< Ordsprogene 19 >

1 Bedre Fattigmand med lydefri færd end en, som går Krogveje, er han end rig.
जो निर्धन खराई से चलता है, वह उस मूर्ख से उत्तम है जो टेढ़ी बातें बोलता है।
2 At mangle Kundskab er ikke godt, men den træder fejl, som har Hastværk.
मनुष्य का ज्ञानरहित रहना अच्छा नहीं, और जो उतावली से दौड़ता है वह चूक जाता है।
3 Et Menneskes Dårskab øder hans Vej, men på HERREN vredes hans Hjerte.
मूर्खता के कारण मनुष्य का मार्ग टेढ़ा होता है, और वह मन ही मन यहोवा से चिढ़ने लगता है।
4 Gods skaffer mange Venner, den ringe skiller hans Ven sig fra.
धनी के तो बहुत मित्र हो जाते हैं, परन्तु कंगाल के मित्र उससे अलग हो जाते हैं।
5 Det falske Vidne undgår ej Straf; den slipper ikke, som farer med Løgn.
झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह न बचेगा।
6 Mange bejler til Stormands Yndest, og alle er Venner med gavmild Mand.
उदार मनुष्य को बहुत से लोग मना लेते हैं, और दानी पुरुष का मित्र सब कोई बनता है।
7 Fattigmands Frænder hader ham alle, end mere skyr hans Venner ham da. Ej frelses den, som jager efter Ord.
जब निर्धन के सब भाई उससे बैर रखते हैं, तो निश्चय है कि उसके मित्र उससे दूर हो जाएँ। वह बातें करते हुए उनका पीछा करता है, परन्तु उनको नहीं पाता।
8 Den, der vinder Vid, han elsker sin Sjæl, og den, der vogter på Indsigt, får Lykke.
जो बुद्धि प्राप्त करता, वह अपने प्राण को प्रेमी ठहराता है; और जो समझ को रखे रहता है उसका कल्याण होता है।
9 Det falske Vidne undgår ej Straf, og den, der farer med Løgn, går under.
झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह नाश होता है।
10 Vellevned sømmer sig ikke for Tåbe, end mindre for Træl at herske over Fyrster.
१०जब सुख में रहना मूर्ख को नहीं फबता, तो हाकिमों पर दास का प्रभुता करना कैसे फबे!
11 Klogskab gør Mennesket sindigt, hans Ære er at overse Brøde.
११जो मनुष्य बुद्धि से चलता है वह विलम्ब से क्रोध करता है, और अपराध को भुलाना उसको शोभा देता है।
12 Som Brøl af en Løve er Kongens Vrede, som Dug på Græs er hans Gunst.
१२राजा का क्रोध सिंह की गर्जन के समान है, परन्तु उसकी प्रसन्नता घास पर की ओस के तुल्य होती है।
13 Tåbelig Søn er sin Faders Ulykke, Kvindekiv er som ustandseligt Tagdryp.
१३मूर्ख पुत्र पिता के लिये विपत्ति है, और झगड़ालू पत्नी सदा टपकने वाले जल के समान हैं।
14 Hus og Gods er Arv efter Fædre, en forstandig Hustru er fra HERREN.
१४घर और धन पुरखाओं के भाग से, परन्तु बुद्धिमती पत्नी यहोवा ही से मिलती है।
15 Dovenskab sænker i Dvale, den lade Sjæl må sulte.
१५आलस से भारी नींद आ जाती है, और जो प्राणी ढिलाई से काम करता, वह भूखा ही रहता है।
16 Den vogter sin Sjæl, som vogter på Budet, men skødesløs Vandel fører til Død.
१६जो आज्ञा को मानता, वह अपने प्राण की रक्षा करता है, परन्तु जो अपने चाल चलन के विषय में निश्चिन्त रहता है, वह मर जाता है।
17 Er man god mod den ringe, låner man HERREN, han gengælder en, hvad godt man har gjort.
१७जो कंगाल पर अनुग्रह करता है, वह यहोवा को उधार देता है, और वह अपने इस काम का प्रतिफल पाएगा।
18 Tugt din Søn, imens der er Håb, ellers stiler du efter at slå ham ihjel.
१८जब तक आशा है तब तक अपने पुत्र की ताड़ना कर, जान बूझकर उसको मार न डाल।
19 Den, som er hidsig, må bøde, ved Skånsel gør man det værre.
१९जो बड़ा क्रोधी है, उसे दण्ड उठाने दे; क्योंकि यदि तू उसे बचाए, तो बारम्बार बचाना पड़ेगा।
20 Hør på Råd og tag ved Lære, så du til sidst bliver viis.
२०सम्मति को सुन ले, और शिक्षा को ग्रहण कर, ताकि तू अपने अन्तकाल में बुद्धिमान ठहरे।
21 I Mands Hjerte er mange Tanker, men HERRENs Råd er det, der står fast.
२१मनुष्य के मन में बहुत सी कल्पनाएँ होती हैं, परन्तु जो युक्ति यहोवा करता है, वही स्थिर रहती है।
22 Vinding har man af Godhed, hellere fattig end Løgner.
२२मनुष्य में निष्ठा सर्वोत्तम गुण है, और निर्धन जन झूठ बोलनेवाले से बेहतर है।
23 HERRENs Frygt er Vej til Liv, man hviler mæt og frygter ej ondt.
२३यहोवा का भय मानने से जीवन बढ़ता है; और उसका भय माननेवाला ठिकाना पाकर सुखी रहता है; उस पर विपत्ति नहीं पड़ने की।
24 Den lade rækker til Fadet, men fører ej Hånden til Munden.
२४आलसी अपना हाथ थाली में डालता है, परन्तु अपने मुँह तक कौर नहीं उठाता।
25 Får Spottere Hug, bliver tankeløs klog, ved Revselse får den forstandige Kundskab.
२५ठट्ठा करनेवाले को मार, इससे भोला मनुष्य समझदार हो जाएगा; और समझवाले को डाँट, तब वह अधिक ज्ञान पाएगा।
26 Mishandle Fader og bortjage Moder gør kun en dårlig, vanartet Søn.
२६जो पुत्र अपने बाप को उजाड़ता, और अपनी माँ को भगा देता है, वह अपमान और लज्जा का कारण होगा।
27 Hør op, min Søn, med at høre på Tugt og så fare vild fra Kundskabsord.
२७हे मेरे पुत्र, यदि तू शिक्षा को सुनना छोड़ दे, तो तू ज्ञान की बातों से भटक जाएगा।
28 Niddingevidne spotter Retten, gudløses Mund er glubsk efter Uret.
२८अधर्मी साक्षी न्याय को उपहास में उड़ाता है, और दुष्ट लोग अनर्थ काम निगल लेते हैं।
29 Slag er rede til Spottere, Hug til Tåbers Ryg.
२९ठट्ठा करनेवालों के लिये दण्ड ठहराया जाता है, और मूर्खों की पीठ के लिये कोड़े हैं।

< Ordsprogene 19 >