< Ordsprogene 10 >

1 Salomos ordsprog. Viis søn glæder sin fader, tåbelig søn er sin moders sorg.
सुलैमान के नीतिवचन। बुद्धिमान सन्तान से पिता आनन्दित होता है, परन्तु मूर्ख सन्तान के कारण माता को शोक होता है।
2 Gudløsheds skatte gavner intet, men retfærd redder fra død.
दुष्टों के रखे हुए धन से लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म के कारण मृत्यु से बचाव होता है।
3 HERREN lader ej en retfærdig sulte, men gudløses attrå støder han fra sig.
धर्मी को यहोवा भूखा मरने नहीं देता, परन्तु दुष्टों की अभिलाषा वह पूरी होने नहीं देता।
4 Doven hånd skaber fattigdom, flittiges hånd gør rig.
जो काम में ढिलाई करता है, वह निर्धन हो जाता है, परन्तु कामकाजी लोग अपने हाथों के द्वारा धनी होते हैं।
5 En klog søn samler om sommeren, en dårlig sover om høsten.
बुद्धिमान सन्तान धूपकाल में फसल बटोरता है, परन्तु जो सन्तान कटनी के समय भारी नींद में पड़ा रहता है, वह लज्जा का कारण होता है।
6 Velsignelse er for retfærdiges hoved, på uret gemmer gudløses mund.
धर्मी पर बहुत से आशीर्वाद होते हैं, परन्तु दुष्टों के मुँह में उपद्रव छिपा रहता है।
7 Den retfærdiges minde velsignes, gudløses navn smuldrer hen.
धर्मी को स्मरण करके लोग आशीर्वाद देते हैं, परन्तु दुष्टों का नाम मिट जाता है।
8 Den vise tager mod påbud, den brovtende dåre styrtes.
जो बुद्धिमान है, वह आज्ञाओं को स्वीकार करता है, परन्तु जो बकवादी मूर्ख है, उसका नाश होता है।
9 Hvo lydefrit vandrer, vandrer trygt; men hvo der går krogveje, ham går det ilde.
जो खराई से चलता है वह निडर चलता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है उसकी चाल प्रगट हो जाती है।
10 Blinker man med øjet, volder man ondt, den brovtende dåre styrtes.
१०जो नैन से सैन करके बुरे काम के लिए इशारा करता है उससे औरों को दुःख होता है, और जो बकवादी मूर्ख है, उसका नाश होगा।
11 Den retfærdiges mund er en livsens kilde, på uret gemmer gudløses mund.
११धर्मी का मुँह तो जीवन का सोता है, परन्तु दुष्टों के मुँह में उपद्रव छिपा रहता है।
12 Had vækker Splid, Kærlighed skjuler alle Synder.
१२बैर से तो झगड़े उत्पन्न होते हैं, परन्तु प्रेम से सब अपराध ढँप जाते हैं।
13 På den kloges Læber fnder man Visdom, Stok er til Ryg på Mand uden Vid.
१३समझवालों के वचनों में बुद्धि पाई जाती है, परन्तु निर्बुद्धि की पीठ के लिये कोड़ा है।
14 De vise gemmer den indsigt, de har, Dårens Mund er truende Våde.
१४बुद्धिमान लोग ज्ञान का संग्रह करते है, परन्तु मूर्ख के बोलने से विनाश होता है।
15 Den riges Gods er hans faste Stad, Armod de ringes Våde.
१५धनी का धन उसका दृढ़ नगर है, परन्तु कंगाल की निर्धनता उसके विनाश का कारण हैं।
16 Den retfærdiges Vinding tjener til Liv, den gudløses Indtægt til Synd.
१६धर्मी का परिश्रम जीवन की ओर ले जाता है; परन्तु दुष्ट का लाभ पाप की ओर ले जाता है।
17 At vogte på Tugt er Vej til Livet, vild farer den, som viser Revselse fra sig.
१७जो शिक्षा पर चलता वह जीवन के मार्ग पर है, परन्तु जो डाँट से मुँह मोड़ता, वह भटकता है।
18 Retfærdige Læber tier om Had, en Tåbe er den, der udspreder Rygter.
१८जो बैर को छिपा रखता है, वह झूठ बोलता है, और जो झूठी निन्दा फैलाता है, वह मूर्ख है।
19 Ved megen Tale undgås ej Brøde, klog er den, der vogter sin Mund.
१९जहाँ बहुत बातें होती हैं, वहाँ अपराध भी होता है, परन्तु जो अपने मुँह को बन्द रखता है वह बुद्धि से काम करता है।
20 Den retfærdiges Tunge er udsøgt Sølv, gudløses Hjerte er intet værd.
२०धर्मी के वचन तो उत्तम चाँदी हैं; परन्तु दुष्टों का मन बहुत हलका होता है।
21 Den retfærdiges Læber nærer mange, Dårerne dør af Mangel på Vid.
२१धर्मी के वचनों से बहुतों का पालन-पोषण होता है, परन्तु मूर्ख लोग बुद्धिहीनता के कारण मर जाते हैं।
22 HERRENs Velsignelse, den gør rig, Slid og Slæb lægger intet til.
२२धन यहोवा की आशीष ही से मिलता है, और वह उसके साथ दुःख नहीं मिलाता।
23 For Tåben er Skændselsgerning en Leg, Visdom er Leg for Mand med Indsigt.
२३मूर्ख को तो महापाप करना हँसी की बात जान पड़ती है, परन्तु समझवाले व्यक्ति के लिए बुद्धि प्रसन्नता का विषय है।
24 Hvad en gudløs frygter, kommer over hans Hoved, hvad retfærdige ønsker, bliver dem givet.
२४दुष्ट जन जिस विपत्ति से डरता है, वह उस पर आ पड़ती है, परन्तु धर्मियों की लालसा पूरी होती है।
25 Når Storm farer frem, er den gudløse borte, den retfærdige står på evig Grund.
२५दुष्ट जन उस बवण्डर के समान है, जो गुजरते ही लोप हो जाता है परन्तु धर्मी सदा स्थिर रहता है।
26 Som Eddike for Tænder og Røg for Øjne så er den lade for dem, der sender ham.
२६जैसे दाँत को सिरका, और आँख को धुआँ, वैसे आलसी उनको लगता है जो उसको कहीं भेजते हैं।
27 HERRENs Frygt lægger dage til, gudløses År kortes af.
२७यहोवा के भय मानने से आयु बढ़ती है, परन्तु दुष्टों का जीवन थोड़े ही दिनों का होता है।
28 Retfærdige har Glæde i Vente, gudløses Håb vil briste.
२८धर्मियों को आशा रखने में आनन्द मिलता है, परन्तु दुष्टों की आशा टूट जाती है।
29 For lydefri Vandel er HERREN et Værn, men en Rædsel for Udådsmænd.
२९यहोवा खरे मनुष्य का गढ़ ठहरता है, परन्तु अनर्थकारियों का विनाश होता है।
30 Den retfærdige rokkes aldrig, ikke skal gudløse bo i Landet.
३०धर्मी सदा अटल रहेगा, परन्तु दुष्ट पृथ्वी पर बसने न पाएँगे।
31 Den retfærdiges Mund bærer Visdoms Frugt, den falske Tunge udryddes.
३१धर्मी के मुँह से बुद्धि टपकती है, पर उलट-फेर की बात कहनेवाले की जीभ काटी जाएगी।
32 Den retfærdiges Læber søger yndest, gudløses Mund bærer Falskheds Frugt.
३२धर्मी ग्रहणयोग्य बात समझकर बोलता है, परन्तु दुष्टों के मुँह से उलट-फेर की बातें निकलती हैं।

< Ordsprogene 10 >