< Amos 7 >

1 Således lod den Herre Herren mig skue: Se, græshopper kom til syne, da Efterslætten var ved at gro frem, Efterslætten efter Kongens Høst.
परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और मैं क्या देखता हूँ कि उसने पिछली घास के उगने के आरम्भ में टिड्डियाँ उत्पन्न कीं; और वह राजा की कटनी के बाद की पिछली घास थी।
2 Og da de var ved helt at afæde Jordens Urter, sagde jeg: "Herre, HERRE, tilgiv dog! Hvorledes skal Jakob stå det igennem, så lille han er?"
जब वे घास खा चुकीं, तब मैंने कहा, “हे परमेश्वर यहोवा, क्षमा कर! नहीं तो याकूब कैसे स्थिर रह सकेगा? वह कितना निर्बल है!”
3 Og HERREN angrede. "Det skal ej ske!" sagde HERREN.
इसके विषय में यहोवा पछताया, और उससे कहा, “ऐसी बात अब न होगी।”
4 Således lod den Herre HERREN mig skue: Se, den Herre HERREN kaldte Ild frem til Straf, og den fortærede det store Verdensdyb; men da den vilde til at fortære Agerlandet,
परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और क्या देखता हूँ कि परमेश्वर यहोवा ने आग के द्वारा मुकद्दमा लड़ने को पुकारा, और उस आग से महासागर सूख गया, और देश भी भस्म होने लगा था।
5 sagde jeg: "Herre, HERRE, hold inde! Hvorledes skal Jakob stå det igennem, så lille han er?"
तब मैंने कहा, “हे परमेश्वर यहोवा, रुक जा! नहीं तो याकूब कैसे स्थिर रह सकेगा? वह कैसा निर्बल है।”
6 Og HERREN angrede. "Ej heller det skal ske!" sagde den Herre HERREN.
इसके विषय में भी यहोवा पछताया; और परमेश्वर यहोवा ने कहा, “ऐसी बात फिर न होगी।”
7 Således lod han mig skue: Se, Herren stod på en Mur med et Blylod i Hånden.
उसने मुझे यह भी दिखाया: मैंने देखा कि प्रभु साहुल लगाकर बनाई हुई किसी दीवार पर खड़ा है, और उसके हाथ में साहुल है।
8 Og HERREN sagde til mig:"Hvad ser du, Amos?" Jeg svarede: "Et Blylod!" Da sagde Herren: "Se, jeg sænker Loddet i mit Folk Israel: jeg vil ikke spare det længer.
और यहोवा ने मुझसे कहा, “हे आमोस, तुझे क्या देख पड़ता है?” मैंने कहा, “एक साहुल।” तब परमेश्वर ने कहा, “देख, मैं अपनी प्रजा इस्राएल के बीच में साहुल लगाऊँगा।
9 Isaks Høje bliver øde, Israels Helligdomme styrtes, med Sværd står jeg op mod Jeroboams Hus."
मैं अब उनको न छोड़ूँगा। इसहाक के ऊँचे स्थान उजाड़, और इस्राएल के पवित्रस्थान सुनसान हो जाएँगे, और मैं यारोबाम के घराने पर तलवार खींचे हुए चढ़ाई करूँगा।”
10 Men Amazja, Betels Præst sendte Bud til Kong Jeroboam af Israel og lod sige: "Amos stifter en Sammensværgelse imod dig midt i Israels Hus; Landet kan ikke bære alle hans Ord.
१०तब बेतेल के याजक अमस्याह ने इस्राएल के राजा यारोबाम के पास कहला भेजा, “आमोस ने इस्राएल के घराने के बीच में तुझ से राजद्रोह की गोष्ठी की है; उसके सारे वचनों को देश नहीं सह सकता।
11 Thi således siger Amos: For Sværdet skal Jeroboam dø, og Israel skal bortføres fra sin Jord."
११क्योंकि आमोस यह कहता है, ‘यारोबाम तलवार से मारा जाएगा, और इस्राएल अपनी भूमि पर से निश्चय बँधुआई में जाएगा।’”
12 Og Amazja sagde til Amos: "Seer, gå din Vej og se at komme til Judas Land! Der kan du tjene dit Brød og profetere.
१२तब अमस्याह ने आमोस से कहा, “हे दर्शी, यहाँ से निकलकर यहूदा देश में भाग जा, और वहीं रोटी खाया कर, और वहीं भविष्यद्वाणी किया कर;
13 Men i Betel må du ikke profetere længer, thi det er kongens Helligdom og Rigets Tempel."
१३परन्तु बेतेल में फिर कभी भविष्यद्वाणी न करना, क्योंकि यह राजा का पवित्रस्थान और राज-नगर है।”
14 Amos svarede Amazja: "Jeg er hverken Profet eller Profetlærling: jeg er Fårehyrde og avler Morbærfigen;
१४आमोस ने उत्तर देकर अमस्याह से कहा, “मैं न तो भविष्यद्वक्ता था, और न भविष्यद्वक्ता का बेटा; मैं तो गाय-बैल का चरवाहा, और गूलर के वृक्षों का छाँटनेवाला था,
15 men HERREN tog mig fra Hjorden og sagde til mig: Gå hen og profeter for mit Folk Israel!
१५और यहोवा ने मुझे भेड़-बकरियों के पीछे-पीछे फिरने से बुलाकर कहा, ‘जा, मेरी प्रजा इस्राएल से भविष्यद्वाणी कर।’
16 Så hør nu HERRENs Ord! Du siger: Du må ikke profetere mod Israel, ej prædike mod Israels Hus!
१६इसलिए अब तू यहोवा का वचन सुन, तू कहता है, ‘इस्राएल के विरुद्ध भविष्यद्वाणी मत कर; और इसहाक के घराने के विरुद्ध बार बार वचन मत सुना।’
17 Derfor, så siger HERREN: Din Hustru bliver Skøge i Byen, dine Sønner og Døtre skal falde for Sværd; din Jord skal udskiftes med Snor, og selv skal du dø på uren Jord. Og bort fra sin Jord skal Israel føres."
१७इस कारण यहोवा यह कहता है: ‘तेरी स्त्री नगर में वेश्या हो जाएगी, और तेरे बेटे-बेटियाँ तलवार से मारे जाएँगे, और तेरी भूमि डोरी डालकर बाँट ली जाएँगी; और तू आप अशुद्ध देश में मरेगा, और इस्राएल अपनी भूमि पर से निश्चय बँधुआई में जाएगा।’”

< Amos 7 >