< 1 इतिहास 1 >

1 आदम, शेत, एनोश,
आदम, शेत, एनोश;
2 केनान, माहालालेल, यारेद,
केनान, महललेल, येरेद;
3 हनोख, मेथुसेलाह, लामेख, नोआ.
हनोक, मतूशेलह, लेमेक;
4 नोआ के पुत्र: शेम, हाम और याफेत.
नूह, शेम, हाम और येपेत।
5 याफेत के पुत्र: गोमर, मागोग, मेदिया, यावन, तूबल, मेशेख तथा तिरास थे.
येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास।
6 गोमर के पुत्र: अश्केनाज, रिफात तथा तोगरमाह थे.
गोमेर के पुत्र: अश्कनज, दीपत और तोगर्मा
7 यावन के पुत्र: एलिशाह, तरशीश, कित्तिम तथा दोदानिम थे.
यावान के पुत्र: एलीशा, तर्शीश, और कित्ती और रोदानी लोग।
8 हाम के पुत्र: कूश, मिस्र, पूट तथा कनान हुए.
हाम के पुत्र: कूश, मिस्र, पूत और कनान थे।
9 कूश के पुत्र: सेबा, हाविलाह, सबताह, रामाह और सबतेका. रामाह के पुत्र: शीबा और देदान.
कूश के पुत्र: सबा, हवीला, सबता, रामाह और सब्तका थे। और रामाह के पुत्र: शेबा और ददान थे।
10 कूश उस निमरोद का पिता था जो पृथ्वी पर पहले वीर व्यक्ति के रूप में मशहूर हुआ.
१०और कूश से निम्रोद उत्पन्न हुआ; पृथ्वी पर पहला वीर वही हुआ।
11 मिस्र के पुत्र: लूदिम, अनामिम, लेहाबिम, नाफतुहि,
११और मिस्र से लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही,
12 पथरूस, कस्लूह और काफ़तोर (जिनसे फिलिस्तीनी राष्ट्र निकले).
१२पत्रूसी, कसलूही (जिनसे पलिश्ती उत्पन्न हुए) और कप्तोरी उत्पन्न हुए।
13 कनान का पहला पुत्र सीदोन फिर हित्ती,
१३कनान से उसका जेठा सीदोन और हित्त,
14 यबूसी, अमोरी, गिर्गाशी,
१४और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,
15 हिव्वी, आरकी, सीनी,
१५हिब्बी, अर्की, सीनी,
16 अरवादी, ज़ेमारी और हामाथी.
१६अर्वदी, समारी और हमाती उत्पन्न हुए।
17 शेम के पुत्र: एलाम, अशहूर, अरफाक्साद, लूद तथा अराम थे. अराम के पुत्र: उज़, हूल, गेथर तथा मेशेख थे.
१७शेम के पुत्र: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद, अराम, ऊस, हूल, गेतेर और मेशेक थे।
18 अरफाक्साद शेलाह का पिता था, शेलाह एबर का.
१८और अर्पक्षद से शेलह और शेलह से एबेर उत्पन्न हुआ।
19 एबर के दो पुत्र हुए: एक का नाम पेलेग, क्योंकि उनके समय में पृथ्वी का बंटवारा हुआ. उनके भाई का नाम योकतान था.
१९एबेर के दो पुत्र उत्पन्न हुए: एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बाँटी गई; और उसके भाई का नाम योक्तान था।
20 योकतान के पुत्र: अलमोदाद, शेलेफ, हासारमेबेथ, जेराह,
२०और योक्तान से अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह,
21 हादरोम, उजाल, दिखलाह,
२१हदोराम, ऊजाल, दिक्ला,
22 ओबाल, अबीमाएल, शीबा,
२२एबाल, अबीमाएल, शेबा,
23 ओफीर, हाविलाह और योबाब. ये सभी योकतान के पुत्र थे.
२३ओपीर, हवीला और योबाब उत्पन्न हुए; ये ही सब योक्तान के पुत्र थे।
24 शेम, अरफाक्साद, शेलाह,
२४शेम, अर्पक्षद, शेलह,
25 एबर, पेलेग, रेउ,
२५एबेर, पेलेग, रू,
26 सेरुग, नाहोर, तेराह,
२६सरूग, नाहोर, तेरह,
27 अब्राम (अर्थात् अब्राहाम).
२७अब्राम, वह अब्राहम भी कहलाता है।
28 अब्राहाम के पुत्र थे: यित्सहाक और इशमाएल.
२८अब्राहम के पुत्र इसहाक और इश्माएल।
29 उनकी वंशावली इस प्रकार है: इशमाएल का पहलौठा था: नेबाइयोथ और दूसरे पुत्र थे, केदार, अदबील, मिबसाम,
२९इनकी वंशावलियाँ ये हैं। इश्माएल का जेठा नबायोत, फिर केदार, अदबएल, मिबसाम,
30 मिशमा, दूमाह, मास्सा, हदद, तेमा,
३०मिश्मा, दूमा, मस्सा, हदद, तेमा,
31 येतुर, नाफिश और केदेमाह. ये इशमाएल के पुत्र थे.
३१यतूर, नापीश, केदमा। ये इश्माएल के पुत्र हुए।
32 केतुराह जो अब्राहाम की रखैल थी, उसके पुत्र थे: ज़िमरान, योकशान, मेदान, मिदियान, इशबक और शुआह. योकशान के पुत्र थे, शीबा और देदान.
३२फिर कतूरा जो अब्राहम की रखैल थी, उसके ये पुत्र उत्पन्न हुए, अर्थात् उससे जिम्रान, योक्षान, मदान, मिद्यान, यिशबाक और शूह उत्पन्न हुए। योक्षान के पुत्र: शेबा और ददान।
33 मिदियान के पुत्र: एफाह, एफ़र, हनोख, अविदा तथा एलदाह थे. ये सब केतुराह से पैदा हुए थे.
३३और मिद्यान के पुत्र: एपा, एपेर, हनोक, अबीदा और एल्दा, ये सब कतूरा के वंशज हैं।
34 अब्राहाम यित्सहाक के पिता थे. यित्सहाक के पुत्र थे: एसाव और इस्राएल.
३४अब्राहम से इसहाक उत्पन्न हुआ। इसहाक के पुत्र: एसाव और इस्राएल।
35 एसाव के पुत्र थे: एलिफाज़, रियुएल, योउश, यालम और कोराह.
३५एसाव के पुत्र: एलीपज, रूएल, यूश, यालाम और कोरह थे।
36 एलिफाज़ के पुत्र थे: तेमान, ओमर, ज़ेफो, गाताम, केनाज़; तिम्ना और अमालेक.
३६एलीपज के ये पुत्र हुए: तेमान, ओमार, सपी, गाताम, कनज, तिम्ना और अमालेक।
37 रियुएल के पुत्र थे: नाहाथ, ज़ेराह, शम्माह और मिज्जाह.
३७रूएल के पुत्र: नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा।
38 सेईर के पुत्र थे: लोतन, शोबल, ज़िबेओन, अनाह, दिशोन, एज़र और दिशान.
३८फिर सेईर के पुत्र: लोतान, शोबाल, सिबोन, अना, दीशोन, एसेर और दीशान हुए।
39 लोतन के पुत्र: होरी और होमाम. लोतन की बहन का नाम तिम्ना था.
३९और लोतान के पुत्र: होरी और होमाम, और लोतान की बहन तिम्ना थीं।
40 शोबल के पुत्र थे: अलवान, मानाहाथ, एबल, शेफो और ओनम. ज़िबेओन के पुत्र: अइयाह और अनाह.
४०शोबाल के पुत्र: अल्यान, मानहत, एबाल, शपी और ओनाम। और सिबोन के पुत्र: अय्या, और अना।
41 अनाह का पुत्र था दिशोन. दिशोन के पुत्र: हेमदान, एशबान, इथरान और चेरन.
४१अना का पुत्र: दीशोन। और दीशोन के पुत्र: हम्रान, एशबान, यित्रान और करान।
42 एज़र के पुत्र: बिलहान, त्सावन और आकन. दिशान के पुत्र: उज़ और अरान.
४२एसेर के पुत्र: बिल्हान, जावान और याकान। और दीशान के पुत्र: ऊस और अरान।
43 इसके पहले कि इस्राएल पर किसी राजा का शासन होता, एदोम देश पर राज्य करनेवाले राजा ये थे: बेओर का पुत्र बेला, उसके द्वारा शासित नगर का नाम था दिनहाबाह.
४३जब किसी राजा ने इस्राएलियों पर राज्य न किया था, तब एदोम के देश में ये राजा हुए अर्थात् बोर का पुत्र बेला और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा था।
44 बेला के मरने के बाद, उसके स्थान पर बोज़राहवासी ज़ेराह का पुत्र योबाब राजा बना.
४४बेला के मरने पर, बोस्राई जेरह का पुत्र योबाब, उसके स्थान पर राजा हुआ।
45 योबाब के मरने के बाद, उसके स्थान पर तेमानियों के देश का व्यक्ति हुशम राजा बना.
४५और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।
46 हुशम के मरने के बाद, उसके स्थान पर बेदद का पुत्र हदद राजा बना. उसने मोआब देश में मिदियानी सेना को हरा दिया. उसके द्वारा शासित नगर का नाम था आविथ.
४६फिर हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद, उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार दिया; और उसकी राजधानी का नाम अबीत था।
47 हदद के मरने के बाद, उसके स्थान पर मसरेकाह का सामलाह राजा बना.
४७और हदद के मरने पर, मस्रेकाई सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।
48 सामलाह के मरने के बाद, फरात नदी पर बसे रेहोबोथ का निवासी शाऊल उनके स्थान पर राजा बना.
४८फिर सम्ला के मरने पर शाऊल, जो महानद के तट पर के रहोबोत नगर का था, वह उसके स्थान पर राजा हुआ।
49 शाऊल के मरने के बाद, उसके स्थान पर अखबोर का पुत्र बाल-हनन राजा बना.
४९और शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।
50 बाल-हनन मरने के बाद, उसके स्थान पर हदद राजा बना. उस नगर का नाम पाऊ था तथा उसकी पत्नी का नाम मेहेताबेल था. वह मातरेद की पुत्री थी और मातरेद मेत्साहब की पुत्री थी.
५०और बाल्हानान के मरने पर, हदद उसके स्थान पर राजा हुआ; और उसकी राजधानी का नाम पाऊ हुआ, उसकी पत्नी का नाम महेतबेल था जो मेज़ाहाब की नातिनी और मत्रेद की बेटी थी।
51 तब हदद की भी मृत्यु हो गई. एदोम देश के नायकों के नाम ये है: नायक तिम्ना, अलवाह, यथेथ,
५१और हदद मर गया। फिर एदोम के अधिपति ये थे: अर्थात् अधिपति तिम्ना, अधिपति अल्वा, अधिपति यतेत,
52 ओहोलिबामाह, एलाह, पिनोन,
५२अधिपति ओहोलीबामा, अधिपति एला, अधिपति पीनोन,
53 केनाज़, तेमान, मिबज़ार,
५३अधिपति कनज, अधिपति तेमान, अधिपति मिबसार,
54 मगदिएल, इराम. ये सभी एदोम देश के प्रधान हुए.
५४अधिपति मग्दीएल, अधिपति ईराम। एदोम के ये अधिपति हुए।

< 1 इतिहास 1 >