< Dommer 12 >

1 Derpå stævnedes Efraimierne sammen, og de drog nordpå; og de sagde til Jefta: "Hvorfor drog du i Kamp mod Ammoniterne uden at opfordre os til at gå med? Nu brænder vi Huset af over Hovedet på dig!"
तब एप्रैमी पुरुष इकट्ठे होकर सापोन को जाकर यिप्तह से कहने लगे, “जब तू अम्मोनियों से लड़ने को गया तब हमें संग चलने को क्यों नहीं बुलवाया? हम तेरा घर तुझ समेत जला देंगे।”
2 Men Jeffa svarede dem: "Jeg og mit Folk var i Krig, og Ammoniterne trængte os hårdt; da sendte jeg Bud efter eder, men I hjalp mig ikke imod dem;
यिप्तह ने उनसे कहा, “मेरा और मेरे लोगों का अम्मोनियों से बड़ा झगड़ा हुआ था; और जब मैंने तुम से सहायता माँगी, तब तुम ने मुझे उनके हाथ से नहीं बचाया।
3 og da jeg så, at ingen kom mig til Hjælp, vovede jeg Livet og drog mod Ammoniterne, og HERREN gav dem i min Hånd. Hvorfor drager I da nu i Kamp imod mig?"
तब यह देखकर कि तुम मुझे नहीं बचाते मैं अपने प्राणों को हथेली पर रखकर अम्मोनियों के विरुद्ध चला, और यहोवा ने उनको मेरे हाथ में कर दिया; फिर तुम अब मुझसे लड़ने को क्यों चढ़ आए हो?”
4 Derpå samlede Jefta alle Gileads Mænd og angreb Efraimiterne; og Gileads Mænd slog Efraimiterne.
तब यिप्तह गिलाद के सब पुरुषों को इकट्ठा करके एप्रैम से लड़ा, एप्रैम जो कहता था, “हे गिलादियों, तुम तो एप्रैम और मनश्शे के बीच रहनेवाले एप्रैमियों के भगोड़े हो,” और गिलादियों ने उनको मार लिया।
5 Og Gileaditerne afskar Efraimiterne fra Jordans Vadesteder. Hver Gang så en af de efraimitiske Flygtninge sagde: "Lad mig komme over!" spurgte Gileads Mænd: "Er du Efraimit?" Og når han svarede: "Nej!"
और गिलादियों ने यरदन का घाट उनसे पहले अपने वश में कर लिया। और जब कोई एप्रैमी भगोड़ा कहता, “मुझे पार जाने दो,” तब गिलाद के पुरुष उससे पूछते थे, “क्या तू एप्रैमी है?” और यदि वह कहता, “नहीं,”
6 sagde de til ham: "Sig Sjibbolet!" Og når han da sagde Sibbolet, fordi han ikke kunde udtale Ordet rigtigt, greb de ham og huggede ham ned ved Jordans Vadesteder. Ved den Lejlighed faldt 42000 Efraimiter.
तो वे उससे कहते, “अच्छा, शिब्बोलेत कह,” और वह कहता, “सिब्बोलेत,” क्योंकि उससे वह ठीक से बोला नहीं जाता था; तब वे उसको पकड़कर यरदन के घाट पर मार डालते थे। इस प्रकार उस समय बयालीस हजार एप्रैमी मारे गए।
7 Jefta var Dommer i Israel i seks År. Så døde Gileaditen Jefta og blev jordet i sin By i Gilead.
यिप्तह छः वर्ष तक इस्राएल का न्याय करता रहा। तब यिप्तह गिलादी मर गया, और उसको गिलाद के किसी नगर में मिट्टी दी गई।
8 Efter ham var Ibzan fra Betlehem Dommer i Israel.
उसके बाद बैतलहम का निवासी इबसान इस्राएल का न्याय करने लगा।
9 Han havde tredive Sønner; tredive Døtre giftede han bort, og tredive Svigerdøtre hjemførte han til sine Sønner.
और उसके तीस बेटे हुए; और उसने अपनी तीस बेटियाँ बाहर विवाह दीं, और बाहर से अपने बेटों का विवाह करके तीस बहू ले आया। और वह इस्राएल का न्याय सात वर्ष तक करता रहा।
10 Han var Dommer i Israel i syv År. Så døde Ibzan og blev jordet i Betlehem.
१०तब इबसान मर गया, और उसको बैतलहम में मिट्टी दी गई।
11 Efter ham var Zebuloniten Elon Dommer i Israel. Han var Dommer i Israel i ti År.
११उसके बाद जबूलूनी एलोन इस्राएल का न्याय करने लगा; और वह इस्राएल का न्याय दस वर्ष तक करता रहा।
12 Så døde Zebuloniten Elon og blev jordet i Ajjalon i Zebulons Land.
१२तब एलोन जबूलूनी मर गया, और उसको जबूलून के देश के अय्यालोन में मिट्टी दी गई।
13 Efter ham var Abdon, Hillels Søn, fra Piraton Dommer i Israel.
१३उसके बाद पिरातोनी हिल्लेल का पुत्र अब्दोन इस्राएल का न्याय करने लगा।
14 Han havde fyrretyve Sønner og tredive Sønnesønner, som red på halvfjerdsindstyve Æsler. Han var Dommer i Israel i otte År.
१४और उसके चालीस बेटे और तीस पोते हुए, जो गदहियों के सत्तर बच्चों पर सवार हुआ करते थे। वह आठ वर्ष तक इस्राएल का न्याय करता रहा।
15 Så døde Abdon, Hillels Søn, fra Piraton og blev jordet i Piraton i Efraims Land på Amalekiterbjerget.
१५तब पिरातोनी हिल्लेल का पुत्र अब्दोन मर गया, और उसको एप्रैम के देश के पिरातोन में, जो अमालेकियों के पहाड़ी देश में है, मिट्टी दी गई।

< Dommer 12 >