< 1 Samuel 5 >

1 and Philistine to take: take [obj] ark [the] God and to come (in): bring him from Ebenezer [the] Ebenezer Ashdod [to]
पलिश्तियों ने परमेश्वर का सन्दूक एबेनेजेर से उठाकर अश्दोद में पहुँचा दिया;
2 and to take: take Philistine [obj] ark [the] God and to come (in): bring [obj] him house: temple Dagon and to set [obj] him beside Dagon
फिर पलिश्तियों ने परमेश्वर के सन्दूक को उठाकर दागोन के मन्दिर में पहुँचाकर दागोन के पास रख दिया।
3 and to rise Ashdod from morrow and behold Dagon to fall: fall to/for face his land: soil [to] to/for face: before ark LORD and to take: take [obj] Dagon and to return: return [obj] him to/for place his
दूसरे दिन अश्दोदियों ने तड़के उठकर क्या देखा, कि दागोन यहोवा के सन्दूक के सामने औंधे मुँह भूमि पर गिरा पड़ा है। तब उन्होंने दागोन को उठाकर उसी के स्थान पर फिर खड़ा किया।
4 and to rise in/on/with morning from morrow and behold Dagon to fall: fall to/for face his land: soil [to] to/for face: before ark LORD and head Dagon and two palm hand his to cut: eliminate to(wards) [the] threshold except Dagon to remain upon him
फिर अगले दिन जब वे तड़के उठे, तब क्या देखा, कि दागोन यहोवा के सन्दूक के सामने औंधे मुँह भूमि पर गिरा पड़ा है; और दागोन का सिर और दोनों हथेलियाँ डेवढ़ी पर कटी हुई पड़ी हैं; इस प्रकार दागोन का केवल धड़ समूचा रह गया।
5 upon so not to tread priest Dagon and all [the] to come (in): come house: temple Dagon upon threshold Dagon in/on/with Ashdod till [the] day [the] this
इस कारण आज के दिन तक भी दागोन के पुजारी और जितने दागोन के मन्दिर में जाते हैं, वे अश्दोद में दागोन की डेवढ़ी पर पाँव नहीं रखते।
6 and to honor: heavy hand: power LORD to(wards) [the] Ashdod and be desolate: appalled them and to smite [obj] them (in/on/with tumor *QK) [obj] Ashdod and [obj] border: area her
तब यहोवा का हाथ अश्दोदियों के ऊपर भारी पड़ा, और वह उन्हें नाश करने लगा; और उसने अश्दोद और उसके आस-पास के लोगों के गिलटियाँ निकालीं।
7 and to see: see human Ashdod for so and to say not to dwell ark God Israel with us for to harden hand: power his upon us and upon Dagon God our
यह हाल देखकर अश्दोद के लोगों ने कहा, “इस्राएल के देवता का सन्दूक हमारे मध्य रहने नहीं पाएगा; क्योंकि उसका हाथ हम पर और हमारे देवता दागोन पर कठोरता के साथ पड़ा है।”
8 and to send: depart and to gather [obj] all lord Philistine to(wards) them and to say what? to make: do to/for ark God Israel and to say Gath to turn: turn ark God Israel and to turn: turn [obj] ark God Israel
तब उन्होंने पलिश्तियों के सब सरदारों को बुलवा भेजा, और उनसे पूछा, “हम इस्राएल के देवता के सन्दूक से क्या करें?” वे बोले, “इस्राएल के देवता का सन्दूक घुमाकर गत नगर में पहुँचाया जाए।” अत: उन्होंने इस्राएल के परमेश्वर के सन्दूक को घुमाकर गत में पहुँचा दिया।
9 and to be after to turn: turn [obj] him and to be hand: power LORD in/on/with city tumult great: large much and to smite [obj] human [the] city from small: young and till great: old and to burst to/for them (tumor *QK)
जब वे उसको घुमाकर वहाँ पहुँचे, तो यूँ हुआ कि यहोवा का हाथ उस नगर के विरुद्ध ऐसा उठा कि उसमें अत्यन्त बड़ी हलचल मच गई; और उसने छोटे से बड़े तक उस नगर के सब लोगों को मारा, और उनके गिलटियाँ निकलने लगीं।
10 and to send: depart [obj] ark [the] God Ekron and to be like/as to come (in): come ark [the] God Ekron and to cry out [the] Ekron to/for to say to turn: turn to(wards) me [obj] ark God Israel to/for to die me and [obj] people my
१०तब उन्होंने परमेश्वर का सन्दूक एक्रोन को भेजा और जैसे ही परमेश्वर का सन्दूक एक्रोन में पहुँचा वैसे ही एक्रोनी यह कहकर चिल्लाने लगे, “इस्राएल के देवता का सन्दूक घुमाकर हमारे पास इसलिए पहुँचाया गया है, कि हम और हमारे लोगों को मरवा डालें।”
11 and to send: depart and to gather [obj] all lord Philistine and to say to send: depart [obj] ark God Israel and to return: return to/for place his and not to die [obj] me and [obj] people my for to be tumult death in/on/with all [the] city to honor: heavy much hand: power [the] God there
११तब उन्होंने पलिश्तियों के सब सरदारों को इकट्ठा किया, और उनसे कहा, “इस्राएल के देवता के सन्दूक को निकाल दो, कि वह अपने स्थान पर लौट जाए, और हमको और हमारे लोगों को मार डालने न पाए।” उस समस्त नगर में तो मृत्यु के भय की हलचल मच रही थी, और परमेश्वर का हाथ वहाँ बहुत भारी पड़ा था।
12 and [the] human which not to die to smite (in/on/with tumor *QK) and to ascend: rise cry [the] city [the] heaven
१२और जो मनुष्य न मरे वे भी गिलटियों के मारे पड़े रहे; और नगर की चिल्लाहट आकाश तक पहुँची।

< 1 Samuel 5 >