< Exodus 1 >

1 and these name son: child Israel [the] to come (in): come Egypt [to] with Jacob man: anyone and house: household his to come (in): come
याकोब के साथ मिस्र में अपने-अपने घराने के साथ आकर रहनेवाले इस्राएलियों के नाम निम्न लिखित हैं:
2 Reuben Simeon Levi and Judah
रियूबेन, शिमओन, लेवी और यहूदाह;
3 Issachar Zebulun and Benjamin
इस्साखार, ज़ेबुलून तथा बिन्यामिन;
4 Dan and Naphtali Gad and Asher
दान एवं नफताली; गाद एवं आशेर.
5 and to be all soul: person to come out: produce thigh Jacob seventy soul: person and Joseph to be in/on/with Egypt
याकोब के वंश में सत्तर जन थे, योसेफ़ पहले ही मिस्र में थे.
6 and to die Joseph and all brother: male-sibling his and all [the] generation [the] he/she/it
वहां योसेफ़ और उनके सभी भाई तथा पूरी पीढ़ी के लोगों की मृत्यु हो गई थी.
7 and son: descendant/people Israel be fruitful and to swarm and to multiply and be vast in/on/with much much and to fill [the] land: country/planet with them
इस्राएली बहुत फलवंत थे और वे बढ़ते चले गए, और बहुत सामर्थ्यी होकर पूरे देश में भर गए.
8 and to arise: rise king new upon Egypt which not to know [obj] Joseph
फिर मिस्र में एक नया राजा बना, जो योसेफ़ को नहीं जानता था.
9 and to say to(wards) people his behold people son: descendant/people Israel many and mighty from us
उसने अपनी प्रजा से यह कहा, “इस्राएल के लोग संख्या में और बल में हमसे अधिक हैं.
10 to give [emph?] be wise to/for him lest to multiply and to be for to encounter: chanced battle and to add also he/she/it upon to hate us and to fight in/on/with us and to ascend: rise from [the] land: country/planet
इसलिये हम समझदारी से रहें, ये लोग तो बढ़ते जाएंगे! ऐसा न हो कि युद्ध की स्थिति में हमारे शत्रुओं के साथ मिलकर, हमसे ही युद्ध करने लगें और देश छोड़कर चले जाएं.”
11 and to set: appoint upon him ruler taskworker because to afflict him in/on/with burden their and to build city storage to/for Pharaoh [obj] Pithom and [obj] Raamses
इस विचार से उन्होंने इस्राएलियों को कड़ी मेहनत कराने के उद्देश्य से ठेकेदार नियुक्त कर दिए. तब फ़रोह के लिए पिथोम तथा रामेसेस नामक भण्डारगृह नगरों को बनाए.
12 and like/as as which to afflict [obj] him so to multiply and so to break through and to loathe from face: because son: descendant/people Israel
जितना इस्राएलियों को कष्ट दिया गया, उतने ही वे बढ़ते और देश में फैलते गए, इसलिये इस्राएली मिस्रवासियों के लिए डर का कारण बन गये.
13 and to serve Egyptian [obj] son: descendant/people Israel in/on/with severity
मिस्री इस्राएलियों से कठोर मेहनत कराते रहे.
14 and to provoke [obj] life their in/on/with service severe in/on/with clay and in/on/with brick and in/on/with all service: work in/on/with land: country [obj] all service: work their which to serve in/on/with them in/on/with severity
इस प्रकार मिस्रियों ने इस्राएलियों के जीवन को दुःखपूर्ण कर दिया. उन्हें गारे तथा ईंट के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी. सभी कामों में उन्हें दुःखी कर सताया जाता था.
15 and to say king Egypt to/for to beget [the] Hebrew which name [the] one Shiphrah and name [the] second Puah
यह देख मिस्र देश के राजा ने इब्री धायों को बुलवाया. इनमें एक का नाम शिफ्राह तथा दूसरी का पुआह था.
16 and to say in/on/with to beget you [obj] [the] Hebrew and to see: see upon [the] wheel if son: child he/she/it and to die [obj] him and if daughter he/she/it and to live
राजा ने उनसे कहा, “इब्री स्त्रियों का प्रसव कराते समय जैसे ही तुम्हें यह पता चली कि लड़का है, तुम उसकी हत्या कर देना; किंतु यदि वह पुत्री हो, तो उसे जीवित रहने देना.”
17 and to fear: revere [the] to beget [obj] [the] God and not to make: do like/as as which to speak: speak to(wards) them king Egypt and to live [obj] [the] youth
किंतु धायें परमेश्वर का भय मानने वालीं थीं. इस कारण उन्होंने राजा की बात नहीं मानी; वे पुत्रों को जीवित छोड़ती चली गईं.
18 and to call: call to king Egypt to/for to beget and to say to/for them why? to make: do [the] word: thing [the] this and to live [obj] [the] youth
इसलिये राजा ने धायों को बुलवाया और उनसे पूछा, “तुम ऐसा क्यों कर रही हो? क्यों लड़कों को जीवित छोड़ रही हो?”
19 and to say [the] to beget to(wards) Pharaoh for not like/as woman [the] Egyptian [the] Hebrew for vigorous they(fem.) in/on/with before to come (in): come to(wards) them [the] to beget and to beget
उन्होंने फ़रोह को उत्तर दिया, “इब्री स्त्रियां मिस्री स्त्रियों के समान नहीं होती; वे हृष्ट-पुष्ट होती हैं, इसलिये हमारे पहुंचने से पहले ही प्रसव कर चुकी होती हैं.”
20 and be good God to/for to beget and to multiply [the] people and be vast much
इस कारण परमेश्वर की दया उन धायों पर बनी रही, इस्राएली बढ़ते और शक्तिशाली होते गए.
21 and to be for to fear: revere [the] to beget [obj] [the] God and to make: offer to/for them house: household
धायों के मन में परमेश्वर का भय था, इस कारण परमेश्वर ने उनको अपने परिवार दिये.
22 and to command Pharaoh to/for all people his to/for to say all [the] son: child [the] born [the] Nile [to] to throw him and all [the] daughter to live [emph?]
फिर फ़रोह ने सब लोगों से कहा, “हर नवजात पुत्र को, जो तुम्हारे आस-पास जन्म लेता है, उन्हें नील नदी में फेंक दिया करना, किंतु पुत्री को जीवित रहने देना.”

< Exodus 1 >