< תהילים 126 >

שיר המעלות בשוב יהוה את שיבת ציון היינו כחלמים׃ 1
यात्रा का गीत जब यहोवा सिय्योन में लौटनेवालों को लौटा ले आया, तब हम स्वप्न देखनेवाले से हो गए।
אז ימלא שחוק פינו ולשוננו רנה אז יאמרו בגוים הגדיל יהוה לעשות עם אלה׃ 2
तब हम आनन्द से हँसने और जयजयकार करने लगे; तब जाति-जाति के बीच में कहा जाता था, “यहोवा ने, इनके साथ बड़े-बड़े काम किए हैं।”
הגדיל יהוה לעשות עמנו היינו שמחים׃ 3
यहोवा ने हमारे साथ बड़े-बड़े काम किए हैं; और इससे हम आनन्दित हैं।
שובה יהוה את שבותנו כאפיקים בנגב׃ 4
हे यहोवा, दक्षिण देश के नालों के समान, हमारे बन्दियों को लौटा ले आ!
הזרעים בדמעה ברנה יקצרו׃ 5
जो आँसू बहाते हुए बोते हैं, वे जयजयकार करते हुए लवने पाएँगे।
הלוך ילך ובכה נשא משך הזרע בא יבוא ברנה נשא אלמתיו׃ 6
चाहे बोनेवाला बीज लेकर रोता हुआ चला जाए, परन्तु वह फिर पूलियाँ लिए जयजयकार करता हुआ निश्चय लौट आएगा।

< תהילים 126 >