< Job 40 >

1 Og HERREN svarede Job og sagde:
फिर यहोवा ने अय्यूब से यह भी कहा:
2 Vil den trættekære tvistes med den Almægtige? Han, som revser Gud, han svare herpå!
“क्या जो बकवास करता है वह सर्वशक्तिमान से झगड़ा करे? जो परमेश्वर से विवाद करता है वह इसका उत्तर दे।”
3 Da svarede Job HERREN og sagde:
तब अय्यूब ने यहोवा को उत्तर दिया:
4 Se, jeg er ringe, hvad skal jeg svare? Jeg lægger min Hånd på min Mund!
“देख, मैं तो तुच्छ हूँ, मैं तुझे क्या उत्तर दूँ? मैं अपनी उँगली दाँत तले दबाता हूँ।
5 Een Gang har jeg talt, gentager det ikke, to Gange, men gør det ej mer!
एक बार तो मैं कह चुका, परन्तु और कुछ न कहूँगा: हाँ दो बार भी मैं कह चुका, परन्तु अब कुछ और आगे न बढ़ूँगा।”
6 Da svarede HERREN Job ud fra Stormvejret og sagde:
तब यहोवा ने अय्यूब को आँधी में से यह उत्तर दिया:
7 "Omgjord som en Mand dine Lænder, jeg vil spørge, og du skal lære mig!
“पुरुष के समान अपनी कमर बाँध ले, मैं तुझ से प्रश्न करता हूँ, और तू मुझे बता।
8 Mon du vil gøre min Ret til intet, dømme mig, for af du selv kan få Ret?
क्या तू मेरा न्याय भी व्यर्थ ठहराएगा? क्या तू आप निर्दोष ठहरने की मनसा से मुझ को दोषी ठहराएगा?
9 Har du en Arm som Gud, kan du tordne med Brag som han?
क्या तेरा बाहुबल परमेश्वर के तुल्य है? क्या तू उसके समान शब्द से गरज सकता है?
10 Smyk dig med Højhed og Storhed, klæd dig i Glans og Herlighed!
१०“अब अपने को महिमा और प्रताप से संवार और ऐश्वर्य और तेज के वस्त्र पहन ले।
11 Udgyd din Vredes Strømme, slå de stolte ned med et Blik,
११अपने अति क्रोध की बाढ़ को बहा दे, और एक-एक घमण्डी को देखते ही उसे नीचा कर।
12 bøj med et Blik de stolte og knus på Stedet de gudløse,
१२हर एक घमण्डी को देखकर झुका दे, और दुष्ट लोगों को जहाँ खड़े हों वहाँ से गिरा दे।
13 skjul dem i Støvet til Hobe og lænk deres Åsyn i Skjulet!
१३उनको एक संग मिट्टी में मिला दे, और उस गुप्त स्थान में उनके मुँह बाँध दे।
14 Så vil jeg også love dig for Sejren, din højre har vundet.
१४तब मैं भी तेरे विषय में मान लूँगा, कि तेरा ही दाहिना हाथ तेरा उद्धार कर सकता है।
15 Se Nilhesten! Den har jeg skabt såvel som dig. Som Oksen æder den Græs.
१५“उस जलगज को देख, जिसको मैंने तेरे साथ बनाया है, वह बैल के समान घास खाता है।
16 Se, hvilken Kraft i Lænderne og hvilken Styrke i Bugens Muskler!
१६देख उसकी कमर में बल है, और उसके पेट के पट्ठों में उसकी सामर्थ्य रहती है।
17 Halen holder den stiv som en Ceder, Bovens Sener er flettet sammen;
१७वह अपनी पूँछ को देवदार के समान हिलाता है; उसकी जाँघों की नसें एक दूसरे से मिली हुई हैं।
18 dens Knogler er Rør af, Kobber, Benene i den som Stænger af Jern.
१८उसकी हड्डियाँ मानो पीतल की नलियाँ हैं, उसकी पसलियाँ मानो लोहे के बेंड़े हैं।
19 Den er Guds ypperste Skabning, skabt til at herske over de andre;
१९“वह परमेश्वर का मुख्य कार्य है; जो उसका सृजनहार हो उसके निकट तलवार लेकर आए!
20 thi Foder til den bærer Bjergene, hvor Markens Vildt har Legeplads.
२०निश्चय पहाड़ों पर उसका चारा मिलता है, जहाँ और सब वन पशु कलोल करते हैं।
21 Den lægger sig hen under Lotusbuske, i Skjul af Siv og Rør;
२१वह कमल के पौधों के नीचे रहता नरकटों की आड़ में और कीच पर लेटा करता है
22 Lotusbuskene giver den Tag og Skygge, Bækkens Pile yder den Hegn.
२२कमल के पौधे उस पर छाया करते हैं, वह नाले के बेंत के वृक्षों से घिरा रहता है।
23 Den taber ej Modet, når Jordan stiger, er rolig, om Strømmen end svulmer mod dens Gab.
२३चाहे नदी की बाढ़ भी हो तो भी वह न घबराएगा, चाहे यरदन भी बढ़कर उसके मुँह तक आए परन्तु वह निर्भय रहेगा।
24 Hvem kan gribe den i dens Tænder og trække Reb igennem dens Snude?
२४जब वह चौकस हो तब क्या कोई उसको पकड़ सकेगा, या उसके नाथ में फंदा लगा सकेगा?

< Job 40 >