< एस्तेर 4 >

1 यह सब, जो कुछ किया गया था, मालूम हुआ तब मोरदकय ने अपने वस्त्र फाड़ दिए, टाट ओढ़े, देह पर भस्म लगाकर शोक करता रहा, और ऊंची आवाज से चिल्लाते हुए नगर चौक से
A Mardohej doznav sve šta bi, razdrije haljine svoje i obuèe se u kostrijet i posu se pepelom i poðe po gradu vièuæi iza glasa gorko.
2 राजमहल प्रवेश द्वार पर जा पहुंचा. टाट ओढ़ के राजमहल के द्वार से प्रवेश करना मना था.
I doðe do pred vrata careva, jer ne bješe slobodno uæi na vrata careva u kostrijeti.
3 सारे साम्राज्य में जहां-जहां राजाज्ञा तथा आदेश पहुंच चुका था, यहूदियों में गहन वेदना-विलाप फैल चुका था. यहूदी उपवास कर रहे थे; रो रहे थे, हां, चिल्लाते भी. अनेकों ने भस्म के साथ टाट ओढ़ लिए थे.
I u svijem zemljama, u koje god mjesto doðe rijeè careva i zapovijest njegova, bi velika žalost meðu Jevrejima i post i plaè i jauk, i mnogi u kostrijeti i pepelu ležahu.
4 एस्तेर की परिचारिकाओं एवं खोजों ने उसे इसकी सूचना दी. जिससे वह बहुत संकट में थी. उसने मोरदकय के लिए वस्त्र भेज दिए, कि वह अपने टाट वस्त्र छोड़ दे, किंतु मोरदकाय ने ये वस्त्र अस्वीकार कर दिए.
I doðoše djevojke Jestirine i dvorani njezini, i javiše joj: i carica se ožalosti veoma, i posla haljine da preobuku Mardoheja i da skinu s njega kostrijet; ali on ne primi.
5 तब एस्तेर ने राजा के खोजों में से हाथाख नाम खोजा को बुलवाया, जिसे स्वयं राजा ने ही एस्तेर की सेवा के लिए नियुक्त किया था; एस्तेर ने हाथाख को मोरदकय से यह मालूम करने के लिए प्रेषित किया, कि यह सब क्या हो रहा है तथा इसके पीछे क्या कारण है?
Tada dozva Jestira Ataha dvoranina careva, kojega joj bješe dao da joj služi, i zapovjedi mu za Mardoheja da razbere šta mu je i zašto.
6 तब हाथाख राजमहल प्रवेश द्वार के सामने नगर चौक पर गया.
I otide Atah k Mardoheju na ulicu gradsku koja bijaše pred vratima carevijem.
7 मोरदकय ने उसे अपने साथ हुए समस्त घटना का विवरण दे दिया तथा यह भी कि हामान ने यहूदियों को नष्ट करने पर राजकोष में ठीक-ठीक कितना धन देने की प्रतिज्ञा की है.
I Mardohej mu kaza sve što mu se dogodilo i za srebro što je obrekao Aman dati u carevu riznicu za Judejce da ih istrijebi;
8 मोरदकय ने तो उसे उस राजाज्ञा जो शूशन नगर में उनके नाश के लिए निकाली जा चुकी थी, उसकी एक नकल भी इस उद्देश्य से सौंप दी, कि हाथाख यह एस्तेर को दिखा दे तथा उसे इस विषय की सूचना प्राप्‍त हो सके; और एस्तेर राजा से उसकी कृपा की याचना करे तथा राजा के सामने अपने लोगों का पक्ष समर्थन कर सके.
I prijepis od zapovijesti koja bi proglašena u Susanu da se istrijebe, dade mu da je pokaže Jestiri i javi, i da joj naruèi da otide k caru i da ga umilostivi i da ga moli za svoj narod.
9 हाथाख ने वहां से लौटकर मोरदकय द्वारा प्रकट की गई समस्त बात एस्तेर को बता दी.
I vrativši se Atah kaza Jestiri rijeèi Mardohejeve.
10 इस पर एस्तेर ने हाथाख को मोरदकय तक यह संदेश पहुंचाने का आदेश दिया,
A Jestira reèe Atahu i zapovjedi mu da kaže Mardoheju:
11 “राजा के सारे कर्मचारी एवं राजा के सारे साम्राज्य की प्रजा इस बात को जानती हैं, कि कोई स्त्री अथवा पुरुष यदि बुलाहट के बिना राजा के भीतरी आंगन में प्रवेश कर जाता है, उनके लिये एक ही नियम बनाकर रखा है, उसे मृत्यु दंड दिया जाए. उसके जीवित रह सकने का मात्र एक ही कानून शेष रहता है यदि राजा उसकी ओर अपना स्वर्ण राजदंड बढ़ाए, कि वह जीवित रह सके. मालूम है कि गत तीस दिनों से राजा द्वारा मुझे बुलाया नहीं गया है.”
Znaju sve sluge careve i narod po zemljama carevijem da ko bi god, èovjek ili žena, ušao k caru unutra u dvor ne buduæi pozvan, jedan je zakon za nj, da se pogubi, osim kome bi car pružio zlatnu palicu, taj ostaje živ; a ja nijesam zvana da uðem k caru, ovo je trideset dana.
12 जब एस्तेर की ये बातें मोरदकय को सुनाई गई,
I kazane biše Mardoheju rijeèi Jestirine.
13 मोरदकय ने आग्रह किया कि एस्तेर को यह उत्तर भेज दिया जाए: “इस सोच में न रह जाना कि तुम्हारे राजमहल में रहने के कारण तुम समस्त यहूदियों पर आए संकट से बच जाओगी.
A Mardohej opet poruèi Jestiri: nemoj misliti da æeš se mimo sve Judejce izbaviti u domu carevu.
14 यदि तुम इस अवसर पर चुप रहीं, यहूदियों के लिए निश्चय किसी अन्य जगह से राहत और उद्धार तो आ ही जाएगा, किंतु तुम एवं तुम्हारा कुल मिट जाएगा. कौन इस मर्म को समझ सकता है कि तुम्हें यह राजपद इस परिस्थिति के लिए प्रदान किया गया है?”
Jer ako ti uzmuèiš sada, doæi æe pomoæ i izbavljenje Judejcima s druge strane, a ti i dom oca tvojega poginuæete; i ko zna nijesi li za ovako vrijeme došla do carstva.
15 तब एस्तेर ने उन्हें मोरदकय के लिए इस उत्तर के साथ भेजा,
Tada reèe Jestira da odgovore Mardoheju:
16 “जाइए और शूशन नगर के सभी यहूदियों को एकत्र कीजिए तथा मेरे लिए उपवास कीजिए; तीन दिन तथा तीन रात को कोई भी कुछ न खाए और न ही कुछ पिए. अपनी परिचारिकाओं के साथ स्वयं मैं भी इसी प्रकार उपवास करूंगी. तब मैं इसी स्थिति में राजा के पास भीतर जाऊंगी, जो नियम के विरुद्ध है. तब यदि मेरा नाश होता है, तो हो जाए.”
Idi, skupi sve Judejce što se nalaze u Susanu, i postite za me, i ne jedite ni pijte za tri dana ni danju ni noæu; i ja æu sa svojim djevojkama postiti takoðer, pa æu onda otiæi k caru, ako i nije po zakonu, i ako poginem, neka poginem.
17 मोरदकय ने जाकर ठीक यही किया, जैसा एस्तेर ने उसे आज्ञा दी थी.
Tada otide Mardohej i uèini sve kako mu zapovjedi Jestira.

< एस्तेर 4 >