< Salme 44 >

1 (Til sangmesteren. Af Koras sønner. En maskil.) Gud, vi har hørt det med egne ører, vore Fædre har fortalt os derom; du øved en Dåd i deres Dage, i Fortids Dage med din Hånd;
प्रधान बजानेवाले के लिये कोरहवंशियों का मश्कील हे परमेश्वर, हमने अपने कानों से सुना, हमारे बापदादों ने हम से वर्णन किया है, कि तूने उनके दिनों में और प्राचीनकाल में क्या-क्या काम किए हैं।
2 Folk drev du bort, men plantede hine, Folkeslag knuste du, men dem lod du brede sig;
तूने अपने हाथ से जातियों को निकाल दिया, और इनको बसाया; तूने देश-देश के लोगों को दुःख दिया, और इनको चारों ओर फैला दिया;
3 thi de fik ej Landet i Eje med Sværdet, det var ej deres Arm, der gav dem Sejr, men det var din højre, din Arm og dit Ansigts Lys, thi du havde dem kær.
क्योंकि वे न तो अपनी तलवार के बल से इस देश के अधिकारी हुए, और न अपने बाहुबल से; परन्तु तेरे दाहिने हाथ और तेरी भुजा और तेरे प्रसन्न मुख के कारण जयवन्त हुए; क्योंकि तू उनको चाहता था।
4 Du, du er min Konge, min Gud, som sender Jakob Sejr.
हे परमेश्वर, तू ही हमारा महाराजा है, तू याकूब के उद्धार की आज्ञा देता है।
5 Ved dig nedstøder vi Fjenden, Modstanderne træder vi ned i dit Navn;
तेरे सहारे से हम अपने द्रोहियों को ढकेलकर गिरा देंगे; तेरे नाम के प्रताप से हम अपने विरोधियों को रौंदेंगे।
6 thi ej på min Bue stoler jeg, mit Sværd kan ikke give mig Sejr;
क्योंकि मैं अपने धनुष पर भरोसा न रखूँगा, और न अपनी तलवार के बल से बचूँगा।
7 men du gav os Sejr over Fjenden, du lod vore Avindsmænd blive til Skamme.
परन्तु तू ही ने हमको द्रोहियों से बचाया है, और हमारे बैरियों को निराश और लज्जित किया है।
8 Vi roser os altid af Gud, dit Navn vil vi love for evigt. (Sela)
हम परमेश्वर की बड़ाई दिन भर करते रहते हैं, और सदैव तेरे नाम का धन्यवाद करते रहेंगे। (सेला)
9 Dog har du forstødt os, gjort os til Spot, du drager ej med vore Hære;
तो भी तूने अब हमको त्याग दिया और हमारा अनादर किया है, और हमारे दलों के साथ आगे नहीं जाता।
10 du lader os vige for Fjenden, vore Avindsmænd tager sig Bytte;
१०तू हमको शत्रु के सामने से हटा देता है, और हमारे बैरी मनमाने लूट मार करते हैं।
11 du har givet os hen som Slagtekvæg, og strøet os ud mellem Folkene,
११तूने हमें कसाई की भेड़ों के समान कर दिया है, और हमको अन्यजातियों में तितर-बितर किया है।
12 dit Folk har du solgt til Spotpris, vandt ikke Rigdom ved Salget.
१२तू अपनी प्रजा को सेंत-मेंत बेच डालता है, परन्तु उनके मोल से तू धनी नहीं होता।
13 Til Hån for Naboer gør du os, til Spot og Spe for Grander,
१३तू हमारे पड़ोसियों से हमारी नामधराई कराता है, और हमारे चारों ओर के रहनेवाले हम से हँसी ठट्ठा करते हैं।
14 du gør os til Mundheld blandt Folkene, lader Folkeslagene ryste på Hovedet ad os.
१४तूने हमको अन्यजातियों के बीच में अपमान ठहराया है, और देश-देश के लोग हमारे कारण सिर हिलाते हैं।
15 Min Skændsel er mig altid i Tanke, og Skam bedækker mit Åsyn
१५दिन भर हमें तिरस्कार सहना पड़ता है, और कलंक लगाने और निन्दा करनेवाले के बोल से,
16 for spottende, hånende Tale, for Fjendens og den hævngerriges Blikke.
१६शत्रु और बदला लेनेवालों के कारण, बुरा-भला कहनेवालों और निन्दा करनेवालों के कारण।
17 Alt det kom over os, skønt vi glemte dig ikke, sveg ikke heller din Pagt!
१७यह सब कुछ हम पर बीता तो भी हम तुझे नहीं भूले, न तेरी वाचा के विषय विश्वासघात किया है।
18 Vort Hjerte veg ikke fra dig, vore Skridt forlod ej din Vej.
१८हमारे मन न बहके, न हमारे पैर तरी राह से मुड़ें;
19 Dog knuste du os, hvor Sjakalerne bor, og indhylled os i Mørke.
१९तो भी तूने हमें गीदड़ों के स्थान में पीस डाला, और हमको घोर अंधकार में छिपा दिया है।
20 Havde vi glemt vor Guds Navn, bredt Hænderne ud mod en fremmed Gud,
२०यदि हम अपने परमेश्वर का नाम भूल जाते, या किसी पराए देवता की ओर अपने हाथ फैलाते,
21 vilde Gud ej opspore det? Han kender jo Hjerternes Løn dom
२१तो क्या परमेश्वर इसका विचार न करता? क्योंकि वह तो मन की गुप्त बातों को जानता है।
22 nej, for din Skyld dræbes vi Dagen lang og regnes som Slagtekvæg!
२२परन्तु हम दिन भर तेरे निमित्त मार डाले जाते हैं, और उन भेड़ों के समान समझे जाते हैं जो वध होने पर हैं।
23 Vågn op, hvi sover du, Herre? Bliv vågen, forstød ej for stedse!
२३हे प्रभु, जाग! तू क्यों सोता है? उठ! हमको सदा के लिये त्याग न दे!
24 Hvorfor vil du skjule dit Åsyn, glemme vor Nød og Trængsel?
२४तू क्यों अपना मुँह छिपा लेता है? और हमारा दुःख और सताया जाना भूल जाता है?
25 Thi vor Sjæl ligger bøjet i Støvet, vort Legeme klæber ved Jorden.
२५हमारा प्राण मिट्टी से लग गया; हमारा शरीर भूमि से सट गया है।
26 Stå op og kom os til Hjælp, forløs os for din Miskundheds Skyld!
२६हमारी सहायता के लिये उठ खड़ा हो। और अपनी करुणा के निमित्त हमको छुड़ा ले।

< Salme 44 >