< 2 इतिहास 21 >

1 यहोशाफ़ात हमेशा के लिए अपने पूर्वजों में मिल गया. उसे दावीद के नगर में उसके पूर्वजों के साथ गाड़ा गया. उसके स्थान पर उसका पुत्र यहोराम राजा हुआ.
Potom poèinu Josafat kod otaca svojih, i bi pogreben kod otaca svojih u gradu Davidovu; a na njegovo se mjesto zacari Joram sin njegov.
2 उसके भाई थे, यहोशाफ़ात ही के पुत्र अज़रियाह, येहिएल, ज़करयाह, अज़रियाह, मिखाएल और शेपाथियाह. ये सभी यहूदिया के राजा यहोशाफ़ात के पुत्र थे.
A braæa mu, sinovi Josafatovi, bijahu: Azarija i Jehilo i Zaharija i Azarija i Mihailo i Sefatija; ti svi bijahu sinovi Josafata cara Izrailjeva.
3 इनके पिता ने इन्हें अनेक उपहार दिए थे, चांदी, सोना और कीमती वस्तुएं. इनके अलावा उसने उन्हें यहूदिया में गढ़नगर भी दे दिए थे, मगर यहोराम को उसने राज्य सौंप दिया था; क्योंकि वह पहलौठा था.
I otac im dade velike darove, srebra i zlata i zaklada s tvrdijem gradovima u zemlji Judinoj; carstvo pak dade Joramu, jer bješe prvenac.
4 जैसे ही यहोराम अपने पिता के सिंहासन पर बैठा और राज्य स्थिर हुआ, उसने अपने सभी भाइयों को घात कर दिया और इनके अलावा इस्राएल के कुछ अधिकारियों को भी.
A Joram stupiv na carstvo oca svojega i utvrdiv se, pobi svu braæu svoju maèem i neke knezove Izrailjeve.
5 जब यहोराम राजा बना, उसकी उम्र बत्तीस साल थी और उसने येरूशलेम में आठ साल शासन किया.
Imaše Joram trideset i dvije godine kad se zacari, i carova osam godina u Jerusalimu.
6 उसका आचरण इस्राएल के राजाओं के समान था. उसने वही किया, जो अहाब के वंश ने किया था; क्योंकि उसने अहाब की पुत्री से विवाह किया था. वह वही करता था जो याहवेह की दृष्टि में गलत था.
I hoðaše putem careva Izrailjevijeh, kao što èinjaše dom Ahavov, jer se oženi kæerju Ahavovom; i èinjaše što je zlo pred Gospodom.
7 फिर भी दावीद से बांधी गई अपनी वाचा के कारण याहवेह ने दावीद के वंश को नाश करना न चाहा और इसलिये भी कि उन्होंने यह प्रतिज्ञा की थी कि वह दावीद को और उनके पुत्रों के दीपक को कभी न बुझाएंगे.
Ali Gospod ne htje zatrti doma Davidova radi zavjeta koji uèini s Davidom i što mu bješe rekao da æe dati vidjelo njemu i sinovima njegovijem uvijek.
8 यहोराम का शासनकाल में एक मौका ऐसा आया, जब एदोम ने यहूदिया के विरुद्ध विद्रोह कर दिया और अपने लिए स्वयं एक राजा चुन लिया.
Za njegova vremena odvrže se Edom da ne bude pod Judom, i postaviše sebi cara.
9 तब यहोराम अपने सेनापतियों और सारे रथों को लेकर एदोम की ओर निकला. वह रात में उठा और उन एदोमियों को मार डाला जिन्होंने उसे, सेनापतियों और रथों को घेर रखा था.
Zato otide Joram s vojvodama svojim i sa svijem kolima svojim; i usta noæu, te pobi Edomce koji ga bijahu opkolili, i zapovjednike od kola.
10 फलस्वरूप एदोम आज तक इस्राएल के विरुद्ध विद्रोह की स्थिति में है. इसी समय लिबनाह ने भी विद्रोह कर दिया था. क्योंकि यहोराम ने अपने पूर्वजों के परमेश्वर याहवेह को त्याग दिया था.
Ipak se odvrgoše Edomci da ne budu pod Judom do danas. U isto vrijeme odvrže se i Livna da ne bude pod njim, jer ostavi Gospoda Boga otaca svojih.
11 इसके अलावा उसने यहूदिया के पर्वतों पर वेदियां बना रखी थी, जिसका परिणाम यह हुआ कि येरूशलेम के निवासी याहवेह परमेश्वर के प्रति सच्चे न रह गए और यहूदिया के निवासी मार्ग से भटक गए.
Još i visine naèini po brdima Judinijem, i navede na preljubu Jerusalimljane i prelasti Judu.
12 तब यहोराम को भविष्यद्वक्ता एलियाह द्वारा भेजा एक पत्र मिला, जिसमें एलियाह ने लिखा था, “तुम्हारे पूर्वज दावीद के परमेश्वर याहवेह का संदेश यह है, ‘इसलिये, कि तुमने न तो अपने पिता यहोशाफ़ात की नीतियों का पालन किया और न यहूदिया के राजा आसा की नीतियों का.
Tada mu doðe knjiga od Ilije proroka, gdje mu govoraše: ovako veli Gospod Bog Davida oca tvojega: što nijesi hodio putovima Josafata oca svojega i putovima Ase cara Judina,
13 बल्कि तुमने इस्राएल के राजाओं की नीतियों का अनुसरण किया है और यहूदिया और येरूशलेम के निवासियों को अहाब के परिवार के समान विश्वासघात के लिए उकसाया है और तुमने अपने ही परिवार के भाइयों की हत्या कर दी है, जो तुमसे अच्छे थे.
Nego si hodio putem careva Izrailjevijeh i naveo si na preljubu Judu i Jerusalimljane, kao što je dom Ahavov naveo na preljubu Izrailja, i još si pobio braæu svoju, dom oca svojega, bolje od sebe,
14 यह देख लेना, तुम्हारे लोगों, तुम्हारे पुत्रों तुम्हारी पत्नियों और तुम्हारी सारी संपत्ति पर याहवेह बड़ी भारी विपत्ति डालेंगे.
Evo, Gospod æe udariti velikim zlom narod tvoj i sinove tvoje i žene tvoje i sve što imaš.
15 खुद तुम एक भयंकर रोग से बीमार हो जाओगे. यह आंतों का रोग होगा, फलस्वरूप इस रोग के कारण हर रोज़ तुम्हारी आंतें बाहर आती जाएंगी.’”
I ti æeš bolovati teško, od bolesti u crijevima, da æe ti crijeva izaæi od bolesti, koja æe trajati dvije godine.
16 तब याहवेह ने फिलिस्तीनियों और उन अरबों के मनों को, जो कूश देश की सीमा के पास रहते थे, यहोराम के विरुद्ध उकसाया.
I tako podiže Gospod na Jorama duh Filistejima i Arapima koji žive od Etiopljana.
17 उन्होंने यहूदिया पर हमला कर दिया, वे सीमा में घुस आए. उन्होंने राजमहल में जो कुछ था सभी ले लिया और साथ ही उसके पुत्रों और पत्नियों को भी अपने साथ ले गए. तब उसके छोटे पुत्र यहोआहाज़ के अलावा वहां कोई भी बचा न रह गया.
I oni došavši na zemlju Judinu prodriješe u nju, i odnesoše sve blago što se naðe u domu carevu, i sinove njegove i žene njegove, da mu ne osta nijedan sin osim Joahaza najmlaðega sina njegova.
18 यह सब होने पर याहवेह ने उसकी आंतों पर एक भयंकर रोग से वार किया.
I poslije svega toga udari ga Gospod bolešæu u crijevima, kojoj ne bješe lijeka.
19 रोग दिनोंदिन बढ़ता ही गया और दो साल पूरे होने पर उसकी आंतें बाहर निकल आईं और भीषण दर्द में उसकी मृत्यु हो गई. लोगों ने उसके सम्मान में आग नहीं जलाई जैसा वे उसके पूर्वजों के संबंध में करते आए थे.
I dan po dan prolažaše, i kad se navršiše dvije godine, izidoše mu crijeva s bolešæu i umrije od teških bolova, i narod mu ne pali mirisa kao što je èinio ocima njegovijem.
20 जब उसने शासन करना शुरू किया उसकी उम्र बत्तीस साल की थी. येरूशलेम में उसने आठ साल शासन किया. किसी को भी उसकी मृत्यु पर दुःख न हुआ. उन्होंने उसे दावीद के नगर में गाड़ दिया, मगर राजाओं के लिए ठहराई गई कब्र में नहीं.
Imaše trideset i dvije godine kad poèe carovati, i carova osam godina u Jerusalimu, i preminu da niko ne zažali za njim; i pogreboše ga u gradu Davidovu, ali ne u grobu carskom.

< 2 इतिहास 21 >