< Esajas 31 >

1 Ve dem, som går ned til Ægypten om hjælp og slår Lid til heste, som stoler på Vognenes mængde, på Rytternes store Tal, men ikke ser hen til Israels Hellige, ej rådspørger HERREN.
हाय उन पर जो सहायता पाने के लिये मिस्र को जाते हैं और घोड़ों का आसरा करते हैं; जो रथों पर भरोसा रखते क्योंकि वे बहुत हैं, और सवारों पर, क्योंकि वे अति बलवान हैं, पर इस्राएल के पवित्र की ओर दृष्टि नहीं करते और न यहोवा की खोज करते हैं!
2 Men viis er og han, lader Ulykke komme og går ej fra sit Ord. Han står op mod de ondes Hus og mod Udådsmændenes Hjælp.
परन्तु वह भी बुद्धिमान है और दुःख देगा, वह अपने वचन न टालेगा, परन्तु उठकर कुकर्मियों के घराने पर और अनर्थकारियों के सहायकों पर भी चढ़ाई करेगा।
3 Ægypterne er Mennesker, ikke Gud, deres Heste er Kød, ikke Ånd. Når HERREN udrækker Hånden, snubler Hjælperen, den hjulpne falder, de omkommer alle til Hobe.
मिस्री लोग परमेश्वर नहीं, मनुष्य ही हैं; और उनके घोड़े आत्मा नहीं, माँस ही हैं। जब यहोवा हाथ बढ़ाएगा, तब सहायता करनेवाले और सहायता चाहनेवाले दोनों ठोकर खाकर गिरेंगे, और वे सब के सब एक संग नष्ट हो जाएँगे।
4 Thi så sagde HERREN til mig: Som en Løve knurrer, en Ungløve over sit Rov, og ikke, når Hyrdernes Flok kaldes hid imod den, skræmmes af Skriget eller viger for Larmen, så stiger Hærskarers HERRE ned til Kamp på Zions Bjerg og Høj.
फिर यहोवा ने मुझसे यह कहा, “जिस प्रकार सिंह या जवान सिंह जब अपने अहेर पर गुर्राता हो, और चरवाहे इकट्ठे होकर उसके विरुद्ध बड़ी भीड़ लगाएँ, तो भी वह उनके बोल से न घबराएगा और न उनके कोलाहल के कारण दबेगा, उसी प्रकार सेनाओं का यहोवा, सिय्योन पर्वत और यरूशलेम की पहाड़ी पर, युद्ध करने को उतरेगा।
5 Som svævende Fugle så skærmer Hærskarers HERRE Jerusalem, skærmer og frier, skåner og redder.
पंख फैलाई हुई चिड़ियों के समान सेनाओं का यहोवा यरूशलेम की रक्षा करेगा; वह उसकी रक्षा करके बचाएगा, और उसको बिन छूए ही उद्धार करेगा।”
6 Vend om til ham, hvem Israels Børn faldt fra så dybt!
हे इस्राएलियों, जिसके विरुद्ध तुम ने भारी बलवा किया है, उसी की ओर फिरो।
7 Thi på hin Dag vrager enhver sine Guder af Sølv sine Guder af Guld, eders Hænders syndige Værk.
उस समय तुम लोग सोने चाँदी की अपनी-अपनी मूर्तियों से जिन्हें तुम बनाकर पापी हो गए हो घृणा करोगे।
8 Assur falder for Sværd, men ikke en Mands, et Sværd fortærer det, ikke et Menneskes. Og han skal fly for Sværdet, til Hoveriarbejde tvinges hans Stridsmænd;
“तब अश्शूर उस तलवार से गिराया जाएगा जो मनुष्य की नहीं; वह उस तलवार का कौर हो जाएगा जो आदमी की नहीं; और वह तलवार के सामने से भागेगा और उसके जवान बेगार में पकड़े जाएँगे।
9 hans Klippe viger bort af Rædsel, hans Fyrster skræmmes fra Fanen. Så lyder det fra HERREN, hvis Ild er i Zion, som har sin Ovn i Jerusalem.
वह भय के मारे अपने सुन्दर भवन से जाता रहेगा, और उसके हाकिम घबराहट के कारण ध्वजा त्याग कर भाग जाएँगे,” यहोवा जिसकी अग्नि सिय्योन में और जिसका भट्ठा यरूशलेम में हैं, उसी की यह वाणी है।

< Esajas 31 >