< इब्रानियों 10 >

1 व्यवस्था केवल आनेवाली उत्तम वस्तुओं की छाया मात्र है, न ही उनका असली रूप; इसलिये वर्ष-प्रतिवर्ष, निरंतर रूप से बलिदान के द्वारा यह आराधकों को सिद्ध कभी नहीं बना सकता.
כי התורה בהיות בה צל הטבות העתידות ולא מראה עצם הדברים אין ביכלתה להשלים את הקרבים בקרבנות ההם אשר יקריבו תמיד מדי שנה בשנה׃
2 नहीं तो बलियों का भेंट किया जाना समाप्‍त न हो जाता? क्योंकि एक बार शुद्ध हो जाने के बाद आराधकों में पाप का अहसास ही न रह जाता
כי לולא זאת חדלו מהביאם באשר המקריבים בהטהרם פעם אחת לא היתה בהם עוד רגשת חטאים׃
3 वस्तुतः इन बलियों के द्वारा वर्ष-प्रतिवर्ष पाप को याद किया जाता है,
אבל יש שם הזכרת החטאים שנה בשנה׃
4 क्योंकि यह असंभव है कि बैलों और बकरों का बलि-लहू पापों को हर लें.
כי דם הפרים והשעירים לא יוכל להסיר חטאים׃
5 इसलिये, जब वह संसार में आए, उन्होंने कहा: “बलि और भेंट की आपने इच्छा नहीं की, परंतु एक शरीर आपने मेरे लिए तैयार किया है;
ובעבור זאת אמר בבואו לעולם זבח ומנחה לא חפצת גוף כוננת לי׃
6 आप हवन बलि और पाप के लिए भेंट की गई बलियों से संतुष्ट नहीं हुए.
עולה וחטאה לא שאלת׃
7 तब मैंने कहा, ‘प्रभु परमेश्वर, मैं आ गया हूं कि आपकी इच्छा पूरी करूं. पवित्र शास्त्र में यह मेरा ही वर्णन है.’”
אז אמרתי הנה באתי במגלת ספר כתוב עלי לעשות רצונך אלהי׃
8 उपरोक्त कथन के बाद उन्होंने पहले कहा: बलि तथा भेंटें, हवन-बलियों तथा पापबलियों की आपने इच्छा नहीं की और न आप उनसे संतुष्ट हुए. ये व्यवस्था के अनुसार ही भेंट किए जाते हैं.
אחרי אמרו למעלה זבח ומנחה עולה וחטאה לא חפצת ולא שאלת אשר יקריבו אתם על פי התורה׃
9 तब उन्होंने कहा, “लीजिए, मैं आ गया हूं कि आपकी इच्छा पूरी करूं.” इस प्रकार वह पहले को अस्वीकार कर द्वितीय को नियुक्त करते हैं.
אז אמר הנה באתי לעשות רצונך אלהי מעביר בזה את הראשונה למען הקים את השניה׃
10 इसी इच्छा के प्रभाव से, हम मसीह येशु की देह-बलि के द्वारा उनके लिए अनंत काल के लिए पाप से अलग कर दिए गए.
וברצון הזה מקדשים אנחנו על ידי הקרבת קרבן גוף ישוע המשיח בפעם אחת׃
11 हर एक पुरोहित एक ही प्रकार की बलि दिन-प्रतिदिन भेंट किया करता है, जो पाप को हर ही नहीं सकती.
וכל כהן עמד יום יום לשרת ומוסיף פעמים רבות להקריב אתן הקרבנות אשר לא יוכלו לעולם להעביר חטאים׃
12 किंतु जब मसीह येशु पापों के लिए एक ही बार सदा-सर्वदा के लिए मात्र एक बलि भेंट कर चुके, वह परमेश्वर के दायें पक्ष में बैठ गए,
אולם זה אחרי הקריבו זבח אחד על החטאים ישב עד עולם לימין האלהים׃
13 तब वहां वह उस समय की प्रतीक्षा करने लगे कि कब उनके शत्रु उनके अधीन बना दिए जाएंगे
וחכה יחכה עד כי יושתו איביו הדם לרגליו׃
14 क्योंकि एक ही बलि के द्वारा उन्होंने उन्हें सर्वदा के लिए सिद्ध बना दिया, जो उनके लिए अलग किए गए हैं.
כי הוא בקרבן אחת השלים לנצח את המקדשים׃
15 पवित्र आत्मा भी, जब वह यह कह चुके, यह गवाही देते हैं:
ואף רוח הקדש מעיד לנו על זאת כי אחרי אמרו׃
16 “मैं उनके साथ यह वाचा बांधूंगा यह प्रभु का कथन है उन दिनों के बाद मैं अपना नियम उनके हृदय में लिखूंगा और उनके मस्तिष्क पर अंकित कर दूंगा.”
זאת הברית אשר אכרת אתם אחרי הימים ההם אמר יהוה נתתי את תורתי בקרבם ועל לבם אכתבנה׃
17 वह आगे कहते हैं: “उनके पाप और उनके अधर्म के कामों को मैं इसके बाद याद न रखूंगा.”
ולעונם ולחטאתם לא אזכר עוד׃
18 जहां इन विषयों के लिए पाप की क्षमा है, वहां पाप के लिए किसी भी बलि की ज़रूरत नहीं रह जाती.
והנה באשר נסלחו החטאים אין עוד קרבן עליהם׃
19 प्रिय भाई बहनो, इसलिये कि मसीह येशु के लहू के द्वारा हमें परम पवित्र स्थान में जाने के लिए साहस प्राप्‍त हुआ है,
ועתה אחי בהיות לנו בטחון דרך הקדש בדם ישוע׃
20 एक नए तथा जीवित मार्ग से, जिसे उन्होंने उस पर्दे, अर्थात् अपने शरीर, में से हमारे लिए खोल दिया है,
דרך חדש וחי אשר חדש לנו בפרכת היא בשרו׃
21 और, परमेश्वर के परिवार में हमारे लिए एक सबसे उत्तम पुरोहित निर्धारित हैं,
ובהיות לנו כהן גדול על בית אלהים׃
22 हम अपने अशुद्ध विवेक से शुद्ध होने के लिए अपने हृदय को सींच कर, निर्मल जल से अपने शरीर को शुद्ध कर, विश्वास के पूरे आश्वासन के साथ, निष्कपट हृदय से परमेश्वर की उपस्थिति में प्रवेश करें.
נקרבה נא בלבב שלם ובאמונה תמימה מטהרים בהזית לבבנו מרוח רעה ורחוצי בשר במים טהורים׃
23 अब हम बिना किसी शक के अपनी उस आशा में अटल रहें, जिसे हमने स्वीकार किया है क्योंकि जिन्होंने प्रतिज्ञा की है, वह विश्वासयोग्य हैं.
נחזיקה בהודית התקוה בל נמוט כי נאמן המבטיח׃
24 हम यह भी विशेष ध्यान रखें कि हम आपस में प्रेम और भले कामों में एक दूसरे को किस प्रकार प्रेरित करें
ונתבוננה זה על זה לעורר אתנו לאהבה ולמעשים טובים׃
25 तथा हम आराधना सभाओं में लगातार इकट्ठा होने में सुस्त न हो जाएं, जैसे कि कुछ हो ही चुके हैं. एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहो और इस विषय में और भी अधिक नियमित हो जाओ, जैसा कि तुम देख ही रहे हो कि वह दिन पास आता जा रहा है.
ואל נעזב את כנאיתנו כמנהג קצת אנשים כי אם נוכיח איש את אחיו וביותר בראתכם כי קרוב היום׃
26 यदि सत्य ज्ञान की प्राप्‍ति के बाद भी हम जानबूझकर पाप करते जाएं तो पाप के लिए कोई भी बलि बाकी नहीं रह जाती;
כי אם נחטא בזדון אחרי אשר קבלנו דעת האמת לא ישאר עוד זבח קרבן לכפר על החטא׃
27 सिवाय न्याय-दंड की भयावह प्रतीक्षा तथा क्रोध की आग के, जो सभी विरोधियों को भस्म कर देगी.
כי אם בעותי הדין העתיד ואש קנאה אשר תאכל את הצררים׃
28 जो कोई मोशेह की व्यवस्था की अवहेलना करता है, उसे दो या तीन प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के आधार पर, बिना किसी कृपा के, मृत्यु दंड दे दिया जाता है.
הן איש כי יפר תורת משה מות ימות בלי חמלה על פי שנים עדים או שלשה׃
29 उस व्यक्ति के दंड की कठोरता के विषय में विचार करो, जिसने परमेश्वर के पुत्र को अपने पैरों से रौंदा तथा वाचा के लहू को अशुद्ध किया, जिसके द्वारा वह स्वयं पवित्र किया गया था तथा जिसने अनुग्रह के आत्मा का अपमान किया?
מה תחשבו כמה יגדל הענש הראוי לרמס ברגלו את בן האלהים וחשב לחל את דם הברית אשר הוא מקדש בו ומחרף את רוח החסד׃
30 हम तो उन्हें जानते हैं, जिन्होंने यह धीरज दिया, “बदला मैं लूंगा; यह ज़िम्मेदारी मेरी ही है” तब यह भी, “प्रभु ही अपनी प्रजा का न्याय करेंगे.”
כי ידענו את האמר לי נקם ושלם ועוד כי ידין יהוה עמו׃
31 भयानक होती है जीवित परमेश्वर के हाथों में पड़ने की स्थिति.
מה נורא לנפל ביד אלהים חיים׃
32 उन प्रारंभिक दिनों की स्थिति को याद करो जब ज्ञान प्राप्‍त करने के बाद तुम कष्टों की स्थिति में संघर्ष करते रहे
אבל זכרו נא את הימים הראשונים כי אז אחרי ארו עיניכם נשאתם כבד ענוים רבים׃
33 कुछ तो सार्वजनिक रूप से उपहास पात्र बनाए जाकर निंदा तथा कष्टों के द्वारा और कुछ इसी प्रकार के व्यवहार को सह रहे अन्य विश्वासियों का साथ देने के कारण.
פעם בהיותכם לראי בחרפה ותוגה פעם בהשתתף לאשר הגיע אליהם כזאת׃
34 तुमने उन पर सहानुभूति व्यक्त की, जो बंदी बनाए गए थे तथा तुमने संपत्ति के छीन जाने को भी इसलिये सहर्ष स्वीकार कर लिया कि तुम्हें यह मालूम था कि निश्चित ही उत्तम और स्थायी है तुम्हारी संपदा.
כי הצטערתם על מוסרי וגזלת רכושכם סבלתם בשמחה מדעתכם בנפשכם שיש לכם בשמים קנין טוב ממנו וקים לעד׃
35 इसलिये अपने दृढ़ विश्वास से दूर न हो जाओ जिसका प्रतिफल बड़ा है.
לכן אל תשליכו את בטחונכם כי יש לו שכר רב׃
36 इस समय ज़रूरत है धीरज की कि जब तुम परमेश्वर की इच्छा पूरी कर चुको, तुम्हें वह प्राप्‍त हो जाए जिसकी प्रतिज्ञा की गई थी.
כי צריכים אתם לסבלנות למען תעשו רצון אלהים ונשאתם את ההבטחה׃
37 क्योंकि जल्द ही वह, “जो आनेवाला है, आ जाएगा वह देर नहीं करेगा.”
כי עוד מעט רגע והבא יבא לא יאחר׃
38 किंतु, “जीवित वही रहेगा, जिसने अपने विश्वास के द्वारा धार्मिकता प्राप्‍त की है. किंतु यदि वह भयभीत हो पीछे हट जाए तो उसमें मेरी प्रसन्‍नता न रह जाएगी.”
הצדיק באמונתו יחיה ואם יסג אחור לא רצתה נפשי בו׃
39 हम उनमें से नहीं हैं, जो पीछे हटकर नाश हो जाते हैं परंतु हम उनमें से हैं, जिनमें वह आत्मा का रक्षक विश्वास छिपा है.
אמנם אנחנו איננו מן הנסוגים אחור לאבדם כי אם מן המאמינים להצלת הנפש׃

< इब्रानियों 10 >