< दानिय्येल 9 >

1 (मेदिया वंश) के अहषवेरोष के पुत्र दारयावेश को बाबेलवासियों के राज्य का शासक ठहराया गया था.
Prve godine Darija sina Asvirova od plemena Midskoga, koji se zacari nad carstvom Haldejskim,
2 उसके राज्य के पहले साल, मैं, दानिएल, ग्रंथों से, येरेमियाह भविष्यवक्ता को दिये गये याहवेह के वचन के अनुसार यह समझ गया कि येरूशलेम की निर्जनता सत्तर वर्षों तक रहेगी.
Prve godine njegova carovanja ja Danilo razumjeh iz knjiga broj godina, koje bješe rekao Gospod Jeremiji proroku da æe se navršiti razvalinama Jerusalimskim, sedamdeset godina.
3 अतः मैं टाट का वस्त्र पहने, राख लगाये, उपवास करते हुए प्रभु परमेश्वर से गिड़गिड़ाकर प्रार्थना और याचना करने लगा.
I okretoh lice svoje ka Gospodu Bogu tražeæi ga molitvom i molbama s postom i s kostrijeti i pepelom.
4 मैंने याहवेह, अपने परमेश्वर से इस प्रकार प्रार्थना की और अपने पापों को माना: “हे प्रभु, महान और अद्भुत परमेश्वर, आप उनके साथ अपने प्रेम की वाचा को बनाए रखते हैं, जो आपसे प्रेम करते और आपकी आज्ञाओं को मानते हैं,
I pomolih se Gospodu Bogu svojemu i ispovijedajuæi se rekoh: o Gospode, Bože veliki i strašni, koji držiš zavjet i milost onima koji te ljube i drže zapovijesti tvoje;
5 हमने पाप और गलत काम किए हैं. हमने बुरे काम करके विद्रोह किया है; हमने आपकी आज्ञाओं और कानूनों को नहीं माना है.
Zgriješismo i zlo èinismo i bismo bezbožni, i odmetnusmo se i otstupismo od zapovijesti tvojih i od zakona tvojih.
6 हमने आपके उन सेवक भविष्यवक्ताओं की बातों को नहीं सुना, जिन्होंने आपके नाम से हमारे राजाओं, हमारे राजकुमारों और हमारे पूर्वजों, और देश के सारे लोगों से बातें की.
I ne slušasmo sluga tvojih proroka, koji govorahu u tvoje ime carevima našim, knezovima našim i ocima našim i svemu narodu zemaljskom.
7 “हे प्रभु, आप धर्मी हैं, परंतु आज हम बहुत लज्जित हैं—यहूदिया के लोग, येरूशलेम के निवासी और सब इस्राएली, जो पास और दूर हैं, हमारे विश्वासघात के कारण आपने उन्हें सब देशों में तितर-बितर कर दिया है.
U tebe je, Gospode, pravda a u nas sram na licu, kako je danas, u Judejaca i u Jerusalimljana i u svijeh Izrailjaca, koji su blizu i koji su daleko po svijem zemljama kuda si ih razagnao za grijehe njihove, kojima ti griješiše.
8 हे याहवेह, हम और हमारे राजा, हमारे राजकुमार और हमारे पूर्वज बहुत लज्जित हैं, क्योंकि हमने आपके विरुद्ध पाप किया है.
Gospode, u nas je sram na licu, u careva naših, u knezova naših i u otaca naših, jer ti zgriješismo.
9 यद्यपि हमने आपके विरुद्ध विद्रोह किया है, तो भी हे प्रभु हमारे परमेश्वर, आप दयालु और क्षमा-शील हैं;
U Gospoda je Boga našega milost i praštanje, jer se odmetnusmo od njega,
10 हमने याहवेह हमारे परमेश्वर की बातों को नहीं माना है या उन कानूनों का पालन नहीं किया है, जिसे उन्होंने अपने सेवक भविष्यवक्ताओं के ज़रिए हमें दिया था.
I ne slušasmo glasa Gospoda Boga svojega da hodimo po zakonima njegovijem, koje nam je dao preko sluga svojih proroka.
11 सारे इस्राएल ने आपके कानून का उल्लंघन किया है और आपकी बातों को मानने के बदले उससे दूर हट गये हैं. “इसलिये परमेश्वर के सेवक, मोशेह के कानून में लिखित शाप और ठहराया गया दंड हमारे ऊपर उंडेल दिया गया है, क्योंकि हमने आपके विरुद्ध पाप किया है.
I sav Izrailj prestupi zakon tvoj, i otstupi da ne sluša glasa tvojega; zato se izli na nas prokletstvo i zakletva napisana u zakonu Mojsija sluge Božijega, jer mu zgriješismo.
12 आपने हमारे ऊपर बड़ी विपत्ति लाकर हमारे और हमारे शासकों के विरुद्ध कहे गये वचन को आपने पूरा किया है. आकाश के नीचे सारी पृथ्वी पर ऐसी विपत्ति और कहीं नहीं पड़ी, जैसी विपत्ति येरूशलेम में पड़ी है.
I on potvrdi rijeèi svoje koje je govorio za nas i za sudije naše, koje su nam sudile, pustivši na nas zlo veliko, da tako ne bi pod svijem nebom kako bi u Jerusalimu.
13 जैसा कि मोशेह के कानून में लिखा है, ये सारी विपत्ति हम पर आ पड़ी है, फिर भी हमने न तो याहवेह हमारे परमेश्वर का अनुग्रह पाने का यत्न किया है, और न ही अपने पापों को छोड़कर आपकी सच्चाई पर ध्यान दिया है.
Kako je pisano u zakonu Mojsijevu, sve to zlo doðe na nas, i opet se ne molismo Gospodu Bogu svojemu da bismo se vratili od bezakonja svojega i pazili na istinu tvoju.
14 इसलिये याहवेह हमारे ऊपर विपत्ति लाने में नहीं हिचकिचाये, क्योंकि याहवेह हमारे परमेश्वर जो कुछ भी करते हैं, उन सब बातों में वे धर्मीपन दिखाते हैं; तौभी हमने उनकी बातों को नहीं माना.
I Gospod nasta oko zla i navede ga na nas; jer je pravedan Gospod Bog naš u svijem djelima svojim koja èini, jer ne slušasmo glasa njegova.
15 “और अब, हे प्रभु, हमारे परमेश्वर, जिसने अपने बलवान हाथ से अपने लोगों को मिस्र देश से निकाल लाया और अपने लिये एक नाम स्थापित किया, जो आज तक बना हुआ है, परंतु हमने पाप किया है, हमने दुष्टता ही की है.
Ali sada, Gospode Bože naš, koji si izveo narod svoj iz zemlje Misirske rukom krjepkom, i stekao si sebi ime, kako je danas, zgriješismo, bezbožni bismo.
16 हे प्रभु, आप अपने सारे धर्मी कामों को ध्यान में रखते हुए, अपने क्रोध और कोप को येरूशलेम शहर से दूर करिये, जो आपका शहर और आपका पवित्र पर्वत है. हमारे पापों और हमारे पूर्वजों के अपराधों ने येरूशलेम और आपके लोगों को उन सबके सामने उपेक्षा का पात्र बना दिया है, जो हमारे आस-पास रहते हैं.
Gospode, po svoj pravdi tvojoj neka se odvrati gnjev tvoj i jarost tvoja od grada tvojega Jerusalima, svete gore tvoje; jer sa grijeha naših i s bezakonja otaca naših Jerusalim i tvoj narod posta rug u svijeh koji su oko nas.
17 “अब, हे हमारे परमेश्वर, अपने सेवक की प्रार्थना और विनती को सुनिये. हे प्रभु, अपने हित में, अपने उजड़े हुए पवित्र स्थान पर कृपादृष्टि कीजिये.
Sada dakle poslušaj, Bože naš, molitvu sluge svojega i molbe njegove, i obasjaj licem svojim opustjelu svetinju svoju, Gospoda radi.
18 हे हमारे परमेश्वर, कान लगाकर सुनिये और आंख खोलकर उजड़े हुए उस शहर को देखिये, जो आपके नाम से जाना जाता है. हम इसलिये विनती नहीं कर रहे हैं कि हम धर्मी हैं, पर इसलिये कि आप बड़े दयालु हैं.
Bože moj, prigni uho svoje, i èuj; otvori oèi svoje, i vidi pustoš našu i grad, na koji je prizvano ime tvoje, jer ne pravde svoje radi nego radi velike milosti tvoje padamo pred tobom moleæi se.
19 हे प्रभु, सुन लीजिए! हे प्रभु, क्षमा कर दीजिए! हे प्रभु, सुनिए और करिये! हे मेरे परमेश्वर, अपने ही हित में, विलंब न कीजिए, क्योंकि आपका शहर और आपके लोग आपके नाम से जाने जाते हैं.”
Gospode, usliši, Gospode, oprosti, Gospode, pazi i uèini, ne èasi, sebe radi, Bože moj, jer je tvoje ime prizvano na ovaj grad i na tvoj narod.
20 जब मैं अपने पाप और अपने इस्राएली लोगों के पाप को मानते हुए बात और प्रार्थना कर रहा था और याहवेह मेरे परमेश्वर के सामने उसके पवित्र पर्वत के लिये विनती कर रहा था—
A dok ja još govorah i moljah se i ispovijedah grijeh svoj i grijeh naroda svojega Izrailja, i padah moleæi se pred Gospodom Bogom svojim za svetu goru Boga svojega,
21 जब मैं प्रार्थना में ही था, तब गब्रिएल, जिसे मैं पहले दर्शन में देख चुका था, शाम के बलिदान के समय तेज गति से मेरे पास आया.
Dok još govorah moleæi se, onaj èovjek Gavrilo, kojega vidjeh prije u utvari, doletje brzo i dotaèe me se o veèernjoj žrtvi.
22 उसने निर्देश देकर मुझसे कहा, “हे दानिएल, मैं तुम्हें अंतर्दृष्टि और समझने की शक्ति देने आया हूं.
I nauèi me i govori sa mnom i reèe: Danilo, sada izidoh da te urazumim.
23 जब तुमने प्रार्थना करना शुरू किया, तभी एक आज्ञा दी गई, जिसे मैं तुम्हें बताने आया हूं, क्योंकि तुम बहुत सम्मानीय व्यक्ति हो. इसलिये इन बातों पर विचार करके दर्शन को समझ लो:
U poèetku molitve tvoje izide rijeè, i ja doðoh da ti kažem, jer si mio; zato slušaj rijeè, i razumij utvaru.
24 “तुम्हारे लोगों और तुम्हारे पवित्र शहर के लिए सत्तर ‘सात’ ठहराए गये हैं कि वे अपराध करना छोड़ दें, पापों का अंत कर दें, दुष्टता का प्रायश्चित करें, अपने में सदाकाल का धर्मीपन लाएं, दर्शन और भविष्यवाणी की बातों पर मुहर लगाई जाए और परम पवित्र स्थान का अभिषेक किया जाए.
Sedamdeset je nedjelja odreðeno tvome narodu i tvome gradu svetom da se svrši prijestup i da nestane grijeha i da se oèisti bezakonje i da se dovede vjeèna pravda, i da se zapeèati utvara i proroštvo, i da se pomaže sveti nad svetima.
25 “इस बात को जानो और समझ लो: येरूशलेम के फिर से स्थापित और पुनर्निर्माण के लिये वचन के निकलने से लेकर अभिषिक्त जन, शासक के आने तक सात ‘सात’ और बासठ ‘सात’ का समय ठहराया गया है. इसका पुनर्निर्माण गलियों और एक खाई के साथ होगा, किंतु यह कठिन समय में होगा.
Zato znaj i razumij: otkad izide rijeè da se Jerusalim opet sazida do pomazanika vojvode biæe sedam nedjelja, i šezdeset i dvije nedjelje da se opet pograde ulice i zidovi, i to u teško vrijeme.
26 बासठ ‘सात’ के बाद अभिषिक्त जन मार डाला जाएगा, और कुछ न होगा. शासन करनेवाले के लोग आकर शहर और पवित्र स्थान को नष्ट कर देंगे. बाढ़ के समान अंत आ जाएगा: अंत तक युद्ध होता रहेगा, और उजाड़ का निर्णय लिया जा चुका है.
A poslije te šezdeset i dvije nedjelje pogubljen æe biti pomazanik i ništa mu neæe ostati; narod æe vojvodin doæi i razoriti grad i svetinju; i kraj æe mu biti s potopom, i odreðeno æe pustošenje biti do svršetka rata.
27 वह बहुतों के साथ एक ‘सात’ के लिये एक वाचा की पुष्टि करेगा. ‘सात’ के बीच में ही, वह बलिदान और भेंट का अंत कर देगा. और मंदिर में एक विनाशकारी घृणित वस्तु को स्थापित करेगा, जो उजाड़ का कारण होगा. यह तब तक होता रहेगा, जब तक कि ठहराये गए समय के अंत में उस पर यह विनाश न उंडेल दिया जाए.”
I utvrdiæe zavjet s mnogima za nedjelju dana, a u polovinu nedjelje ukinuæe žrtvu i prinos; i krilima mrskim, koja pustoše, do svršetka odreðenoga izliæe se na pustoš.

< दानिय्येल 9 >