखे को उत्तम आहार से तृप्‍त करते हैं.
Jer siti dušu taštu, i dušu gladnu puni dobra.
10 कुछ ऐसे थे, जो अंधकार में, गहनतम मृत्यु की छाया में बैठे हुए थे, वे बंदी लोहे की बेड़ियों में यातना सह रहे थे,
Sjedješe u tami i u sjenu smrtnom, okovani u tugu i u gvožðe;
11 क्योंकि उन्होंने परमेश्वर के आदेशों के विरुद्ध विद्रोह किया था और सर्वोच्च परमेश्वर के निर्देशों को तुच्छ समझा था.
Jer ne slušaše rijeèi Božijih, i ne mariše za volju višnjega.
12 तब परमेश्वर ने उन्हें कठोर श्रम के कार्यों में लगा दिया; वे लड़खड़ा जाते थे किंतु कोई उनकी सहायता न करता था.
On poništi srce njihovo stradanjem; spotakoše se, i ne bješe ko da pomože.
13 अपनी विपत्ति की स्थिति में उन्होंने याहवेह को पुकारा, याहवेह ने उन्हें उनकी दुर्दशा से छुड़ा लिया.
Ali zavikaše ka Gospodu u tuzi svojoj, i izbavi ih iz nevolje njihove;
14 परमेश्वर ने उन्हें अंधकार और मृत्यु-छाया से बाहर निकाल लिया, और उनकी बेड़ियों को तोड़ डाला.
Izvede ih iz tame i sjena smrtnoga, i raskide okove njihove.
15 उपयुक्त है कि वे याहवेह के प्रति उनके करुणा-प्रेम के लिए तथा उनके द्वारा मनुष्यों के हित में किए गए अद्भुत कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करें,
Neka hvale Gospoda za milost njegovu, i za èudesa njegova radi sinova ljudskih!
16 क्योंकि वही कांस्य द्वारों को तोड़ देते तथा लोहे की छड़ों को काटकर विभक्त कर डालते हैं.
Jer razbi vrata mjedena, i prijevornice gvozdene slomi.
17 कुछ ऐसे भी थे, जो विद्रोह का मार्ग अपनाकर मूर्ख प्रमाणित हुए, जिसका परिणाम यह हुआ, कि उन्हें अपने अपराधों के कारण ही पीड़ा सहनी पड़ी.
Bezumnici stradaše za nevaljale putove svoje, i za nepravde svoje.
18 उन्हें सभी प्रकार के भोजन से घृणा हो गई और वे मृत्यु-द्वार तक पहुंच गए.
Svako se jelo gadilo duši njihovoj, i doðoše do vrata smrtnijeh.
19 अपनी विपत्ति की स्थिति में उन्होंने याहवेह को पुकारा, याहवेह ने उन्हें उनकी दुर्दशा से छुड़ा लिया.
Ali zavikaše ka Gospodu u tuzi svojoj, i izbavi ih iz nevolje njihove.
20 उन्होंने आदेश दिया और वे स्वस्थ हो गए और उन्होंने उन्हें उनके विनाश से बचा लिया.
Posla rijeè svoju i iscijeli ih, i izbavi ih iz groba njihova.
21 उपयुक्त है कि वे याहवेह के प्रति उनके करुणा-प्रेम के लिए तथा उनके द्वारा मनुष्यों के हित में किए गए अद्भुत कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करें.
Neka hvale Gospoda za milost njegovu, i za èudesa njegova radi sinova ljudskih!
22 वे धन्यवाद बलि अर्पित करें और हर्षगीतों के माध्यम से उनके कार्यों का वर्णन करें.
I neka prinesu žrtvu za hvalu, i kazuju djela njegova u pjesmama!
23 कुछ वे थे, जो जलयानों में समुद्री यात्रा पर चले गए; वे महासागर पार जाकर व्यापार करते थे.
Koji plove po moru na korabljima, i rade na velikim vodama,
24 उन्होंने याहवेह के महाकार्य देखे, वे अद्भुत कार्य, जो समुद्र में किए गए थे.
Oni su vidjeli djela Gospodnja, i èudesa njegova u dubini.
25 याहवेह आदेश देते थे और बवंडर उठ जाता था, जिसके कारण समुद्र पर ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगती थीं.
Kaže, i diže se silan vjetar, i ustaju vali na njemu,
26 वे जलयान आकाश तक ऊंचे उठकर गहराइयों तक पहुंच जाते थे; जोखिम की इस बुराई की स्थिति में उनका साहस जाता रहा.
Dižu se do nebesa i spuštaju do bezdana: duša se njihova u nevolji razliva;
27 वे मतवालों के समान लुढ़कते और लड़खड़ा जाते थे; उनकी मति भ्रष्‍ट हो चुकी थी.
Posræu i ljuljaju se kao pijani; sve mudrosti njihove nestaje.
28 अपनी विपत्ति की स्थिति में उन्होंने याहवेह को पुकारा, याहवेह ने उन्हें उनकी दुर्दशा से छुड़ा लिया.
Ali zavikaše ka Gospodu u tuzi svojoj, i izvede ih iz nevolje njihove.
29 याहवेह ने बवंडर को शांत किया और समुद्र की लहरें स्तब्ध हो गईं.
On obraæa vjetar u tišinu, i vali njihovi umuknu.
30 लहरों के शांत होने पर उनमें हर्ष की लहर दौड़ गई, याहवेह ने उन्हें उनके मनचाहे बंदरगाह तक पहुंचा दिया.
Vesele se kad se stišaju, i vodi ih u pristanište koje žele.
31 उपयुक्त है कि वे याहवेह के प्रति उनके करुणा-प्रेम के लिए तथा उनके द्वारा मनुष्यों के हित में किए गए अद्भुत कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करें.
Neka hvale Gospoda za milost njegovu, i za èudesa njegova radi sinova ljudskih!
32 वे जनसमूह के सामने याहवेह का भजन करें, वे अगुओं की सभा में उनकी महिमा करें.
Neka ga uzvišuju na saboru narodnom, na skupštini starješinskoj slave ga!
33 परमेश्वर ने नदियां मरुभूमि में बदल दीं, परमेश्वर ने झरनों के प्रवाह को रोका.
On pretvara rijeke u pustinju, i izvore vodene u suhotu,
34 वहां के निवासियों की दुष्टता के कारण याहवेह नदियों को वन में, नदी को शुष्क भूमि में और उर्वर भूमि को निर्जन भूमि में बदल देते हैं.
Rodnu zemlju u slanu pustaru za nevaljalstvo onijeh koji žive na njoj.
35 याहवेह ही वन को जलाशय में बदल देते हैं और शुष्क भूमि को झरनों में;
On pretvara pustinju u jezera, i suhu zemlju u izvore vodene,
36 वहां वह भूखों को बसने देते हैं, कि वे वहां बसने के लिये एक नगर स्थापित कर दें,
I naseljava onamo gladne. Oni zidaju gradove za življenje;
37 कि वे वहां कृषि करें, द्राक्षावाटिका का रोपण करें तथा इनसे उन्हें बड़ा उपज प्राप्‍त हो.
Siju polja, sade vinograde i sabiraju ljetinu.
38 याहवेह ही की कृपादृष्टि में उनकी संख्या में बहुत वृद्धि होने लगती है, याहवेह उनके पशु धन की हानि नहीं होने देते.
Blagosilja ih i množe se jako, i stoke im ne umaljuje.
39 जब उनकी संख्या घटने लगती है और पीछे, क्लेश और शोक के कारण उनका मनोबल घटता और दब जाता है,
Prije ih bijaše malo, padahu od zla i nevolje, što ih stizaše.
40 परमेश्वर उन अधिकारियों पर निंदा-वृष्टि करते हैं, वे मार्ग रहित वन में भटकाने के लिए छोड़ दिए जाते हैं.
On sipa sramotu na knezove, i ostavlja ih da lutaju po pustinji gdje nema putova.
41 किंतु याहवेह दुःखी को पीड़ा से बचाकर उनके परिवारों को भेड़ों के झुंड समान वृद्धि करते हैं.
On izvlaèi ubogoga iz nevolje, i plemena množi kao stado.
42 यह सब देख सीधे लोग उल्‍लसित होते हैं, और दुष्टों को चुप रह जाना पड़ता है.
Dobri vide i raduju se, a svako nevaljalstvo zatiskuje usta svoja.
43 जो कोई बुद्धिमान है, इन बातों का ध्यान रखे और याहवेह के करुणा-प्रेम पर विचार करता रहे.
Ko je mudar, neka zapamti ovo, i neka poznadu milosti Gospodnje.

< भजन संहिता 107 >