< 2 राजा 5 >

1 अराम के राजा की सेना का सेनापति नामान, एक अद्भुत प्रतिभा का व्यक्ति था. वह राजा का प्रियजन और आदर के योग्य व्यक्ति था, क्योंकि उसके द्वारा याहवेह ने अराम को विजय दिलाई थी. वह पराक्रमी, वीर योद्धा था, मगर उसे कुष्ठ रोग था.
I bješe Neman vojvoda cara Sirskoga èovjek velik u gospodara svojega i u èasti, jer preko njega saèuva Gospod Siriju; ali taj veliki junak bješe gubav.
2 एक मौके पर, जब अराम के सैनिकों ने छापा मारा, वे इस्राएल देश से एक कम उम्र की लड़की अपने साथ ले गए. यह लड़की नामान की पत्नी की सेविका के रूप में काम करती थी.
A iz Sirije izide èeta i zarobi u zemlji Izrailjskoj malu djevojku, te ona služaše ženu Nemanovu.
3 इस लड़की ने अपनी स्वामिनी से कहा, “भला होता कि स्वामी उस भविष्यद्वक्ता से मिल सकते, जो शमरिया में रहते हैं. वह स्वामी के कुष्ठ रोग को शुद्ध कर सकते हैं.”
I ona reèe svojoj gospoði: o da bi moj gospodar otišao k proroku u Samariji! on bi ga oprostio od gube.
4 नामान ने अपने स्वामी, राजा के सामने इस तरह इसका ब्यौरा किया, “इस्राएल से लाई गई एक लड़की ने मुझे ऐसा-ऐसा बताया है.”
Tada on otide k svome gospodaru i javi mu govoreæi: tako i tako kaže djevojka iz zemlje Izrailjske.
5 अराम के राजा ने नामान से कहा, “तुम इसी समय वहां चले जाओ. मैं तुम्हें इस्राएल के राजा के लिए एक पत्र दिए देता हूं.” तब नामान ने प्रस्थान किया. उसने अपने साथ भेंट में देने के लिए लगभग साढ़े तीन सौ किलो चांदी, सत्तर किलो सोना और दस जोड़ी कीमती वस्त्र रख लिए थे.
A car Sirski reèe mu: hajde idi, a ja æu poslati knjigu caru Izrailjevu. I on otide, i ponese deset talanata srebra i šest tisuæa sikala zlata i desetore stajaæe haljine.
6 वह अपने साथ इस्राएल के राजा को अराम के राजा द्वारा लिखा गया पत्र ले गया था जिसमें इस प्रकार लिखा गया था, “जब यह पत्र आपके हाथों में पहुंचेगा, आप यह समझ लें, कि मैं अपने सेवक नामान को आपके पास भेज रहा हूं, कि आप इसे इसके कुष्ठ रोग से शुद्ध कर दें.”
I odnese knjigu caru Izrailjevu, koja ovako govoraše: eto, kad ti doðe ova knjiga, znaj da šaljem k tebi Nemana slugu svojega da ga oprostiš gube.
7 जब इस्राएल के राजा ने यह पत्र पढ़ा, उसने अपने कपड़े फाड़ते हुए कहा, “क्या मैं परमेश्वर हूं, जो किसी के प्राण लूं या किसी को दोबारा जीवित करूं, कि यह व्यक्ति कुष्ठरोगी की शुद्धि के लिए मुझसे विनती कर रहा है? ज़रा रुक कर विचार तो करो, और देख लो कि यह मुझसे झगड़ने का बहाना ढूंढ़ रहा है!”
A kad car Izrailjev proèita knjigu, razdrije haljine svoje i reèe: zar sam ja Bog da mogu ubiti i povratiti život, te šalje k meni da oprostim èovjeka gube? Pazite i vidite kako traži zadjevice sa mnom.
8 मगर जब परमेश्वर के जन एलीशा को राजा द्वारा अपने कपड़े फाड़े जाने की घटना के बारे में मालूम हुआ, उन्होंने राजा को यह संदेश भेजा, “आपने क्यों अपने कपड़े फाड़ दिए हैं? अब आप उससे कहिए कि नामान आकर मुझसे भेंट करे, कि उसे यह मालूम हो जाए कि इस्राएल देश में एक भविष्यद्वक्ता है.”
A kad èu Jelisije èovjek Božji da je car Izrailjev razdro haljine svoje, posla k caru i poruèi: zašto si razdro haljine svoje? neka doðe k meni, da pozna da ima prorok u Izrailju.
9 तब नामान अपने घोड़ों और रथों सहित एलीशा के दरवाजे पर जा खड़ा हुआ.
I tako doðe Neman s konjma i kolima svojim, i stade na vratima doma Jelisijeva.
10 एलीशा ने दूत द्वारा नामान को यह संदेश दिया, “जाकर यरदन नदी में सात बार नहा लो. तुम्हारा शरीर पहले के समान स्वस्थ हो जाएगा और तुम शुद्ध हो जाओगे.”
A Jelisije posla k njemu i poruèi: idi i okupaj se sedam puta u Jordanu, i ozdraviæe tijelo tvoje, i oèistiæeš se.
11 यह सुन नामान बहुत ही क्रोधित हो वहां से लौट गया. वह मन में सोच रहा था: “देखो तो, मैं विचार कर रहा था, भविष्यद्वक्ता ज़रूर बाहर आएंगे, मेरे पास आ खड़े होकर याहवेह, अपने परमेश्वर के नाम की दोहाई देंगे, मेरी रोगी देह पर अपना हाथ लहराएंगे और इस प्रकार मेरे कुष्ठ रोग को ठीक कर देंगे.
Tada se rasrdi Neman i poðe govoreæi: gle! ja mišljah, on æe izaæi k meni, i staæe, i prizvaæe ime Gospoda Boga svojega, i metnuti ruku svoju na mjesto, i oèistiti gubu.
12 अरे, क्या दमेशेक की अबाना और फारपर नदियां इस्राएल के जल से कहीं ज्यादा अच्छी नहीं हैं? क्या मैं उनमें नहाकर शुद्ध न हो सकता था?” तब नामान वहां से बड़े ही क्रोध में भरकर लौटने लगा.
Nijesu li Avana i Farfar vode u Damasku bolje od svijeh voda Izrailjskih? ne bih li se mogao u njima okupati i oèistiti? I okrenuvši se otide gnjevan.
13 यह देख उसके सेवक उसके पास आ उससे कहने लगे, “पिताश्री! यदि भविष्यद्वक्ता ने आपको कोई भारी काम करने का आदेश दिया होता, तो क्या आप वह न करते? उन्होंने तो सिर्फ यह कहा है, ‘जाकर स्‍नान करो और शुद्ध हो जाओ.’”
Ali sluge njegove pristupivši rekoše mu govoreæi: oèe, da ti je kazao prorok što veliko, ne bi li uèinio? a zašto ne bi kad ti reèe: okupaj se, pa æeš se oèistiti?
14 यह सुन नामान गया, यरदन नदी में सात बार डुबकी लगाई—जैसा परमेश्वर के जन ने आदेश दिया था—उसकी देह छोटे बालक के समान हो चुकी थी; वह शुद्ध हो गई थी.
I tako siðe, i zaroni u Jordan sedam puta po rijeèi èovjeka Božijega, i tijelo njegovo posta kao u maloga djeteta, i oèisti se.
15 तब नामान अपने सारे झुण्ड़ के साथ लौटकर परमेश्वर के जन के घर पर गया और घर के सामने खड़ा हो भविष्यद्वक्ता को संबोधित कर कहने लगा, “सुनिए, अब मैं जान गया हूं कि सारी पृथ्वी पर इस्राएल के परमेश्वर के अलावा कोई दूसरा परमेश्वर नहीं है. तब अपने सेवक की ओर से यह भेंट स्वीकार कीजिए.”
Tada se vrati k èovjeku Božijemu sa pratnjom svojom, i došav stade pred njim, i reèe: evo sad vidim da nema Boga nigdje na zemlji do u Izrailju. Nego uzmi dar od sluge svojega.
16 मगर एलीशा ने उत्तर दिया, “जीवित याहवेह की शपथ, मैं जिनका सेवक हूं, मैं कुछ भी स्वीकार नहीं करूंगा.” नामान विनती करता रहा मगर एलीशा इनकार करते रहे.
Ali on reèe: tako da je živ Gospod, pred kojim stojim, neæu uzeti. I on navaljivaše na nj da uzme; ali on ne htje.
17 अंत में नामान ने कहा, “अच्छा, अगर और कुछ नहीं तो आपके सेवक को दो खच्चरों के बोझ के बराबर की यहां की मिट्टी ले जाने दी जाए, क्योंकि अब इसके बाद आपका सेवक याहवेह के अलावा किसी भी पराए देवता को न होमबलि चढ़ाएगा और न ही बलि.
Tada reèe Neman: kad neæeš, a ono neka se da sluzi tvojemu ove zemlje koliko mogu ponijeti dvije mazge. Jer sluga tvoj neæe više prinositi žrtava paljenica ni drugih žrtava drugim bogovima, nego Gospodu.
18 इस विषय में याहवेह मुझे, आपके सेवक को क्षमा करें, जब मेरे स्वामी आराधना के लिए रिम्मोन में आराधना भवन को जाते हैं, उन्हें मेरी बांह के सहारे की ज़रूरत होती है. मुझे भी रिम्मोन के भवन में सिर झुकाना पड़ जाता है. इस बारे में याहवेह अपने सेवक को क्षमा प्रदान करें.”
A Gospod neka oprosti ovo sluzi tvojemu: kad gospodar moj uðe u dom Rimonov da se pokloni ondje, pa se prihvati za moju ruku, da se i ja poklonim u domu Rimonovu, neka oprosti Gospod sluzi tvojemu kad se tako poklonim u domu Rimonovu.
19 एलीशा ने नामान से कहा, “आप याहवेह की शांति में यहां से विदा हो जाइए.” नामान वहां से कुछ ही दूर गया था,
A on mu reèe: idi s mirom. I on otide od njega, i prijeðe jedno potrkalište.
20 परमेश्वर के जन एलीशा के सेवक गेहज़ी ने मन में विचार किया, “मेरे स्वामी ने तो भेंट स्वीकार न करके अरामवासी नामान को यों ही छोड़ दिया है. जीवित याहवेह की शपथ, मैं दौड़कर उसके पीछे जाऊंगा और उससे कुछ तो ले ही लूंगा.”
Tada reèe Gijezije sluga Jelisija èovjeka Božijega: gle, gospodar moj ne htje primiti iz ruku toga Nemana Sirca što bješe donio. Ali tako da je živ Gospod, potrèaæu za njim i uzeæu što od njega.
21 तब गेहज़ी नामान के पीछे दौड़ा. जब नामान को लगा कि कोई उसके पीछे दौड़ा आ रहा है, वह अपने रथ से उतर पड़ा, कि उससे भेंट करे. नामान ने गेहज़ी से पूछा, “सब कुशल तो है न?”
I Gijezije otrèa za Nemanom. A kad ga vidje Neman gdje trèi za njim, skoèi s kola svojih i srete ga, pa mu reèe: je li dobro?
22 गेहज़ी ने उत्तर दिया, “हां, सब कुशल है. स्वामी ने मुझे आपसे यह विनती करने भेजा है: ‘एफ्राईम के पहाड़ी इलाके से भविष्यवक्ताओं के दो युवक यहां आ गए हैं. कृपया मुझे उन्हें भेंट में देने के लिए एक तालन्त चांदी और दो जोड़ी अच्छे कपड़े दे दीजिए.’”
A on reèe: dobro je. Gospodar moj posla me da ti kažem: evo, baš sad doðoše k meni dva mladiæa iz gore Jefremove, proroèki sinovi, daj za njih talanat srebra i dvoje stajaæe haljine.
23 नामान ने उत्तर दिया, “एक ही क्यों? आप खुशी से दो तालन्त चांदी ले जाइए.” और नामान ने साग्रह दो थैलों में दो तालन्त चांदी और दो जोड़े वस्त्र बांध दिए और यह सब अपने दो सेवकों को दिया, जिसे लेकर वे गेहज़ी के आगे-आगे चले गए.
A Neman reèe: uzmi i dva talanta. I natjera ga; i sveza dva talanta srebra u dva toboca, i dvoje stajaæe haljine, i dade dvojici momaka svojih, da nose pred njim.
24 जब वे पहाड़ी तक पहुंचे, गेहज़ी ने थैले उनसे लेकर अपने घर में रख लिए और उन दोनों को विदा कर दिया, और वे वहां से चले गए.
A on kad doðe na brdo, uze iz ruku njihovijeh i ostavi u jednoj kuæi, a ljude otpusti, te otidoše.
25 गेहज़ी जाकर अपने स्वामी के सामने खड़ा हो गया. एलीशा ने गेहज़ी से पूछा, “कहां गया था, गेहज़ी?” उसने उत्तर दिया, “आपका सेवक कहीं नहीं गया था.”
Potom došavši stade pred gospodarom svojim. A Jelisije mu reèe: otkle Gijezije? A on reèe: nije išao sluga tvoj nikuda.
26 मगर एलीशा ने उससे कहा, “क्या मेरी आत्मा वहां न थी, जब वह व्यक्ति तुमसे भेंटकरने लौटकर तुम्हारी ओर आया था? क्या धन और वस्त्र लेने के लिए सही मौका यही था, कि जैतून के बगीचे, अंगूर के बगीचे, भेड़ें, बैल, दास-दासियां पाई जाएं?
Ali mu on reèe: zar srce moje nije išlo onamo kad se èovjek vrati s kola svojih preda te? Zar je to bilo vrijeme uzimati srebro i uzimati haljine, maslinike, vinograde, ovce, goveda, sluge i sluškinje?
27 नामान का कुष्ठ रोग तुम पर और तुम्हारे वंशजों पर स्थायी रूप से आ जाएगा.” तब वह एलीशा के सामने हिम के समान सफेद, घोर कुष्ठरोगी होकर बाहर चला गया.
Zato guba Nemanova neka prione za te i za sjeme tvoje dovijeka. I otide od njega gubav, bio kao snijeg.

< 2 राजा 5 >