< Jeremias 25 >

1 Det Ord, som kom til Jeremias om alt Judases folk i Joasias Søns, Kong Jojakim af Judas, fjerde År, det er Kong Nebukadrezar af Babels første År,
योशियाह के पुत्र यहूदिया के राजा यहोइयाकिम के राज्य-काल के चौथे वर्ष में यह बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र के राज्य-काल का पहला वर्ष था, येरेमियाह को याहवेह का संदेश भेजा गया जो यहूदिया की सारी प्रजा से संबंधित था.
2 og som Profeten Jeremias talte til alt Judas Folk og alle Jerusalems Borgere:
जो भविष्यद्वक्ता येरेमियाह ने यहूदिया के सारे निवासियों तथा येरूशलेम के सारे निवासियों को प्रगट किया:
3 Fra Amons Søns, Kong Josias af Judas, trettende År til den Dag i Dag, i fulde tre og tyve År er HERRENs Ord kommet til mig, og jeg, talte til eder årle og silde, men I hørte ikke;
अमोन के पुत्र यहूदिया के राजा योशियाह के राज्य-काल के तेरहवें वर्ष से आज तक इन तेईस वर्षों में मुझे याहवेह का संदेश प्राप्‍त होता आया है, जो मैं बार-बार तुम्हारे समक्ष प्रस्तुत भी करता रहा हूं, किंतु तुमने इसकी अनसुनी ही की है.
4 og HERREN sendte årle og silde alle sine Tjenere Profeterne til eder, men I hørte ikke; I bøjede ikke eders Øre til at høre,
याहवेह ने बार-बार अपने भविष्यवक्ताओं को भेजा जो सभी याहवेह के सेवक थे, किंतु न तो तुमने उनकी और ध्यान दिया और न ही उनकी सुनी.
5 når han sagde: "Omvend eder, hver fra sin onde Vej og sine onde Gerninger, at I fra Evighed til Evighed må bo i det Land, jeg gav eder og eders Fædre;
भविष्यवक्ताओं का संदेश था, “तुम सभी अपने-अपने अनाचार तथा अपने-अपने दुष्कर्मों को त्याग कर लौट आओ, तथा उस देश में निवास करो जो याहवेह ने तुम्हें तथा तुम्हारे पूर्वजों को सदा-सर्वदा के लिए दे दिया है.
6 og hold eder ikke til andre Guder, så I dyrker og tilbeder dem, og krænk mig ikke med eders Hænders Værker til eders Ulykke."
उन परकीय देवताओं का अनुसरण मत करो न उनकी सेवा करो न उनकी उपासना; अपनी हस्तकृतियों के द्वारा मेरे कोप को मत भड़काओ कि मैं तुम्हारी कोई हानि करूं.”
7 Nej, I hørte mig ikke, lyder det fra HERREN, og så krænkede I mig med eders Hænders Værker til eders Ulykke.
“फिर भी तुमने मेरी न सुनी,” यह याहवेह की वाणी है, “तुमने यह सब स्वयं अपनी ही हानि के लिए अपनी हस्तकृतियों के द्वारा मेरे कोप को भड़काने के उद्देश्य से किया है.”
8 Derfor, så siger Hærskarers HERRE: Fordi I ikke vilde høre mine Ord,
इसलिये सेनाओं के याहवेह का कहना यह है: “इसलिये कि तुमने मेरे आदेशों का पालन नहीं किया है,
9 vil jeg sende Bud efter alle Nordens Stammer, lyder det fra HERREN, og til kong Nebukadrezar af Babel, min Tjener, og lade dem komme over dette Land og dets Indbyggere og over alle Folkene heromkring, og jeg vil ødelægge dem og gøre dem til Rædsel, Latter og Spot for evigt.
यह देख लेना कि मैं उत्तर दिशा के सारे परिवारों को बुलाऊंगा,” यह याहवेह की वाणी है, “साथ ही मैं अपने सेवक बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र को भी बुलाऊंगा कि वह इस देश पर इसके निवासियों तथा इस देश के निकटवर्ती इन सारे देशों पर आक्रमण करे. मैं इन्हें पूर्णतः नष्ट कर दूंगा कि वे आतंक तथा व्यंग्य का प्रतीक बन जाएं, कि उनमें स्थायी उजाड़ व्याप्‍त हो जाए.
10 Jeg fjerner fra dem Fryderåb og Glædesråb, Brudgoms Røst og Bruds Røst, Kværnens Lyd og Lampens Skin,
इसके सिवा मैं इन देशों से आनंद का स्वर एवं हर्षोल्लास की ध्वनि ही मिटा दूंगा, न वहां वर का स्वर सुना जा सकेगा न वधू का, न वहां चक्की की ध्वनि होगी न दीप की ज्योति.
11 og hele dette Land skal blive til Ørk og Øde, og disse Folkeslag skal trælle for Babels konge i halvfjerdsindstyve År.
यह संपूर्ण देश एक उजाड़ तथा भयावहता में परिवर्तित हो जाएगा, ये जनता सत्तर वर्षों तक बाबेल के राजा की सेवा करते रहेंगे.
12 Men når der er gået halvfjerdsindstyve År, hjemsøger jeg Babels Konge og Folket der for deres Misgerning, lyder det fra HERREN, også Kaldæernes Land hjemsøger jeg og gør det til evige Ørkener,
“तत्पश्चात यह होगा: जब सत्तर वर्ष बीत जाएंगे, मैं बाबेल के राजा एवं राष्ट्र को तथा कसदियों के देश को उनके अधर्म के लिए दंड दूंगा,” यह याहवेह की वाणी है, “मैं उसे चिरस्थायी उजाड़ में परिवर्तित कर दूंगा.
13 og jeg opfylder på dette Land alle mine Ord, som jeg har talet imod det, alt, hvad der er skrevet i denne Bog, alt, hvad Jeremias har profeteret mod alle Folkene.
उस देश से संबंधित मेरे द्वारा उच्चारित सारे शब्द सत्य प्रमाणित होंगे, वे सब जो इस ग्रंथ में बताए गए है जिनकी भविष्यवाणी येरेमियाह ने इन सभी राष्ट्रों के विरुद्ध की थी.
14 Thi også dem skal mange Folk og vældige Konger gøre til Trælle, og jeg gengælder dem deres Gerning og deres Hænders Værk.
क्योंकि अनेक राष्ट्र एवं प्रतिष्ठित राजा उन्हें भी अपने दास बना लेंगे; हां, बाबेलवासियों को भी मैं उनके द्वारा किए गए कार्यों के अनुरूप ही प्रतिफल दूंगा.”
15 Thi således sagde HERREN, Israels Gud, til mig: "Tag dette Bæger med min Vredes Vin af min Hånd og giv alle de Folk, jeg sender dig til, at drikke deraf;
क्योंकि याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का, मेरे लिए आदेश यह है: “मेरे हाथ से मेरे कोप के द्राक्षारस का प्याला ले लो और उन सभी देशों को जहां मैं तुम्हें भेजने पर हूं, इसे पीने के लिए प्रेरित करो.
16 de skal drikke og rave og rase for Sværdet, jeg sender iblandt dem!"
वे उस तलवार के कारण जो मैं उनके मध्य भेजने पर हूं, इसे पिएंगे, लड़खड़ाने लगेंगे तथा उन्मत्त हो जाएंगे.”
17 Og jeg tog Bægeret af HERRENs Hånd og gav alle de Folk, han sendte mig til, at drikke deraf:
मैंने याहवेह के हाथ से वह प्याला ले लिया और याहवेह ने मुझे जिन-जिन राष्ट्रों में भेजा उन्हें पिला दिया:
18 Jerusalem og Judas Byer og dets Konger og Fyrster, for at gøre dem til Ørk og Øde, til Spot og til et Forbandelsens Tegn, som det er på denne Dag;
येरूशलेम तथा यहूदिया के नगर, उनके राजा एवं उनके उच्चाधिकारियों को वे अवशेष, आतंक, उपहास तथा शाप बने रह जाएं, जैसा कि आज भी देखा जा सकता है;
19 Farao, Ægypterkongen, med alle hans Tjenere og Fyrster og alt hans Folk,
मिस्र का राजा फ़रोह, उसके सेवक, उसके उच्च अधिकारी तथा उसकी सारी प्रजा,
20 alt Blandingsfolket og alle konger i Uz og Filisterland, Askalon, Gaza og Ekron og Asdods Rest;
सभी विदेशी नागरिक; उज़ देश के सभी राजा; फिलिस्तिया देश के सभी राजा, यहां तक कि अश्कलोन, अज्जाह, एक्रोन, तथा अशदोद के लोग;
21 Edom, Moab og Ammoniterne;
एदोम, मोआब तथा अम्मोन के वंशज;
22 alle Tyruss og Zidons Konger og den fjerne strands Konger hinsides Havet;
सोर के सभी राजा, सीदोन के सभी राजा, तथा उन तटवर्ती क्षेत्रों के राजा जो सागर के परे हैं;
23 Dedan, Tema og Buz og alle dem med rundklippet Hår;
देदान, तेमा, बुज़ तथा वे सभी जो अपनी कनपटी के बाल क़तर लेते हैं;
24 alle Arabernes konger og alle Blandingsfolkets Konger, som hor i Ørkenen;
अरेबिया के सभी राजा तथा विदेशियों के सभी राजा जो मरुस्थल में निवास करते हैं;
25 alle Zimris Konger, alle Elams Konger og alle Mediens Konger;
ज़िमरी के सभी राजा, एलाम के सभी राजा, मेदिया के सभी राजा;
26 alle Nordens Konger, nær og fjern, den ene efter den anden. alle Riger på Jordens Overflade; og Kongen af Sjesjak skal drikke efter dem.
उत्तर के सभी राजा दूर अथवा निकट के, एक के बाद एक, तथा पृथ्वी के सभी राज्य, जो पृथ्वी तल पर हैं, और इन सबके बाद शेशाख का राजा भी यह द्राक्षारस पिएगा.
27 Og du skal sige til dem: Så siger Hærskarers HERRE, Israels Gud: Drik, bliv drukne og spy, fald og rejs eder ikke mere for Sværdet jeg sender iblandt eder!
“तुम्हें उनसे कहना होगा, ‘इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह का आदेश यह है: पियो, मतवाले हो जाओ, उल्टी करो, गिर पड़ो, फिर खड़े ही न होओ, उस तलवार के कारण जो मैं तुम्हारे मध्य तैयार करने पर हूं.’
28 Og hvis de vægrer sig ved at tage Bægeret af din Hånd og drikke, skal du sige til dem: Så siger Hærskarers HERRE: Drikke skal I!
यदि वे तुम्हारे हाथ से वह प्याला लेकर पीना अस्वीकार कर दें, तब तुम्हें उनसे यह कहना होगा, ‘सेनाओं के याहवेह का संदेश यह है: निश्चयतः पीना तो तुम्हें पड़ेगा ही!
29 Thi se, med den By, mit Navn er nævnet over, begynder jeg at handle ilde, og så skulde I gå fri! Nej, I går ikke fri; thi jeg kalder Sværdet hid mod alle dem, som bor på Jorden, lyder det fra Hærskarers HERRE.
क्योंकि यह देखना, इस नगर में जो मेरे नाम से प्रतिष्ठित हैं, मैं घोर संकट प्रारंभ करने पर हूं, कैसे संभव है कि तुम दंड से बचे रहोगे? तुम दंड से बच न सकोगे, क्योंकि मैंने सारी पृथ्वी के निवासियों के विरुद्ध तलवार का आह्वान किया हुआ है, यह सेनाओं के याहवेह की वाणी है.’
30 Og du skal profetere alle disse Ord for dem og sige: HERREN brøler fra det høje, løfter sin Røst fra sin hellige Bolig; han brøler over sin Græsgang, istemmer Vinperserråbet over alle, som bor på Jorden.
“इसलिये तुम्हें उन सबके विरुद्ध यह भविष्यवाणी करनी होगी और तुम उनसे यह कहोगे: “‘याहवेह की गर्जना उनके उच्च स्थान से होगी; तथा उनके पवित्र आवास से उनका स्वरोच्चार होगा वह अपनी भेड़-बकरियों पर उच्च स्वर में गरजेंगे. उनका उच्च स्वर पृथ्वी के सारे निवासियों के विरुद्ध, उनके सदृश होगा जो द्राक्षा को रौंद रहे हैं.
31 Drønet når til Jordens Ende, thi HERREN går i Rette med Folkene; over alt Kød holder han Dom, de gudløse giver han til Sværdet, lyder det fra HERREN.
पृथ्वी के छोर तक यह आवाज गूंज उठेगी, क्योंकि याहवेह ने राष्ट्रों पर आरोप लगाया है; वह सारे मनुष्यों का न्याय करने पर हैं, जहां तक बुराइयों का प्रश्न है, याहवेह ने उन्हें तलवार से घात होने के लिए तैयार कर दिया है,’” यह याहवेह की वाणी है.
32 Thi så siger Hærskarers HERRE: Se, Ulykken går fra det ene Folk til det andet, et vældigt Vejr bryder løs fra Jordens Rand.
सेनाओं के याहवेह की यह वाणी है: “इस ओर ध्यान दो एक राष्ट्र से दूसरे राष्ट्र में घोर विपत्ति प्रसारित होती चली जा रही है; और पृथ्वी के दूर-दूर के क्षेत्रों से एक विशाल बवंडर स्वरूप ले रहा है.”
33 HERRENs slagne skal på den Dag ligge fra Jordens ene Ende til den anden; der skal ikke holdes Klage over dem, og de skal ikke sankes og jordes; de skal blive til Gødning på Marken.
उस अवसर पर याहवेह द्वारा घात किए हुए लोग पृथ्वी के एक छोर से दूसरे छोर तक देखे जाएंगे. उनके लिए विलाप नहीं किया जाएगा न ही उन्हें एकत्र करके गाड़ा जाएगा, वे भूमि के ऊपर मल सदृश पड़े रहेंगे.
34 Jamrer, I Hyrder, og skrig, I Hjordens ypperste, vælt jer i Støvet! Thi Tiden, I skal slagtes, er kommet, som en kostelig Skål skal I splintres.
चरवाहो, विलाप करो, विलाप करो; तुम जो भेड़-बकरियों के स्वामी हो, भस्म में लोटते रहो. क्योंकि तुम्हारे मारे जाने तथा तुम्हारे तितर-बितर होने के दिन आ पहुंचे हैं; तुम उत्कृष्ट बर्तन के सदृश गिरकर चूर-चूर हो जाओगे.
35 Hyrderne finder ej Tilflugt, ej Hjordens ypperste Redning.
चरवाहों के समक्ष पलायन करने का कोई स्थान न होगा, वही स्थिति होगी पशुओं के झुंड के स्वामियों की.
36 Hør, hvor Hyrderne skriger, hvor Hjordens ypperste jamrer! Thi HERREN hærger deres Græsgange,
चरवाहों के रोने की ध्वनि सुन लो, साथ ही भेड़-बकरियों के स्वामियों का विलाप भी, क्योंकि याहवेह उनके चरवाहों को नष्ट कर रहे हैं.
37 og Fredens Vange lægges øde for HERRENs glødende Vrede;
उनकी शान्तिपूर्ण चरागाहें याहवेह के प्रचंड कोप के कारण निस्तब्ध हो गई हैं.
38 Løven går bort fra sin Tykning, thi deres Land er lagt øde for det hærgende Sværd, for HERRENs glødende Vrede.
सिंह के सदृश याहवेह अपनी मांद से निकल पड़े हैं, याहवेह के प्रचंड कोप के कारण तथा दमनकारी तलवार की प्रचंडता के कारण उनका देश भयावह हो चुका है.

< Jeremias 25 >