< 2 इतिहास 24 >

1 राजाभिषेक के मौके पर योआश की उम्र सात साल की थी. येरूशलेम में उसने चालीस साल शासन किया. उसकी माता का नाम ज़िबियाह था; वह बेअरशेबा वासी थी.
Bijaše Joasu sedam godina kad se zacari, i carova èetrdeset godina u Jerusalimu. Materi mu bješe ime Sivija iz Virsaveje.
2 योआश ने पुरोहित यहोयादा के जीवनकाल में वही किया, जो याहवेह की दृष्टि में सही था.
I èinjaše Joas što je pravo pred Gospodom dokle god bijaše živ Jodaj sveštenik.
3 यहोयादा ने उसके दो विवाह करना सही समझा. इन दोनो पत्नियों से उसके पुत्र-पुत्रियां पैदा हुई.
I Jodaj ga oženi dvjema ženama, te rodi sinove i kæeri.
4 योआश याहवेह के भवन की मरम्मत करने के लिए मन में दृढ़ था.
Potom Joas naumi da opravi dom Gospodnji.
5 उसने पुरोहितों और लेवियों को इकट्ठा कर उन्हें कहा, “बिना देर किए यहूदिया के सारे नगरों में जाकर सारे इस्राएल से वार्षिक दान इकट्ठा कीजिए, कि परमेश्वर के भवन की मरम्मत की जा सके.” किंतु लेवी इसके लिए देर करते रहे.
I sazva sveštenike i Levite, pa im reèe: poðite po gradovima Judinijem i kupite od svega Izrailja novaca da se opravlja dom Boga vašega od godine do godine, i vi pohitajte s tijem. Ali ne hitješe Leviti.
6 तब राजा ने प्रमुख पुरोहित यहोयादा को बुलवाकर उससे कहा, “आपने लेवियों को यहूदिया और येरूशलेम से याहवेह के सेवक मोशेह द्वारा इस्राएल से मिलनवाले तंबू के लिए ठहराया गया कर इकट्ठा करने क्यों नहीं भेजा है?”
Zato car dozva Jodaja poglavara i reèe mu: zašto ne nastojiš da Leviti donose iz Judeje i Jerusalima priloge koje je naredio Mojsije sluga Gospodnji zboru Izrailjevu na šator od sastanka?
7 उस दुष्ट स्त्री अथालियाह के पुत्रों ने परमेश्वर के भवन में घुसकर याहवेह के भवन की पवित्र वस्तुओं तक को लेकर बाल के लिए इस्तेमाल कर ली थी.
Jer bezbožna Gotolija i sinovi njezini oplijeniše dom Gospodnji i sve stvari posveæene domu Gospodnjemu obratiše na Vale.
8 तब राजा ने एक कोष को बनाने का आदेश दिया, जिसे याहवेह के भवन के द्वार के बाहर रख दिया गया.
I tako zapovjedi car te naèiniše kovèeg, i metnuše ga na vrata doma Gospodnjega spolja.
9 यहूदिया और येरूशलेम में सार्वजनिक घोषणा की गई कि प्रजा अब याहवेह के लिए कर देना शुरू करे जो परमेश्वर के सेवक मोशेह द्वारा इस्राएल पर बंजर भूमि में लगाया गया था.
I oglasiše po Judeji i po Jerusalimu da donose Gospodu prilog koji je naredio Mojsije sluga Božji Izrailju u pustinji.
10 सभी अधिकारी और प्रजा के लोग इस पर बहुत ही खुश हुए और हर एक ने उसे कोष में अपने लिए तय कर डाल दिया, जिससे वह कोष भर गई.
I obradovaše se knezovi i sav narod, i donoseæi metahu u kovèeg dokle se ne svrši.
11 तब उनकी रीति यह हो गई, कि जब कोष लेवियों द्वारा राजकीय कोषाध्यक्ष के पास ले जाई जाती थी और यदि उसमें काफ़ी मुद्राएं इकट्ठा हो चुकी होती थी तब उसे राजा के सचिव और प्रमुख पुरोहित के अधिकारी आकर कोष से मुद्राएं निकालकर उसे दोबारा उसी स्थान पर रख आते थे. वे ऐसा प्रतिदिन करते थे और उन्होंने एक बड़ी राशि इकट्ठा कर ली.
I kad donošahu Leviti kovèeg po zapovijesti carevoj, vidjevši da ima mnogo novaca, dolažaše pisar carev i poslanik poglavara sveštenièkoga, te izruèivahu kovèeg, potom ga opet odnošahu i ostavljahu na njegovo mjesto; i tako èinjahu svaki dan, i nakupiše mnogo novaca.
12 राजा और यहोयादा ने यह राशि उनसे सेवकों को सौंप दी, जिनकी जवाबदारी याहवेह के भवन में सेवा करने की थी. उन्होंने याहवेह के भवन के मरम्मत के लिए वेतन पर रखा गया राजमिस्त्री, और बढ़ई दिए. इनके अलावा याहवेह के भवन के उद्धार के लिए उन्होंने लोहे और कांसे के शिल्पी भी पारिश्रमिक के आधार पर नियुक्त किए.
I davaše ga car Jodaj nastojnicima nad poslom oko doma Gospodnjega, a oni naimahu kamenare i drvodjelje da se obnovi dom Gospodnji, i kovaèe koji rade od gvožða i od mjedi, da se opravi dom Gospodnji.
13 ये समस्त शिल्पी काम पर लग गए और उनके परिश्रम का प्रतिफल प्रगति के रूप में जाहिर हुआ. विशेष निर्देशों के अनुसार परमेश्वर का भवन पहले की तरह मजबूत हो गया.
I poslovahu poslenici, i opravljanje napredovaše pod njihovijem rukama, te povratiše domu Božijemu oblièje njegovo, i utvrdiše ga.
14 जब सारा काम खत्म हो गया, वे बाकी रह गई राशि राजा और यहोयादा के सामने ले आए. इन बाकी की चांदी की मुद्राओं से उन्होंने याहवेह के भवन के प्रयोग के लिए बर्तन बना लिए; होमबलि के लिए इस्तेमाल, सोने और चांदी के बर्तन. यहोइयादा के पौरोहित्यकाल में याहवेह के भवन में नियमित रूप से होमबलि चढ़ाई जाती रही.
A kad svršiše, donesoše pred cara i Jodaja novce što pretekoše; i od toga naèini sudove za dom Gospodnji, sudove za službu i za žrtve, i kadionice, i druge sudove zlatne i srebrne. I tako prinošahu žrtve paljenice u domu Gospodnjem jednako svega vijeka Jodajeva.
15 जब यहोयादा पूरे बुढ़ापे को पहुंचा, उसकी मृत्यु हो गई. मृत्यु के समय उसकी अवस्था एक सौ तीस साल की थी.
Potom ostarjevši Jodaj sit života umrije; sto i trideset godina bješe mu kad umrije.
16 उन्होंने उसे दावीद के नगर में राजाओं के मध्य में भूमिस्थ किया, क्योंकि इस्राएल में, परमेश्वर के लिए और परमेश्वर के भवन में उनका उत्तम योगदान रहा था.
I pogreboše ga u gradu Davidovu kod careva; jer èinjaše dobro Izrailju i Bogu i domu njegovu.
17 यहोयादा की मृत्यु के बाद यहूदिया के अधिकारी आकर राजा के प्रति अपना झूठा लगाव दिखाने लगे और राजा उनकी सुनने भी लगा.
A kad umrije Jodaj, doðoše knezovi Judini i pokloniše se caru; tada ih posluša car,
18 उन्होंने याहवेह अपने पूर्वजों के परमेश्वर के भवन को त्याग दिया. वे अशेरा देवी और मूर्तियों की आराधना करने लगे. उनके इस दोष का परिणाम यह हुआ कि यहूदिया और येरूशलेम क्रोध के भागी बन गए.
Te ostaviše dom Gospoda Boga otaca svojih, i stadoše služiti lugovima i idolima; i podiže se gnjev Gospodnji na Judu i na Jerusalim za taj grijeh njihov.
19 फिर भी याहवेह ने उनके लिए भविष्यद्वक्ता भेजे कि वे दोबारा याहवेह की ओर हो जाएं. ये भविष्यद्वक्ता उन्हें धिक्कारते रहे, फिर भी वे भविष्यवक्ताओं के संदेश का इनकार ही करते रहे.
I slaše im proroke da ih vrate ka Gospodu, i oni im svedoèahu, ali ih ne poslušaše.
20 तब परमेश्वर के आत्मा पुरोहित यहोयादा के पुत्र ज़करयाह पर उतरे. उसने लोगों के सामने खड़े होकर यह घोषणा की, “यह परमेश्वर ने कहा है: ‘तुम लोग क्यों याहवेह के आदेशों को ठुकरा रहे हो कि अब तुम्हारी समृद्धि में व्यवधान उत्पन्‍न हो गया है? याहवेह ने तुम्हें त्याग दिया है क्योंकि तुमने उनका त्याग किया है.’”
I doðe duh Gospodnji na Zahariju sina Jodaja sveštenika, te stade više naroda i reèe im: ovako veli Bog: zašto prestupate zapovijesti Gospodnje? neæete biti sreæni; što ostaviste Gospoda, zato i on vas ostavi.
21 इसके कारण उन्होंने ज़करयाह के विरुद्ध षड़्‍यंत्र गढ़ा और राजा के आदेश पर उन्होंने याहवेह के भवन के परिसर में पथराव के द्वारा उसे घात कर दिया.
A oni se pobuniše na nj, i zasuše ga kamenjem po zapovijesti carevoj u trijemu doma Gospodnjega.
22 राजा योआश ने उस कृपा को भुला दिया जो ज़करयाह के पिता यहोयादा ने उस पर दिखाई थी, और उसने उसके पुत्र की हत्या कर दी. मृत्यु के पहले ज़करयाह के ये शब्द थे “याहवेह इस ओर ध्यान दें और इसका बदला लें.”
I ne opomenu se Joas milosti koju mu uèini Jodaj otac njegov, nego ubi sina njegova; a on umiruæi reèe: Gospod neka vidi i traži.
23 साल समाप्‍त होते-होते अरामी सेना ने योआश पर हमला कर दिया. वे यहूदिया में आ गए, येरूशलेम पहुंचे और लोगों के बीच से प्रजा के सभी शासकों का वध कर दिया और उनकी समस्त लूट की सामग्री दमेशेक के राजा के पास भेज दी.
A kad proðe godina, podiže se na nj vojska Sirska i uðe u zemlju Judejsku i u Jerusalim, i pobiše po narodu sve knezove narodne, i sav plijen od njih poslaše caru u Damasak.
24 यद्यपि अरामी सेना में सैनिक कम संख्या में ही थे, याहवेह ने बड़ी विशाल संख्या की सेना उनके अधीन कर दी, क्योंकि यहूदिया ने याहवेह, अपने पूर्वजों के परमेश्वर का त्याग कर दिया था. उनके द्वारा योआश पर याहवेह द्वारा दिया दंड था.
Ako i mala bješe vojska Sirska koja doðe, ipak Gospod dade u ruke njihove vrlo veliku vojsku, jer bjehu ostavili Gospoda Boga otaca svojih. I tako na Joasu izvršiše sud.
25 जब अरामी सैनिक योआश को बहुत ही घायल अवस्था में छोड़कर चले गए, योआश ही के सेवकों ने उसके विरुद्ध षड़्‍यंत्र रचा और उसकी उसी के बिछौने पर हत्या कर दी. यह पुरोहित यहोयादा के पुत्र की हत्या का प्रतिफल था. योआश की मृत्यु हो गई और उसे दावीद के नगर में गाड़ा गया. उन्होंने उसे राजाओं के लिए ठहराई गई कब्र में नहीं रखा.
A kad otidoše od njega ostavivši ga u teškoj bolesti, pobuniše se na nj sluge njegove za krv sinova Jodaja sveštenika, i ubiše ga na postelji njegovoj, te pogibe; i pogreboše ga u gradu Davidovu, ali ga ne pogreboše u grobovima carskim.
26 जिन्होंने उसके विरुद्ध षड़्‍यंत्र रचा था, उनके नाम है अम्मोनी शिमियथ का पुत्र ज़ाबाद और मोआबी शिमरिथ का पुत्र योज़ाबाद.
A ovo su što se pobuniše na nj: Zavad sin Simeate Amonke i Jozavad sin Simrite Moavke.
27 उसके पुत्रों का ब्यौरा और उसके विरुद्ध की गई अनेक भविष्यवाणियों का उल्लेख और परमेश्वर के भवन की मरम्मत का उल्लेख राजाओं का जीवन वृत्तांत पुस्तक में वर्णित है. उसके स्थान पर उसका पुत्र अमाज़्याह राजा हो गया.
A o sinovima njegovijem i o velikoj porezi što bi pod njim, i o graðenju doma Božijega, eto zapisano je u knjizi o carevima. A zacari se na njegovo mjesto Amasija sin njegov.

< 2 इतिहास 24 >