< Jeremias 31 >

1 Til hin tid, lyder det fra Herren, vil jeg være alle Israel slægters Gud, og de skal være mit Folk.
“उन दिनों में मैं सारे इस्राएली कुलों का परमेश्वर ठहरूँगा और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे, यहोवा की यही वाणी है।”
2 Så siger HERREN: Folket, der undslap Sværdet, fandt Nåde i Ørkenen, Israel vandred til sin Hvile,
यहोवा यह कहता है: “जो प्रजा तलवार से बच निकली, उन पर जंगल में अनुग्रह हुआ; मैं इस्राएल को विश्राम देने के लिये तैयार हुआ।”
3 i det fjerne åbenbarede HERREN sig for dem: Jeg elsked dig med evig Kærlighed, drog dig derfor i Nåde.
“यहोवा ने मुझे दूर से दर्शन देकर कहा है। मैं तुझ से सदा प्रेम रखता आया हूँ; इस कारण मैंने तुझ पर अपनी करुणा बनाए रखी है।
4 Jeg bygger dig atter, du skal bygges, Israels Jomfru, igen skal du smykkes med Håndpauke, gå med i de legendes Dans.
हे इस्राएली कुमारी कन्या! मैं तुझे फिर बनाऊँगा; वहाँ तू फिर श्रृंगार करके डफ बजाने लगेगी, और आनन्द करनेवालों के बीच में नाचती हुई निकलेगी।
5 Vin skal du atter plante på Samarias Bjerge, plante skal du og høste.
तू सामरिया के पहाड़ों पर अंगूर की बारियाँ फिर लगाएगी; और जो उन्हें लगाएँगे, वे उनके फल भी खाने पाएँगे।
6 Thi en Dag skal Vogterne råbe på Efraims Bjerge: "Kom, lad os drage til Zion, til HERREN vor Gud!"
क्योंकि ऐसा दिन आएगा, जिसमें एप्रैम के पहाड़ी देश के पहरुए पुकारेंगे: ‘उठो, हम अपने परमेश्वर यहोवा के पास सिय्योन को चलें।’”
7 Thi så siger HERREN: Fryd jer over Jakob med Glæde, jubl over det første blandt Folkene, kundgør med Lovsang og sig: "HERREN har frelst sit Folk, Israels Rest."
क्योंकि यहोवा यह कहता है: “याकूब के कारण आनन्द से जयजयकार करो: जातियों में जो श्रेष्ठ है उसके लिये ऊँचे शब्द से स्तुति करो, और कहो, ‘हे यहोवा, अपनी प्रजा इस्राएल के बचे हुए लोगों का भी उद्धार कर।’
8 Se, jeg bringer dem hid fra Nordens Land, samler dem fraJordens Afkroge; iblandt dem er blinde og lamme, frugtsommelige sammen med fødende, i en stor Forsamling vender de hjem.
देखो, मैं उनको उत्तर देश से ले आऊँगा, और पृथ्वी के कोने-कोने से इकट्ठे करूँगा, और उनके बीच अंधे, लँगड़े, गर्भवती, और जच्चा स्त्रियाँ भी आएँगी; एक बड़ी मण्डली यहाँ लौट आएगी।
9 Se, de kommer med Gråd; mens de ydmygt beder, leder jeg dem; jeg fører dem hen til Vandløb ad en jævn Vej, hvor de ej snubler; thi jeg er Israel en Fader, min førstefødte er Efraim.
वे आँसू बहाते हुए आएँगे और गिड़गिड़ाते हुए मेरे द्वारा पहुँचाए जाएँगे, मैं उन्हें नदियों के किनारे-किनारे से और ऐसे चौरस मार्ग से ले आऊँगा, जिससे वे ठोकर न खाने पाएँगे; क्योंकि मैं इस्राएल का पिता हूँ, और एप्रैम मेरा जेठा है।
10 Hør HERRENs Ord, I Folk, forkynd på fjerne Strande: Han, som spredte Israel, samler det, vogter det som Hyrden sin Hjord;
१०“हे जाति-जाति के लोगों, यहोवा का वचन सुनो, और दूर-दूर के द्वीपों में भी इसका प्रचार करो; कहो, ‘जिसने इस्राएलियों को तितर- बितर किया था, वही उन्हें इकट्ठे भी करेगा, और उनकी ऐसी रक्षा करेगा जैसी चरवाहा अपने झुण्ड की करता है।’
11 thi HERREN har udfriet Jakob, genløst det af den stærkeres Hånd.
११क्योंकि यहोवा ने याकूब को छुड़ा लिया, और उस शत्रु के पंजे से जो उससे अधिक बलवन्त है, उसे छुटकारा दिया है।
12 De kommer til Zions bjerg og jubler over HERRENs Fylde, over Kom og Most og Olie og over Lam og Kalve. Deres Sjæl er som en vandrig Have, de skal aldrig vansmægte mer.
१२इसलिए वे सिय्योन की चोटी पर आकर जयजयकार करेंगे, और यहोवा से अनाज, नया दाखमधु, टटका तेल, भेड़-बकरियाँ और गाय-बैलों के बच्चे आदि उत्तम-उत्तम दान पाने के लिये ताँता बाँधकर चलेंगे; और उनका प्राण सींची हुई बारी के समान होगा, और वे फिर कभी उदास न होंगे।
13 Da fryder sig Jomfru i Dans, Yngling og Olding tilsammen. Jeg vender deres Kummer til Fryd, giver Trøst og Glæde efter Sorgen.
१३उस समय उनकी कुमारियाँ नाचती हुई हर्ष करेंगी, और जवान और बूढ़े एक संग आनन्द करेंगे। क्योंकि मैं उनके शोक को दूर करके उन्हें आनन्दित करूँगा, मैं उन्हें शान्ति दूँगा, और दुःख के बदले आनन्द दूँगा।
14 Jeg kvæger Præsterne med Fedt, mit Folk skal mættes med min Fylde, lyder det fra HERREN.
१४मैं याजकों को चिकनी वस्तुओं से अति तृप्त करूँगा, और मेरी प्रजा मेरे उत्तम दानों से सन्तुष्ट होगी,” यहोवा की यही वाणी है।
15 Så siger HERREN: En Klagerøst høres i Rama, bitter Gråd, Rakel begræder sine Børn, vil ikke trøstes over sine Børn, fordi de er borte.
१५यहोवा यह भी कहता है: “सुन, रामाह नगर में विलाप और बिलक-बिलककर रोने का शब्द सुनने में आता है। राहेल अपने बालकों के लिये रो रही है; और अपने बालकों के कारण शान्त नहीं होती, क्योंकि वे नहीं रहे।”
16 Så siger HERREN: Din Røst skal du holde fra Gråd, dine Øjne fra Tårer, thi derer Løn fordin Møje, lyder det fra HERREN; fra Fjendeland vender de hjem;
१६यहोवा यह कहता है: “रोने-पीटने और आँसू बहाने से रुक जा; क्योंकि तेरे परिश्रम का फल मिलनेवाला है, और वे शत्रुओं के देश से लौट आएँगे।
17 og der er Håb for din Fremtid, lyder det fra HERREN, Børn vender hjem til deres Land.
१७अन्त में तेरी आशा पूरी होगी, यहोवा की यह वाणी है, तेरे वंश के लोग अपने देश में लौट आएँगे।
18 Jeg hører grant, hvor Efraim klager: "Du tugted mig, og jeg blev tugtet som en utæmmet Kalv; omvend mig, så bliver jeg omvendt, thi du er HERREN min Gud.
१८निश्चय मैंने एप्रैम को ये बातें कहकर विलाप करते सुना है, ‘तूने मेरी ताड़ना की, और मेरी ताड़ना ऐसे बछड़े की सी हुई जो निकाला न गया हो; परन्तु अब तू मुझे फेर, तब मैं फिरूँगा, क्योंकि तू मेरा परमेश्वर है।
19 Thi nu jeg er omvendt, angrer jeg; nu jeg har besindet mig, slår jeg mig på Hofte; jeg er skamfuld og beskæmmet, thi jeg bærer min Ungdoms Skændsel."
१९भटक जाने के बाद मैं पछताया; और सिखाए जाने के बाद मैंने छाती पीटी; पुराने पापों को स्मरण कर मैं लज्जित हुआ और मेरा मुँह काला हो गया।’
20 Er Efraim min dyrebare Søn, mit Yndlingsbarn? thi så tit jeg taler om ham, må jeg mindes ham kærligt, derfor bruser mit indre, jeg ynkes over ham, lyder det fra HERREN.
२०क्या एप्रैम मेरा प्रिय पुत्र नहीं है? क्या वह मेरा दुलारा लड़का नहीं है? जब जब मैं उसके विरुद्ध बातें करता हूँ, तब-तब मुझे उसका स्मरण हो आता है। इसलिए मेरा मन उसके कारण भर आता है; और मैं निश्चय उस पर दया करूँगा, यहोवा की यही वाणी है।
21 Rejs dig Vejvisersten, sæt Mærkesten op, ret din Tanke på Højvejen, Vejen, du gik, vend hjem, du Israels Jomfru, til disse dine Byer!
२१“हे इस्राएली कुमारी, जिस राजमार्ग से तू गई थी, उसी में खम्भे और झण्डे खड़े कर; और अपने इन नगरों में लौट आने पर मन लगा।
22 Hvor længe vil du dog tøve, du frafaldne Datter? Thi HERREN skaber nyt i Landet: Kvinde værner om Mand.
२२हे भटकनेवाली कन्या, तू कब तक इधर-उधर फिरती रहेगी? यहोवा की एक नई सृष्टि पृथ्वी पर प्रगट होगी, अर्थात् नारी पुरुष की सहायता करेगी।”
23 Så siger Hærskarers HERRE, Israels Gud: End skal de i Judas Land og Byer sige dette Ord, når jeg vender deres Skæbne: "HERREN velsigne dig, du Retfærds Bolig, du hellige Bjerg!"
२३इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है “जब मैं यहूदी बन्दियों को उनके देश के नगरों में लौटाऊँगा, तब उनमें यह आशीर्वाद फिर दिया जाएगाः ‘हे धर्मभरे वासस्थान, हे पवित्र पर्वत, यहोवा तुझे आशीष दे!’
24 Og deri skal Juda bo og alle dets Byer til Hobe, Agerdyrkerne og de omvankende Hyrder.
२४यहूदा और उसके सब नगरों के लोग और किसान और चरवाहे भी उसमें इकट्ठे बसेंगे।
25 Thi jeg kvæger den trætte Sjæl og mætter hver vansmægtende Sjæl.
२५क्योंकि मैंने थके हुए लोगों का प्राण तृप्त किया, और उदास लोगों के प्राण को भर दिया है।”
26 (Herved vågnede jeg og så mig om, og Søvnen havde været mig sød.)
२६इस पर मैं जाग उठा, और देखा, और मेरी नींद मुझे मीठी लगी।
27 Se, Dage skal komme, lyder det fra HERREN, da jeg tilsår Israels Hus og Judas Hus med Sæd at Mennesker og Kvæg.
२७“देख, यहोवा की यह वाणी है, कि ऐसे दिन आनेवाले हैं जिनमें मैं इस्राएल और यहूदा के घरानों के बाल-बच्चों और पशु दोनों को बहुत बढ़ाऊँगा।
28 Og som jeg har været årvågen over dem for at oprykke, nedbryde, omstyrte, ødelægge og gøre ilde, således vil jeg være årvågen over dem for at bygge og plante, lyder det fra HERREN.
२८जिस प्रकार से मैं सोच-सोचकर उनको गिराता और ढाता, नष्ट करता, काट डालता और सत्यानाश ही करता था, उसी प्रकार से मैं अब सोच-सोचकर उनको रोपूँगा और बढ़ाऊँगा, यहोवा की यही वाणी है।
29 I hine Dage skal man ikke mere sige: Fædre åd sure Druer, og Børnenes Tænder blev ømme.
२९उन दिनों में वे फिर न कहेंगे: ‘पिताओं ने तो खट्टे अंगूर खाए, परन्तु उनके वंश के दाँत खट्टे हो गए हैं।’
30 Nej, enhver skal dø for sin egen Brøde; enhver, der æder sure Druer, får selv ømme Tænder.
३०क्योंकि जो कोई खट्टे अंगूर खाए उसी के दाँत खट्टे हो जाएँगे, और हर एक मनुष्य अपने ही अधर्म के कारण मारा जाएगा।
31 Se, Dage skal komme, lyder det fra HERREN, da jeg slutter en ny Pagt med Israels Hus og Judas Hus,
३१“फिर यहोवा की यह भी वाणी है, सुन, ऐसे दिन आनेवाले हैं जब मैं इस्राएल और यहूदा के घरानों से नई वाचा बाँधूँगा।
32 ikke som den Pagt jeg sluttede med deres Fædre, dengang jeg tog dem ved Hånden for at føre dem ud af Ægypten, hvilken Pagt de brød, så jeg væmmedes ved dem, lyder det fra HERREN;
३२वह उस वाचा के समान न होगी जो मैंने उनके पुरखाओं से उस समय बाँधी थी जब मैं उनका हाथ पकड़कर उन्हें मिस्र देश से निकाल लाया, क्योंकि यद्यपि मैं उनका पति था, तो भी उन्होंने मेरी वह वाचा तोड़ डाली।
33 nej, dette er den Pagt, jeg efter hine Dage slutter med Israels Hus, lyder det fra HERREN: Jeg giver min Lov i deres Indre og skriver den på deres Hjerter, og jeg vil være deres Gud, og de skal være mit Folk.
३३परन्तु जो वाचा मैं उन दिनों के बाद इस्राएल के घराने से बाँधूँगा, वह यह है: मैं अपनी व्यवस्था उनके मन में समवाऊँगा, और उसे उनके हृदय पर लिखूँगा; और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँगा, और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे, यहोवा की यह वाणी है।
34 Ven skal ikke mere lære sin Ven eller Broder sin Broder og sige: "Kend HERREN!" Thi de skal alle kende mig fra den mindste til den største, lydet det fra HERREN; thi jeg tilgiver deres Brøde og kommer ikke mer deres Synd i Hu.
३४और तब उन्हें फिर एक दूसरे से यह न कहना पड़ेगा कि यहोवा को जानो, क्योंकि, यहोवा की यह वाणी है कि छोटे से लेकर बड़े तक, सब के सब मेरा ज्ञान रखेंगे; क्योंकि मैं उनका अधर्म क्षमा करूँगा, और उनका पाप फिर स्मरण न करूँगा।”
35 Så siger HERREN, han, som satte Solen til at lyse om Dagen og Månen og Stjernerne til at lyse om Natten, han, som oprører Havet, så Bølgerne bruser, han, hvis Navn er Hærskarers HERRE:
३५जिसने दिन को प्रकाश देने के लिये सूर्य को और रात को प्रकाश देने के लिये चन्द्रमा और तारागण के नियम ठहराए हैं, जो समुद्र को उछालता और उसकी लहरों को गरजाता है, और जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है, वही यहोवा यह कहता है:
36 Når disse Ordninger viger fra mit Åsyn, lyder det fra HERREN, så skal også Israels Æt for alle Tider ophøre at være et Folk for mit Åsyn.
३६“यदि ये नियम मेरे सामने से टल जाएँ तब ही यह हो सकेगा कि इस्राएल का वंश मेरी दृष्टि में सदा के लिये एक जाति ठहरने की अपेक्षा मिट सकेगा।”
37 Så siger HERREN: Når Himmelen oventil kan udmåles og Jordens Grundvolde nedentil udgranskes, så vil jeg også forkaste Israels Æt for alt, hvad de har gjort, lydet det fra HERREN.
३७यहोवा यह भी कहता है, “यदि ऊपर से आकाश मापा जाए और नीचे से पृथ्वी की नींव खोद खोदकर पता लगाया जाए, तब ही मैं इस्राएल के सारे वंश को उनके सब पापों के कारण उनसे हाथ उठाऊँगा।”
38 Se, Dage skal komme, lyder det fra HERREN, da Byen skal opbygges for HERREN fra Hananeltårnet til Hjørneporten;
३८“देख, यहोवा की यह वाणी है, ऐसे दिन आ रहे हैं जिनमें यह नगर हननेल के गुम्मट से लेकर कोने के फाटक तक यहोवा के लिये बनाया जाएगा।
39 og videre skal Målesnoren gå lige ud til Garebs Høj og så svinge mod Goa;
३९मापने की रस्सी फिर आगे बढ़कर सीधी गारेब पहाड़ी तक, और वहाँ से घूमकर गोआ को पहुँचेगी।
40 og hele Dalen, Ligene og Asken, og alle Markerne ned til Kedrons Bæk, til Hesteportens Hjørne mod Øst skal være HERREN helliget; det skal aldrig mere oprykkes eller nedlbrydes.
४०शवों और राख की सब तराई और किद्रोन नाले तक जितने खेत हैं, घोड़ों के पूर्वी फाटक के कोने तक जितनी भूमि है, वह सब यहोवा के लिये पवित्र ठहरेगी। सदा तक वह नगर फिर कभी न तो गिराया जाएगा और न ढाया जाएगा।”

< Jeremias 31 >