< 2 Chroniques 2 >

1 Et Salomon ordonna que l'on bâtit un temple au nom du Seigneur; puis, pour lui-même, une demeure royale.
अब शलोमोन ने याहवेह की महिमा में मंदिर और अपने लिए राजमहल बनाने का निश्चय किया.
2 Il réunit soixante-dix mille manœuvres, quatre-vingt mille tailleurs de pierres qu'il envoya dans la montagne, et trois mille six cents conducteurs de leurs travaux.
इसके लिए शलोमोन ने सत्तर हज़ार व्यक्ति बोझ उठाने के लिए और अस्सी हज़ार पर्वतों से पत्थर काटने के लिए चुने. इन सबके लिए छत्तीस सौ मुखिया चुने गए थे.
3 Il dépêcha des messagers à Hiram, roi de Tyr, disant: Tu en as bien usé avec David, mon père, tu lui as envoyé des cèdres pour bâtir le palais qu'il devait habiter.
फिर शलोमोन ने सोर के राजा हीराम को यह संदेश भेजा: “जब मेरे पिता दावीद अपने लिए भवन बनवा रहे थे, आपने उनके लिए देवदार के लट्ठे भेजे थे, आपका ऐसा ही व्यवहार मेरे साथ भी हो.
4 Or, voici que moi son fils, je bâtis un temple au nom du Seigneur mon Dieu, pour le lui consacrer, pour y brûler devant lui de l'encens, pour y exposer toujours les pains de proposition, pour y offrir les holocaustes du matin et du soir, ceux des sabbats, des nouvelles lunes, et des fêtes du Seigneur notre Dieu à perpétuité en Israël.
देखिए, याहवेह, अपने परमेश्वर के लिए मैं एक भवन बनवाने पर हूं. यह उन्हें ही समर्पित होगा, कि इसमें उनके सामने सुगंधित धूप जलाई जाए, नियमित रूप से भेंट की रोटी रखी जाए और शब्बाथों, नए चांद के उत्सवों और याहवेह हमारे परमेश्वर के लिए उत्सवों पर सुबह और शाम को होमबलि चढ़ाई जाए. इस्राएल देश की ये हमेशा के लिए रीतियां हैं.
5 Le temple que je bâtis sera grand, parce que le Seigneur notre Dieu est grand plus que tous les dieux.
“जिस भवन को मैं बनवाने पर हूं वह बहुत ही भव्य होगा, क्योंकि हमारे परमेश्वर सभी देवताओं से महान हैं.
6 Mais, qui donc peut lui élever un temple? Car le ciel et le ciel des cieux ne contiennent pas sa gloire. Et moi, qui suis-je pour lui bâtir un temple, si ce n'est seulement pour sacrifier devant lui?
ऐसा कौन है, जो उनके लिए भवन बनवा सके, क्योंकि वह आकाश और ऊंचे स्वर्ग में भी नहीं समाते हैं? सो मैं कौन हूं, कि उनके सामने धूप जलाने के अलावा किसी और काम के लिए मैं उनका भवन बनवाऊं?
7 Envoie-moi donc un homme adroit et instruit à façonner l'or, l'argent, l'airain, le fer, le porphyre, l'hyacinthe et l'écarlate; et quelqu'un sachant sculpter et ciseler, avec les gens habiles que j'ai auprès de moi à Jérusalem, et qu'a formés David mon père.
“अब आप कृपा कर मेरे लिए एक ऐसा व्यक्ति भेज दें, जो सोने, चांदी, कांसे और लोहे का सामान बनाने में और साथ ही जो बैंगनी लाल और नीले वस्त्रों पर कसीदा काढ़ने में निपुण हो, और जो नक्काशी के काम में भी निपुण हो, जो मेरे निपुण शिल्पियों के साथ काम कर सके, जो यहां यहूदिया और येरूशलेम में हैं, जिन्हें मेरे पिता दावीद ने चुना है.
8 Envoie-moi aussi des bois de cèdre, de genièvre et de pin du Liban, car je n'ignore pas comment tes serviteurs savent équarrir les arbres du Liban. Et tes serviteurs, avec les miens,
“कृपया मेरे लिए लबानोन से देवदार, सनोवर और चन्दन के लट्ठे भी भेजने का इंतजाम करें. क्योंकि मुझे मालूम है कि आपके सेवक लबानोन की लकड़ी काटने में निपुण हैं. मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि इसके लिए मेरे सेवक आपके सेवकों के साथ मिलकर काम करेंगे,
9 Iront me préparer de la charpente en quantité, parce que la maison que je bâtis sera grande et magnifique.
जिससे कि मेरे लिए भारी मात्रा में लकड़ी तैयार हो जाए, उस भवन के लिए, जिसको मैं बनवाने पर हूं, जो भव्य और अद्भुत होगा.
10 A tes serviteurs les charpentiers, je donne gratuitement pour leur nourriture: vingt mille mesures de froment, vingt mille mesures d'orge, vingt mille mesures de vin, et vingt mille mesures d'huile.
अब यह याद रखिए: मैं आपके सेवकों के लिए, जो लकड़ी को काटेंगे, मैं उनके लिए 3,200 मेट्रिक टन गेहूं, 2,700 मेट्रिक टन जौ, 4,40,000 लीटर अंगूर का रस और 4,40,000 लीटर तेल दूंगा.”
11 Hiram, roi de Tyr, répondit par écrit, et il fit passer sa lettre à Salomon, disant: Le Seigneur aime ton peuple, c'est pourquoi il t'a fait régner sur eux.
सोर के राजा हीराम ने शलोमोन को एक पत्र के द्वारा उत्तर दिया, “याहवेह ने तुम्हें अपनी प्रजा पर राजा इसलिये बनाया है कि उन्हें अपनी प्रजा से प्रेम है.”
12 Et Hiram ajouta: Béni soit le Seigneur Dieu d'Israël, qui a créé le ciel et la terre, qui a donné à David un fils sage, plein de savoir et d'intelligence; c'est ce fils qui bâtira le temple du Seigneur et son propre palais.
हीराम ने आगे यह भी कहा: “याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर महान हैं, उन्होंने स्वर्ग और पृथ्वी को बनाया है! उन्हीं ने राजा दावीद को एक बुद्धिमान पुत्र दिया है, उन्होंने उसे विवेक और समझ से भर दिया है. वही है जो याहवेह के लिए भवन और अपने लिए एक राजमहल को बनवाएगा.
13 Et moi je t'envoie un homme intelligent et habile, Hiram, mon serviteur.
“अब मैं हुराम-आबी नामक एक निपुण व्यक्ति को भेज रहा हूं,
14 Sa mère est des filles de Dan, et son père un Tyrien; il sait façonner l'or, l'argent, l'airain, le fer, les pierres et le bois; il sait tisser avec le porphyre, l'hyacinthe, le lin et l'écarlate; il sait sculpter et ciseler; il n'est rien qu'il ne sache inventer; il exécutera tout ce que tu lui commanderas, aidé de tes hommes habiles, et des hommes habiles de mon seigneur David, ton père.
वह दान की वंशज स्त्री और सोर देश के व्यक्ति का पुत्र है. उसे सोना, चांदी, कांसे, लोहे, पत्थरों, लकड़ी और नीले, लाल और बैंगनी वस्त्रों के काम का उत्तम अनुभव है. वह नक्काशी का काम भी जानता है. वह किसी भी नक्शे को देखकर काम करने में माहिर है. इसलिये वह आपके कुशल शिल्पियों के साथ अच्छे से काम कर सकेगा और इसके अलावा उनके साथ भी, जो मेरे स्वामी, आपके पिता दावीद के साथ काम कर चुके हैं.
15 Quant aux vivres, à l'orge, à l'huile, au vin dont a parlé mon seigneur, qu'il les envoie à ses serviteurs.
“इसलिये अब मेरे स्वामी, अपने ही कहने के अनुसार अपने सेवकों के लिए गेहूं, जौ तेल और अंगूरों का रस भेज दीजिए.
16 Et nous, nous équarrirons des arbres du Liban, autant qu'il en faudra; nous en ferons des radeaux que nous conduirons par mer à Joppé, et tu les transporteras à Jérusalem.
हम लबानोन से आप जैसी चाहें वैसी लकड़ी आपके लिए काट देंगे और हम इन्हें लट्ठों के बेड़े पर समुद्र के रास्ते से योप्पा को भेज देंगे, कि आप वहां से इन्हें येरूशलेम ले जा सकें.”
17 Alors, Salomon réunit tous les étrangers qui habitaient la terre d'Israël, après le dénombrement qu'avait fait son père David; or, il s'en trouvait cent cinquante-trois mille six cents.
शलोमोन ने इस्राएल राष्ट्र में बसे सभी विदेशियों की गिनती की, जैसी गिनती उनके पिता दावीद ने की थी. तब राज्य में 1,53,600 विदेशी पाए गए.
18 Parmi eux, il prit soixante-dix mille manœuvres, quatre-vingt mille tailleurs de pierres, et trois mille six cents conducteurs des travaux, pour diriger cette multitude.
शलोमोन ने उनमें से सत्तर हज़ार को बोझा ढोने और अस्सी हज़ार को पहाड़ों से पत्थर काटने और छत्तीस सौ को सारे कामों पर मुखिया बना दिया, कि काम बिना रुके चलता रहे.

< 2 Chroniques 2 >