< Psaumes 39 >

1 Pour le chef musicien. Pour Jeduthun. Un psaume de David. J'ai dit: « Je veillerai sur mes voies, afin de ne pas pécher par ma langue. Je tiendrai ma bouche en bride tant que le méchant sera devant moi. »
यदूतून प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन मैंने कहा, “मैं अपनी चाल चलन में चौकसी करूँगा, ताकि मेरी जीभ से पाप न हो; जब तक दुष्ट मेरे सामने है, तब तक मैं लगाम लगाए अपना मुँह बन्द किए रहूँगा।”
2 Je suis resté muet de silence. J'ai gardé la paix, même avec le bien. Mon chagrin a été remué.
मैं मौन धारण कर गूँगा बन गया, और भलाई की ओर से भी चुप्पी साधे रहा; और मेरी पीड़ा बढ़ गई,
3 Mon cœur était brûlant au-dedans de moi. Pendant que je méditais, le feu brûlait. J'ai parlé avec ma langue:
मेरा हृदय अन्दर ही अन्दर जल रहा था। सोचते-सोचते आग भड़क उठी; तब मैं अपनी जीभ से बोल उठा;
4 « Yahvé, montre-moi ma fin, quelle est la mesure de mes jours. Faites-moi savoir à quel point je suis fragile.
“हे यहोवा, ऐसा कर कि मेरा अन्त मुझे मालूम हो जाए, और यह भी कि मेरी आयु के दिन कितने हैं; जिससे मैं जान लूँ कि कैसा अनित्य हूँ!
5 Voici, tu as fait de mes jours des largeurs de main. Ma vie n'est rien devant vous. Chaque homme est comme un souffle. (Selah)
देख, तूने मेरी आयु बालिश्त भर की रखी है, और मेरा जीवनकाल तेरी दृष्टि में कुछ है ही नहीं। सचमुच सब मनुष्य कैसे ही स्थिर क्यों न हों तो भी व्यर्थ ठहरे हैं। (सेला)
6 « Certes, tout homme marche comme une ombre. Ils s'occupent en vain. Il amasse, et ne sait pas qui va ramasser.
सचमुच मनुष्य छाया सा चलता फिरता है; सचमुच वे व्यर्थ घबराते हैं; वह धन का संचय तो करता है परन्तु नहीं जानता कि उसे कौन लेगा!
7 Maintenant, Seigneur, qu'est-ce que j'attends? Mon espoir est en vous.
“अब हे प्रभु, मैं किस बात की बाट जोहूँ? मेरी आशा तो तेरी ओर लगी है।
8 Délivre-moi de toutes mes transgressions. Ne faites pas de moi l'objet de reproches de la part des fous.
मुझे मेरे सब अपराधों के बन्धन से छुड़ा ले। मूर्ख मेरी निन्दा न करने पाए।
9 J'étais muet. Je n'ai pas ouvert la bouche, parce que tu l'as fait.
मैं गूँगा बन गया और मुँह न खोला; क्योंकि यह काम तू ही ने किया है।
10 Retire ton fléau loin de moi. Je suis vaincu par le coup de ta main.
१०तूने जो विपत्ति मुझ पर डाली है उसे मुझसे दूर कर दे, क्योंकि मैं तो तेरे हाथ की मार से भस्म हुआ जाता हूँ।
11 Quand tu réprimandes et corriges un homme pour une iniquité, vous consommez sa richesse comme un papillon de nuit. Certes, chaque homme n'est qu'un souffle. (Selah)
११जब तू मनुष्य को अधर्म के कारण डाँट-डपटकर ताड़ना देता है; तब तू उसकी सामर्थ्य को पतंगे के समान नाश करता है; सचमुच सब मनुष्य वृथाभिमान करते हैं।
12 « Écoute ma prière, Yahvé, et prête l'oreille à mon cri. Ne restez pas silencieux devant mes larmes. Car je suis un étranger parmi vous, un étranger, comme l'étaient tous mes pères.
१२“हे यहोवा, मेरी प्रार्थना सुन, और मेरी दुहाई पर कान लगा; मेरा रोना सुनकर शान्त न रह! क्योंकि मैं तेरे संग एक परदेशी यात्री के समान रहता हूँ, और अपने सब पुरखाओं के समान परदेशी हूँ।
13 Oh, épargnez-moi, que je reprenne des forces, avant que je ne parte et que je n'existe plus. »
१३आह! इससे पहले कि मैं यहाँ से चला जाऊँ और न रह जाऊँ, मुझे बचा ले जिससे मैं प्रदीप्त जीवन प्राप्त करूँ!”

< Psaumes 39 >