< Jeremias 25 >

1 Det Ord, som kom til Jeremias om alt Judases folk i Joasias Søns, Kong Jojakim af Judas, fjerde År, det er Kong Nebukadrezar af Babels første År,
योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के राज्य के चौथे वर्ष में जो बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के राज्य का पहला वर्ष था, यहोवा का जो वचन यिर्मयाह नबी के पास पहुँचा,
2 og som Profeten Jeremias talte til alt Judas Folk og alle Jerusalems Borgere:
उसे यिर्मयाह नबी ने सब यहूदियों और यरूशलेम के सब निवासियों को बताया, वह यह है:
3 Fra Amons Søns, Kong Josias af Judas, trettende År til den Dag i Dag, i fulde tre og tyve År er HERRENs Ord kommet til mig, og jeg, talte til eder årle og silde, men I hørte ikke;
“आमोन के पुत्र यहूदा के राजा योशिय्याह के राज्य के तेरहवें वर्ष से लेकर आज के दिन तक अर्थात् तेईस वर्ष से यहोवा का वचन मेरे पास पहुँचता आया है; और मैं उसे बड़े यत्न के साथ तुम से कहता आया हूँ; परन्तु तुम ने उसे नहीं सुना।
4 og HERREN sendte årle og silde alle sine Tjenere Profeterne til eder, men I hørte ikke; I bøjede ikke eders Øre til at høre,
यद्यपि यहोवा तुम्हारे पास अपने सारे दासों अथवा भविष्यद्वक्ताओं को भी यह कहने के लिये बड़े यत्न से भेजता आया है
5 når han sagde: "Omvend eder, hver fra sin onde Vej og sine onde Gerninger, at I fra Evighed til Evighed må bo i det Land, jeg gav eder og eders Fædre;
कि ‘अपनी-अपनी बुरी चाल और अपने-अपने बुरे कामों से फिरो: तब जो देश यहोवा ने प्राचीनकाल में तुम्हारे पितरों को और तुम को भी सदा के लिये दिया है उस पर बसे रहने पाओगे; परन्तु तुम ने न तो सुना और न कान लगाया है।
6 og hold eder ikke til andre Guder, så I dyrker og tilbeder dem, og krænk mig ikke med eders Hænders Værker til eders Ulykke."
और दूसरे देवताओं के पीछे होकर उनकी उपासना और उनको दण्डवत् मत करो, और न अपनी बनाई हुई वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाओ; तब मैं तुम्हारी कुछ हानि न करूँगा।’
7 Nej, I hørte mig ikke, lyder det fra HERREN, og så krænkede I mig med eders Hænders Værker til eders Ulykke.
यह सुनने पर भी तुम ने मेरी नहीं मानी, वरन् अपनी बनाई हुई वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाते आए हो जिससे तुम्हारी हानि ही हो सकती है, यहोवा की यही वाणी है।
8 Derfor, så siger Hærskarers HERRE: Fordi I ikke vilde høre mine Ord,
“इसलिए सेनाओं का यहोवा यह कहता है: तुम ने जो मेरे वचन नहीं माने,
9 vil jeg sende Bud efter alle Nordens Stammer, lyder det fra HERREN, og til kong Nebukadrezar af Babel, min Tjener, og lade dem komme over dette Land og dets Indbyggere og over alle Folkene heromkring, og jeg vil ødelægge dem og gøre dem til Rædsel, Latter og Spot for evigt.
इसलिए सुनो, मैं उत्तर में रहनेवाले सब कुलों को बुलाऊँगा, और अपने दास बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर को बुलवा भेजूँगा; और उन सभी को इस देश और इसके निवासियों के विरुद्ध और इसके आस-पास की सब जातियों के विरुद्ध भी ले आऊँगा; और इन सब देशों का मैं सत्यानाश करके उन्हें ऐसा उजाड़ दूँगा कि लोग इन्हें देखकर ताली बजाएँगे; वरन् ये सदा उजड़े ही रहेंगे, यहोवा की यही वाणी है।
10 Jeg fjerner fra dem Fryderåb og Glædesråb, Brudgoms Røst og Bruds Røst, Kværnens Lyd og Lampens Skin,
१०और मैं ऐसा करूँगा कि इनमें न तो हर्ष और न आनन्द का शब्द सुनाई पड़ेगा, और न दुल्हे या दुल्हन का, और न चक्की का भी शब्द सुनाई पड़ेगा और न इनमें दिया जलेगा।
11 og hele dette Land skal blive til Ørk og Øde, og disse Folkeslag skal trælle for Babels konge i halvfjerdsindstyve År.
११सारी जातियों का यह देश उजाड़ ही उजाड़ होगा, और ये सब जातियाँ सत्तर वर्ष तक बाबेल के राजा के अधीन रहेंगी।
12 Men når der er gået halvfjerdsindstyve År, hjemsøger jeg Babels Konge og Folket der for deres Misgerning, lyder det fra HERREN, også Kaldæernes Land hjemsøger jeg og gør det til evige Ørkener,
१२जब सत्तर वर्ष बीत चुकें, तब मैं बाबेल के राजा और उस जाति के लोगों और कसदियों के देश के सब निवासियों को अधर्म का दण्ड दूँगा, यहोवा की यह वाणी है; और उस देश को सदा के लिये उजाड़ दूँगा।
13 og jeg opfylder på dette Land alle mine Ord, som jeg har talet imod det, alt, hvad der er skrevet i denne Bog, alt, hvad Jeremias har profeteret mod alle Folkene.
१३मैं उस देश में अपने वे सब वचन पूरे करूँगा जो मैंने उसके विषय में कहे हैं, और जितने वचन यिर्मयाह ने सारी जातियों के विरुद्ध भविष्यद्वाणी करके पुस्तक में लिखे हैं।
14 Thi også dem skal mange Folk og vældige Konger gøre til Trælle, og jeg gengælder dem deres Gerning og deres Hænders Værk.
१४क्योंकि बहुत सी जातियों के लोग और बड़े-बड़े राजा भी उनसे अपनी सेवा कराएँगे; और मैं उनको उनकी करनी का फल भुगतवाऊँगा।”
15 Thi således sagde HERREN, Israels Gud, til mig: "Tag dette Bæger med min Vredes Vin af min Hånd og giv alle de Folk, jeg sender dig til, at drikke deraf;
१५इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने मुझसे यह कहा, “मेरे हाथ से इस जलजलाहट के दाखमधु का कटोरा लेकर उन सब जातियों को पिला दे जिनके पास मैं तुझे भेजता हूँ।
16 de skal drikke og rave og rase for Sværdet, jeg sender iblandt dem!"
१६वे उसे पीकर उस तलवार के कारण जो मैं उनके बीच में चलाऊँगा लड़खड़ाएँगे और बावले हो जाएँगे।”
17 Og jeg tog Bægeret af HERRENs Hånd og gav alle de Folk, han sendte mig til, at drikke deraf:
१७इसलिए मैंने यहोवा के हाथ से वह कटोरा लेकर उन सब जातियों को जिनके पास यहोवा ने मुझे भेजा, पिला दिया।
18 Jerusalem og Judas Byer og dets Konger og Fyrster, for at gøre dem til Ørk og Øde, til Spot og til et Forbandelsens Tegn, som det er på denne Dag;
१८अर्थात् यरूशलेम और यहूदा के नगरों के निवासियों को, और उनके राजाओं और हाकिमों को पिलाया, ताकि उनका देश उजाड़ हो जाए और लोग ताली बजाएँ, और उसकी उपमा देकर श्राप दिया करें; जैसा आजकल होता है।
19 Farao, Ægypterkongen, med alle hans Tjenere og Fyrster og alt hans Folk,
१९और मिस्र के राजा फ़िरौन और उसके कर्मचारियों, हाकिमों, और सारी प्रजा को;
20 alt Blandingsfolket og alle konger i Uz og Filisterland, Askalon, Gaza og Ekron og Asdods Rest;
२०और सब विदेशी मनुष्यों की जातियों को और ऊस देश के सब राजाओं को; और पलिश्तियों के देश के सब राजाओं को और अश्कलोन, गाज़ा और एक्रोन के और अश्दोद के बचे हुए लोगों को;
21 Edom, Moab og Ammoniterne;
२१और एदोमियों, मोआबियों और अम्मोनियों के सारे राजाओं को;
22 alle Tyruss og Zidons Konger og den fjerne strands Konger hinsides Havet;
२२और सोर के और सीदोन के सब राजाओं को, और समुद्र पार के देशों के राजाओं को;
23 Dedan, Tema og Buz og alle dem med rundklippet Hår;
२३फिर ददानियों, तेमाइयों और बूजियों को और जितने अपने गाल के बालों को मुँण्डा डालते हैं, उन सभी को भी;
24 alle Arabernes konger og alle Blandingsfolkets Konger, som hor i Ørkenen;
२४और अरब के सब राजाओं को और जंगल में रहनेवाले दोगले मनुष्यों के सब राजाओं को;
25 alle Zimris Konger, alle Elams Konger og alle Mediens Konger;
२५और जिम्री, एलाम और मादै के सब राजाओं को;
26 alle Nordens Konger, nær og fjern, den ene efter den anden. alle Riger på Jordens Overflade; og Kongen af Sjesjak skal drikke efter dem.
२६और क्या निकट क्या दूर के उत्तर दिशा के सब राजाओं को एक संग पिलाया, इस प्रकार धरती भर में रहनेवाले जगत के राज्यों के सब लोगों को मैंने पिलाया। और इन सब के बाद शेशक के राजा को भी पीना पड़ेगा।
27 Og du skal sige til dem: Så siger Hærskarers HERRE, Israels Gud: Drik, bliv drukne og spy, fald og rejs eder ikke mere for Sværdet jeg sender iblandt eder!
२७“तब तू उनसे यह कहना, ‘सेनाओं का यहोवा जो इस्राएल का परमेश्वर है, यह कहता है, पीओ, और मतवाले हो और उलटी करो, गिर पड़ो और फिर कभी न उठो, क्योंकि यह उस तलवार के कारण से होगा जो मैं तुम्हारे बीच में चलाऊँगा।’
28 Og hvis de vægrer sig ved at tage Bægeret af din Hånd og drikke, skal du sige til dem: Så siger Hærskarers HERRE: Drikke skal I!
२८“यदि वे तेरे हाथ से यह कटोरा लेकर पीने से इन्कार करें तो उनसे कहना, ‘सेनाओं का यहोवा यह कहता है कि तुम को निश्चय पीना पड़ेगा।
29 Thi se, med den By, mit Navn er nævnet over, begynder jeg at handle ilde, og så skulde I gå fri! Nej, I går ikke fri; thi jeg kalder Sværdet hid mod alle dem, som bor på Jorden, lyder det fra Hærskarers HERRE.
२९देखो, जो नगर मेरा कहलाता है, मैं पहले उसी में विपत्ति डालने लगूँगा, फिर क्या तुम लोग निर्दोष ठहरके बचोगे? तुम निर्दोष ठहरके न बचोगे, क्योंकि मैं पृथ्वी के सब रहनेवालों पर तलवार चलाने पर हूँ, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।’
30 Og du skal profetere alle disse Ord for dem og sige: HERREN brøler fra det høje, løfter sin Røst fra sin hellige Bolig; han brøler over sin Græsgang, istemmer Vinperserråbet over alle, som bor på Jorden.
३०“इतनी बातें भविष्यद्वाणी की रीति पर उनसे कहकर यह भी कहना, ‘यहोवा ऊपर से गरजेगा, और अपने उसी पवित्र धाम में से अपना शब्द सुनाएगा; वह अपनी चराई के स्थान के विरुद्ध जोर से गरजेगा; वह पृथ्वी के सारे निवासियों के विरुद्ध भी दाख लताड़नेवालों के समान ललकारेगा।
31 Drønet når til Jordens Ende, thi HERREN går i Rette med Folkene; over alt Kød holder han Dom, de gudløse giver han til Sværdet, lyder det fra HERREN.
३१पृथ्वी की छोर तक भी कोलाहल होगा, क्योंकि सब जातियों से यहोवा का मुकद्दमा है; वह सब मनुष्यों से वाद-विवाद करेगा, और दुष्टों को तलवार के वश में कर देगा।’
32 Thi så siger Hærskarers HERRE: Se, Ulykken går fra det ene Folk til det andet, et vældigt Vejr bryder løs fra Jordens Rand.
३२“सेनाओं का यहोवा यह कहता है: देखो, विपत्ति एक जाति से दूसरी जाति में फैलेगी, और बड़ी आँधी पृथ्वी की छोर से उठेगी!
33 HERRENs slagne skal på den Dag ligge fra Jordens ene Ende til den anden; der skal ikke holdes Klage over dem, og de skal ikke sankes og jordes; de skal blive til Gødning på Marken.
३३उस समय यहोवा के मारे हुओं की लोथें पृथ्वी की एक छोर से दूसरी छोर तक पड़ी रहेंगी। उनके लिये कोई रोने-पीटनेवाला न रहेगा, और उनकी लोथें न तो बटोरी जाएँगी और न कब्रों में रखी जाएँगी; वे भूमि के ऊपर खाद के समान पड़ी रहेंगी।
34 Jamrer, I Hyrder, og skrig, I Hjordens ypperste, vælt jer i Støvet! Thi Tiden, I skal slagtes, er kommet, som en kostelig Skål skal I splintres.
३४हे चरवाहों, हाय-हाय करो और चिल्लाओ, हे बलवन्त मेढ़ों और बकरो, राख में लौटो, क्योंकि तुम्हारे वध होने के दिन आ पहुँचे हैं, और मैं मनोहर बर्तन के समान तुम्हारा सत्यानाश करूँगा।
35 Hyrderne finder ej Tilflugt, ej Hjordens ypperste Redning.
३५उस समय न तो चरवाहों के भागने के लिये कोई स्थान रहेगा, और न बलवन्त मेढ़े और बकरे भागने पाएँगे।
36 Hør, hvor Hyrderne skriger, hvor Hjordens ypperste jamrer! Thi HERREN hærger deres Græsgange,
३६चरवाहों की चिल्लाहट और बलवन्त मेढ़ों और बकरों के मिमियाने का शब्द सुनाई पड़ता है! क्योंकि यहोवा उनकी चराई को नाश करेगा,
37 og Fredens Vange lægges øde for HERRENs glødende Vrede;
३७और यहोवा के क्रोध भड़कने के कारण शान्ति के स्थान नष्ट हो जाएँगे, जिन वासस्थानों में अब शान्ति है, वे नष्ट हो जाएँगे।
38 Løven går bort fra sin Tykning, thi deres Land er lagt øde for det hærgende Sværd, for HERRENs glødende Vrede.
३८युवा सिंह के समान वह अपने ठौर को छोड़कर निकलता है, क्योंकि अंधेर करनेवाली तलवार और उसके भड़के हुए कोप के कारण उनका देश उजाड़ हो गया है।”

< Jeremias 25 >