< यहेजकेल 20 >

1 सातवें वर्ष के पांचवें महीने के दसवें दिन, इस्राएल के कुछ अगुए याहवेह की इच्छा जानने के लिये आये और वे मेरे सामने बैठ गये.
A sedme godine, petoga mjeseca, dana desetoga, doðoše neki od starješina Izrailjevijeh da upitaju Gospoda, i sjedoše preda mnom.
2 तब याहवेह का वचन मेरे पास आया:
I doðe mi rijeè Gospodnja govoreæi:
3 “हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएल के अगुओं से बात करो और उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: क्या तुम मेरी इच्छा जानने आए हो? मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, मैं तुम्हें अपनी इच्छा नहीं बताऊंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’
Sine èovjeèji, kaži starješinama Izrailjevijem i reci im: ovako veli Gospod Gospod: doðoste li da me pitate? Tako ja živ bio, neæete me pitati, govori Gospod Gospod.
4 “क्या तुम उनका न्याय करोगे? हे मनुष्य के पुत्र, क्या तुम उनका न्याय करोगे? तब उनके पूर्वजों के द्वारा किए घृणित कार्य उन्हें बताओ
Hoæeš li da im sudiš? hoæeš li da im sudiš? sine èovjeèji. Pokaži im gadove otaca njihovijeh.
5 और उनसे कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: जिस दिन मैंने इस्राएल को चुन लिया, मैंने अपना हाथ उठाकर याकोब के वंशजों से शपथ खाई और अपने आपको मिस्र देश में उन पर प्रकट किया. हाथ उठाकर मैंने उनसे कहा, “मैं याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.”
I reci im: ovako veli Gospod Gospod: kojega dana izabrah Izrailja i podigoh ruku svoju sjemenu doma Jakovljeva, i pokazah im se u zemlji Misirskoj, i podigoh im ruku svoju govoreæi: ja sam Gospod Bog vaš;
6 उस दिन मैंने उनसे शपथ खाई कि मैं उन्हें मिस्र देश से निकालकर एक ऐसे देश में ले आऊंगा, जिसे मैंने उनके लिये खोजा था, एक ऐसा देश जिसमें दूध और मधु की धाराएं बहती हैं, और जो सब देशों से सुंदर है.
Onoga dana podigoh im ruku svoju da æu ih odvesti iz zemlje Misirske u zemlju koju sam pronašao za njih, gdje teèe mlijeko i med, koja je dika svijem zemljama.
7 और मैंने उनसे कहा, “तुममें से हर एक उन निकम्मे मूर्तियों को निकाल फेंको, जिन पर तुम्हारी दृष्टि लगी रहती है, और मिस्र की मूर्तियों से अपने आपको अशुद्ध मत करो. मैं याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.”
I rekoh im: odbacite svaki gadove ispred svojih oèiju, i nemojte se skvrniti o gadne bogove Misirske, ja sam Gospod Bog vaš.
8 “‘परंतु उन्होंने मेरे विरुद्ध विद्रोह किया और मेरी बातें नहीं सुनी; उन्होंने उन निकम्मी मूर्तियों को नहीं फेंका, जिन पर उनकी दृष्टि लगी हुई थी, और न ही उन्होंने मिस्र की मूर्तियों का परित्याग किया. इसलिये मैंने कहा कि मैं उन पर अपना कोप उंडेलूंगा और मिस्र देश में उनके विरुद्ध अपना क्रोध दिखाऊंगा.
Ali se odvrgoše od mene, i ne htješe me poslušati, nijedan ih ne odbaci gadova ispred oèiju svojih, i gadnijeh bogova Misirskih ne ostaviše; zato rekoh da æu izliti jarost svoju na njih da izvršim gnjev svoj na njima usred zemlje Misirske.
9 पर अपने नाम के निमित्त मैं उन्हें मिस्र देश से निकाल लाया. मैंने ऐसा इसलिये किया ताकि मेरा नाम उन जातियों के दृष्टि में अपवित्र न ठहरे, जिनके बीच वे रहते थे और जिनके देखते में मैंने अपने आपको इस्राएलियों पर प्रकट किया था.
Ali imena svojega radi, da se ne oskvrni pred onijem narodima meðu kojima bijahu, pred kojima im se pokazah, uèinih da ih izvedem iz zemlje Misirske.
10 इसलिये मैं उन्हें मिस्र देश से निकालकर निर्जन प्रदेश में ले आया.
I izvedoh ih iz zemlje Misirske, i dovedoh ih u pustinju.
11 मैंने उन्हें अपने नियम दिये और उन्हें अपना कानून बताया, जिनका यदि कोई व्यक्ति पालन करता है, तो वह जीवित रहेगा.
I dadoh im uredbe svoje, i objavih im zakone svoje, koje ko vrši živ æe biti kroz njih.
12 मैंने उनके लिये अपने शब्बाथ भी ठहराए, जो मेरे और उनके बीच एक चिन्ह हो, ताकि वे जानें कि मैं याहवेह ने उन्हें पवित्र बनाया है.
I subote svoje dadoh im da su znak izmeðu mene i njih da bi znali da sam ja Gospod koji ih posveæujem.
13 “‘तो भी इस्राएल के लोगों ने निर्जन प्रदेश में मेरे विरुद्ध विद्रोह किया. वे मेरे नियमों पर नहीं चले और मेरे कानूनों को अस्वीकार किया—जिनका यदि कोई व्यक्ति पालन करता है, तो वह जीवित रहेगा—और उन्होंने पूरी तरह से मेरे विश्राम दिन को अपवित्र किया. इसलिये मैंने कहा कि मैं उन पर अपना कोप उंडेलूंगा और निर्जन प्रदेश में उन्हें नाश कर दूंगा.
Ali se odvrže od mene dom Izrailjev u pustinji; ne hodiše po mojim uredbama, i zakone moje odbaciše, koje ko vrši živi kroz njih, i subote moje grdno oskvrniše; zato rekoh da æu izliti gnjev svoj na njih u pustinji da ih istrijebim.
14 पर अपने नाम के निमित्त मैंने वह किया जिससे मेरा नाम उन जनताओं की दृष्टि में अपवित्र न ठहरे, जिनके देखते मैं उन्हें निकाल लाया था.
Ali uèinih imena svojega radi da se ne oskvrni pred narodima pred kojima ih izvedoh.
15 अपना हाथ उठाकर निर्जन प्रदेश में, मैंने शपथ भी खाई कि मैं उन्हें उस देश में नहीं लाऊंगा, जिसे मैंने उन्हें दिया था—एक ऐसा देश जहां दूध और मधु की धाराएं बहती हैं, जो सब देशों से सुंदर है—
I ja im još podigoh ruku svoju u pustinji da ih neæu odvesti u zemlju koju im dadoh, gdje teèe mlijeko i med, koja je dika svijem zemljama;
16 इसका कारण यह था कि उन्होंने मेरे कानूनों को अस्वीकार किया और मेरे नियमों पर नहीं चले और मेरे विश्राम दिन को अपवित्र किया. क्योंकि उनका मन उनकी मूर्तियों पर लगा हुआ था.
Jer odbaciše moje zakone i po uredbama mojim ne hodiše, i subote moje oskvrniše, jer srce njihovo iðaše za gadnijem bogovima njihovijem.
17 तौभी मैंने उन पर दया की और उन्हें नाश नहीं किया या निर्जन प्रदेश में उनका अंत नहीं किया.
Ali ih požali oko moje, te ih ne istrijebih, i ne zatrh ih u pustinji.
18 निर्जन प्रदेश में मैंने उनके बच्चों से कहा, “अपने माता-पिता के विधियों पर या उनके कानूनों पर मत चलो या उनके मूर्तियों से अपने आपको अशुद्ध मत करो.
Nego rekoh sinovima njihovijem u pustinji: ne idite po uredbama otaca svojih i ne držite njihovijeh zakona, i ne skvrnite se gadnijem bogovima njihovijem.
19 मैं याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं; मेरे नियमों पर चलो और ध्यानपूर्वक मेरे कानूनों का पालन करो.
Ja sam Gospod Bog vaš, po mojim uredbama hodite, i moje zakone držite i izvršujte;
20 मेरे विश्राम दिनों को पवित्र मानो, कि वे मेरे और तुम्हारे बीच एक चिन्ह ठहरें. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.”
I subote moje svetkujte da su znak izmeðu mene i vas, da znate da sam ja Gospod Bog vaš.
21 “‘परंतु उनके बच्चों ने भी मेरे विरुद्ध विद्रोह किया: वे मेरे नियमों पर नहीं चले, उन्होंने मेरे कानूनों का पालन करने में सावधानी नहीं बरती, जिनके बारे में मैंने कहा था, “वह व्यक्ति जो उनका पालन करेगा, वह जीवित रहेगा,” और उन्होंने मेरे विश्राम दिनों को अपवित्र किया. इसलिये मैंने कहा मैं उन पर अपना कोप उंडेलूंगा और निर्जन प्रदेश में उनको अपना क्रोध दिखाऊंगा.
Ali se odvrgoše od mene i sinovi, ne hodiše po mojim uredbama, i zakona mojih ne držaše da ih izvršuju, koje ko vrši živi kroz njih; subote moje oskvrniše; zato rekoh da æu izliti jarost svoju na njih i navršiti gnjev svoj na njima u pustinji.
22 परंतु मैंने अपना हाथ रोके रखा, और अपने नाम के निमित्त मैंने वह किया, जिससे मेरा नाम उन जनताओं के दृष्टि में अपवित्र न ठहरे, जिनके देखते में, मैं उन्हें निकाल लाया था.
Ali povratih ruku svoju i uèinih imena svojega radi da se ne oskvrni pred narodima pred kojima ih izvedoh.
23 निर्जन प्रदेश में, मैंने अपना हाथ उठाकर उनसे शपथ भी खाई कि मैं उन्हें जाति-जाति के लोगों के बीच छितरा दूंगा और विभिन्‍न देशों में तितर-बितर कर दूंगा,
I ja im još podigoh ruku svoju u pustinji da æu ih rasijati po narodima i razasuti po zemljama.
24 क्योंकि उन्होंने मेरे कानूनों का पालन नहीं किया और मेरे नियमों को अस्वीकार किया और मेरे विश्राम दिनों को अपवित्र किया, और उनकी आंखें उनके माता-पिता के मूर्तियों पर लगी रहीं.
Jer zakona mojih ne izvršivaše i uredbe moje odbaciše i subote moje oskvrniše, i oèi im gledahu za gadnijem bogovima otaca njihovijeh.
25 इसलिये मैंने उन्हें दूसरे विधि विधान दिये जो अच्छे नहीं थे और उन्हें ऐसे कानून दिये जिसके द्वारा वे जीवित नहीं रह सकते थे;
Zato im i ja dadoh uredbe ne dobre i zakone kroz koje neæe živjeti.
26 मैंने उन्हें उनके ही उपहारों के द्वारा अशुद्ध किया—हर पहलौठा का बलिदान किया जाना—जिससे वे अत्यंत भयभीत हों और वे जानें कि मैं याहवेह हूं.’
I oskvrnih ih darovima njihovijem što propuštahu kroz oganj sve što otvori matericu, da ih potrem, da poznadu da sam ja Gospod.
27 “इसलिये, हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएल के लोगों से बात करो और उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: इस पर भी तुम्हारे पूर्वजों ने मुझसे विश्वासघात करके मेरी निंदा की.
Zato govori domu Izrailjevu, sine èovjeèji, i kaži im: ovako veli Gospod Gospod: još me i ovijem ružiše oci vaši èineæi mi bezakonje:
28 जब मैं उन्हें उस देश में ले आया, जिसे मैंने उन्हें देने की शपथ खाई थी तो वे किसी ऊंची पहाड़ी या किसी पत्तीवाले पेड़ को देखकर, वहां अपना बलिदान और भेंट चढ़ाने लगे, और अपना सुगंधित धूप जलाकर पेय बलिदान देने लगे, जिससे मेरा क्रोध भड़का.
Kad ih odvedoh u zemlju, za koju podigoh ruku svoju da æu im je dati, gdje god vidješe visok hum i drvo granato, ondje prinosiše svoje žrtve i stavljaše svoje dare, kojima dražahu, i metaše mirise svoje ugodne, i ondje ljevaše naljeve svoje.
29 तब मैंने उनसे कहा: यह ऊंचा स्थान क्या है जो तुम वहां जाते हो?’
I rekoh im: šta je visina, na koju idete? I opet se zove visina do danas.
30 “इसलिये इस्राएलियों से कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: क्या तुम लोग अपने पूर्वजों की तरह अपने आपको अशुद्ध करोगे और उनकी निकम्मी मूर्तियों के पीछे भागोगे?
Zato reci domu Izrailjevu: ovako veli Gospod Gospod: ne skvrnite li se na putu otaca svojih? i za gadovima njihovijem ne kurvate li se?
31 जब तुम अपनी भेटें चढ़ाते हो—अपने बच्चों का आग में बलिदान करते हो—तो ऐसा करने के द्वारा तुम आज तक अपने आपको अपनी सब मूर्तियों के द्वारा अशुद्ध करते आ रहे हो. तो हे इस्राएलियो, क्या मैं तुमको मुझसे पूछताछ करने दूंगा? मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, मैं तुमको मुझसे पूछताछ करने नहीं दूंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
I prinoseæi dare svoje, provodeæi sinove svoje kroz oganj ne skvrnite li se o sve gadne bogove svoje do danas, i mene li æete pitati, dome Izrailjev? Tako ja živ bio, govori Gospod Gospod, neæete me pitati.
32 “‘तुम कहते हो, “हम उन जाति-जाति और संसार के लोगों के समान होना चाहते हैं, जो लकड़ी और पत्थर की सेवा करते हैं.” पर तुम्हारे मन में जो है, वह कभी पूरा न होगा.
A šta mislite, neæe biti nikako, što govorite: biæemo kao narodi, kao plemena po zemljama, služeæi drvetu i kamenu.
33 मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, मैं शक्तिशाली हाथ और बढ़ाए हुए भुजा और भड़के हुए कोप से तुम्हारे ऊपर शासन करूंगा.
Tako ja bio živ, govori Gospod Gospod, rukom krjepkom i mišicom podignutom i izlivenijem gnjevom carovaæu nad vama.
34 मैं तुम्हें उन जाति-जाति के लोगों और देशों से लाकर इकट्ठा करूंगा, जहां तुम बिखरे हुए हो—मैं तुम्हें शक्तिशाली हाथ और बढ़ाए हुए भुजा और भड़के हुए कोप से इकट्ठा करूंगा.
I izvešæu vas iz naroda, i sabraæu vas iz zemalja po kojima ste rasijani, rukom krjepkom i mišicom podignutom i izlivenijem gnjevom.
35 मैं तुम्हें जनताओं के निर्जन प्रदेश में ले आऊंगा और वहां, आमने-सामने मैं तुम्हारा न्याय करूंगा.
I odvešæu vas u pustinju tijeh naroda, i ondje æu se suditi s vama licem k licu.
36 जैसा कि मैंने मिस्र देश के निर्जन प्रदेश में तुम्हारे पूर्वजों का न्याय किया था, वैसा ही मैं तुम्हारा न्याय करूंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
Kako sam se sudio s ocima vašim u pustinji zemlje Misirske, tako æu se suditi s vama, govori Gospod Gospod.
37 जब तुम मेरी लाठी के अधीन चलोगे, तो मेरा ध्यान तुम पर रहेगा, और मैं तुम्हें वाचा के बंधन में लाऊंगा.
I propustiæu vas ispod štapa i dovesti vas u sveze zavjetne.
38 मैं तुम्हें उनमें से हटाकर शुद्ध करूंगा, जो मेरे विरुद्ध विद्रोह और अपराध करते हैं. यद्यपि मैं उन्हें उस देश से निकालकर लाऊंगा, जहां वे रह रहे हैं, तौभी वे इस्राएल देश में प्रवेश न कर पाएंगे. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.
I odluèiæu izmeðu vas odmetnike i koji odustaju mene; izvešæu ih iz zemlje gdje su došljaci, ali neæe uæi u zemlju Izrailjevu, i poznaæete da sam ja Gospod.
39 “‘हे इस्राएल के लोगों, जहां तक तुम्हारा संबंध है, परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: तुममें से हर एक जन जाए और अपनी-अपनी मूर्तियों की सेवा करे! परंतु बाद में तुम निश्चित रूप से मेरी सुनोगे और फिर मेरे पवित्र नाम को अपने उपहारों और मूर्तियों से अशुद्ध नहीं करोगे.
Vi dakle, dome Izrailjev, ovako veli Gospod Gospod: idite, služite svaki gadnijem bogovima svojim i unapredak, kad neæete da me slušate; ali imena mojega svetoga ne skvrnite više darovima svojim i gadnijem bogovima svojim.
40 क्योंकि परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, मेरे पवित्र पर्वत, इस्राएल के ऊंचे पर्वत पर, वहां देश में, इस्राएल के सारे लोग मेरी सेवा करेंगे, और वहां मैं उन्हें स्वीकार करूंगा. तब वहां मैं तुम्हारी भेंट और उत्तम उपहारों को तुम्हारे सब पवित्र बलिदानों सहित ग्रहण करूंगा.
Jer na mojoj gori svetoj, na visokoj gori Izrailjevoj, govori Gospod Gospod, ondje æe mi služiti sav dom Izrailjev, koliko ih god bude u zemlji, ondje æe mi biti mili i ondje æu iskati prinose vaše i prvine od darova vaših sa svijem svetijem stvarima vašim.
41 मैं तुम्हें एक सुगंधित धूप के रूप में ग्रहण करूंगा जब मैं तुम्हें जनताओं के बीच से निकाल लाऊंगा और उन देशों से तुम्हें इकट्ठा करूंगा, जहां तुम तितर-बितर हो गये हो, और मैं जाति-जाति के लोगों के दृष्टि में तुम्हारे द्वारा पवित्र ठहराया जाऊंगा.
Mili æete mi biti s ugodnijem mirisom, kad vas izvedem iz naroda i saberem vas iz zemalja u koje ste rasijani; i biæu posveæen u vama pred narodima.
42 तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं, जब मैं तुम्हें इस्राएल देश में ले आऊंगा, वह देश जिसे मैंने तुम्हारे पूर्वजों को देने की हाथ उठाकर शपथ खाई थी.
I poznaæete da sam ja Gospod kad vas dovedem u zemlju Izrailjevu, u zemlju za koju podigoh ruku svoju da æu je dati ocima vašim.
43 वहां तुम अपने चालचलन और उन सब कामों को याद करोगे, जिनके द्वारा तुमने अपने आपको अशुद्ध किया है, और अपने द्वारा किए गए सब बुरे कामों के कारण, तुम अपने आपसे घृणा करोगे.
I ondje æete se opomenuti putova svojih i svijeh djela svojih, kojima se oskvrniste, i sami æete sebi biti mrski za sva zla svoja koja èiniste.
44 हे इस्राएल के लोगों, जब मैं तुम्हारे बुरे कार्यों और तुम्हारे भ्रष्‍ट आचरण के अनुसार नहीं, परंतु अपने नाम के निमित्त तुमसे व्यवहार करूंगा, तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’”
I poznaæete da sam ja Gospod kad vam uèinim radi imena svojega; ne po vašim zlijem putovima niti po opakim djelima vašim, dome Izrailjev, govori Gospod Gospod.
45 याहवेह का वचन मेरे पास आया:
Opet mi doðe rijeè Gospodnja govoreæi:
46 “हे मनुष्य के पुत्र, अपना चेहरा दक्षिण की ओर करो; दक्षिण के विरुद्ध प्रचार करो और दक्षिण देश के बंजर भूमि के विरुद्ध भविष्यवाणी करो.
Sine èovjeèji, okreni lice svoje na jug i pokaplji prema jugu, i prorokuj na šumu u južnom polju.
47 दक्षिण के बंजर भूमि से कहो: ‘याहवेह के वचन को सुनो. परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं तुम पर आग लगाने ही वाला हूं, और यह तुम्हारे हरे और सूखे सब पेड़ों को जलाकर नष्ट कर देगी. धधकती ज्वाला नहीं बुझेगी, और दक्षिण से लेकर उत्तर तक हर चेहरा इससे झुलस जाएगा.
I reci šumi južnoj: èuj rijeè Gospodnju, ovako veli Gospod Gospod: evo ja æu raspaliti u tebi oganj koji æe proždrijeti u tebi svako drvo zeleno i svako drvo suho; plamen razgorjeli neæe se ugasiti, i izgorjeæe od njega sve od juga do sjevera.
48 हर एक जन देखेगा कि मैं याहवेह ने ही यह आग लगायी है; यह नहीं बुझेगी.’”
I svako æe tijelo vidjeti da sam ja zapalio; neæe se ugasiti.
49 तब मैंने कहा, “हे परम प्रधान याहवेह, वे लोग मेरे विषय में कह रहे हैं, ‘क्या वह मात्र दृष्टांत नहीं कह रहे हैं?’”
A ja rekoh: jaoh Gospode Gospode, oni govore za me: ne govori li taj same prièe?

< यहेजकेल 20 >