< 2 इतिहास 15 >

1 परमेश्वर के आत्मा ओदेद के पुत्र अज़रियाह पर उतरे.
Tada duh Božji doðe na Azariju sina Odidova;
2 वह आसा से भेंट करने गए और उससे कहा, “आसा, मेरी सुनो और यहूदिया और बिन्यामिन भी सुनें: याहवेह उस समय तक तुम्हारे साथ है, जब तक तुम उनके साथ सच्चे हो. तुम यदि याहवेह की खोज करोगे, तुम उन्हें पा लोगे. यदि तुम उनको छोड़ दोगे, वह भी तुम्हें छोड़ देंगे.
Te otide pred Asu i reèe mu: èujte me, Aso i sve pleme Judino i Venijaminovo; Gospod je s vama, jer ste vi s njim; i ako ga ustražite, naæi æete ga; ako li ga ostavite, i on æe vas ostaviti.
3 लंबे समय से इस्राएल बिना किसी सच्चे परमेश्वर, बिना किसी शिक्षा देनेवाले पुरोहित और बिना किसी व्यवस्था के रहता आया है.
Dugo je Izrailj bez pravoga Boga i bez sveštenika uèitelja, i bez zakona.
4 मगर जब उन पर विपत्ति आई वे इस्राएल के परमेश्वर, याहवेह की ओर मुड़ गए. उन्होंने उनकी खोज की और याहवेह ने ऐसा होने दिया कि उन्होंने याहवेह को पा भी लिया.
A da su se u nevolji svojoj obratili ka Gospodu Bogu Izrailjevu i tražili ga, našli bi ga.
5 ये वे दिन थे, जब न तो जानेवाले सुरक्षित थे, न वे जो नगर में आ रहे होते थे, क्योंकि सभी राष्ट्रों के निवासियों को बहुत कोलाहल ने आ घेरा था.
Ali u ovo vrijeme ne može se na miru odlaziti ni dolaziti; jer je nemir velik meðu svijem stanovnicima zemaljskim;
6 एक राष्ट्र दूसरे को कुचल रहा था और एक नगर दूसरे को, क्योंकि परमेश्वर ही उन्हें अलग-अलग तरह की मुसीबतें देकर उन्हें घबरा रहे थे.
I potiru narodi jedan drugi, i gradovi jedan drugi, jer ih Bog smete svakojakim nevoljama.
7 मगर तुम्हारे लिए मेरी सलाह है, स्थिर रहो, साहस न छोड़ो क्योंकि तुम्हारे द्वारा किए जा रहे काम के लिए उत्तम प्रतिफल तय है.”
Zato vi budite hrabri i nemojte da vam klonu ruke, jer ima plata za vaš trud.
8 जब आसा ने ओदेद के पुत्र अज़रियाह की यह बातें और यह भविष्यवाणी सुनी, उसमें साहस का संचार आया. उसने सारे यहूदिया और बिन्यामिन एफ्राईम के पहाड़ी इलाके के कई नगरों में से घृणित मूर्तियां हटा दी. इसके बाद उसने याहवेह के ओसारे के सामने की याहवेह की वेदी को दोबारा बनाया.
A kad èu Asa te rijeèi i proroštvo proroka Odida, ohrabri se, i istrijebi gadne bogove iz sve zemlje Judine i Venijaminove i iz gradova koje bješe uzeo u gori Jefremovoj, i ponovi oltar Gospodnji koji bijaše pred trijemom Gospodnjim.
9 तब उसने सारे यहूदिया, बिन्यामिन और इनके अलावा एफ्राईम, मनश्शेह और शिमओन के रहनेवालों को इकट्ठा होने को कहा. इस्राएल राज्य से अनेक यहां आकर बस गए थे, क्योंकि उन्होंने यह देखा, कि याहवेह, उनके परमेश्वर उनके साथ थे.
Potom sazva sve pleme Judino i Venijaminovo i došljake koji bijahu kod njih od Jefrema i Manasije i Simeuna, jer ih mnogo prebježe k njemu iz naroda Izrailjeva kad vidješe da je Gospod Bog njegov s njim.
10 ये सभी आसा के शासन के पन्द्रहवें साल के तीसरे महीने में येरूशलेम में इकट्ठा हुए.
I skupiše se u Jerusalim treæega mjeseca petnaeste godine carovanja Asina.
11 उस दिन उन्होंने याहवेह के लिए सात सौ बैलों और सात हज़ार भेड़ों की बलि चढ़ाई. ये सभी पशु वे युद्ध में लूटकर लाए थे.
I u onaj dan prinesoše Gospodu žrtve od plijena koji dognaše, sedam stotina volova i sedam tisuæa ovaca.
12 उन्होंने पूरे हृदय और पूरे प्राणों से अपने पूर्वजों के परमेश्वर याहवेह को खोजने की वाचा बांधी.
I uhvatiše vjeru da traže Gospoda Boga otaca svojih svijem srcem svojim i svom dušom svojom;
13 वहां यह निर्णय भी लिया गया कि जो कोई याहवेह इस्राएल के परमेश्वर की खोज न करे, चाहे साधारण हो या विशेष, स्त्री हो या पुरुष, उसका वध कर दिया जाए.
A ko god ne bi tražio Gospoda Boga Izrailjeva, da se pogubi, bio mali ili veliki, èovjek ili žena.
14 इसके अलावा उन्होंने ऊंची आवाज में तुरहियों और नरसिंगों के शब्द के साथ यह चिल्लाते हुए याहवेह से यह शपथ ली थी.
I zakleše se Gospodu glasom velikim i uz klikovanje i uz trube i rogove.
15 यह शपथ सारे यहूदिया के लिए उल्लास का विषय थी, क्योंकि उन्होंने यह शपथ पूरे हृदय से ली थी और उन्होंने याहवेह की खोज पूरी सच्चाई में की थी. फलस्वरूप याहवेह ने खुद को उन्हें प्राप्‍त होने दिया था. यह होने पर याहवेह ने उन्हें हर एक ओर से शांति दी.
I radovaše se sav narod Judin radi te zakletve, jer iz svega srca svojega zakleše se, i od sve volje svoje tražiše ga i naðoše ga; i Gospod im dade mir otsvuda.
16 राजा आसा ने अपनी दादी माकाह को राजमाता पद से हटा दिया, क्योंकि उसने अशेरा की घृणित मूर्ति बनाकर रखी थी. आसा ने इस मूर्ति को काटकर उसे किद्रोन नदी तट पर राख बना डाला.
Jošte i Mahu mater svoju svrže Asa s vlasti, jer bješe naèinila u lugu idola; i Asa obali idola njezina i izlomi ga i sažeže na potoku Kedronu.
17 मगर पूजा की जगहों को इस्राएल से हटाया नहीं गया था. फिर भी आसा का मन जीवन भर याहवेह के लिए पूरी तरह सच्चा बना रहा.
Ali visine ne biše oborene u Izrailju, ali srce Asino bješe pravo svega vijeka njegova.
18 उसने परमेश्वर के भवन में वे सारी पवित्र वस्तुएं लाकर रख दीं, सोना, चांदी और बर्तन, जो उसके पिता और खुद उसके पास थी.
I unese u dom Božji što bješe posvetio otac njegov i što bješe sam posvetio, srebro i zlato i sudove.
19 आसा के शासनकाल के पैंतीसवें साल तक कोई युद्ध नहीं हुआ.
I ne bi rata do trideset pete godine carovanja Asina.

< 2 इतिहास 15 >